बांग्लादेश में घना कोहरा, नौका सेवा प्रभावित, नदी घाटों पर 300 से अधिक वाहन फंसे  

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

ढाका। बांग्लादेश में घने कोहरे ने नदी जलमार्ग पर ब्रेक लगा दिया है। दृश्यता बेहद कम होने के कारण पतुरिया-दौलतदिया और अरिचा-काजीरहाट जलमार्ग पर नौका सेवा पर पूरी तरह रोक लगा दिया गया है। मौसम जब तक नहीं खुलता यह सेवा निलंबित रहेगी। ढाका ट्रिब्यून समाचार पत्र के अनुसार, खान जहान अली, बीरश्रेष्ठ जहांगीर और बैगर घाट पर 300 से अधिक वाहन नदी के बीच में फंसे हुए हैं। इनमें ज्यादातर मालवाहक ट्रक हैं। इनको चार नदी घाट पार कर गंतव्य तक पहुंचना है। बांग्लादेश अंतर्देशीय जल परिवहन निगम के उप महाप्रबंधक नासिर चौधरी ने बताया कि अरिचा-काजीरहाट जल मार्ग पर सूर्यास्त के बाद कोहरे की तीव्रता बढ़ने लगी। रात 11:30 बजे कोहरा इतना घना हो गया कि इसने समस्त जलमार्ग को पूरी तरह ढक लिया। इसलिए नौका सेवा को निलंबित करने का फैसला लेना पड़ा। यात्रियों और वाहनों को लेकर जा रही खान जहान अली रो-रो नौका बीच नदी में फंस गई। तीन अन्य घाट-चित्रा, कृष्णी और शाह अली-अरिचा टर्मिनल पर वाहन फंसे हुए हैं। रात करीब एक बजे घने कोहरे के कारण पतुरिया-दौलतड़िया जलमार्ग भी बंद हो गया। इस समय दो नौकाएं बिरश्रेष्ठ जहांगीर और बैगर में नदी में फंसी हुई हैं। कोहरे की मार आठ नदी घाटों पर पड़ी है।

 

नेपाल में बाढ़ का प्रकोप, 1,344 शव बरामद; 4,996 की तलाश जारी ये खबर भी पढ़े : नेपाल में बाढ़ का प्रकोप, 1,344 शव बरामद; 4,996 की तलाश जारी

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस