नए सीरियाई प्रशासन की मुट्ठी में तुर्किये सीमा की चार क्रॉसिंग  

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

दमिश्क। नए सीरियाई प्रशासन ने देश के उत्तर में तुर्किये के साथ सीमा पर कई क्रॉसिंगों पर कब्जा कर लिया। प्रशासन ने शनिवार को अल-राय, जाराबुलस, अजाज और अल-हमाम क्रॉसिंग पर पूरी तरह कब्जा करने की घोषणा की। यह सभी क्रॉसिंग प्रशासनिक रूप से अलेप्पो गवर्नरेट से संबद्ध हैं। अरबी न्यूज वेबसाइट '963+' की खबर में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि दिसंबर 2024 में असद शासन के पतन से पहले क्रॉसिंग का प्रबंधन सीरियाई अंतरिम सरकार से संबद्ध बॉर्डर क्रॉसिंग प्रशासन करता था। सीरिया में वर्षों के गृह युद्ध के दौरान अपदस्थ असद शासन ने पड़ोसी देशों के साथ अधिकांश सीमाओं पार पर अपना नियंत्रण खो दिया था। यह चारों क्रॉिंग पिछले कई वर्षों से बंद थी। इनके खुल जाने से सीरियाई शरणार्थियों की वापसी का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

इस बीच सीरियाई नागरिक सुरक्षा (व्हाइट हेलमेट्स) ने राजधानी दमिश्क में अपने स्वयंसेवक सुभी अल-वावी की मौत पर शोक व्यक्त किया है। व्हाइट हेलमेट्स ने कहा कि सोभी की शुक्रवार देरशाम दमिश्क में गोली लगने से मौत हो गई। रूस के हवाई हमलों और अपदस्थ शासन की सेनाओं की बमबारी के परिणामस्वरूप नागरिक सुरक्षा ने पिछले वर्षों में 312 स्वयंसेवकों को खो दिया है। व्हाइट हेलमेट्स ने अपने फेसबुक अकाउंट पर यह भी कहा कि बशर अल-असद के शासन के पतन के बाद सोभी की हत्या अपनी तरह की दूसरी हत्या है। इससे पहले 10 दिसंबर, 2024 को मध्य सीरिया में होम्स गवर्नरेट के पूर्वी ग्रामीण इलाके में स्थित अल-करायतायन शहर में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक मोहम्मद जहरा की हत्या कर दी गई थी।

 

नेपाल बाढ़ में फंसे कर्मचारियों के लिए भारत ने भेजी तकनीकी टीम ये खबर भी पढ़े : नेपाल बाढ़ में फंसे कर्मचारियों के लिए भारत ने भेजी तकनीकी टीम

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट

दिल्ली : एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के मुख्य पायलट की जांच में मादक पदार्थ के सेवन की पुष्टि हुई...
राष्ट्रीय 
गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट

 टीम इंडिया पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगी T20I मैच

टीम इंडिया : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने  एक बड़ा ऐलान किया है। BCCI के मुताबिक, एशियन गेम्स में...
खेल 
 टीम इंडिया पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगी T20I मैच

राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

मेष - व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

नई दिल्ली। Poco ने अपना पहला 10000mAh बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco X8 सीरीज में...
टेक-मित्र 
Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। 5 सितंबर 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

उत्तर प्रदेश

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार