अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ईथा' की रिलीज डेट आई सामने

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

मुंबई। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ईथा' की रिलीज तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं। रिलीज डेट सामने आने के बाद से ही श्रद्धा के प्रशंसकों के बीच उत्साह का माहौल है। अभिनेत्री को आखिरी बार सुपरहिट हॉरर-कॉमेडी 'स्त्री 2' में देखा गया था, जिसके बाद दर्शक उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

रिपोर्ट के अनुसार, 'ईथा' 28 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं को उम्मीद है कि त्योहार के दौरान फिल्म को पारिवारिक दर्शकों का भरपूर समर्थन मिलेगा। फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ रणदीप हुड्डा और माेहम्मद जीशान अयूब भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। लक्ष्मण उतेकर इससे पहले विक्की कौशल अभिनीत सफल फिल्म 'छावा' का निर्देशन कर चुके हैं।

'ईथा' महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित एक बायोपिक है। फिल्म उनके संघर्ष, कला और लोक संस्कृति में दिए गए योगदान को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करेगी। श्रद्धा कपूर इस चुनौतीपूर्ण किरदार में नजर आएंगी, जिसे लेकर दर्शकों और फिल्म उद्योग में पहले से ही काफी चर्चा है। मैडॉक फिल्म्स की यह महत्वाकांक्षी परियोजना इस साल की चर्चित फिल्मों में शामिल मानी जा रही है।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

रांची । राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि...
झारखंड 
 धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के चंद्रकोणा में ट्रक-बाइक की टक्कर, युवक की मौत

पश्चिम मेदिनीपुर । जिले के चंद्रकोणा-गड़वेता सीमा के पहाड़ीबांध इलाके में ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में एक...
पश्चिम बंगाल 
 पश्चिम मेदिनीपुर जिले के चंद्रकोणा में ट्रक-बाइक की टक्कर, युवक की मौत

राम चरण की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा 'पेड्डी बॉक्स ऑफिस पर  लगातार शानदार प्रदर्शन 

मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों साउथ और बॉलीवुड फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। राम...
मनोरंजन 
 राम चरण की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा 'पेड्डी बॉक्स ऑफिस पर  लगातार शानदार प्रदर्शन 

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ईथा' की रिलीज डेट आई सामने

मुंबई। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ईथा' की रिलीज तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। मैडॉक फिल्म्स...
मनोरंजन 
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ईथा' की रिलीज डेट आई सामने

अभिनेत्री कंगना रनौत फिल्म'भारत भाग्य विधाता' का मेकर्स ने जारी किया टाइटल ट्रैक

मुंबई। अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म  विधाता' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के ट्रेलर और पहले गीत 'नब्ज...
मनोरंजन 
 अभिनेत्री कंगना रनौत फिल्म'भारत भाग्य विधाता' का मेकर्स ने जारी किया टाइटल ट्रैक

उत्तर प्रदेश

ई-रिक्शा और बुलेट की भिड़ंत में दो बच्चों समेत आठ घायल

औरैया । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में मंगलवार सुबह अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में सामने एक ई-रिक्शा और बुलेट मोटरसाइकिल...
उत्तर प्रदेश 
ई-रिक्शा और बुलेट की भिड़ंत में दो बच्चों समेत आठ घायल

कुशीनगर: पारिवारिक विवाद में दो सगी बहनों की हत्या से इलाके में मचा हड़कंप, जांच जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के पिपराघाट एहतमाली देवनरायन टोला में दो सगी बहनों की...
उत्तर प्रदेश 
कुशीनगर: पारिवारिक विवाद में दो सगी बहनों की हत्या से इलाके में मचा हड़कंप, जांच जारी

पुलिस भर्ती परीक्षा जाते समय दर्दनाक हादसा, बेटी संग पिता की गई जान

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्री की...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस भर्ती परीक्षा जाते समय दर्दनाक हादसा, बेटी संग पिता की गई जान

देवरिया: परीक्षा देने जा रहे दो युवक सड़क हादसे में घायल, भर्ती परीक्षा छूटी

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे दो युवक सोमवार को...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया: परीक्षा देने जा रहे दो युवक सड़क हादसे में घायल, भर्ती परीक्षा छूटी