घने कोहरे से बांग्लादेश में नदी घाटों पर 300 से अधिक वाहन फंसे, नौका सेवा प्रभावित

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

ढाका। बांग्लादेश में घने कोहरे ने नदी जलमार्ग पर ब्रेक लगा दिया है। दृश्यता बेहद कम होने के कारण पतुरिया-दौलतदिया और अरिचा-काजीरहाट जलमार्ग पर नौका सेवा पर पूरी तरह रोक लगा दिया गया है। मौसम जब तक नहीं खुलता यह सेवा निलंबित रहेगी।

ढाका ट्रिब्यून समाचार पत्र के अनुसार, खान जहान अली, बीरश्रेष्ठ जहांगीर और बैगर घाट पर 300 से अधिक वाहन नदी के बीच में फंसे हुए हैं। इनमें ज्यादातर मालवाहक ट्रक हैं। इनको चार नदी घाट पार कर गंतव्य तक पहुंचना है। बांग्लादेश अंतर्देशीय जल परिवहन निगम के उप महाप्रबंधक नासिर चौधरी ने बताया कि अरिचा-काजीरहाट जल मार्ग पर सूर्यास्त के बाद कोहरे की तीव्रता बढ़ने लगी। रात 11:30 बजे कोहरा इतना घना हो गया कि इसने समस्त जलमार्ग को पूरी तरह ढक लिया। इसलिए नौका सेवा को निलंबित करने का फैसला लेना पड़ा। यात्रियों और वाहनों को लेकर जा रही खान जहान अली रो-रो नौका बीच नदी में फंस गई। तीन अन्य घाट-चित्रा, कृष्णी और शाह अली-अरिचा टर्मिनल पर वाहन फंसे हुए हैं। रात करीब एक बजे घने कोहरे के कारण पतुरिया-दौलतड़िया जलमार्ग भी बंद हो गया। इस समय दो नौकाएं बिरश्रेष्ठ जहांगीर और बैगर में नदी में फंसी हुई हैं। कोहरे की मार आठ नदी घाटों पर पड़ी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत