पूर्व माध्यमिक विद्यालय उनौला में विदाई समारोह

पूर्व माध्यमिक विद्यालय उनौला में विदाई समारोह

 


बदायूं। बुधवार को विकास क्षेत्र जगत के पूर्व माध्यमिक विद्यालय उनौला में शिक्षक का विदाई समारोह मनाया गया। विद्यालय के खेल शिक्षक सूर्यकांत यादव का राजस्थान सरकार में शारीरिक शिक्षा शिक्षक के पद पर चयन होने के उपरांत उन्हें विदाई दी गई। इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के समस्त स्टाफ, ग्राम पंचायत उनोला के प्रधान भगवान दास, प्राथमिक विद्यालय उनोला की प्रधानाध्यापिका ऋचा वर्मा, सपना भारद्वाज, एसएमसी अध्यक्ष किशनपाल द्वारा उनका सपत्नीक माल्यार्पण कर अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह दिया गया।

इस मौके पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक एवं पूर्व एबीआरसी सुभाष चंद्र ने उनके दस वर्ष की सेवाकाल की उपलब्धियां गिनाई। विज्ञान शिक्षक आयुष भारद्वाज ने बताया कि उनके कार्यकाल में विद्यालय के छात्रों ने न्याय पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजयी होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। समय समय पर जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा भी छात्रों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जा चुका है। कार्यक्रम का समापन विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा नम आँखों से विदाई गीत गाकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन आयुष भारद्वाज ने किया।

Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बार बार चुनाव कराये जाने से रोक लगने पर पैसे की बर्बादी बचेगी--सांसद नवीन जैन बार बार चुनाव कराये जाने से रोक लगने पर पैसे की बर्बादी बचेगी--सांसद नवीन जैन
    फिरोजाबाद, महानगर द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन फिरोजाबाद क्लब लिमिटेड में आयोजित किया
सपा के जिला कार्यालय पर पहलगाम हमले की निंदा कर मृतको को श्रद्धांजलि अर्पित की
स्कूल चलो अभियान के तहत नये बच्चों का स्कूल में कम दाखिला हुआ है--जिलाधिकारी
समुचित विकास व पारदर्शी प्रशासन ही मुख्य उदेश्य : जिलाधिकारी 
पहले दिन नए डीएम का मंडलीय जिला चिकित्सालय पर छापा
बागीचे में मिली स्कूल शिक्षिका की लाश, चार दिन से थी लापता
पौड़ी के पैठाणी व भिताई मल्ली में कार खाई में गिरी, दो की मौत...