बिहार - Tarun Mitra

12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बैठक
बेगूसराय ब्यूरो। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के एडीआर भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव करुणानिधि प्रसाद आर्य की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कविता कुमारी, सभी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी न्यायिक दंडाधिकारियों के बेंच क्लर्क कार्यालय क्लर्क एवं नवनियुक्त यूडीसी उपस्थित थे। बैठक में सचिव करुणानिधि प्रसाद एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कविता कुमारी ने सभी पदाधिकारियों को 12 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी सुलहनीय मामलों में नोटिस निर्गत करना सुनिश्चित करने को कहा।

अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन सुलह एवं फ्री सिटिग आयोजित कर उसके अंतर्गत अवार्ड पारित कराने पर बल दिया। सचिव करुणानिधि प्रसाद ने कहा कि इस बार आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में बेगूसराय न्याय मंडल का नाम राज्य स्तर पर शीर्ष पर आना चाहिए। इसके लिए हम सभी को पूरी मेहनत एवं समर्पण के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अधिक से अधिक मामलों के निपटारे के लिए कार्य करें।

वैशाली समाज कल्याण संस्थान ने बच्चों की ट्रैफिकिंग के खिलाफ किया निर्णायक जंग का ऐलान
बेगूसराय ब्यूरो। जिले में बच्चों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए कार्य कर रहे गैरसरकारी संगठन वैशाली समाज कल्याण संस्थान ने विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस पर नई दिल्ली में ‘नेशनल कैंपेन अगेंस्ट चाइल्ड ट्रैफिकिंग’ की शुरुआत पर बच्चों की ट्रैफिकिंग के खिलाफ निर्णायक जंग का ऐलान करते हुए कहा कि सरकार, प्रशासन व आम नागरिकों के सहयोग से वे जिले से ट्रैफिकिंग पर पूरी तरह से रोकथाम के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ट्रैफिकिंग रोकने के लिए जिले में जागरुकता अभियान चलाने के साथ-साथ ट्रैफिकरों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही सरकार व प्रशासन के सहयोग से हाशिये के परिवारों की पहचान कर उन्हें व बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा, ताकि वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें और ट्रैफिकिंग गिरोहों के चंगुल में फंसने से बच सकें। बच्चों की ट्रैफिकिंग यानी बाल दुर्व्यापार के खिलाफ यह राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने का फैसला नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए जमीन पर काम कर रहे 250 से भी अधिक नागरिक समाज संगठनों के नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के देश के 782 जिलों से आए सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधियों के चार दिवसीय राष्ट्रीय परामर्श इंश्योरिंग ए चाइल्ड राइट्स, पोटेंशियल एंड प्रास्पेरिटी में लिया गया। यह कैंपेन 2030 तक चलाया जाएगा। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन दुनिया का सबसे बड़ा कानूनी हस्तक्षेप कार्यक्रम चला रहा है और इसके सहयोगी संगठनों के प्रयासों से देशभर में अप्रैल 2023-दिसंबर 2025 तक के बीच 1,22,516 बच्चों को ट्रैफिकिंग से बचाया गया।

संगठन (वैशाली समाज कल्याण संस्थान) जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन का सहयोगी संगठन है। इस परामर्श के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि किसी भी बच्चे की जिंदगी बचाना सबसे नेक काम होता है। छोटी उम्र की बच्चियां ट्रैफिकिंग की शिकार हो जाती हैं और फिर कभी अपने घर नहीं लौट पातीं। ऐसी बच्चियों को किसी फरिश्ते का इंतजार होता है और इन्हें यौन शोषण के दलदल से मुक्त कराने वाले नागरिक समाज संगठनों के स्वयंसेवी किसी फरिश्ते से कम नहीं होते। इस मौके पर वैशाली समाज कल्याण संस्थान के सी.ईओ. सह प्रोजेक्ट प्रबंधक कौशल किशोर विकल ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण वास्तविकता है कि देश में रोजाना 6 बच्चों की ट्रैफिकिंग होती है और 5 बच्चों को जबरन मजदूरी के लिए मजबूर किया जाता है। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि हर घंटे 11 बच्चे गुम हो जाते हैं। इनमें से अधिकांश बच्चे ट्रैफिकिंग का ही शिकार होते हैं। ह्यूमन ट्रैफिकिंग हथियारों और ड्रग्स के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा संगठित अपराध है। महिलाएं और बच्चे खास तौर से इनके निशाने पर हैं क्योंकि इनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा देह व्यापार और बच्चों से बंधुआ मजदूरी के रास्ते आता है। असंगठित क्षेत्र में बच्चों से बाल मजदूरी ट्रैफिकिंग का सबसे निकृष्टतम रूप है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिकर यानी बाल दुर्व्यापारी कहीं बाहर से नहीं आते। वे आस पास के ही होते हैं जो आर्थिक दृष्टि से कमजोर परिवारों के बच्चों को नौकरी या अच्छे जीवन का लालच देकर साथ ले जाते हैं और फिर उन्हें वेश्यावृत्ति, भिक्षावृत्ति और बंधुआ मजदूरी के दलदल में धकेल देते हैं।

हमारा फोकस ट्रैफिकिंग की रोकथाम और बच्चों को सुरक्षित बचाने के प्रभावी उपायों पर रहेगा। सरकार व प्रशासन के सहयोग से हम हाशिये के परिवारों की पहचान करेंगे और उनके बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ेंगे ताकि वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें और ट्रैफिकिंग गिरोहों के चंगुल में फंसने से बच सकें। साथ ही, हम सुनिश्चित करेंगे कि ट्रैफिकिंग से मुक्त कराए गए बच्चों का उचित तरीके से पुनर्वास हो, ताकि वे समाज की मुख्य धारा में लौट सकें।

अवैध हथियार रखने के मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चन्द्रशेखर वर्मा को मिली 7-7 वर्षों की सश्रम कारावास
बेगूसराय ब्यूरो। जिले के चर्चित चेरियाबरियारपुर थाना कांड संख्या-143/2018 में शनिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा को अवैध हथियार रखने के मामले में दोषी करार देते हुए सात-सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। एमपी-एमएलए विशेष वाद संख्या-212143/18 की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे-2) सह विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट बृज कुमार की अदालत में हुई। न्यायालय ने दोनों को आर्म्स एक्ट के तहत दोषी पाया और सजा सुनाई। न्यायालय ने दोनों पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है, जिसे नहीं देने पर एक साल की अतिरिक्त जेल भुगतनी होगी। फैसला आने के बाद अदालत के आदेश पर मंजू वर्मा और चंद्रशेखर वर्मा को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। लोक अभियोजक संतोष कुमार ने बताया कि यह मामला वर्ष 2018 में चेरियाबरियारपुर थाना में दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद शनिवार को अदालत ने अपना फैसला सुनाया।

मुख्य मामला और पृष्ठभूमि हथियार और कारतूस बरामदगी:

यह मामला वर्ष 2018 (चेरियाबरियारपुर थाना कांड संख्या-143/2018) का है। सीबीआई ने मुजफ्फरपुर शेल्टर होम सेक्स स्कैंडल की जांच के दौरान मंजू वर्मा के चेरिया बरियारपुर स्थित निजी आवास पर छापेमारी की थी। इस दौरान उनके घर से 50 अवैध कारतूस (गोलियां) बरामद हुए थे।

मंत्री पद से इस्तीफा:

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के साथ पति चंद्रशेखर वर्मा के कथित संबंधों की खबरें आने के बाद मंजू वर्मा को अगस्त 2018 में नीतीश कुमार सरकार में समाज कल्याण मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

आत्मसमर्पण और कोर्ट का फैसला:

आर्म्स एक्ट मामले में फरार रहने के बाद उन्होंने नवंबर 2018 में बेगूसराय कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। घटना के करीब 8 साल बाद कोर्ट ने अभियोजन पक्ष के गवाहों और सबूतों के आधार पर आर्म्स एक्ट की धारा 25-1(ए) और 26 के तहत दोनों को दोषी पाते हुए सजा सुनाई।

वर्तमान राजनीतिक स्थिति:

मंजू वर्मा बिहार विधानसभा में चेरिया बरियारपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं। वर्तमान में उनके पुत्र अभिषेक आनंद इसी चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

डीआरएम किरेंद्र नरह ने किया सिंहाबाद स्टेशन पर औचक निरीक्षण
कटिहार।रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नरह ने शनिवार को सिंहाबाद रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण कर रेल प्रशासन की कार्यशैली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था तथा विभिन्न विकास एवं रखरखाव कार्यों की गहन समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को सभी लंबित कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डीआरएम नरह ने स्टेशन परिसर के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण करते हुए यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित रेल अधिकारियों को निर्देश दिया कि यात्रियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि डीआरएम किरेंद्र नरह अपने कर्तव्यनिष्ठ, सक्रिय और संवेदनशील कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। वे लगातार अपने रेल आधिकारिक टीम के साथ कटिहार रेल मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों का दौरा कर विकास योजनाओं की प्रगति की स्वयं समीक्षा कर रहे हैं। उनके नियमित निरीक्षण से न केवल लंबित परियोजनाओं में तेजी आई है, बल्कि रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी सुधार देखने को मिल रहा है।

निरीक्षण के दौरान डीआरएम नरह के साथ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनूप कुमार सिंह, आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पी.एस., वरिष्ठ मंडल अभियंता समन्वय  प्रभात कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता पंकज पाल सहित कई वरिष्ठ रेल अधिकारी उपस्थित रहे।

छोटे मुंशी मदन सिंह का कांवडियों काफिला पंहुचा बाबा बैधनाथ धाम
पटना। यूपी, प्रतापगढ जिले के बड़का तुलापुर भगवानदिन, पुत्र चंद्रपाल नाति भानुप्रताप सिंग बड़े मंशी के बड़े पुत्र मदन सिंह अपने दोस्तों संग सुल्तानगंज से बाबा बैधनाथ धाम के लिए कांवड लेकर जलाभिषेक करने को लेकर विगत वर्षों की भांति इसबार भी पंहचे।

इनके संग खरगपुर निवासी व मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार प्रभाकर सिंह मुंशी के दोस्त विक्रम सिंह आदि अन्य अगल - बगल के ग्राम सभा के लोगों ने भी जलाभिषेक किया।आदित्य पांडे , एबीपी अध्यक्ष, भठ्ठा मालिक ने अपने बड़े मुंशी व छोटे मुंशी के साथ -साथ अन्य कर्मचारियों के अलावा अपने परिवार के बाबा बैधनाथ के धाम में मदन सिंह के माध्यम से प्रार्थना की ।

किशनगंज: अवैध लॉटरी कारोबार का भंडाफोड़, 1.48 करोड़ रुपये के टिकट व नकदी बरामद
किशनगंज। जिले में अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने शहर के मोहिउद्दीनपुर वार्ड संख्या-1 स्थित एक किराये के मकान में छापेमारी कर करीब 1 करोड़ 48 लाख 50 हजार रुपये मूल्य के 3,19,200 अवैध लॉटरी टिकट तथा 23,450 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 खुसरू सिराज के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की।

पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि किराये के मकान में बड़े पैमाने पर अवैध लॉटरी टिकट का भंडारण कर जिले में थोक स्तर पर सप्लाई की जा रही है।

छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में विभिन्न मूल्य के लॉटरी टिकट बरामद किए गए। पूछताछ में मकान में रह रहे लोगों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के गलगलिया थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद अकबर यहां अवैध लॉटरी टिकट मंगवाकर किशनगंज और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग लोगों को बेचता था।

पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों, टिकट के स्रोत तथा इसके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच कर रही है। साथ ही अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति का पता लगाकर उसे जब्त करने की भी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में किशनगंज थाना कांड संख्या 62/2026 दर्ज किया गया है।

आरोपित के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस)-2023 की विभिन्न धाराओं के साथ बिहार बन ऑन लॉटरी एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ अवैध लॉटरी कारोबार से जुड़े दो पूर्व मामले भी किशनगंज थाना में दर्ज हैं। छापेमारी दल में एसडीपीओ-1 खुसरो सिराज, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार समेत किशनगंज थाना के कई पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

कोलासी में मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर करीब 3 लाख के मोबाइल ले उड़े चोर
कोलासी, कटिहार। कोढ़ा प्रखंड के कोलासी बाजार में चोरों ने एक मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर करीब तीन लाख रुपये मूल्य के मोबाइल फोन चोरी कर लिए। घटना कोलासी बाजार से सिमरिया की ओर जाने वाली सड़क स्थित तनवीर आलम की मोबाइल दुकान में हुई। चोरी की इस घटना के बाद बाजार के दुकानदारों में भी दहशत का माहौल है।मिली जानकारी के अनुसार, तनवीर आलम प्रत्येक दिन की तरह रात करीब 8 बजे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे।

सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान के अंदर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। दुकान में रखे कई मोबाइल फोन गायब थे। इसके बाद उन्होंने दुकान के पीछे जाकर देखा तो वहां चोरों द्वारा सेंधमारी किए जाने के निशान मिले।चोर दुकान में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किए और दुकान में रखे मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद दुकान के पीछे मोबाइल के खाली डिब्बे भी फेंके हुए मिले, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने मोबाइल निकालकर उनके डिब्बे वहीं छोड़ दिए और मोबाइल लेकर फरार हो गए। दुकानदार तनवीर आलम ने तत्काल घटना की सूचना कोलासी पुलिस शिविर प्रभारी श्रवण कुमार को मोबाइल फोन के माध्यम से दी। सूचना मिलते ही श्रवण कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दुकान तथा आसपास के इलाके का मुआयना किया। पुलिस ने चोरी की घटना से संबंधित जानकारी दुकानदार से ली तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस शिविर प्रभारी श्रवण कुमार ने दुकानदार को घटना के संबंध में लिखित आवेदन देने को कहा है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। इधर, कोलासी बाजार में दुकान में सेंधमारी कर लाखों रुपये के मोबाइल चोरी किए जाने की घटना से स्थानीय दुकानदारों में चिंता बढ़ गई है।

दुकानदारों ने बाजार क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य संभावित सुरागों के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किए जाने की उम्मीद है।

समेली प्रखंड स्थापना दिवस समारोह में सुतारा में ही मिशन स्कूल का शानदार प्रदर्शन
छात्र-छात्राओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीता

समेली, कटिहार। समेली प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को 33वां प्रखंड स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रखंड के आठ विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम में सुतारा मेंही मिशन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भारतीय सैनिकों को समर्पित भावपूर्ण थीम डांस प्रस्तुत कर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। देशभक्ति से ओतप्रोत इस प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने तथा विश्व शांति और मानवता का संदेश दिया। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों को भावुक कर दिया तथा पूरे परिसर में देर तक तालियां गूंजती रहीं।

विद्यालय के बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावशाली सांस्कृतिक प्रस्तुति को देखते हुए उन्हें मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। बच्चों की इस उपलब्धि ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया। समारोह में बरारी विधायक विजय सिंह निषाद, एडीएम विनोद कुमार, डीडीसी अमित कुमार, प्रखंड प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुति की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के निदेशक प्रभात कुमार सिंह, निर्देशिका पूनम प्रभात एवं प्राचार्य सत्यजीत सिंह ने सम्मानित हुए छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय हमेशा बच्चों की प्रतिभा को मंच देने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों और अभिभावकों को भी इस उपलब्धि का श्रेय दिया।

पुलिस-SSB की बड़ी कार्रवाई, घर से 2.42 किलो गांजा और 10.88 लाख रुपये बरामद
अररिया। जिले की फुलकाहा थाना पुलिस ने एसएसबी के साथ मिलकर गुरुवार की देर शाम मिल्की डुमरिया वार्ड संख्या 3 स्थित बैजनाथ बहरदार के घर में छापेमारी कर 2.42 किलो गांजा सहित 10 लाख 88 हजार 700 रूपये नगद बरामद किया।

मामले में पुलिस ने घर में मौजूद बैजनाथ बहरदार की दो पत्नियां अमला देवी और सीमा देवी को हिरासत में लिया है,जिनसे पूछताछ की जा रही है।

जबकि मुख्य आरोपित बैजनाथ बहरदार और उसका पुत्र पंकज बहरदार कार्रवाई के दौरान चकमा देकर मौके से फरार हो गया। मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद नरपतगंज के राजस्व अधिकारी रामउदगार चौपाल मौजूद रहे।

अभियान का नेतृत्व फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने किया।उनके साथ अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार,एसआई रंजना कुमारी,रमेश कुमार सिंह,एएसआई प्रदीप भारती,महिला पुलिस बल के साथ एसएसबी के बीओपी प्रभारी सहायक सेनानायक राणा कुमार,उपनिरीक्षक रतन कुमार ब्रह्मा सहित अन्य जवान शामिल थे।

मामले को लेकर फुलकाहा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बैजनाथ बहरदार और उसके पुत्र पर नशीले पदार्थ के कारोबार करने और उससे बड़ी संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

पुलिस ने परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सिपाही व होमगार्ड समेत 8 गिरफ्तार
सारण (बिहार)। सारण पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की 29 जुलाई को आयोजित गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक अनुदेशक पद की लिखित परीक्षा में में नकल कराने वाले समूह का पर्दाफाश किया है।

पुलिस और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी की सतर्कता से परीक्षा केंद्र के भीतर और बाहर सक्रिय समूह के आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में दो अभ्यर्थी, एक सिपाही और दो होमगार्ड जवान भी शामिल हैं।

मुफस्सिल थानांतर्गत आदर्श जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैनी केंद्र पर प्रवेश के दौरान फ्रिस्किंग सघन चेकिंग के दौरान दो परीक्षार्थियों विश्वजीत कुमार शर्मा वैशाली एवं अमित कुमार भोजपुर के पास से संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक ब्लूटूथ डिवाइस बरामद हुआ है।

पुलिस पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि केंद्र के बाहर मौजूद उनके सहयोगी वॉकी-टॉकी के जरिए उत्तर पुस्तिका का हल उपलब्ध कराने वाले थे।

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने परीक्षार्थियों की निशानदेही पर केंद्र के बाहर घेराबंदी कर छह अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया।

इनके पास से एक ब्लूटूथ डिवाइस, एक वॉकी-टॉकी सेट, दो चार्जर, बैटरी, नौ मोबाइल, एक कार, दो आधार कार्ड एवं दो प्रवेश पत्र जब्त किए गए।

इस संदर्भ में मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता, बिहार लोक परीक्षा अधिनियम 2024 एवं आईटी एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

किसकी क्या भूमिका: पुलिस के अनुसार गिरोह में शामिल सिपाही परीक्षा प्रणाली की कमियों का फायदा उठाकर अभ्यर्थियों को नकल सामग्री और सॉल्वर उपलब्ध कराता था।

होमगार्ड परीक्षा केंद्रों के आसपास की गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लीक करने में मदद करते थे। गिरोह के बाकी छह सदस्य अभ्यर्थियों को ढूंढने, पैसों का लेनदेन संभालने और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स (जैसे ब्लूटूथ डिवाइस) की व्यवस्था करने का काम करते थे।

विभिन्न मांगों को लेकर आईसा, आरवाईए, भाकपा माले ने निकाला संकल्प मार्च
बेगूसराय ब्यूरो। भाकपा माले जिला कार्यालय कमलेश्वरी भवन से झंडा, बैनर, होर्डिंग के साथ आईसा-आरवाइए एवं भाकपा माले ने मार्च निकाला। जो समाहरणालय द्वार पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने कहा कि बेगूसराय सहित विभिन्न जेलों में बंद आंदोलनकारी छात्र-युवाओं को जल्द सरकार रिहा करे, दर्ज सभी तरह के मुकदमें वापस ले।

सरकारी घोषणा के बावजूद बेगूसराय जेल में मोहम्मद सन्नाउल्ला, अभिषेक कुमार, प्रशांत कुमार, मोहम्मद शहनवाज, आदित्य राज की रिहाई की मांग की। उन्होंने कहा कि सिवान में छात्रों पर पुलिस के द्वारा एके-47 से गोली चलाने के मामले में डीएम-एसपी को बर्खास्त किया जाए। छात्र आंदोलन पर बर्बर पुलिसिया दमन की जिम्मेदारी लेते हुए गृहमंत्री अमित शाह इस्तीफा दे। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर आंदोलनकारी छात्रों को खाना-पानी पहुंचाने वाले मोहम्मद जुनैद को सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस अपराधी के तरह व्यवहार कर रही है। जो शर्मनाक है। वहीं आंदोलन में शामिल होने वाले अल्पसंख्यक और दलित छात्रों को आरएसएस और भाजपाई गुन्डों और पुलिस के जरिए खुलेआम मारपीट और तंगतबाह की जा रही है। इसपर तत्काल रोक लगाई जाए। आईसा के छात्र नेता अजय कुमार और सोनू फर्नाज ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे को छात्र-युवा आंदोलन की ऐतिहासिक जीत बताते हुए आंदोलन में शामिल लोगों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि सरकार समझौता के अनुसार पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा, परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने दमनात्मक कार्रवाई में शामिल दोषी पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई करने और पेपर लीक में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग करते हुए शिक्षा सुधार मामले में मोदी सरकार के द्वारा लाए गए कानून को धोखा बताया। बेगूसराय जेल में बंद आंदोलनकारी की रिहाई के लिए आईसा के द्वारा जिलाधिकारी को पत्र दिया गया। कार्यक्रम में विशाल कुमार, संजय ठाकुर, सन्नी कुमार, मोहम्मद सैयद सोनवर, किसान महासभा के जिला सचिव बैजू सिंह, अध्यक्ष नवलकिशोर सिंह, राजेश श्रीवास्तव, चन्द्रदेव वर्मा सहित अन्य नेताओं ने भाग लिया।

बांकीपुर उपचुनाव: 3 बजे तक 27.82 प्रतिशत मतदान, शांतिपूर्ण ढंग से जारी वोटिंग
उपचुनाव के लिए कुल 422 मतदान केंद्र

पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान आज सुबह से शांतिपूर्ण जारी है। निर्वाचन आयोग के अनुसार 3 बजे तक 27.82 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान जारी है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार दोपहर 3 बजे तक 27.82 प्रतिशत मतदान हुआ है। विधानसभा क्षेत्र में मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। उपचुनाव के लिए कुल 422 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चुनाव में 25 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।