विकसित भारत संकल्प यात्रा राष्ट्र के विकास को समर्पित :जिलाधिकारी
रुट चार्ट के अनुसार ग्रामों में हुए तैयारी कार्यक्रम
On
झाँसी। भारत को विकसित बनाने की दिशा में ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ एक महत्वपूर्ण कड़ी है। योजनाओं की संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ आधारित विशेष वैन अपने पूर्व आधारित रूट चार्ट के अनुसार विभिन्न विकासखंड स्तर पर ग्राम पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रमों में सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों द्वारा विकसित भारत संकल्प की प्रतिज्ञा ली गयी।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जनपद के अंतिम व्यक्ति तक पहुॅचाने एवं जनपदवासियों को उपलब्ध लाभों व विभिन्न सुविधाओं के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प योजना विषयक विशेष वैन द्वारा जनपद के समस्त 496 ग्राम पंचायतों व 13 नगरीय निकायों में रूट चार्ट के अनुसार निर्धारित तिथि व समय पर पहुॅचकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। खण्ड विकास अधिकारी व जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थित में ग्रामवासियों को पंचप्रण की शपथ दिलाई जा रही है।
इस दौरान प्रधानमंत्री का वीडियो संदेश एवं विकसित भारत के लिए संकल्प वीडियो का प्रसारण उपस्थित लोगों को दिखाया जा रहा है जिसे ग्रामीणों ने आत्मसात किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं व खिलाड़ियों व अन्य लोगों को अभिनन्दन करते हुए पुरस्कृत भी किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने समस्त ग्रामीण जन से आह्वान किया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान विभिन्न योजनाओं में अपना पंजीकरण कराते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
Tags: Jhansi
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
27 Mar 2025 23:28:09
कौशाम्बी। जिले में प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर
टिप्पणियां