विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र
हाथरस (अनिल शर्मा)। जिला कृषि अधिकारी आर0 के0 सिंह ने अवगत कराया है कि मंगलवार को 3.30 बजे से मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन का सजीव प्रसारण आईईसी वैन के माध्यम से विकास खंड सासनी की ग्राम पंचायत गढ़ी नंदराम एवं भोजगढ़ी, विकास खंड हसायन की ग्राम पंचायत ढडौली, विकास खंड सहपऊ की ग्राम पंचायत चौबारा में ग्राम वासियों को दिखाया गया।
विकास खंड सासनी के भोजगढ़ी में सांसद राजबीर सिंह दिलेर, जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, परियोजना निदेशक राजेश कुरील, डीसी एनआरएलएम अशोक कुमार, उप कृषि निदेशक हंसराज, जिला कृषि अधिकारी, विकास खंड हसायन के ग्राम डडौली में विधायक सिकंदराराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा, ब्लॉक प्रमुख हसायन, विकास खंड सासनी के ग्राम में गढ़ी नंदराम मा. विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर ने प्रतिभाग किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा में जनपद में 4 वेन विकास खंड सासनी, हसायन, सहपऊ, में संचालित है। विकास खंड सिकंदराराऊ, सादाबाद, हाथरस, मुरसान की सभी ग्राम पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा पूर्ण हो गई हैं । आज तक जनपद की 335 ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओ के अवशेष पात्र व्वक्तियो को चिन्हित किया जा रहा है। योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरण किया जा रहा है। छात्रों की क्विज प्रतियोगिता आयोजित कर पुरस्कार वितरण किए जा रहे हैं। भारत देश को वर्ष 2047 तक विकसित श्रेणी लाने हेतु उपस्थित ग्रामवासियों को विकसित भारत संकल्प एवम पंच प्रण की शपथ दिलाई जा रही है।
बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंर्तगत विकास खण्ड सासनी की ग्राम पंचायत दरियापुर, सुमरतगढ़ी में प्रातः 10 बजे से एवं ग्राम पंचायत अजरोई, रघनियां में दोपहर 2 बजे से आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार विकास खण्ड सहपऊ की ग्राम पंचायत धांधऊ में प्रातः 10 से एवं ग्राम पंचायत फतेहउल्लापुर में दोपहर 2 बजे से, विकास खण्ड हसायन के ग्राम पंचायत इटनी में प्रातः 10 से एवं ग्राम शहजादपुर में दोपहर 2 से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
टिप्पणियां