ईरान में जनरल सुलेमानी की बरसी पर दो धमाके, 100 से अधिक लोगों की मौत

ईरान में जनरल सुलेमानी की बरसी पर दो धमाके, 100 से अधिक लोगों की मौत

तेहरान/दुबई, 04 जनवरी। ईरान की राजधानी तेहरान से 820 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित करमान शहर में बुधवार को हुए दो धमाकों में कम से 103 लोगों की मौत हो गई, जबकि 188 घायल हुए हैं। ईरान की सरकारी मीडिया ने इसकी पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार जनरल कासिम सुलेमानी की बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में ये धमाके हुए। इस हमले को ईरान में 1979 में हुई इस्लामी क्रांति के बाद सबसे घातक आतंकवादी हमला माना जा रहा है। इस हमले की अभी तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। अधिकारियों ने कहा कि बाद में भागते समय कुछ लोग घायल हुए।

ये धमाके रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कुद्स फोर्स के प्रमुख रहे जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या की चौथी बरसी पर करमान में उनकी कब्र के करीब आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुआ। ईरान के आंतरिक मामलों के मंत्री अहमद वाहिदी ने सरकारी टेलीविजन को बताया कि पहला धमाका अपराह्न तीन बजे के आसपास हुआ जबकि दूसरा धमाका पहले धमाके के करीब 20 मिनट बाद हुआ। उन्होंने बताया कि दूसरे धमाके में सबसे अधिक लोगों की मौत हुई।

ईरान के सरकारी टेलीविजन और समाचार एजेंसी ‘इरना’ ने देश की आपातकालीन सेवाओं के अधिकारियों के हवाले से शुरुआती हताहतों की संख्या की जानकारी दी। बाद में हताहतों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई। 

इस्लामिक स्टेट समूह सहित सुन्नी चरमपंथी समूहों ने पूर्व में बड़े पैमाने पर हमले किए हैं जिनमें शिया-बहुल ईरान में नागरिक मारे गए। हालांकि करमान अपेक्षाकृत शांत रहा है। ईरान में हाल के वर्षों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं जिनमें 2022 में 22 वर्षीय महसा अमिनी की मौत के बाद वृहद पैमाने पर हुए प्रदर्शन शामिल हैं। देश में 1979 की इस्लामी क्रांति के आसपास की उथल-पुथल के दौरान भी निर्वासित समूहों के हमलों का सामना करना पड़ा था।

ईरान स्वयं गाजा पट्टी में हमास के साथ-साथ लेबनानी शिया मिलिशिया हिजबुल्लाह और यमन के हुती विद्रोहियों का समर्थन करता है। सुलेमानी ईरान की क्षेत्रीय सैन्य गतिविधियों के रणनीतिकार थे। ईरानी शासन के समर्थकों के बीच उन्हें एक राष्ट्रीय नायक के रूप में सम्मान दिया जाता है। सुलेमानी के मारे जाने के बाद बड़े पैमाने पर जुलूस निकाले गए थे। 2020 में उनके अंतिम संस्कार में भगदड़ मच गई थी और कम से कम 56 लोग मारे गए और 200 से अधिक घायल हो गए थे।

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

झारखंड श्रमिक संघ महिला मोर्चा का गठन, गीता बनीं अध्यक्ष झारखंड श्रमिक संघ महिला मोर्चा का गठन, गीता बनीं अध्यक्ष
पश्चिम सिंहभूम। गुवा। पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित गुवा पश्चिमी पंचायत भवन में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा इकाई की झारखंड...
उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले छह पुलिसकर्मी कांस्टेबल ऑफ दी मंथ अवार्ड से सम्मानित
बौद्ध गुरु दलाई लामा दो साल बाद लद्दाख यात्रा पर रवाना, डेढ़ माह का रहेगा यह दौरा
शहडाेल। शिक्षा विभाग में पेंट घोटाला के बाद, ड्राई फ्रूट घोटाला आया सामने
'शल्यकॉन 2025' एआईआईए की तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी कल से
कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा बाबा भयहरणनाथ धाम का किया गया संयुक्त निरीक्षण
बिजली की तारों को भूमिगत करने की पायलट परियोजना का मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया