बांग्लादेश में कच्चे तेल की कमी, ईस्टर्न रिफाइनरी की दो इकाइयों में उत्पादन रोकना पड़ा

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

ढाका। बांग्लादेश की एकमात्र सरकारी तेल रिफाइनरी 'ईस्टर्न रिफाइनरी लिमिटेड' में कच्चे तेल की कमी के कारण उत्पादन रोक दिया गया है। यह रिफाइनरी चटगांव (अब चटोग्राम) में है। रिफाइनरी की दो मुख्य इकाइयों में मंगलवार दोपहर को उत्पादन निलंबित कर दिया गया। हालाकि, तीसरी इकाई आंशिक रूप से चल रही है और बहुत कम मात्रा में पेट्रोल और ऑक्टेन का उत्पादन कर रही है। ऊर्जा और खनिज संसाधन प्रभाग के प्रवक्ता मोनीर हुसैन चौधरी ने इसकी पुष्टि की। रिफाइनरी के किसी भी अधिकारी ने इस पर टिप्पणी करने से मना कर दिया।

ढाका ट्रिब्यून की सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट के अनुसार, यह संकट कच्चे तेल की आपूर्ति में कमी के कारण पैदा हुआ है। यह संकट मध्य-पूर्व में चल रहे संघर्ष से जुड़ी बाधाओं के कारण और भी गहरा गया है। कच्चे तेल की एक खेप सऊदी अरब में फंसी हुई है। इसके कारण इस महीने की शुरुआत से ही मौजूदा भंडार में कमी आने लगी है।रिफाइनरी 5 अप्रैल से ही वैकल्पिक उपायों के सहारे काम चला रही थी। ईस्टर्न रिफाइनरी आमतौर पर प्रतिदिन लगभग 4,500 टन कच्चे तेल को प्रोसेस करती है, जिससे ऑक्टेन, पेट्रोल, डीजल और फर्नेस ऑयल सहित लगभग 13 प्रकार के ईंधन का उत्पादन होता है।

 शी जिनपिंग को दो बार आ चुका है हार्ट अटैक: सांगे ये खबर भी पढ़े :  शी जिनपिंग को दो बार आ चुका है हार्ट अटैक: सांगे

कच्चे तेल की कमी के कारण पिछले एक महीने से उत्पादन पहले ही घटकर लगभग 3,500 टन प्रतिदिन रह गया है। बताया गया है कि अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण पैदा हुई अस्थिरता के चलते पिछले लगभग दो महीनों से कच्चे तेल का आयात रुका हुआ है। अगली खेप मई के पहले सप्ताह में आने की उम्मीद है। रिफाइनरी की कच्चे तेल के भंडारण की क्षमता लगभग 150,000 टन है, और यह 250,000 टन तक परिष्कृत ईंधन का भंडारण कर सकती है।

सरकार का कहना है कि रिफाइनरी के बंद होने के बावजूद देश में ईंधन की कमी का कोई तत्काल खतरा नहीं है। देश में परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त भंडार है।यहां तक कि संघर्ष शुरू होने के बाद से सरकार ने ऊंची कीमतों पर भी इन उत्पादों की खरीद की है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत