पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक ही परिवार के नौ लोगों की जलकर मौत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के एबटाबाद जिले के एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के नौ लोगों की जलकर मौत हो गई। मीडिया की एक खबर से यह जानकारी मिली।
जानकारी के अनुसार मृतकों में एक महिला, उसके चार बेटे और चार बेटियां शामिल हैं। एक अधिकारी ने बताया कि लकड़ी से बने घर में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लग गई और फिर पूरा घर ढह गया। उन्होंने कहा कि बचाव दल द्वारा निकाले जाने से पहले शव घंटों तक मलबे में दबे रहे। अधिकारी ने आगे कहा कि शवों की पहचान करना संभव नहीं था और उन्हें दफनाने के लिए सामूहिक कब्र तैयार की गई। परिवार का मुखिया जाकिर अब्बासी कराची का रहने वाला है। पुलिस ने कहा कि आग लगने का कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
About The Author

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
टिप्पणियां