दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने मार्शल लॉ के अपने आदेश का बचाव करते हुए कहा- अंत तक लड़ूंगा

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने मार्शल लॉ के अपने आदेश का बचाव करते हुए कहा- अंत तक लड़ूंगा

सियोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल ने मार्शल लॉ के अपने आदेश का बचाव करते हुए कहा कि वे अंत तक लड़ेंगे। यून ने गुरुवार को टेलीविजन संबोधन में कहा कि उनका प्रयास लोकतंत्र का पतन रोकने और विपक्ष की संसदीय तानाशाही का मुकाबला करने के लिए एक कानूनी फैसला था।  उन्होंने पद नहीं छोड़ने का संकेत देते हुए कहा कि वे अंत तक लड़ेंगे, चाहे उनके खिलाफ जांच हो या महाभियोग लाया जाए। उन्होंने कहा कि उनका मार्शल लॉ लागू करने का फैसला लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था की रक्षा के लिए था। योल का दावा है कि व्यवस्था को पंगु और संविधान को खतरे में डाल दिया गया। इसी वजह से मार्शल लॉ जैसा कदम उठाना पड़ा। उनका आदेश शासन का एक ऐसा कार्य था, जिसकी जांच नहीं की जा सकती और यह विद्रोह के बराबर नहीं है।

योल का बयान विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के नए महाभियोग प्रस्ताव पेश किए जाने के कुछ घंटे पहले आया है। विपक्षी पार्टी नए महाभियोग प्रस्ताव को शनिवार को सदन में मतदान के लिए रखने की योजना बना रही है। इससे पहले योल के खिलाफ महाभियोग लगाने का पहला प्रयास पिछले शनिवार को विफल हो गया था क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी के सांसदों ने नेशनल असेंबली में मतदान का बहिष्कार किया।

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह मंगलवार और बुधवार के मध्य यून सुक-योल ने देश में मार्शल लॉ लागू कर दिया था। हालांकि, मार्शल लॉ सिर्फ छह घंटों तक ही लागू रहा, क्योंकि नेशनल असेंबली (संसद) में मतदान कराया गया और राष्ट्रपति के आदेश को पलट दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद विपक्षी दलों के साथ-साथ योल आम जनता का कड़ा विरोध झेल रहे हैं। उनके खिलाफ जांच चल रही है। पुलिस ने बुधवार को राष्ट्रपति कार्यालय और पुलिस मुख्यालय में भी इसी सिलसिले में रेड मारी थी।

 

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

राज्यपाल ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी राज्यपाल ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 76वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक...
26 जनवरी आज, कर्तव्य पथ परेड के स्वागत को तैयार
जेएमसी ने मनाया 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस
अस्मिता खेलो इंडिया लीग: अरुणाचल प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में फुटबॉल की चमक
शैक्षिक उन्नयन के अग्रदूत थे श्रीकृष्ण पाण्डेय-राकेश पाण्डेय
संविधान की रक्षक है भाजपा - राधेश्याम कमलापुरी
Guwahati : अभाविप, सील ट्रस्ट के 240 छात्रों का देशभर में भव्य स्वागत