लोकसभा चुनाव में पूरे दमखम से उतरेगी कांग्रेस: बीरेन्द्र
निष्ठावान पार्टी में रहे निजी लाभ के लिए लोगों ने बदले दल
इंडिया गठबंधन प्रत्याशी की होगी जीत: आरिफ पत्रकारों से वार्ता करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चैहान व शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा।
फतेहपुर। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी इंडिया गठबंधन के तहत पूरे दमखम के साथ उतरेगा और जनपद की सीट से भाजपा को हराकर गठबंधन के प्रत्याशी को विजय बनाने का काम करेगी। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह चैहान व शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।मंगलवार को शहर के जीटी रोड स्थित कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह चैहान व शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने कहा कि संगठन के सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओं से संवाद कर उन्हें लोकसभा चुनाव में अहम जिम्मदारी देकर गठबंधन प्रत्याशी को जिताने की ज़िम्मेदारी दी जाएगी।
कहा कि पुराने व नए कार्यकर्ताओं के दम पर कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराने व इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने का काम करेगी। जिलाध्यक्ष बनने के बाद बीरेन्द्र सिंह चैहान व शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने पहली बार मीडिया से रूबरू होते हुए उनकी नियुक्तियों के लिए केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया व कार्यकर्ताओ को धन्यवाद दिया। वहीं लोकसभा चुनाव पर कहा कि कांग्रेस पार्टी बुनियादी मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में है। पार्टी जनहित मुद्दों को लेकर हमेशा जनता के बीच जाती है। जनता मन बना चुकी है लोकसभा चुनाव के आकर्षक परिणाम होंगे। उन्होंने पार्टी छोड़कर अन्य दलों में शामिल होने वालों पर कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ता पार्टी में ही है स्वयं के लाभ के लिये लोगो ने पार्टी छोड़ी है।
जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह चैहान ने कहा कि वर्ष 2014 से वह जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण कराने का कार्य कर रहे हैं। शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा इससे पूर्व में भी शहर अध्यक्ष रहे है एवं नगर पालिका परिषद के तीन बार के सभासद हैं। शहर अध्यक्ष ने कहा कि शहर कांग्रेस जिला कमेटी के साथ समन्वय बनाकर लोकसभा चुनाव में लोगों को कांग्रेस की नीतियों एवं रीतियों से जोड़ने एवं अपने नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को मज़बूत करने का काम करेंगे। कार्यकारिणी गठन पर कहा कि पांच अप्रैल को लखनऊ में होने वाली बैठक के पश्चात शीर्ष नेतृत्व के निर्देश के बाद जल्द ही नवीन कार्यकारिणी का गठन करेंगे। इस मौके पर सुधाकर अवस्थी, देवेंद्र सिंह गौतम, राजीव लोचन निषाद, महेश द्विवेदी, शहाब अली, रामनरेश महाराज, फ़ैज़ी, अरविंद द्विवेदी, डॉ अतुल कुमार, चैधरी मोईन राईन, राजन तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
टिप्पणियां