भाजपा सरकार में महिलाओं का बढ़ा सम्मान, यही है रामराज्य की परिकल्पना-मेनका गांधी

मेनका गांधी ने कहा कि हजारों वर्ष पूर्व भगवान श्रीराम का आदर्श आज भी प्रासंगिक है।

भाजपा सरकार में महिलाओं का बढ़ा सम्मान, यही है रामराज्य की परिकल्पना-मेनका गांधी

भगवान श्रीराम ने जिस तरह से परिवार एवं सत्ता का परित्याग कर जरूरतमंदों के लिए संघर्ष कर उन्हें न्याय दिलाने का काम किया था उसी प्रकार हमारी सरकार भी जरूरतमंदों के लिए काम कर रही है–मेनका

सुल्तानपुर। सांसद मेंनका गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए आज कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी के कार्यकाल में रामराज्य वापस आ रहा है। मेनका गांधी ने कहा कि हजारों वर्ष पूर्व भगवान श्रीराम का आदर्श आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने ये भी कहा कि भगवान श्रीराम ने जिस तरह से परिवार एवं सत्ता का परित्याग कर जरूरतमंदों के लिए संघर्ष कर उन्हें न्याय दिलाने का काम किया था उसी प्रकार हमारी सरकार भी जरूरतमंदों के लिए काम कर रही है। मेनका गांधी ने कहा हमारी सरकार में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। यही रामराज्य की परिकल्पना थी। सांसद मेनका गांधी ने आज सुल्तानपुर दौरे के दूसरे दिन कूरेभार ब्लॉक के लमकना दूबेपुर गांव में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर दर्शन के लिए घर-घर पूजित अक्षत को वितरित किया। इसके बाद करवत गांव में बृहद जन चैपाल कार्यक्रम में शामिल होंकर बड़ी संख्या में फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण किया। जन चैपाल के दौरान सबसे अधिक शिकायतें विद्युत बिलों में त्रुटि एवं राशन कार्ड एवं राजस्व से संबंधित थी। वही धनपतगंज ब्लॉक मुख्यालय पर मेनका गांधी ने जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत 300 लाभार्थियों को टूल किट एवं प्रमाणपत्र का वितरण किया।

Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

विश्व हिन्दू परिषद / बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज डोनेरिया ने दुर्गा बाबू का घर पहुंच कर पूछा कुशलक्षेम विश्व हिन्दू परिषद / बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज डोनेरिया ने दुर्गा बाबू का घर पहुंच कर पूछा कुशलक्षेम
हर सनातनी एकजूट हो कर, राष्ट्र निर्माण में लगे - नीरज डोनेरिया 
निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण से हुनरमंद और आत्मनिर्भर बनेंगी युवतियां - नितेश शर्मा
संवैधानिक मूल्यों व लोकतांत्रिक प्रणाली पर भाजपा के चक्रव्यूह को नाकाम करेगी कांग्रेस- मोना
डीएम की अध्यक्षता में थाना अलापुर में हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन 
संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ द्धारा विदाई समारोह का आयोजन
पत्नी की हत्या का प्रयास करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
एक्टिंग वर्कशॉप ड्रामा बड्स का समापन, बच्चों ने सीखे अभिनय के गुर