महाशिवरात्रि में प्रधानमंत्री ओली पहली बार पहुंचे पशुपतिनाथ के दर्शन करने

महाशिवरात्रि में प्रधानमंत्री ओली पहली बार पहुंचे पशुपतिनाथ के दर्शन करने

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने महाशिवरात्रि के अवसर पर पहली बार भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन किए हैं। उन्होंने मध्यरात्रि पत्नी राधिका शाक्य के साथ मंदिर में दर्शन करने के बाद विशेष पूजा की। ओली यहां करीब 45 मिनट रुके। प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया गया। ओली ने दर्शनार्थियों के लिए किए गई व्यवस्था का जायजा भी लिया। इस अवसर पर पर्यटन तथा संस्कृति मंत्री बद्री पांडे के अलावा पशुपति क्षेत्र विकास कोष के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। पर्यटन मंत्री पांडे ने बताया कि ओली ने मंदिर परिसर के चारों ओर घूमकर सभी व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इससे पहले प्रधानमंत्री ओली अपने दूसरे कार्यकाल में सिर्फ एक बार दर्शन करने पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने सोने की जलहरी चढ़ाई थी। महाशिवरात्रि पर पशुपतिनाथ का दर्शन करने वाले ओली पहले कम्युनिष्ट प्रधानमंत्री बन गए हैं। ओली तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सीएम योगी ने शहीदी पर्व की संदेश यात्रा का किया स्वागत सीएम योगी ने शहीदी पर्व की संदेश यात्रा का किया स्वागत
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यहां अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर श्री गुरु तेग बहादुर जी...
दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अपहृता बरामद
अपनी 02 नाबालिग पुत्रियों के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पिता को किया गया गिरफ्तार
थाना समाधान दिवस पर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
श्रावण मास /काँवड़ यात्रा के दृष्टिगत डीएम एसपी द्वारा शिव मन्दिर का निरीक्षण किया गया, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
विश्व हिन्दू परिषद / बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज डोनेरिया ने दुर्गा बाबू का घर पहुंच कर पूछा कुशलक्षेम
निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण से हुनरमंद और आत्मनिर्भर बनेंगी युवतियां - नितेश शर्मा