कुछ मीठा खाने का मन तो घर पर झटपट बना लें गाजर का हलवा

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

गाजर का हलवा: सर्दियों में गाजर का हलवा खाने में जो स्वाद मिलता है वो किसी मौसम में नहीं मिलता है। तो अगर आपको कुछ मीठा खाने का मन कर रहा है तो हम आपके लिए गाजर के हलवा की रेसिपी लेकर आए हैं। यह गार्ज का हलवा बच्चों से लेकर बूढ़ों सबको खूब पसंद आती है। आज हम आपको बताएंगे कि आप रेस्टोरेंट स्टाइल में गाजर का हलवा कैसे बनाएं?  जानिए गाजर का हलवा बनाने कि आसान विधि।


गाजर का हलवा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
गाजर - 1 किलो, दूध - 1 लीटर, चीनी - 250 ग्राम, घी - 100 ग्राम, इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच, काजू-बादाम - 10-12, मावा एक कप 

गाजर का हलवा बनाने की विधि:
पहला स्टेप: पहले गाजर को पानी से धोएं और साफ़ कॉटन के कपड़े से पोछकर उसे अच्छी तरह छिले और फिर घिस लें। अगर आप घिसना नहीं चाहते हैं तो आप उन्हें छीलकर एक कुकर में 3 सिटी आने उबाल लें। और बाद में  एक बर्तन में निकालकर अच्छी तरह से मैश कर दें। 

दूसरा स्टेप: अब एक बड़े पैन में घी गरम करें और उसमें कसी हुई गाजर डालें। गाजर को मध्यम आंच पर पकाएं जब तक वह नरम न हो जाए और उसका पानी जल न जाए। गाजर को मध्यम आंच पर कम से कम 15 से 20 मिनट पकने दें। 

तीसरा स्टेप: जब गाजर का पानी जल जाए तब अब उसमें दूध और चीनी डालें। अब एक बार फिर से मिश्रण को धीमी आंच पर पकाएं। जब दूध भी अच्छी तरह से मिशन में मिल जाये तब  इलायची पाउडर, काजू और बादाम डालें और मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं।

चौथा स्टेप: अब आखिरी में गाजर का हलवा स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमें मावा डालें। और आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। इस दौरान ध्यान रखें कि गैस की आंच धीमी ही होनी चाहिए। 2 मिनट बाद गैस बंद कर दें। आपका गरमा गर्म गाजर का हलवा बनकर सर्विंग के लिए तैयार है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत