एलएलसी प्रांशु द्विवेदी का स्वागत करते प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व अन्य
डबल इंजन की सरकार में हो रहा अयोध्या का अभूतपूर्व विकास :प्रांशु दत्त द्विवेदी
On
अयोध्या। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी के अयोध्या आगमन पर पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने अंगवस्त्र व भाजपा नेता सुनील तिवारी शास्त्री स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। मंगलवार की सुबह उन्होनें अयोध्या में राम मंदिर, हनुमान गढ़ी में दर्शन पूजन किया।इस दौरान भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में अयोध्या का अभूतपूर्व विकास हो रहा है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का यह ऐतिहासिक अवसर है। हम सब भाग्यशाली है कि हमारा जन्म उस पीढ़ी में हुआ जिसमें भगवान राम लला के दिव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है।
युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता राम मंदिर ट्रस्ट के निर्देशानुसार अक्षत वितरण कार्यक्रम व अन्य कार्यक्रमों में सहयोग करें। प्रधानमंत्री के आवाहन के अनुसार 22 जनवरी को अपने घरों को रामज्योति से प्रकाशित अवश्य करें।पूर्व महापौर ने कहा प्राण प्रतिष्ठा का यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा जिसके साक्षी हम सभी होगें। अयोध्यावासी होने पर हम सभी को गर्व है। अयोध्या से निकले आध्यत्मिक प्रकाश से आज समूचा विश्व प्रकाशित हो रहा है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या का अकल्पनीय विकास हो रहा है।इस दौरान युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष रवि शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुराग त्रिपाठी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Tags: Ayodhya
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
16 Jul 2025 23:59:32
लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई में विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 11 अगस्त तक नौकरी जॉइन करने के लिए कहा...
टिप्पणियां