नेपाल ने कहा- भारत को अपनी पड़ोस नीति की समीक्षा करने की आवश्यकता

भारत और चीन के बीच सहमति को पूरे क्षेत्र के लिए सकारात्मक कदम बताया

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

काठमांडू। नेपाल की सत्तारूढ़ दल नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) की काठमांडू में चल रही केंद्रीय समिति की बैठक में एक राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री केपी ओली ने भारत और चीन के बीच सहमति को पूरे क्षेत्र के लिए सकारात्मक कदम बताया है।ओली ने कहा है कि भारत के अपने किसी भी पड़ोसी देश के साथ अच्छे संबंध नहीं होने से उसे अपनी पड़ोस नीति की समीक्षा करने की आवश्यकता है।

केंद्रीय समिति की बैठक में अपने 47 पन्नों के राजनीतिक प्रस्ताव में कहा गया है कि पांच वर्षों की संवादहीनता की स्थिति को तोड़ते हुए नेपाल के दोनों पड़ोसी देशों के बीच पिछले महीने हुए समझौते से उम्मीद की किरण दिखाई दी है। उन्होंने लिखा है कि दक्षिण एशिया के सभी देशों में शांति बनाए रखने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। ओली ने चीन के बीआरआई की मुक्तकंठ प्रशंसा करते हुए अपनी पार्टी के एक-एक नेताओं को इस परियोजना के फायदे के बारे में प्रशिक्षण देने का प्रस्ताव भी रखा है।

प्रधानमंत्री ओली ने अपने राजनीतिक प्रतिवेदन में अमेरिका की चीन संबंधी नीति की आलोचना की है। उन्होंने ताइवान को लेकर अमेरिकी नीति का विरोध करते हुए कहा है कि अमेरिका को चीन नीति के सिद्धांत को मानते हुए ताइवान की स्वतंत्रता के पक्ष में बात करना छोड़ देना चाहिए। ओली ने कहा है कि भारत के अपने किसी भी पड़ोसी देश के साथ अच्छे संबंध नहीं होने से उसे अपनी पड़ोस नीति की समीक्षा करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत के अपने पड़ोसी पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव्स, अफगानिस्तान किसी के साथ भी मधुर राजनीतिक संबंध नहीं है। राजनीतिक प्रतिवेदन में कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण पिछले पांच वर्षों से सार्क संगठन पूरी तरह से निष्क्रिय हो गया है, जबकि बिमस्टेक संगठन सिर्फ कागजों पर ही चल रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

 टीम इंडिया पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगी T20I मैच

टीम इंडिया : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने  एक बड़ा ऐलान किया है। BCCI के मुताबिक, एशियन गेम्स में...
खेल 
 टीम इंडिया पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगी T20I मैच

राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

मेष - व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

नई दिल्ली। Poco ने अपना पहला 10000mAh बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco X8 सीरीज में...
टेक-मित्र 
Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। 5 सितंबर 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
उत्तर प्रदेश 

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार