हमले में शामिल सभी लोगों को सजा मिलेगीः राष्ट्रपति पुतिन

हमले में शामिल सभी लोगों को सजा मिलेगीः राष्ट्रपति पुतिन

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राजधानी मॉस्को के क्रास्नोगोर्स्क शहर के क्रोकस सिटी हॉल (संगीत स्थल) में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। साथ ही 24 मार्च को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित किया है। उन्होंने कहा कि हमले में शामिल सभी लोगों को सजा मिलेगी।

पुतिन ने शनिवार को देश को संबोधित करते हुए कहा कि जो आतंकियों को हराना चाहते हैं, रूस किसी भी देश के साथ काम करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि इस बर्बर हमले की जांच की जाएगी। हमले में शामिल सभी लोगों को सजा दी जाएगी। मैं 24 मार्च को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित करता हूं।

उल्लेखऩीय है कि मॉस्को के क्रास्नोगोर्स्क शहर के क्रोकस सिटी हॉल (संगीत स्थल) में हुए हमले में 100 से अधिक लोगों की मौत हुई, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए। यह हमला शुक्रवार की शाम हुआ। इस हमले की जिम्मेदारी कुख्यात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआई) ने ली है।

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

स्कूलों में अर्द्धवृताकार बैठने की पद्धति लागू करना समस्या का समाधान नहीं : शिक्षाविद स्कूलों में अर्द्धवृताकार बैठने की पद्धति लागू करना समस्या का समाधान नहीं : शिक्षाविद
कोलकाता। शिक्षा व्यवस्था में सुधार के नाम पर विद्यालयों में अर्द्ध वृताकार बैठने की पद्धति को तेजी से लागू करने...
स्टॉक मार्केट में ग्लेन इंडस्ट्रीज की जोरदार एंट्री, प्रीमियम लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट
वाराणसी: गौ-तस्कर को बड़ागांव पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा,अस्पताल भेजा गया
जयपुर यातायात पुलिस हुई कैशलैस
राज्य सरकार ने टीटागढ़ रेल सिस्टम्स को विस्तार के लिए दी 40 एकड़ जमीन
दक्षिण दमदम और बराहनगर नगरपालिका की 89 नियुक्ति फाइलें गायब, सीबीआई कर रही पड़ताल
प्रयागराज में कारावास के साथ लगाया पचास हजार का जुर्माना