इलेक्टोरल बांड भाजपा का सबसे बड़ा चुनावी चंदा घोटाला-आशीष सिंह
On
हरदोई। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा हरदोई कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि इलेक्टोरल बांड भाजपा का सबसे बड़ा चुनावी चंदा घोटाला है।धमकी दो चंदा लो, चंदा दो धन्धा लो भाजपा सरकार की नीति।अपने घोटाले पर पर्दा डालने के लिए कांग्रेस के खाते फ्रिज कर झुंझलाहट भाजपा सरकार निकाल रही है।मोदी सरकार ने कुछ खास उद्योगपति घरानों को नाजायज लाभ दिया है।सरकार ने अपनी भ्रष्ट नीतियों से भारत का आर्थिक माहौल खराब किया है।शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी ने कहा कि फार्मा कम्पनियों द्वारा भाजपा को चुनावी बांड देकर खराब दवाइयों को बनाने और निर्यात करने की अनुमति प्रदान की गई।पत्रकार वार्ता में निर्भान सिंह यादव, डॉ अजीमुश्शान,अनुपम दीक्षित,मदनपाल वर्मा,सुरेंद्र पाल सिंह यादव आदि साथी मौजूद रहे।
Tags: Hardoi
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
19 Jul 2025 22:39:39
फिरोजाबाद,सामाजिक एवं सोशलिस्ट टीम द्वारा नेक कार्य करते हुए सड़कों पर घूमने वाली गायों और बेजुबान जानवरों की सेवा
टिप्पणियां