अन्तर्जनपदीय 02 गोस्तकरों को थाना लीलापुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार,
घटना में प्रयुक्त ट्रक सीज व 38 राशि गोवंश हुए बरामद
प्रतापगढ़। रविवार को थाना लीलापुर के उ0नि0 अमरेश कुमार यादव मय उ0नि0 शहंशाह खान मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति व संदिग्ध वाहन, तलाश वांछित व वारण्टी अभियुक्त, रात्रि गस्त व रोकथाम जुर्म जरायम करते हुये ग्राम लीलापुर से 02 अभियुक्तों को गोवध अधिनियम से संबंधित अभियोग में गिरफ्तार कर थाना लीलापुर में मु0अ0सं0 04/2025 धारा 3/5/8 गौहत्या निवारण अधिनियम 1955 व 11 पशु क्रूरता अधिनियम व धारा 325, 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बी0एन0एस0 में पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा अभियुक्त वांछित अपराधी की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज रामसूरत सोनकर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी उ0नि0 अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 अमरेश कुमार यादव मय हमराह उ0नि0 शहंशाह खान,* हे0का0 अजय प्रजापति, हे0का0 प्रेमपाल सिंह, का0 हरेन्द्र सिंह, का0 प्रेमदत्त, का0 प्रेमवीर सिंह, का० गौरव यादव, का0 प्रमेश यादव द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति व संदिग्ध वाहन, तलाश वांछित व वारण्टी अभियुक्त, रात्रि गस्त व रोकथाम जुर्म जरायम के दौरान मुखबिर की सूचना पर दि0-05.01.2025 को 02 अभियुक्तों, 01. इजहार पुत्र बाबू उर्फ महबूब निवासी पटैला थाना खुटहन जनपद जौनपुर, 02. शबाब हुसैन पुत्र इबनुल हुसैन निवासी ग्राम बड़ा गाँव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को थाना लीलापुर क्षेत्र के ग्राम लीलापुर से कुल 38 राशि गौवंश, घटना में प्रयुक्त 01 अदद वाहन ट्रक ओपेन, 03 अदद नम्बर प्लेट कूटरचित, एक अदद बोरी में बन्द 66 रस्सी विभिन्न नाप, एक अदद बोरी में बन्द 04 रस्सी बडी, एक अदद तिरपाल रस्सी से बंधी हुयी, कुल 900/- रुपया व 02 अदद मोबाइल (एक एन्ड्राइड व एक कीपैड मोबाइल) के साथ गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त एक अदद वाहन *ट्रक को अन्तर्गत धारा 207 एम0वी0 एक्ट में सीज* किया गया ।
उक्त गिरफ्तारी/ बरामदगी के संबंध में थाना लीलापुर में मु0अ0सं0 04/2025 धारा 3/5/8 गौहत्या निवारण अधिनियम 1955 व 11 पशु क्रूरता अधिनियम व धारा 325, 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।
