डीएम ने तहसील इगलास में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

शासन की मंशा और सम्पूर्ण समाधान दिवस का लक्ष्य शिकायतकर्ता की संतुष्टि

Published By Lokendra Verma
On
Lokendra Verma Picture

अलीगढ़ । जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह द्वारा तहसील इगलास में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं को सुना गया। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढं़ग से निस्तारित करें। प्रदेश सरकार जनशिकायत निस्तारण के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने निर्देशित किया कि शिकायत निस्तारण से शिकायतकर्ता को संतुष्ट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा और सम्पूर्ण समाधान दिवस का लक्ष्य शिकायतकर्ता की संतुष्टि है।

जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह तहसील इगलास में सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जन शिकायतें सुन रहे थे। इस दौरान 51 शिकायतें प्राप्त हुईंजिसमें राजस्व विभाग की 26, पुलिस 02, विकास की 09, विद्युत की 12, स्वास्थ्य की 01 एवं 01 अन्य प्रकार की शिकायत प्राप्त हुई। डीएम ने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैशासन स्तर से भी समय-समय पर शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता की जांच की जाती है। खराब निस्तारण से जनपद की ग्रेडिंग प्रभावित होती है। इसलिए सभी अधिकारी तथ्यात्मक ढ़ंग से सुव्यवस्थित निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि योजनाओं के संचालन एवं शिकायतों के निस्तारण में ढ़िलाई न बरती जाए। कोई भी व्यक्ति संचालित योजनाओं से वंचित न रहने पाए। लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों का शत-प्रतिशत आधार सीडिंग का कार्य करा लिया जाए। इस दौरान एसई हाइडिल ने विद्युत ग्राहकों के लिए विद्युत बिल में छूट एवं डीपीओ ने हॉट कुक्ड योजना के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई।

 

मतदाता पुनरीक्षण:

 

          जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण का कार्य 09 दिसम्बर तक संचालित है। अभी भी कुछ बीएलओ द्वारा चार्ज न लिए जाने एवं भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप कार्य आरंभ न करने की शिकायतंे प्राप्त हो रही हैं। मतदाता पुनरीक्षण कार्य एक समयबद्ध कार्यक्रम हैजिसमें शिथिलता एवं लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। उन्होंने जनपद के सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि ऐसे सभी बीएलओ को चिन्हित कर दण्डित करें। उन्होंने कहा कि बीएलओ की लापरवाही मतदाता सूची शुद्धिकरण को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने में सहयोग करें।

 

डीएम ने प्रदान किये शौचालय आवंटन प्रमाण पत्र:

 

          डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत पात्र लाभार्थियों को शौचालय आवंटित करते हुए प्रतीक स्वरूप 10 प्रमाण पत्र प्रदान किये। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज विभाग के सफल प्रयासों से जनपद ओडीएफ घोषित हो चुका है। वर्तमान में जनपद ओडीएफ प्लस के तहत तरल एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर कार्य कर रहा है। उन्होंने लाभार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वह शौचालयों का वास्तविक ढ़ंग से प्रयोग करेंस्वच्छता उन्हें कई बीमारियों से दूर रखेगी।

04

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Lokendra Verma Picture

लोकेंद्र वर्मा को पत्रकारिता क्षेत्र में 9 वर्षों का अनुभव है और वह ‘तरुणमित्र’ के अलीगढ़ ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। समाचार लेखन और रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत