यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 के नतीजे कब होंगे जारी?
प्रयागराज : माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स को परिणाम का इंतजार है। ऐसी उम्मीद है कि यूपी बोर्ड रिजल्ट (क्लास 10 और क्लास 12) को जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम को कब और किस समय जारी किया जाएगा। हालांकि, रिजल्ट को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल्स(जैसे- रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ आदि) का उपयोग करना होगा।
जारी होने पर स्टूडेंट्स परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। आइए इस खबर के जरिए ऑफिशियल वेबसाइट्स को जानते हैं जहां उम्मीदवार परिणाम जारी होने के बाद उसे चेक कर सकेंगे।
ऑफिशियल वेबसाइट्स
रिजल्ट जारी होने पर स्टूडेंट्स अपने परिणाम को निम्नवत वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे।
upmsp.edu.in
upresults.nic.in
digilocker.gov.in
कैसे करें चेक
यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 का रिजल्ट को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद स्टूडेंट्स को होम पेज पर यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 का रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद स्टूडेंट्स वहां मांगे गए विवरण (जैसे- रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ आदि) को भरें और फिर उसे सबमिट कर दें।
इतना करते ही यूपी बोर्ड रिजल्ट आपके सामने खुल जाएगा।
अब स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट को चेक करें और फिर डाउनलोड कर लें।
आखिरी में स्टूडेंट्स आगे के यूज के लिए एक प्रिंट भी ले लें।
कौन सी ऑफिशियल वेबसाइट्स पर कर सकेंगे चेक
बता दें कि परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य शुरू किया गया, जिसे 4 अप्रैल तक पूरा कर लिया गया है। स्टूडेंट्स को रिजल्ट से संबंधित किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
