डीएम-एसएसपी ने समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्यायें

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

अलीगढ़। जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा थाना सासनीगेट में आयोजित थाना समाधान दिवस में प्रतिभाग कर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंशानुरूप थाना समाधान दिवस में आये फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना जाये और समय सीमा के अन्तर्गत उनका निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए ताकि फरियादियों को इधर-उधर अपनी समस्याओं को लेकर भटकना न पड़े।
 
जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता की जांच फरियादियों के मोबाइल पर बात कर की जाती है ऐसे में निस्तारण में लापरवाही मिली तो निश्चित ही निस्तारण करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि थाना समाधान दिवस में शिकायतों को सूचीबद्ध किया जाए और जमीनी विवाद से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व और पुलिस द्वारा गठित टीम मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के उन शिकायतों का समयावधि के अंदर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
 
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बालिकाओं व महिलाओं की शिकायतों का मौके पर जाकर प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समाधान दिवस में आई छोटी-बड़ी सभी शिकायतों को सूचीबद्ध कर रजिस्टर में दर्ज किया जाए और उनका समय-सीमा के अंतर्गत मौके पर जाकर निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन प्रकरणों की पुनरावृत्ति न होने पाए। इस अवसर पर सम्बंधित अधिकारी, कर्मचारी, राजस्व लेखपाल उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत