पश्चिम बंगाल - Tarun Mitra

सिलीगुड़ी के प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान
आग की सूचना पर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी स्थित सेवक रोड के इंडस्ट्रियल पार्क में सोमवार सुबह एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भयावह आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया और देखते ही देखते पूरा इलाका काले धुंए से ढक गया।

बताया गया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे फैक्ट्री के अंदर से धुआं निकलता देखा गया। कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पाकर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। फैक्ट्री में भारी मात्रा में प्लास्टिक, केमिकल और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखे होने के कारण आग तेजी से फैल गई।

प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, हादसे में कई करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका है। घटना की सूचना पाकर भक्तिनगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य वजह से आग लगी, इसकी जांच दमकल विभाग और पुलिस कर रही है। बताया गया है कि फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल का निरीक्षण करेगी। घटना की सूचना पाकर पुलिस कमिश्नर सैयद वाकर रजा भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ा, नया बेलमूला पुल जलमग्न
मेदिनीपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन में सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से सोमवार को बेलमूला जाने के लिए निर्मित नया पुल जलमग्न हो गया है।

नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही पुल से लगे ग्रामीण मार्ग पर भी बाढ़ का पानी चढ़ गया है। इसके कारण बेलमूला गांव के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय ग्रामवासियों ने बताया, सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके कारण नए पुल का एक हिस्सा पानी में डूब गया है। वहीं, पुल से सटे ग्रामीण मार्ग पर भी नदी का पानी फैल गया है। वर्तमान में स्थानीय लोगों को इसी मार्ग से घुटने तक पानी में होकर आवागमन करना पड़ रहा है।

जलमग्न सड़क के कारण क्षेत्र की सामान्य संपर्क व्यवस्था प्रभावित हुई है। आवश्यक कार्यों के लिए भी ग्रामीणों को पानी पार करके आवागमन करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि यदि नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

प्रशासनिक अधिकारी बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। स्थिति सामान्य होने तक स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

तारापीठ में होटल में आग से मचा हड़कंप, श्रद्धालुओं की मौत
कोलकाता। बीरभूम जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल तारापीठ में सोमवार तड़के एक निजी होटल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।

मां तारा मंदिर से कुछ दूरी पर थाना परिसर के समीप स्थित इस होटल में आग लगने के बाद अब तक करीब छह लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि कई अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु मां तारा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद रात में होटल में ठहरे हुए थे।

होटल मालिक के बेटे कल्याण पाल के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे एसी के एनसीपी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है।

उन्होंने बताया कि आग लगने की जानकारी मिलते ही होटल में मौजूद नाइट गार्ड और एक अन्य कर्मचारी को इसकी सूचना दी गई।

इसके बाद बिजली का कनेक्शन बंद करने का प्रयास किया गया और होटल का फायर अलार्म बजा दिया गया। अलार्म बजने के बाद कमरों में ठहरे श्रद्धालु सतर्क होकर बाहर निकलने लगे।

हालांकि, कुछ ही देर में आग के साथ धुआं तेजी से ऊपर की ओर फैलने लगा। धुएं के कारण कई लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी और होटल के अंदर अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के विभिन्न होटलों में ठहरे लोग भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में मदद करने लगे। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की गई।

आग में झुलसे लोगों के शवों को रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है। वहीं घायलों का भी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

होटल में ठहरे एक श्रद्धालु ने बताया कि वे देर रात खाना खाने के बाद सोए हुए थे। अचानक सुबह करीब 4:30 बजे होटल में चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।

आंख खुलने पर चारों तरफ धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था। होटल कर्मचारियों की मदद से किसी तरह वे होटल से बाहर निकलने में सफल हुए। श्रद्धालु ने बताया कि होटल प्रबंधन की ओर से शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है।

हालांकि, होटल के निचले हिस्से में रसोईघर भी मौजूद है, इसलिए वहां से भी आग लगने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

घटना के बाद दमकल और पुलिस की बड़ी टीम मौके पर पहुंच गई है। पूरे होटल परिसर को घेर लिया गया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम राहत एवं बचाव कार्य के साथ-साथ आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। उस समय होटल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ठहरे हुए थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, होटल के निचले हिस्से में आग लगने के बाद धुआं तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया और होटल में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, घायलों को तत्काल रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है। मृतकों की संख्या की पुष्टि की जा रही है और घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

आग लगने के कारण के संबंध में प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। होटल में अग्निशमन व्यवस्था और अन्य सुरक्षा मानकों की भी जांच की जाएगी।

हादसे में अब तक छह श्रद्धालुओं की मौत की खबर सामने आई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

पं. बंगाल के तारापीठ के होटल में लगी आग, छह श्रद्धालुओं की मौत, अनेक झुलसे
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ मंदिर के सामने स्थित एक होटल में आज तड़के लगी आग में कम से कम छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और अन्य कई लोग झुलस गए । इन लोगों को रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।झुलसे लोगों की स्थिति को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।बताया गया है कि तारापीठ थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित पांच मंजिला होटल ‘विदेशिनी’ में सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे यह हादसा हुआ। होटल के बिजली आपूर्ति केंद्र में अचानक विस्फोट के बाद आग लगी।

शुरुआती अनुमान के मुताबिक, बिजली के तारों में खराबी के कारण विस्फोट हुआ।इस दौरान अधिकांश श्रद्धालु सो रहे थे। कुछ ही देर में लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। चारों ओर धुआं फैल गया। कई लोग अपने कमरों में फंस गए। सूचना मिलते ही तारापीठ और रामपुरहाट थाने की पुलिस तथा दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।होटल मालिक कल्याण पाल के अनुसार, सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने आग लगते ही अग्निशमन यंत्र चलाया और बिजली की आपूर्ति बंद करने का प्रयास किया। हालांकि, होटल की सजावट में इस्तेमाल रेशेदार सामग्री ने आग को तेजी से फैलने में मदद की। धुआं पांचवीं मंजिल तक पहुंच गया। कई श्रद्धालु घबराकर बाहर निकलने लगे और इसी दौरान आग की चपेट में आ गए।

होटल में ठहरे उत्तर 24 परगना जिले के बादुड़िया निवासी तपनज्योति मंडल ने बताया कि वह अपनी पत्नी, दो बच्चों, मां और बहन के साथ तारापीठ में पूजा करने आए थे। उनका परिवार करीब 45 मिनट तक होटल के कमरे में फंसा रहा। कमरे में खिड़की नहीं होने के कारण उन्होंने शौचालय के ऊपरी हिस्से से बाहर निकलने का प्रयास किया। बाद में तारापीठ पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। उनकी मां अभी भी बेहोश हैं, जबकि बहन झुलस गई है।श्रावण मास में पूजा-अर्चना के लिए तारापीठ पहुंचे श्रद्धालुओं में इस हादसे के बाद दहशत है। पुलिस और प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है। आग के वास्तविक कारण और होटल की सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की जा रही है।

बंगाल में आयुष्मान भारत लागू, परिवारों को मिलेगा 5 लाख का कवर
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में केंद्र की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) के लागू होने की औपचारिक शुरुआत रविवार को कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम से हुई।

इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने की।

पश्चिम बंगाल के लिए यह स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। केंद्र सरकार के अनुसार, राज्य अब आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाइ लागू करने वाला देश का 36वां राज्य/केंद्रशासित प्रदेश बन गया है।

योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे गंभीर बीमारियों और अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में परिवारों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होगा।

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा था कि राज्य में पहले से स्वास्थ्य साथी योजना के दायरे में आने वाले बड़ी संख्या में लाभार्थियों को आयुष्मान भारत के दायरे में लाया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया था कि आयुष्मान भारत के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है और चरणबद्ध तरीके से लाभार्थियों को कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।

राज्य सरकार के मुताबिक, इस योजना से पश्चिम बंगाल के उन लोगों को भी लाभ मिलने की संभावना है जो रोजगार, शिक्षा या अन्य कारणों से राज्य से बाहर रहते हैं। इससे दूसरे राज्यों में इलाज कराने वाले योग्य लाभार्थियों के लिए भी स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच आसान होगी।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इससे पहले केंद्र के साथ हुई बातचीत के दौरान पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए करीब तीन हजार करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता की जानकारी दी थी। इसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और आयुष्मान भारत से जुड़ी मदों के लिए राशि शामिल है।

सरकार का दावा है कि इससे राज्य के सरकारी स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने, अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने में मदद मिलेगी।

नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर खासा महत्व देखा जा रहा है। पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद केंद्र और राज्य के बीच स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

आयुष्मान भारत पीएम- जेएवाई के पश्चिम बंगाल में लागू होने के साथ अब पात्र परिवारों को कैशलेस स्वास्थ्य उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

योजना के तहत सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में पात्र लाभार्थियों को निर्धारित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। यानी पश्चिम बंगाल में स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में आज से एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है, जिसका सीधा लाभ राज्य के पात्र परिवारों को मिलने वाला है।

टुलू मंडल मामले में टीएमसी नेता सहगल हुसैन को 7 दिन की पुलिस हिरासत
टुलू मंडल के कथित वित्तीय लेन-देन की जांच में सहगल हुसैन का नाम सामने आया

बीरभूम। टुलू मंडल कांड की जांच के दौरान गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस नेता अनुव्रत मंडल के पूर्व अंगरक्षक सहगल हुसैन को रविवार को सिउड़ी अदालत में पेश किया गया। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद सहगल हुसैन को सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, टुलू मंडल के साथ कथित वित्तीय लेन-देन और संबंधों की जांच के दौरान सहगल हुसैन का नाम सामने आया। इसके बाद बीरभूम जिला पुलिस ने बोलपुर बाइपास के पास स्थित उसके आवास पर शुक्रवार रात से लगातार दो दिनों तक तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में नकदी, सोने के आभूषण, जमीन के दस्तावेज और विदेशी मुद्रा मिलने का दावा किया गया है। सरकारी अधिवक्ता विभास चटर्जी ने अदालत को बताया कि सहगल के आवास से करीब 150 जमीन के दस्तावेज, 12 लाख रुपये से अधिक की भारतीय नकदी और लगभग 700 से 800 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं।

इसके अलावा तलाशी के दौरान भारत के अलावा अरब और पाकिस्तान की मुद्रा के नोट भी मिलने की बात सामने आई है। हालांकि विदेशी मुद्रा की कुल मात्रा का पुलिस ने फिलहाल खुलासा नहीं किया है।

सरकारी अधिवक्ता ने अदालत में कहा कि जांच के दौरान टुलू मंडल और सहगल हुसैन के बीच वित्तीय लेन-देन तथा कथित संबंधों के संकेत मिले हैं। पुलिस अब बरामद नकदी, आभूषण, जमीन के दस्तावेज और विदेशी मुद्रा के स्रोत की जांच कर रही है।

सात दिनों की पुलिस हिरासत मिलने के बाद जांचकर्ताओं को सहगल हुसैन से पूछताछ का मौका मिलेगा। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि टुलू मंडल के साथ उसका कथित वित्तीय संबंध किस प्रकार का था, बरामद संपत्ति और नकदी का स्रोत क्या है तथा इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। जांच एजेंसियां बरामद जमीन के दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान मामले में और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

बंगाल में आज भारी बारिश, 17 अगस्त को रेड अलर्ट
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में रविवार को मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। अलीपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम केंद्र तथा भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य के गंगीय हिस्सों में आज कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।

कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने 17 अगस्त को गंगीय पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में ऊपरी वायुमंडल में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से अगले 48 घंटे के दौरान उत्तर बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है।

कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, नदिया, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, मालदा, पूर्व बर्दवान, पश्चिम बर्दवान, बांकुड़ा, पुरुलिया, झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर और पूर्व मेदिनीपुर में आज बादल छाए रहने तथा कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। गंगीय पश्चिम बंगाल के लिए आज बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी है।

पूर्व एवं पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम तथा दक्षिण 24 परगना में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा की स्थिति बन सकती है।

समुद्र से जुड़े क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की आशंका को देखते हुए मछुआरों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने 15 से 19 अगस्त के दौरान पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तट से लगे समुद्री क्षेत्र में प्रतिकूल मौसम की चेतावनी दी है।

दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा के कई हिस्सों में बादल और बारिश का दौर जारी रह सकता है।

उत्तर बंगाल के पहाड़ी और तराई क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। अलीपुर क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने 17 अगस्त से उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार 16 अगस्त को गंगीय पश्चिम बंगाल में बहुत भारी बारिश की संभावना है। 17 अगस्त को स्थिति और गंभीर हो सकती है तथा कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश होने का अनुमान है। 18 अगस्त को भी भारी बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर नहीं रहने और बिजली चमकने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है। लगातार बारिश वाले क्षेत्रों में जलभराव और स्थानीय स्तर पर यातायात प्रभावित होने की स्थिति पर भी नजर रखने को कहा गया है।

पांचवीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इलाके में शोक
पश्चिम मेदिनीपुर। जिले के चंद्रकोना रोड थाना अन्तर्गत आंधार नयन इलाके में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय की शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने की इच्छा पूरी नहीं होने पर पांचवीं कक्षा की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मृत छात्रा की पहचान 11 वर्षीय अंकिता हेम्ब्रम के रूप में हुई है। वह आंधार नयन विद्यालय में पांचवीं कक्षा की छात्रा थी।

परिवार के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय में शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। अंकिता भी इसमें शामिल होना चाहती थी। इसके लिए उसने चूड़ी, आभूषण और पोशाक खरीदने की इच्छा जताई थी।

परिवार के अनुसार, अंकिता ने अपनी मां से उक्त सामान खरीदने का आग्रह किया था। मां ने उससे कहा कि पिता के घर लौटने के बाद उसकी इच्छा पूरी की जाएगी। इसके बाद अंकिता अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ। इसके बाद कमरे से अंकिता का फंदे से लटका शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई।

शनिवार रात अंकिता के पिता विश्वनाथ हेम्ब्रम ने बताया कि विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शोभायात्रा आयोजित की गई थी।

उसमें शामिल होने के लिए बेटी ने कपड़े और कुछ अन्य सामान खरीदने की इच्छा जताई थी। मां ने पिता के आने के बाद सामान खरीदने की बात कही थी। इसके बाद ही यह घटना हुई।

बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की फंदे से लटकी मिली लाश, सुसाइड नोट बरामद
कोलकाता। बीरभूम जिले से लगातार पांच बार विधायक और ममता बनर्जी सरकार में पूर्व मंत्री रहे आशीष बनर्जी का शव रविवार सुबह उनके आवास के पास स्थित पार्टी कार्यालय में फंदे से लटकता मिला।

वर्ष 2001 से 2026 तक रामपुरहाट का प्रतिनिधित्व करने वाले 75 वर्षीय बनर्जी हालिया विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवार ध्रुव साहा से चुनाव हार गए थे।

पुलिस को शव के पास मिला सुसाइड नोट
पुलिस को शव के पास से एक पन्ने का सुसाइड नोट मिला है, जिसने राज्य के सियासी गलियारों में खलबली मचा दी है। अपने अंतिम संदेश में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लिखा है कि मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। लेकिन आज मुझे अहसास हो रहा है कि राजनीति में आना ही मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी।

पेशे से शिक्षक रहे आशीष ने नोट में अपने साफ-सुथरे करियर का हवाला देते हुए लिखा कि उन्होंने जीवन भर एक पैसा भी गलत तरीके से नहीं लिया और हमेशा बिना फीस के छात्रों को पढ़ाया।

भ्रष्टाचार में कभी नहीं थे शामिल
तारापीठ रामपुरहाट डेवलपमेंट अथारिटी (टीआरडीए) में खुद को दरकिनार किए जाने और अपनी छवि को धूमिल करने की साजिशों का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा कि वे कभी किसी भ्रष्टाचार में शामिल नहीं रहे, फिर भी उन्हें अपमानित किया गया। दुख और हताशा व्यक्त करते हुए उन्होंने अपने परिवार की भावी पीढ़ियों को कभी भी राजनीति में न कदम रखने की सलाह दी है।

हालिया सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल नेताओं पर कसते शिकंजे और राजनीतिक अलग-थलगता के बीच इस घटना ने कई अनसुलझे सवाल खड़े कर दिए हैं। रामपुरहाट थाना पुलिस ने सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच कराने की बात कही है।

पांच बार रहे रामपुरहाट के विधायक
आशीष बनर्जी बंगाल की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे। वह बीरभूम के रामपुरहाट विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक निर्वाचित हुए थे। ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने विधानसभा के उपाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी भी संभाली थी। इसके अलावा ममता बनर्जी के पहली बार सत्ता में आने के बाद वह शिक्षा और कृषि विभाग के मंत्री भी रहे।

हाल में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा के ध्रुव साहा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। उनके अचानक निधन की खबर से राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है। तृणमूल सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को शुभेंदु अधिकारी ने दी श्रद्धांजलि
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने समाज माध्यम पर पोस्ट कर वाजपेयी के राजनीतिक जीवन, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया।

शुभेंदु अधिकारी ने अपने ट्वीट में कहा कि वे महान राजनेता, दूरदर्शी नेता और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे दिग्गज थे, जिन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में देश की सेवा, समर्पण और असाधारण राजनीतिक कौशल की मिसाल पेश की।

वे एक संवेदनशील कवि और असाधारण वक्ता भी थे। उनके नेतृत्व और दूरदर्शिता ने मजबूत एवं आत्मनिर्भर भारत की नींव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के गहरे आदर्श और उनकी प्रेरणादायी विरासत आज भी देशवासियों का मार्गदर्शन करती है। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनकल्याण के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।

उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और आदर्शों को स्मरण करते हुए कहा कि उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को भी देश के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देती रहेगी।

पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बंद्योपाध्याय की रहस्यमय मौत, जांच जारी
कोलकाता। बीरभूम जिले के रामपुरहाट से तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक और पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बंद्योपाध्याय की रविवार सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई।

उनका शव रामपुरहाट शहर स्थित उनके घर से सटे पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

स्थानीय लोगों ने सबसे पहले पार्टी कार्यालय की खिड़की से आशीष बंद्योपाध्याय को फंदे से लटका देखा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को आशीष बंद्योपाध्याय से अनेक पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की थी। उनका घर रामपुरहाट के पांच नंबर वार्ड के हाटतला पाड़ा इलाके में है।

2026 के विधानसभा चुनाव में रामपुरहाट से भाजपा के ध्रुव साहा के हाथों चुनाव हारने के बाद आशीष बंद्योपाध्याय सक्रिय राजनीति से कुछ हद तक दूर हो गए थे।

‘मास्टरमशाई’ के नाम से चर्चित इस वरिष्ठ नेता का नाम हाल में सामने आए कथित भ्रष्टाचार के मामले से भी जोड़ा जा रहा था। पुलिस ने अभी सुसाइड नोट के बारे में आधिकारिक रूप से कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पुलिस जांच के सामने आने के बाद ही उनकी मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

कोलकाता बंदरगाह पर लहराया 197 फीट ऊंचा तिरंगा
कोलकाता। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट प्राधिकरण ने नेताजी सुभाष डॉक में 60 मीटर ऊंचे ध्वजस्तंभ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। करीब 197 फीट ऊंचा यह तिरंगा कोलकाता में स्थापित सबसे ऊंचे राष्ट्रीय ध्वजों में से एक है।

पोर्ट प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ध्वजस्तंभ पर 30 फीट लंबा और 20 फीट चौड़ा राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया है। इससे ऐतिहासिक बंदरगाह परिसर में तिरंगा एक नए प्रमुख स्थल के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि यह पहल ‘हर घर तिरंगा’ की भावना के अनुरूप राष्ट्रीय गौरव, एकता और विकसित भारत के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

अधिकारी के अनुसार, ऐतिहासिक गोदी के ऊपर लहराता तिरंगा कोलकाता बंदरगाह की भारत की समुद्री विरासत और राष्ट्र निर्माण में लंबे समय से रही भूमिका का प्रतीक है।

यह ध्वजस्तंभ स्थायी रूप से स्थापित किया गया है और इसकी अनुमानित उपयोग अवधि 25 वर्ष है। इसे उच्च क्षमता वाले इस्पात से बने 20-भुजाकार ढांचे के रूप में तैयार किया गया है। इसके लिए प्रबलित सीमेंट कंक्रीट की नींव बनाई गई है। ध्वज को मोटर चालित दोहरे ड्रम वाली चरखी प्रणाली के माध्यम से फहराया और उतारा जाता है।

कोलकाता बंदरगाह देश का सबसे पुराना परिचालनरत नदी आधारित प्रमुख बंदरगाह है। इसका औपचारिक संचालन 1870 में शुरू हुआ था। नया ध्वज ऐतिहासिक घड़ी टावर के पास लगाया गया है। यह घड़ी टावर 1899 में बनाया गया था और यहां आने वाले जहाजों के लिए समय की जानकारी देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था।

नेताजी सुभाष डॉक को वर्ष 1928 में ‘किंग जॉर्ज डॉक’ के रूप में शुरू किया गया था। वर्ष 1973 में इसका नाम बदलकर नेताजी सुभाष डॉक कर दिया गया। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भी इस डॉक की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। चीन-बर्मा-भारत क्षेत्र में चलाए गए सैन्य अभियानों के लिए यहां सैनिकों और सैन्य उपकरणों की आवाजाही हुई थी।

वर्तमान में नेताजी सुभाष डॉक में 10 बर्थ हैं, जिनमें भारी माल उठाने के लिए विशेष बर्थ भी शामिल है। यहां चार कंटेनर बर्थ, एक तरल माल बर्थ और चार बहुउद्देश्यीय बर्थ के अलावा दो बोया और मूरिंग सुविधाएं हैं। इसकी दो सूखी गोदियों का इस्तेमाल गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स द्वारा जहाजों की मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए किया जाता है।

नेताजी सुभाष डॉक आज एक प्रमुख कंटेनर केंद्र है, जहां उत्तर और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों के साथ-साथ नेपाल और भूटान जैसे स्थलरुद्ध देशों के लिए भी माल की आवाजाही होती है।