दिल्ली - Tarun Mitra

दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 26 अगस्त को मिलेगा पेंशन पत्र
नई दिल्ली। दिल्ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत महिलाओं को 26 अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में पात्र महिलाओं को पेंशन का आधिकारिक पत्र सौंपा जाएगा, जबकि एक सितंबर से पेंशन की राशि सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचनी शुरू हो जाएगी। यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी और पात्र महिलाओं को नियमित रूप से योजना का लाभ मिलता रहेगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में दिल्ली लक्ष्मी योजना की समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य सचिव राजीव वर्मा के अलावा योजना के लिए गठित जिला स्तरीय स्वीकृति, निगरानी एवं शिकायत निवारण समितियों (डीएलएएमजीआरसी) के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा की गई और इतने कम समय में हुए कार्य की सराहना की गई।

बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह और रुचि देखने को मिल रही है। वर्तमान सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए गंभीरता से काम कर रही है और योजना का लाभ अब सीधे पात्र महिलाओं तक पहुंचने वाला है। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना की सफलता के लिए जिला स्तरीय समितियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने समितियों के पदाधिकारियों से कहा कि प्रत्येक आवेदन की पूरी गंभीरता से जांच और निगरानी की जाए ताकि पात्र महिलाओं को बिना अनावश्यक देरी के योजना का लाभ मिल सके। जांच प्रक्रिया जितनी तेजी से पूरी होगी, मामलों का निस्तारण उतनी ही जल्दी होगा और पात्र महिलाओं तक पेंशन पहुंचाने की प्रक्रिया भी तेज होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला स्तरीय समितियों में स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं। ऐसे में यदि किसी आवेदन में कोई तथ्य संदिग्ध प्रतीत होता है तो उसकी गंभीरता से जांच की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने बताया कि सरकार दिल्ली लक्ष्मी योजना के आधिकारिक पोर्टल www.dly.delhi.gov.in पर जल्द ऐसी व्यवस्था करने जा रही है, जिसके तहत जिन पात्र महिलाओं ने आवेदन में गलत अथवा अधूरी जानकारी दर्ज कर दी है, उन्हें उसमें सुधार कर दोबारा अवसर दिया जा सकेगा। अभी तक योजना के क्रियान्वयन में किसी समस्या की सूचना नहीं मिली है, इसका प्रमुख कारण जिला स्तरीय समितियों द्वारा गंभीरता से किया जा रहा कार्य है। मुख्यमंत्री ने समिति पदाधिकारियों से योजना को सफल बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने बैठक में बताया कि योजना के शुभारंभ के बाद महज 18 दिनों में करीब आठ लाख महिलाओं ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है, जबकि पांच लाख से अधिक आवेदन अंतिम रूप से जमा (फाइनल सबमिट) किए जा चुके हैं। इतने कम समय में दिल्ली की महिलाओं की ओर से मिला यह अभूतपूर्व समर्थन ऐतिहासिक है। इससे पहले सरकार की किसी योजना को इतने कम समय में इस स्तर का जनप्रतिसाद नहीं मिला है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है और ये आंकड़े महिला सशक्तीकरण की इस योजना के प्रति दिल्ली की महिलाओं के बढ़ते विश्वास को दर्शाते हैं।

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP हमलावर, केजरीवाल बोले-‘बदले की कार्रवाई’
नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों के उन्नयन और क्षमता विस्तार से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत छह लोगों की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (आआपा) के नेताओं ने भाजपा पर राजनीतिक बदले की कार्रवाई और जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जैन को एक बार फिर भाजपा ने गिरफ्तार करवाया है और यह मामला भी फर्जी साबित होगा। मनीष सिसोदिया ने इसे पंजाब चुनाव से पहले की कार्रवाई बताते हुए भाजपा पर ईडी, एसीबी और सीबीआई के पुराने चुनावी हथकंडे अपनाने का आरोप लगाया। वहीं, आतिशी ने गिरफ्तारी को राजनीतिक बदले की कार्रवाई का एक और उदाहरण बताया।

केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि सत्येंद्र जैन को एक बार फिर भाजपा ने गिरफ्तार करवा दिया है। कुछ समय पहले जेल में डालकर उनकी जो दुर्दशा की गई थी, वह सबको याद है। पिछला केस भी फर्जी था और यह केस भी फर्जी साबित होगा।उन्होंने सवाल किया कि भाजपा की यह तानाशाही आखिर कब तक चलेगी। भाजपा जिसे मन करता है, झूठे आरोप लगाकर जेल में डाल देती है। भाजपा का झूठ एक बार फिर देश के सामने आएगा, लेकिन जेल में बिताए समय और मानसिक प्रताड़ना की भरपाई कौन करेगा।

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के पाप का घड़ा अब भर चुका है। चाहे जितनी तानाशाही कर ली जाए, अब मोदी सरकार का अंत तय है। पूरी आम आदमी पार्टी और देश की जनता सत्येंद्र जैन के साथ मजबूती से खड़ी है।सिसोदिया ने कहा कि पंजाब चुनाव से ठीक पहले पंजाब के सहप्रभारी सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया गया है।जैन को पहले भी ढाई साल तक फर्जी मामले में जेल में रखा गया और अब एक और फर्जी मामला बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि जेनजी आंदोलन से लेकर राम मंदिर में चंदाचोरी और ई20 तक के मुद्दों पर घिरी भाजपा अब ईडी, एसीबी और सीबीआई के पुराने चुनावी हथकंडे पर उतर आई है।आतिशी ने कहा कि सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी भाजपा की राजनीतिक बदले की कार्रवाई का एक और उदाहरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि जैन को पहले भी झूठे मामले में फंसाकर जेल भेजा गया था और अब एक बार फिर वही कहानी दोहराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि सत्ता के अहंकार में भाजपा शायद भूल गई है कि झूठ और अत्याचार की एक सीमा होती है। सरकारी ताकत का इस्तेमाल करके किसी को डराया जा सकता है, लेकिन सच को हमेशा के लिए दबाया नहीं जा सकता। आतिशी ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ सत्येंद्र जैन की नहीं है, बल्कि उस हर व्यक्ति की है जो सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ खड़ा है। आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों के उन्नयन और क्षमता विस्तार से जुड़े टेंडर में कथित अनियमितताओं, शर्तों में हेरफेर और रिश्वत के लेन-देन के मामले में दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने सत्येंद्र कुमार जैन समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपितों में दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं आईएएस अधिकारी उदित प्रकाश राय, बोर्ड के पूर्व संविदा सलाहकार अंकित श्रीवास्तव तथा तीन निजी व्यक्ति नागेंद्र यादव, राजा कुमार कुर्रा और पंकज वर्मा शामिल हैं।

एसीबी के अनुसार मामला दिल्ली सरकार के सतर्कता निदेशालय की शिकायत पर 11 मई 2024 को दर्ज प्राथमिकी से जुड़ा है। प्राथमिकी में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के साथ भारतीय दंड संहिता की धोखाधड़ी, आपराधिक न्यासभंग और आपराधिक साजिश से संबंधित धाराएं लगाई गई थीं।

बैटरी विस्फोट से मकान में लगी आग, हादसे में दो की मौत
नई दिल्ली। दिल्ली में पश्चिमी जिले के रघुबीर नगर में सोमवार तड़के ई-रिक्शा की बैटरी फटने से एक मकान में आग लग गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

दोनों को गुरु गोविंद सिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सफेद (17) और मोहम्मद सामिद (38) के रूप में हुई है।

दमकल विभाग के अनुसार, तड़के करीब 4:42 बजे रघुबीर नगर के मस्जिद गुरुद्वारा रोड स्थित आर-17ए में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियाें काे भेजा गया। दमकल अधिकारियों ने आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मकान की पहली मंजिल पर घरेलू सामान रखा था। इसी दौरान ई-रिक्शा की बैटरी में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसके बाद आग फैल गई। इमारत ग्राउंड फ्लोर के अलावा चार मंजिल की बनी हुई है।

आग लगने के दौरान वहां मौजूद दोनों युवक इसकी चपेट में आकर झुलस गए। दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही दोनों को निकालकर गुरु गोविंद सिंह अस्पताल, रघुबीर नगर पहुंचाया गया। जहां डाॅक्टराें ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

दमकल अधिकारियों ने करीब 5:25 बजे आग से संबंधित कार्रवाई समाप्त होने की सूचना दी। अधिकारियों के मुताबिक आग घरेलू सामान तक सीमित थी।

हादसे के सही कारणों और बैटरी में विस्फोट की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां मौके से साक्ष्य जुटाकर आगे की कार्रवाई कर रही हैं।

Independence Day 2026 : लालकिले पर पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम’
नई दिल्ली। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को दिल्ली के लालकिले में पहली बार ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन हुआ। इस विशेष आयोजन के जरिए राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150 वर्षों की विरासत को याद किया गया।

सामूहिक गायन के बाद एमआई-17 हेलीकॉप्टर ‘वंदे मातरम’ का झंडा लेकर आसमान में उड़ान भरता नजर आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने संबोधन में इस ऐतिहासिक क्षण का उल्लेख करते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार लालकिले पर ‘वंदे मातरम’ गूंज रहा है। उन्होंने कहा कि जब देश ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहा है, तो इससे बड़ा अवसर क्या हो सकता है।

लालकिले की प्राचीर के सामने ज्ञानपथ पर ‘वंदे मातरम’ की आकृति भी बनाई गई। इसमें सेना, नौसेना और वायुसेना के कैडेटों के साथ ‘मेरा भारत’ के स्वयंसेवकों समेत करीब 2,500 लड़के और लड़कियों ने हिस्सा लिया। समारोह की थीम ‘विकसित भारत @2047’ को प्रदर्शित करने के लिए ज्ञानपथ पर विशेष दृश्य अवरोधक भी लगाए गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व किया। लालकिले के प्रांगण में पहुंचने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद रक्षा सचिव ने दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल राजेश सेठी का प्रधानमंत्री से परिचय कराया। दिल्ली क्षेत्र के जीओसी प्रधानमंत्री को सलामी मंच तक लेकर गए, जहां तीनों सेनाओं और दिल्ली पुलिस के संयुक्त दल ने उन्हें ‘जनरल सैल्यूट’ दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ का निरीक्षण किया।

प्रधानमंत्री ने लालकिले की प्राचीर पर तिरंगा फहराया। कैप्टन सोनिया सिंह चौहान ने उन्हें राष्ट्रीय ध्वज फहराने में सहायता की। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई।

ध्वजारोहण के साथ ही 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) के गनर्स ने 21 तोपों की सलामी दी। स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन से सुसज्जित इस सेरेमोनियल बैटरी की कमान मेजर पवन सिंह शेखावत ने संभाली।

स्पा में नौकरी का झांसा देकर मानव-तस्करी का खेल
दिल्ली  : दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर मानव-तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के सदस्य पीड़िताओं को स्पा सेंटरों में अच्छी तनख्वाह और बेहतर जीवनशैली का लालच देते थे। इसके बाद उन्हें दिल्ली से दूसरे राज्यों में ले जाकर स्पा संचालकों को सौंप दिया जाता था। पुलिस ने दिल्ली, गुजरात और उत्तर प्रदेश में कार्रवाई करते हुए 10 पीड़िताओं को मुक्त कराया है।

लापता लड़की से खुला मामला

पुलिस के मुताबिक, 9 मई को दक्षिण पुरी से 15 वर्षीय लड़की के लापता होने के बाद जांच शुरू हुई। उसकी मां की शिकायत पर आंबेडकर नगर थाने में मामला दर्ज किया गया। जांच में पता चला कि लड़की से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क किया गया था और उसे अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी और बेहतर जीवनशैली का लालच दिया गया था।

गुजरात में मिला सुराग

तकनीकी निगरानी और डिजिटल साक्ष्यों की जांच से पता चला कि लड़की को गुजरात के मुंद्रा ले जाया गया था। पुलिस टीम निजी वाहन से वहां पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से कच्छ के मुंद्रा में एक होटल में चल रहे स्पा से लड़की को बरामद किया। इस दौरान स्पा मालिक दामनी सुशील हरेश उर्फ सुशील और रिसेप्शनिस्ट लक्ष्य को दो किशोरों के साथ पकड़ा गया।

बलिया के स्पा से 7 लड़कियां बचाईं

जांच आगे बढ़ने पर पुलिस उत्तर प्रदेश के बलिया पहुंची। वहां एक स्पा सेंटर से सात लड़कियों को बचाया गया। पुलिस ने कथित तौर पर स्पा चलाने वाले मोनू शर्मा और संजीव मौर्य को गिरफ्तार किया।

दिल्ली से भी मिलीं 2 पीड़िताएं

इसके बाद दिल्ली के गणेश नगर स्थित एक परिसर में कार्रवाई की गई। यहां से दो लड़कियों को बचाया गया। पुलिस ने परिसर का कथित तौर पर संचालन करने वाली 27 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया।

ऐसे बनाते थे निशाना

पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और व्यक्तिगत संपर्कों के जरिए कमजोर परिस्थितियों में रह रही लड़कियों की पहचान करते थे। इसके बाद उन्हें स्पा सेंटर में आकर्षक वेतन और रहने की सुविधा देने का वादा किया जाता था। पुलिस ने बताया कि पीड़िताओं को कथित तौर पर दिल्ली से अलग-अलग राज्यों में ले जाया जाता था। वहां उन्हें गिरोह से जुड़े स्पा संचालकों को सौंप दिया जाता था। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दो आरोपी अब भी फरार

पुलिस ने विनय उर्फ महादेव की पहचान दिल्ली स्थित एक समन्वयक के रूप में की है। आरोप है कि वह परिवहन और रहने की व्यवस्था करता था। वहीं, लड़कियों को ले जाने में कथित तौर पर मदद करने वाला प्रिंस अभी फरार है। अभियान के दौरान तीन किशोरों को भी पकड़ा गया। इनमें से दो को उनके बयान के आधार पर पीड़ित माना गया और इस संबंध में अलग प्राथमिकी दर्ज की गई।

दिल्ली में ‘हर घर तिरंगा साइकिल यात्रा’, मनसुख मांडविया बोले- फिटनेस का बेहतर उपाय साइकिल
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'हर घर तिरंगा साइकिल यात्रा' का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने भी हिस्सा लिया। मनसुख मांडविया ने कहा, "दिल्ली में, 1,000 से ज्यादा 'माई भारत' वॉलंटियर्स ने 'हर घर तिरंगा साइकिल यात्रा' के जरिए देश को फिटनेस का संदेश दिया। किसी भी देश के विकसित बनने के लिए यह जरूरी है कि उसके नागरिक स्वस्थ रहें। साइकिल चलाने से फिटनेस बढ़ती है। यह प्रदूषण और ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान है, इससे ईंधन की बचत होती है और पर्यावरण की सुरक्षा में मदद मिलती है।"

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा "आजादी के इस शुभ अवसर पर, हमारे युवाओं ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया के नेतृत्व में एक साइकिल रैली, 'हर घर तिरंगा' यात्रा का आयोजन किया है। इस यात्रा का मकसद हर युवा को फिट रहने के लिए प्रोत्साहित करना है। जब हमारे युवा फिट रहेंगे, तो हमारा देश भी फिट रहेगा।"

एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता रामित टंडन भी इस यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा, "फिट इंडिया प्रोग्राम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी, और यहां इतने सारे लोगों को साइकिल चलाते हुए देखना बहुत अच्छा लगता है। खेल मंत्री ने यह भी कहा कि फिटनेस बनाए रखने के लिए साइकिल चलाना बहुत जरूरी है। आजकल, जब ट्रांसपोर्ट और ईंधन की लागत बढ़ रही है, साइकिल चलाना ट्रांसपोर्ट का सबसे पर्यावरण-अनुकूल जरिया है। और 15 अगस्त मनाने से ज्यादा गर्व की बात और क्या हो सकती है, वह दिन जब हम उस आजादी का जश्न मनाते हैं जिसकी वजह से हम आज आजादी से जी पा रहे हैं।"

स्वतंत्रता दिवस नजदीक आते ही दिल्ली पुलिस ने राजधानी भर में सुरक्षा बढ़ा दी है। उत्तम नगर में पुलिस टीम रातभर सघन जांच कर रही हैं। वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है और प्रमुख सड़कों पर नजर रखी जा रही है ताकि अवैध आवाजाही रोकी जा सके और कानून-व्यवस्था बनी रहे।इसके अलावा दिल्ली के भारत मंडपम में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत 'हर घर तिरंगा बाइक रैली' का आयोजन किया जा रहा है।

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, रातभर चला मेगा सुरक्षा अभियान
नई दिल्ली। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरी दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए दिल्ली पुलिस ने राजधानी में देर रात मेगा सुरक्षा अभियान चलाया। रात 11 बजे से 2 बजे तक दिल्ली के तमाम जिलों में गश्त के साथ सघन चेकिंग की गई।

द्वारका मोड़ पर पुलिसकर्मियों ने पूरी सतर्कता के साथ आधी रात को पेट्रोलिंग की। अधिकारियों ने गाड़ियों की सघन जांच की और हर गुजरने वाली कार की अंदर-बाहर से अच्छी तरह तलाशी ली गई। सिर्फ सुरक्षा जांच में पास होने वाली गाड़ियों को ही आगे जाने की इजाजत दी गई, ताकि हर नागरिक के लिए राष्ट्रीय उत्सव सुरक्षित और शांतिपूर्ण रहे।

इसी तरह उत्तम नगर में पुलिस टीमों ने आधी रात को जमीनी स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इलाके की मुख्य सड़कों से गुजरने वाली हर गाड़ी को रोका गया और आगे बढ़ने की इजाजत से पहले उसकी बारीकी से जांच की गई। इस निगरानी का मकसद पूरे शहर में पूरी सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखना है।

सीलमपुर इलाके में भी दिल्ली पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान, संदिग्ध वाहनों और लोगों पर नजर रखी गई। सुरक्षा अभियान के तहत पुलिसकर्मियों को स्थानों पर तैनात किया गया।

वहीं, पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पीकेट लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की। इस दौरान संदिग्ध वाहनों और लोगों पर विशेष नजर रखी गई। अभियान की निगरानी के लिए डीसीपी वेस्ट हरेश्वर वी. स्वामी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 15 अगस्त से पहले राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

डीसीपी वेस्ट हरेश्वर वी. स्वामी ने  कहा कि दिल्ली पुलिस आयुक्त की तरफ से दिशा निर्देश हैं कि राजधानी में गश्त होनी है। उन्हीं के निर्देशानुसार पश्चिमी दिल्ली में पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे हैं। सघन चेकिंग की गई है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाए गए हैं।

महिला के कपड़े यौन उत्पीड़न का बहाना नहीं’, दिल्ली हाई कोर्ट ने आरोपी को ठहराया दोषी
नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने यौन उत्पीड़न के एक मामले में एक व्यक्ति को दोषी ठहराया है। कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि महिला के कपड़ों का चुनाव उसकी निजी आजादी का मामला है और इसका इस्तेमाल उसके खिलाफ गैर-कानूनी हरकत को सही ठहराने, माफी देने या उस पर सवाल उठाने के लिए नहीं किया जा सकता।

जस्टिस चंद्रशेखरन सुधा ने साजिद अली के बरी होने के फैसले के खिलाफ अपील को मंजूरी देते हुए और उसे दोषी ठहराते हुए ये बातें कहीं। यह मामला उन आरोपों से जुड़ा था जिनमें कहा गया था कि साजिद अली ने बार-बार एक युवती का पीछा किया, यौन टिप्पणी की और अनुचित तरीके से छुआ।

हाई कोर्ट ने बचाव पक्ष की उस कोशिश की कड़ी आलोचना की, जिसमें महिला के कपड़ों (जींस पहनना भी शामिल) को कथित अपराध से जोड़ने की कोशिश की गई थी। जिरह के दौरान महिला ने कहा था कि वह आम तौर पर 'सामान्य जींस और टॉप' पहनती है और माना कि इलाके के कुछ लोगों ने उसके पहनावे पर आपत्ति जताई थी।

जस्टिस सुधा ने उसके कपड़ों के बारे में सवाल जवाब को पूरी तरह से अप्रासंगिक और अनुचित बताया और कहा कि ऐसा लगता है कि इसका मकसद महिला को शर्मिंदा करना, अपमानित करना और उसके चरित्र पर नैतिक सवाल उठाना था।

अदालत ने कहा कि कोई लड़की या महिला क्या पहनती है, यह उसकी निजी पसंद का मामला है। न तो उसके पड़ोसियों, न समाज, न आरोपी और न ही अदालत में पेश होने वाले वकील को उसके कपड़ों के बारे में बताने या तय करने का कोई अधिकार है। इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है।

फैसले में इस बात पर जोर दिया गया कि महिला का पहनावा न तो उसकी गरिमा को कम करता है और न ही उसके खिलाफ गैर-कानूनी हरकत के लिए कोई बहाना या माफी देता है। इसमें यह भी कहा गया कि महिलाओं को कैसे कपड़े पहनने चाहिए, इस बारे में दकियानूसी सोच की न्यायिक कार्यवाही में कोई जगह नहीं है और इसका इस्तेमाल चरित्र हनन या पीड़िता को दोषी ठहराने के लिए नहीं किया जा सकता।

अदालत ने इस तर्क को खारिज कर दिया कि महिला की जींस युवा लड़कों को बिगाड़ सकती है। अदालत ने कहा कि सही तरीका यह है कि बच्चों को अपना व्यवहार नियंत्रित करना, निजी सीमाओं का सम्मान करना और दूसरों के साथ सम्मान से पेश आना सिखाया जाए, न कि यह तय किया जाए कि लड़कियां और महिलाएं क्या पहनें।

इस फैसले में धर्म और स्थानीय रीति-रिवाजों का हवाला देने की कोशिशों को भी खारिज कर दिया गया। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील ने तर्क दिया था कि हर इलाके की अपनी परंपराएं और रीति-रिवाज होते हैं जिनका पालन वहां के निवासियों को करना होता है।

जस्टिस सुधा ने इस दलील को पूरी तरह से अस्वीकार्य करार दिया और कहा कि महिला या निवासियों के धर्म और उसके पहनावे का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

अदालत ने कहा कि गैर-कानूनी व्यवहार को सही ठहराने या किसी महिला की निजी पसंद पर पाबंदियां लगाने के लिए न तो धर्म और न ही स्थानीय रीति-रिवाजों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

हाई कोर्ट ने साजिद अली और स्थानीय निवासियों द्वारा महिला के खिलाफ दर्ज कराई गई कथित शिकायत का भी जिक्र किया। खबरों के मुताबिक, इस शिकायत में उसके परिवार के किसी पुरुष सदस्य के बिना अपनी मां के साथ रहने, 'आपत्तिजनक कपड़े' पहनने और इलाके के युवा लड़कों को कथित तौर पर 'बिगाड़ने' पर आपत्ति जताई गई थी।

जस्टिस सुधा ने कहा कि उन्हें ऐसा कोई कानूनी प्रावधान नहीं मिला जिसके तहत महिला के रहने के तरीके या कपड़ों को पुलिस कार्रवाई के लायक अपराध माना जा सके।

सबूतों की जांच के बाद, अदालत ने पाया कि आरोपी द्वारा बिना सहमति के शारीरिक संपर्क और पीछा करने (स्टॉकिंग) के बारे में महिला का बयान एक जैसा और विश्वसनीय था। अदालत ने माना कि अली द्वारा अनुचित छूना और की गई टिप्पणियां अपराध हैं और उसे यौन उत्पीड़न का दोषी ठहराया।

जस्टिस सुधा ने निर्देश दिया कि किसी महिला के पहनावे, चरित्र, जीवनशैली, धर्म या निजी पसंद से जुड़े सवाल तब तक नहीं पूछे जाने चाहिए, जब तक कि वे मामले से जुड़े किसी मुद्दे के लिए बहुत जरूरी न हों।अली को सजा के सवाल पर सुनवाई के लिए बुधवार को हाईकोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया गया है।

डीपीएल: अनुज और आर्यन की शानदार पारियों से पुरानी दिल्ली 6 ने दर्ज की जीत
नई दिल्ली। अनुज रावत और आर्यन गौर की शानदार बल्लेबाजी के दम पर पुरानी दिल्ली 6 ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में आउटर दिल्ली वॉरियर्स को सात विकेट से हरा दिया।सोमवार रात खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने 165 रन बनाए, जिसके जवाब में पुरानी दिल्ली 6 ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने तेज शुरुआत की। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज प्रियंश आर्य ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 19 गेंदों में 46 रन बनाए। उनकी पारी में चार छक्के और चार चौके शामिल रहे। हालांकि पांचवें ओवर में आर्य के आउट होने के बाद वॉरियर्स की रन गति धीमी पड़ गई और टीम नौवें ओवर में 95 रन पर पांच विकेट गंवाकर मुश्किल में आ गई।

इसके बाद अक्षय सैनी और शिवम शर्मा ने पारी को संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्कोर की ओर ले जाने की कोशिश की। सैनी ने 40 गेंदों में 49 रन बनाए, जबकि शिवम शर्मा ने 23 गेंदों में 22 रन का योगदान दिया। हालांकि इसके बाद वॉरियर्स के बाकी बल्लेबाज ज्यादा देर नहीं टिक सके और पूरी टीम 165 रन पर ऑलआउट हो गई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुरानी दिल्ली 6 की शुरुआत भी खराब रही और टीम नौ रन पर दो विकेट गंवा बैठी। इसके बाद अनुज रावत और आर्यन गौर ने शानदार साझेदारी कर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।रावत ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए आउटर दिल्ली के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा, जबकि गौर ने दूसरे छोर से स्कोरबोर्ड को तेजी से आगे बढ़ाया। दोनों ने मिलकर पुरानी दिल्ली 6 को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

रावत ने महज 38 गेंदों में 92 रन की तूफानी पारी खेली और अपनी टीम को लक्ष्य के बेहद करीब पहुंचाया। आउट होने से पहले उन्होंने कई शानदार शॉट लगाए। वहीं, आर्यन गौर 40 गेंदों में 57 रन बनाकर नाबाद रहे और पुरानी दिल्ली 6 को लक्ष्य तक पहुंचाकर सात विकेट की आसान जीत दिलाई।

आईआईटी दिल्ली दीक्षांत समारोह, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे परम प्रज्ञा का उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को दिल्ली स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के 57वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर मेधावी छात्रों को सर्वोच्च सम्मान प्रदान करेंगे।

इस दौरान वो सोनीपत परिसर में स्थापित एआई-संचालित उच्च-प्रदर्शन सुपरकंप्यूटिंग सुविधा परम प्रज्ञा का उद्घाटन भी करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी समारोह के दौरान डिग्री प्राप्त करने वाले 587 पीएचडी शोधार्थियों सहित तीन हजार से अधिक स्नातक छात्रों को संबोधित करेंगे।

साथ ही, मेधावी छात्रों को संस्थान के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान करेंगे। इनमें राष्ट्रपति का स्वर्ण पदक, निदेशक का स्वर्ण पदक, शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक और परफेक्ट टेन स्वर्ण पदक शामिल हैं।

प्रधानमंत्री आईआईटी दिल्ली के सोनीपत परिसर में स्थापित कृत्रिम बुद्धिमत्ता से संचालित उच्च-प्रदर्शन सुपरकंप्यूटिंग सुविधा 'परम प्रज्ञा' का उद्घाटन करेंगे।

इस अत्याधुनिक सुविधा से संस्थान की कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डेटा विज्ञान, उन्नत कंप्यूटिंग और अंतःविषयक अनुसंधान क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।

डीपीएल: आर्यन गौर के 91 रन, पुरानी दिल्ली 6 ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 27 रन से हराया
नई दिल्ली।दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में गुरुवार रात अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पुरानी दिल्ली 6 ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 27 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टीम की जीत में सलामी बल्लेबाज आर्यन गौर की विस्फोटक पारी और गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन की अहम भूमिका रही।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पुरानी दिल्ली 6 ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 177 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज आर्यन गौर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों पर 91 रन बनाए। उनकी पारी में 11 चौके और चार छक्के शामिल रहे। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

आर्यन के 13वें ओवर में ऋतिक शोकीन का शिकार बनने के बाद पुरानी दिल्ली 6 की पारी लड़खड़ा गई और टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते हुए 155 रन पर सात विकेट खो दिए। हालांकि, अंत में दिग्वेश सिंह राठी ने नौ गेंदों पर नाबाद 19 रन की उपयोगी पारी खेलकर टीम का स्कोर 177 रन तक पहुंचाया।

न्यू दिल्ली टाइगर्स की ओर से ऋतिक शोकीन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 18 रन देकर चार विकेट लिए। लक्ष्मण ने भी चार ओवर में 29 रन देकर चार विकेट झटके।

178 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू दिल्ली टाइगर्स की टीम कभी भी लय हासिल नहीं कर सकी। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम दबाव में रही और 119 रन तक पहुंचते-पहुंचते पांच विकेट गंवा दिए।

कप्तान हिम्मत सिंह ने 25 गेंदों पर 36 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। निर्धारित 20 ओवर में न्यू दिल्ली टाइगर्स की टीम आठ विकेट पर 150 रन ही बना सकी और मुकाबला 27 रन से हार गई।

पुरानी दिल्ली 6 की ओर से रजनीश दादर ने चार ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। वहीं पंकज जसवाल ने चार ओवर में एक मेडन सहित सिर्फ 22 रन देकर एक विकेट हासिल किया और टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

प्रबंधन को और मजबूत बनाने पर मंथन, चेयरमैन धर्मवीर सिंह ने अधिकारियों से की अहम बैठक
नई दिल्ली, 4 अगस्त।दक्षिणी क्षेत्र के चेयरमैन धर्मवीर सिंह ने सोमवार को दक्षिण जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय स्थित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए-दक्षिण) के कार्यालय में जिला प्रोजेक्ट ऑफिसर चंद्र प्रकाश तथा प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर जय भगवान से शिष्टाचार भेंट कर जनहित, आपदा प्रबंधन और दक्षिणी दिल्ली के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान आपदा प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी, सुदृढ़ और जन-केंद्रित बनाने, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों को बेहतर करने तथा नागरिकों की सुरक्षा और सुविधाओं को सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

धर्मवीर सिंह ने कहा कि बदलती परिस्थितियों में आपदा प्रबंधन तंत्र को आधुनिक संसाधनों और बेहतर समन्वय के साथ मजबूत करना समय की आवश्यकता है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को शीघ्र और प्रभावी सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने अधिकारियों से नागरिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर डीडीएमए (दक्षिण) कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत और सम्मान के लिए धर्मवीर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल से ही क्षेत्र का समग्र एवं संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।