पाकिस्तान के कुर्रम में हिंसा, दो आतंकवादी गिरफ्तार

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सर्वाधिक अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम में संघर्ष विराम तोड़ते हुए हिंसा करने वाले सशस्त्र हमलावरों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया। यह दोनों आतंकवादी है। प्रांतीय सरकार ने कल कहा था कि हमलावरों में से पांच की पहचान कर ली गई है। इस हिंसा में कुर्रम के उपायुक्त जावेदुल्ला महसूद गोली लगने से घायल हो गए थे।

एआरवाई न्यूज के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दोनों आतंकियों को कुर्रम में तलाशी अभियान के दौरान पकड़ा गया। इससे पहले खैबर पख्तूनख्वा के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कुर्रम जिले में दो महीने की अवधि के लिए धारा 144 लागू करने की अधिसूचना जारी की। क्षेत्र में शांति समझौते को बाधित करने के आतंकवादियों के प्रयासों पर चिंताओं के बीच यह निर्णय लिया गया।

प्रांतीय सरकार ने उपायुक्त पर हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है। सरकार ने इसे जिले में प्रतिद्वंद्वी जनजातियों के बीच हाल ही में हस्ताक्षरित शांति समझौते का उल्लंघन करार दिया है। मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने कहा कि हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा। इस हिंसा में उपायुक्त के अलावा छह अन्य घायल हुए हैं। अशांत क्षेत्र में शांति बहाल करने के प्रयासों में अहम भूमिका निभाने वाले घायल उपायुक्त की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत