पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों का सड़कों में फुट मार्च 

लोकसभा चुनाव को लेकर जनता को सुरक्षा का अहसास कराया 

पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों का सड़कों में फुट मार्च 

कालपी जालौन - पुलिस अधीक्षक डॉ ईराज राजा के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव -2024 को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बरतना शुरू कर दिया है। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए  पुलिस विभाग के द्वारा कालपी में पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।इसी को दृष्टिगत रखते हुए केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सशस्त्र जवानों तथा पुलिस कर्मचारियों  के द्वारा भीड़-भाड़ वाले स्थानो, बाजारों तथा सार्वजनिक स्थानों में पैदल मार्च करके सुरक्षा का अहसास कराया  गया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद के नेतृत्व में उप निरीक्षक राजेश कुमार, टरनंनगंज चौकी इंचार्ज अभिलाख सिंह, केन्द्रीय रिजर्व फोर्स के सशस्त्र जवानों के द्वारा फुट मार्च अभियान हिस्सा लिया गया।
 
इस दौरान नगर के प्रमुख मार्गो तथा सार्वजनिक स्थानों में पुलिस अधिकारियों ने संवाद स्थापित कर जनता को सुरक्षा का अहसास कराया। कोतवाल के मुताबिक कानून तथा शान्त व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन के द्वारा गस्त में गतिशीलता लाई गई है। कालपी नगर के सबसे व्यापारिक क्षेत्र वाले इलाक़ों में पैदल गस्त किया गया।फुल पावर बाईपास चौराहे में  थानेदार तथा विभागीय कर्मचारी तथा केन्द्रीय रिजर्व फोर्स के सशस्त्र जवान एकत्रित हो गए। यहीं से पुलिस तथा केन्द्रीय सशस्त्र जवानों का फुट मार्च शुरू हुआ। पुलिस जवानों द्वारा मेंन बाजार टरनंनगंज,जुलैहटी, बाईपास,सराफा बाजार, खोवा मंडी ,मूंगफली मंडी, राम चबूतरा आदि स्थानों में पुलिस जवानों के द्वारा फुट मार्च किया गया। इस दौरान पुलिस जवानों के द्वारा जनता से संवाद स्थापित करके सुरक्षा का अहसास कराया। संदिग्ध हालात में घूमने वाले लोगों से पुलिस जवानों ने पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद ने बताया कि फुट मार्च अभियान निरंतर चलाया जाए 
Tags: Jalaun

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज का राशिफल 16 जनवरी 2025  इन राशियों के दुख दूर होंगे, मान-सम्मान ,धन संपत्ति मिलेगी आज का राशिफल 16 जनवरी 2025  इन राशियों के दुख दूर होंगे, मान-सम्मान ,धन संपत्ति मिलेगी
मेष   अफसर अचानक किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर जानकारी ले सकते हैं। काम की क्वालिटी पर ध्यान दें।विवाहेतर सम्बन्धों से बचें,...
अहमदाबाद में 4 वर्ष का बालक एचएमपीवी पॉजिटिव, राज्य में कुल 6 केस
फ्रिज में शाट होने से घर में लगी आग, पांच साल की बच्ची फंसी
कसबा के विशेष सर्वेक्षण अमीन रजनीश कुमार एवं विशाल गुप्ता पर डीएम ने दिए करवाई के आदेश
 एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी घटक दलों के नेताओं ने भरी हुंकार
मंत्री नरेंद्र कश्यप का हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्मदिन
गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेना सुनिश्चित करें : डीएम