जम्मू कश्मीर - Tarun Mitra

जम्मू-कश्मीर की पवित्र बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की लोरन घाटी में पुलस्त्य नदी के किनारे स्थित हिमालयी तीर्थस्थल बूढ़ा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सुबह लगभग साढ़े छह बजे स्थानीय भगवती नगर आधार शिविर से श्रद्धालुओं के प्रथम जत्थे को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्राचीन और पौराणिक मंदिर समुद्र तल से करीब 4,600 फुट की ऊंचाई पर है। जम्मू से इसकी दूरी लगभग 290 किलोमीटर है।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-राजौरी-पुंछ राजमार्ग पर सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। भगवती नगर आधार शिविर और उसके आसपास भी सुरक्षा कड़ी की गई है। कल पुंछ में विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने दशनामी अखाड़ा मंदिर और शंकर नगर में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान घरों की जांच करने के साथ-साथ वहां रहने वाले लोगों और किरायेदारों की जानकारी भी जुटाई गई। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी अनजान व्यक्ति को अपने घर में ठहरने की जगह न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को आपातकालीन हेल्पलाइन पर दें।

बारह दिन तक चलने वाली बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का समापन 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर होगा। जत्थे को रवाना करने से एक दिन पहले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स हैंडल पर कहा, '' श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ जी यात्रा के पावन अवसर पर आज मैंने जम्मू में उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। मैं सत्य, एकता और आध्यात्मिक शक्ति के शाश्वत प्रतीक भगवान शिव को नमन करता हूं। यह तीर्थयात्रा हमें धर्म और करुणा के मार्ग पर चलने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए प्रेरित करे। हर-हर महादेव। ''

यह पवित्र यात्रा पुंछ जिले की मंडी तहसील के राजपुरा गांव में स्थित शिव मंदिर तक जाती है। मान्यता है कि भगवान शिव ने अमरनाथ गुफा में जो कथा पार्वती जी को सुनाई थी, उसकी शुरुआत यहीं से हुई थी। ऐसा विश्वास है कि बूढ़ा अमरनाथ के दर्शन के बिना अमरनाथ यात्रा पूरी नहीं होती। समूचे यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं का जत्था पुलिस सुरक्षा में आगे बढ़ेगा। इसके लिए अतिरिक्त केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल तैनात किए गए हैं। जिला प्रशासन और स्थानीय निकायों ने मार्ग में वॉटर-प्रूफ टेंट, कम्युनिटी किचन (लंगर), पार्किंग और हेल्थ केयर सेंटर की व्यवस्था की है।

पुंछ जिला प्रशासन ने देश भर से आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए पहले से रजिस्ट्रेशन की सुविधा देने के लिए एक खास पोर्टल शुरू किया है। बूढ़ा अमरनाथ मंदिर पुंछ कस्बे से करीब 23 किलोमीटर की दूरी पर है। पुंछ घाटी पाकिस्तान की सीमा से तीन ओर से घिरी है। हिन्दुओं का धार्मिक स्थल होने के बावजूद इसके आसपास कोई हिन्दू घर नहीं है। इस मंदिर की देखभाल आसपास रहने वाले मुस्लिम परिवार तथा सीमा सुरक्षा बल के जवान ही करते हैं। यह मंदिर पीर पंजाल पर्वत शृंखला की तलहटी में है। मंदिर के आसपास के पहाड़ सालभर बर्फ की सफेद चादर से ढंके रहते हैं। मंदिर के एक ओर लोरन दरिया भी बहता है जिसे 'पुलस्त्य नदी' भी कहा जाता है। पुंछ कस्बे का पहला नाम पुलस्त्य ही था।

त्रयोदशी के दिन पुंछ कस्बे के दशनामी अखाड़े से इस धर्मस्थल के लिए छड़ी मुबारक की यात्रा आरंभ होती है। पुलिस की टुकड़ियां इस चांदी की पवित्र छड़ी को, उसकी पूजा के उपरांत गार्ड ऑफ ऑनर देकर इसका आदर सम्मान करती हैं। इस यात्रा में हजारों साधु और श्रद्धालु भी शामिल होते हैं। बूढ़ा अमरनाथ मंदिर की सुरक्षा के लिए तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए हर साल यहां दिल्ली से बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा संघ का जत्था पहुंचता है। जत्थे के साथ पहुंची महिलाएं सैनिकों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु की कामना करती हैं।

चार घंटे में लद्दाख में दो बार कांपी धरती, मध्यम तीव्रता के भूकंप
एनसीएस के मुताबिक, लेह में 10 किलोमीटर की गहराई पर आया भूकंप

जम्मू। गुरुवार को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में लगभग चार घंटे के भीतर मध्यम तीव्रता के दो भूकंप के झटके महसूस किए गए जिससे वहां के निवासियों में डर फैल गया।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार पहला और ज़्यादा तेज़ झटका सुबह 6:05 बजे महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 5.5 थी। इसका केंद्र 36.88 डिग्री उत्तर अक्षांश और 74.402 डिग्री पूर्व देशांतर पर था। एनसीएस ने बताया कि यह झटका लद्दाख के लेह में 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। एनसीएस के मुताबिक सुबह 9:54 बजे 4.3 तीव्रता का एक और भूकंप आया। इसका केंद्र 36.76 डिग्री उत्तर अक्षांश और 75.326 डिग्री पूर्व देशांतर पर था और यह भी लेह में 10 किलोमीटर की गहराई पर आया।

दोनों भूकंप लेह इलाके में आए और ये लगभग चार घंटे के अंतराल में महसूस किए गए। जान-माल के नुकसान की कोई तत्काल खबर नहीं है। लगातार आए झटकों से इलाके के लोगों में चिंता फैल गई। यह इलाका भूकंप के लिहाज़ से संवेदनशील ज़ोन में आता है।

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ बाढ़-भूस्खलन का अलर्ट
जम्मू। मौसम विभाग केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। जम्मू संभाग के कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश और कश्मीर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान है। मौसम के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 9 से 11 अगस्त तक जम्मू-कश्मीर में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है जिसमें 11 अगस्त को सबसे ज्यादा गतिविधि होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू संभाग में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है जबकि कश्मीर डिवीज़न के कुछ जिलों में कुछ समय के लिए तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग केंद्र ने इस दौरान कुछ जिलों में भारी बारिश और कुछ समय के लिए तेज बारिश की संभावना के बारे में भी चेतावनी दी है जिसमें 11 अगस्त की रात को एक या दो जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने कहा कि मूसलाधार बारिश और कुछ समय के लिए तेज बारिश से संवेदनशील इलाकों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन हो सकता है साथ ही निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भी हो सकती है।

पूर्वानुमान के अनुसार 12 से 16 अगस्त तक कई जगहों पर हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है और कुछ जगहों पर कुछ समय के लिए तेज बारिश भी हो सकती है। 17 से 19 अगस्त तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है साथ ही कुछ जगहों पर कुछ समय के लिए तेज बारिश भी हो सकती है। तेज बारिश के दौरान अचानक बाढ़, भूस्खलन और जलभराव की संभावना को देखते हुए अधिकारियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

अनुच्छेद 370 बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा कड़ी, अमरनाथ यात्रा रुकी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35A हटाए जाने की आज सातवीं बरसी है। इसके मद्देनजर घाटी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। सुरक्षा कारणों से अमरनाथ यात्रियों के जत्थोंं की आवाजाही रोक दी गई है। यह रोक अस्थायी है। साथ ही राज्य में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू से बालटाल बेस कैंप की ओर किसी भी जत्थे को जाने की इजाजत नहीं दी गई। बालटाल से जम्मू लौटने वाले तीर्थयात्रियों को भी रोक दिया गया है।

रोक लगाने से पहले जो तीर्थयात्री बालटाल बेस कैंप पहुंच चुके थे, उन्हें तय कार्यक्रम के अनुसार पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन के लिए जाने की इजाजत दी गई।

अधिकारियों ने कहा कि यात्रा नियंत्रित तरीके से आगे बढ़ रही है। एहतियातन केवल आज नए और लौटने वाले यात्रियों के जत्थे की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।

इस बीच, कश्मीर में पुलिस ने बिना पूर्व अनुमति के विरोध-प्रदर्शन पर रोक लगा दी है जम्मू में अधिकारियों ने संभावित आतंकी हमलों की खुफिया जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर, बारामूला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गांदरबल, बडगाम, पुलवामा, शोपियां, कुलगाम और अनंतनाग में सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना किसी को भी विरोध-प्रदर्शन, रैली, जुलूस या किसी अन्य सार्वजनिक सभा की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस बीच जम्मू में अभूतपूर्व सुरक्षा घेरा बनाया गया है। खुफिया एजेंसियों ने अनुच्छेद 370 की बरसी, चल रही अमरनाथ यात्रा और आने वाले स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए संभावित आतंकी हमलों की चेतावनी दी है।

अधिकारियों के अनुसार खुफिया जानकारी से संकेत मिला है कि आतंकवादी शिक्षण संस्थानों सहित संवेदनशील जगहों को निशाना बनाने की कोशिश कर सकते हैं।

अधिकारियों ने कहा कि यह फ़ैसला संभावित आतंकी खतरों के बारे में मिली खास खुफिया जानकारी के आधार पर लिया गया है। हंदवाड़ा और सोपोर पुलिस ने भी घोषणा की कि बिना पूर्व मंजूरी के किसी भी विरोध-प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पुलवामा और शोपियां पुलिस ने लोगों से कानून लागू करने वाली एजेंसियों का सहयोग करने, शांति बनाए रखने, अफ़वाहें या बिना पुष्टि वाली जानकारी न फैलाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना निकटतम पुलिस स्टेशन को देने की अपील की। बांदीपोरा पुलिस ने कहा है कि पूरे जिले में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

पुंछ में भूस्खलन से भारी नुकसान, एक स्कूल और कई घर ढहे, कई मकानों में दरारें
पुंछ। पुंछ जिले की मेंढर तहसील के सरोती जबरान गांव में ज़बरदस्त भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ है। यहां एक स्कूल और कई घर गिर चुके हैं जबकि बाकी कई घरों में धीरे-धीरे दरारें पड़ रही हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार ज़मीन खिसकने की घटना पिछले कई दिनों से धीरे-धीरे हो रही थी, लेकिन अब स्थिति बहुत गंभीर हो गई है, क्योंकि ज़मीन लगातार खिसक रही है। पूरी बस्ती पर खतरा मंडराने से आशंका है कि आने वाले दिनों में और भी घर गिर सकते हैं। ज़मीन के लगातार खिसकने और उनके घरों में बढ़ती दरारों की वजह से प्रभावित लोग डर और अनिश्चितता के माहौल में जी रहे हैं।

निवासियों ने सरकार और स्थानीय प्रशासन से अपील की है कि वे तुरंत स्थिति का जायजा लें और किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए प्रभावित परिवारों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाने के लिए तत्काल कदम उठाएं। उन्होंने मेंढर के सभी राजनीतिक नेताओं और जन-प्रतिनिधियों से भी अपील की है कि वे आगे आएं और इस मुश्किल समय में प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद करें।

निवासियों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि वे आपातकालीन आधार पर मौके पर एक विशेषज्ञ टीम भेजें, प्रभावित इलाके का विस्तृत जायजा लें और खतरे की जद में आए पूरे इलाके के लोगों को सुरक्षित जगह पर बसाने के लिए तत्काल इंतजाम करें।

मौसम सुधरते ही अमरनाथ यात्रा फिर शुरू, 3,886 श्रद्धालुओं का जत्था जम्मू से रवाना
जम्मू। भारी बारिश के कारण रोकी गई अमरनाथ यात्रा मौसम में सुधार होने के बाद जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रविवार को फिलहाल बहाल कर दी गई. बारिश और मलबा आने से बंद हुए 250 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) को मरम्मत के बाद यातायात के लिए खोल दिया गया है।

यात्रियों का नया जत्था कड़े सुरक्षा पहरे और एस्कॉर्ट गाड़ियों के साथ आधार शिविर से रवाना किया गया है। इस बीच यात्रियों की सुविधा के लिए श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने पंजीकरण और टोकन वितरण से जुड़ी ऑफलाइन सेवाएं भगवती नगर बेस कैंप में स्थानांतरित कर दी हैं।

अधिकारियों के अनुसार, 3,886 तीर्थयात्री कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ड़के 2:52 बजे 177 वाहनों के साथ भगवती नगर से कश्मीर के बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुए।

इस जत्थे में 3,098 पुरुष, 673 महिलाएं, पांच बच्चे, 87 साधु, 22 साध्वियां और एक बाल साधु शामिल हैं। यह जत्था 78 बसों, 42 मीडियम मोटर वाहनों, 53 हल्के मोटर वाहनों और चार दोपहिया वाहनों के माध्यम से रवाना हुआ है।

इससे पहले भूस्खलन प्रभावित हिस्सों की मरम्मत के लिए उधमपुर और बनिहाल के बीच एनएच-44 को बंद करने के बाद शनिवार को तीर्थयात्रा स्थगित कर दी गई थी।

मरम्मत के बाद शनिवार शाम हाइवे को फिर से खोल दिया गया। खराब मौसम व मरमत कार्य के चलते बालटाल से शुक्रवार को एक दिन के लिए यात्रा रोकी गई थी। यह यात्रा शनिवार को दोबारा शुरू हुई।

शोपियां में भारी बारिश ने मचाई तबाही, बाढ़ से कई घर और स्कूल जलमग्न
एसडीआरएफ और जिला प्रशासन ने शुरू किया राहत-बचाव अभियान

शोपियां। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में लगातार हुई भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बाढ़ के पानी से कई घरों और एक स्कूल में पानी भर गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। वहीं, किश्तवाड़ जिले के चत्रू क्षेत्र में बादल फटने की घटना में कई इमारतों और वाहनों को नुकसान पहुंचा है। एहतियात के तौर पर नेशनल हाईवे-244 के चत्रू-किश्तवाड़ मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, शोपियां के पहलपोरा गांव में भारी बारिश के बाद बड़ी मात्रा में पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया। इससे कई घर जलमग्न हो गए और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति की जानकारी मिलते ही पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी निकालने और नुकसान का आकलन करने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ से कई मकान और एक स्कूल प्रभावित हुए हैं। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इसी बीच, शनिवार सुबह किश्तवाड़ जिले के चत्रू इलाके में बादल फटने से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा और कई वाहन तेज बहाव में बह गए। प्रशासन के अनुसार, घटना में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है, लेकिन एहतियात के तौर पर नेशनल हाईवे-244 के चत्रू-किश्तवाड़ खंड को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

घटना के बाद पुलिस, नागरिक प्रशासन और अन्य आपातकालीन एजेंसियों की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच गई हैं। राहत एवं बहाली कार्य के साथ-साथ नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है।

लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने रामबन और किश्तवाड़ जिलों के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में शनिवार को अवकाश घोषित कर दिया है। रामबन के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। साथ ही विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्राचार्यों को निर्देश दिया गया है कि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए उपयुक्त डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित किया जाए।

श्रीनगर से लद्दाख तक के सफर का सोनम वांगचुक ने साझा किया अनुभव
एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर जताई खुशी

श्रीनगर। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक श्रीनगर से लद्दाख पहुंचे। उन्होंने बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर अपनी यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह नई दिल्ली से ट्रेन के माध्यम से श्रीनगर पहुंचे थे और वहां एक दिन रुककर आराम किया।

सोनम वांगचुक ने अपने वीडियो में भारतीय रेलवे की सराहना करते हुए कहा कि वंदे भारत ट्रेन से श्रीनगर तक का सफर उनके लिए बेहद खास और यादगार रहा। उन्होंने बताया कि रेल यात्रा उन्हें हमेशा पसंद रही है और दिल्ली से श्रीनगर के बीच शुरू हुई वंदे भारत सेवा का उनका यह पहला अनुभव था। साथ ही उन्होंने चिनाब नदी पर बने दुनिया के ऊंचे रेलवे पुल को देखने की इच्छा भी जताई। उन्होंने भारतीय रेलवे पर गर्व व्यक्त करते हुए इसे एक शानदार अनुभव बताया।

https://twitter.com/Wangchuk66/status/2082692455892418612?s=20

वीडियो में सोनम वांगचुक ने लोकसभा से पारित एंटी पेपर लीक बिल पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में सुधार के लिए उठाए गए इस कदम से वह खुश हैं। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि सुधार केवल परीक्षा व्यवस्था तक सीमित न रहकर पूरी शिक्षा प्रणाली में भी किए जाएंगे।

कारगिल विजय दिवस पर एबीवीपी ने निकाली 100 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
जम्मू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जम्मू महानगर ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध के शहीदों की स्मृति में 100 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।

यात्रा की शुरुआत विद्यार्थी भवन, करन नगर से हुई जो कच्ची छावनी मार्ग से होकर पुनः विद्यार्थी भवन पहुंची जहां अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों और युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति से जुड़े नारे लगाए तथा कारगिल युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के साहस और राष्ट्रभक्ति को नमन किया।

संगठन केन पद अधिकारों ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना की वीरता, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक है तथा यह दिवस देश के वीर सैनिकों के बलिदान की याद दिलाता है।

सभा को संबोधित करते हुए एबीवीपी जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के प्रदेश सचिव सनक श्रीवास्तव ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, समर्पण और राष्ट्रसेवा की अमर गाथा है।

उन्होंने युवाओं से 'राष्ट्र प्रथम' की भावना को अपनाते हुए राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सेवा में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि देशभर में तिरंगा यात्राओं में युवाओं की भागीदारी राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

जम्मू महानगर मंत्री जानवी डोगरा ने कहा कि कारगिल के अमर वीरों का बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर एबीवीपी ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि विद्यार्थियों के मुद्दों का समाधान लोकतांत्रिक और रचनात्मक तरीके से होना चाहिए।

संगठन ने यह भी कहा कि छात्र आंदोलनों का उपयोग किसी राष्ट्रविरोधी एजेंडे के लिए नहीं किया जाना चाहिए तथा भारतीय सेना के सम्मान से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित विद्यार्थियों और युवाओं ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित रहने तथा कारगिल के वीर शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

अमरनाथ यात्रा: 19वें जत्थे में 4,474 तीर्थयात्री जम्मू से बालटाल के लिए रवाना
पहलगाम रूट के भूस्खलन और पत्थर गिरने से एनएच-44 छह दिन तक रहा बंद

जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 4,474 तीर्थयात्रियों का 19वां जत्था कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से कश्मीर में बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों के अनुसार जत्था सुबह 2:42 बजे 166 वाहनों में रवाना हुआ जिनमें 93 बसें, 26 मिनी-बसें और 47 हल्के मोटर वाहन शामिल थे। पहलगाम रूट के लिए कोई जत्था नहीं भेजा गया।

इस जत्थे में 3,531 पुरुष, 785 महिलाएं, 96 साधु, 51 साध्वियां, 10 बच्चे और एक ट्रांसजेंडर तीर्थयात्री शामिल है। लगातार बारिश के कारण एनएच-44 पर कई संवेदनशील जगहों पर भू-स्खलन, कीचड़ खिसकने और पत्थर गिरने की घटनाओं के बाद यात्रा छह दिनों तक रुकी रही। और जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग भी तीन दिन बंद रहा। शुक्रवार को सड़क को यातायात के लिए फिर से खोल दिया गया जिससे शनिवार को यात्रा फिर से शुरू करने का रास्ता साफ हो गया।

बालटाल बेस कैंप तक तीर्थयात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस काफिले को ले जाया गया है।

पूर्ण राज्य के दर्जा की मांग को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जंतर -मंतर पर किया प्रदर्शन
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर की सत्तारूढ़ पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं ने सोमवार को पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व में जंतर -मंतर पर पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत में फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हम आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को उनके संसद, जम्मू- कश्मीर की जनता और उच्चतम न्यायालय को किए गए वादे को याद दिलाने के लिए इकट्ठा हुए हैं। हम अपने राज्य को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाए जाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। हम उन्हें उनकी प्रतिबद्धता याद दिलाने के लिए यहां आए हैं।

उल्लेखनीय है कि अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर से लद्दाख को अलग कर दो केंद्र शासित प्रदेश बनाए गए थे। वहीं उपमुख्यमंत्री और पार्टी नेता सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत दुर्भाग्य की बात है कि हमें दिल्ली जाकर प्रदर्शन करनी पड़ रही है। गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य का दर्जा वापस किए जाने का वादा किया था आज राज्य में सरकार बने 2 साल हो गए हैं।

जम्मू-कश्मीर में बाढ़ और भूस्खलन का कहर, पुंछ-राजौरी में 8 की मौत; 12 लोग लापता
जम्मू। जम्मू संभाग के पुंछ और राजौरी में रविवार को अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से आठ लोगों की मौत हुई है और लगभग 12 व्यक्ति लापता हैं।

लगातार दूसरे दिन इनकी तलाश की जा रही है। भारी बरिश और खराब मौसम को देखते हुए आज दूसरे दिन भी श्री अमरनाथ यात्रा व मां वैष्णोदेवी यात्रा को रोक दिया गया है।

बाढ़ से घरों, सार्वजनिक बुनियादी ढांचे, मवेशियों और कृषि भूमि को भारी नुकसान पहुंचा है। पुंछ जिला सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। पड़ोसी जिले राजौरी में भी काफी नुकसान हुआ है।

अधिकारियों ने बताया है कि बाढ़ से जम्मू संभाग में 145 रिहायशी मकानों को नुकसान पहुंचा है। इनमें से 93 मकान पुंछ में, 42 राजौरी में, आठ रियासी में और एक-एक मकान किश्तवाड़ और रामबन में क्षतिग्रस्त हुए हैं।

पुंछ में 17 स्कूलों, 24 पारंपरिक पनचक्कियों और तीन दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है, जबकि कई इलाकों में बीएसएनएल और एयरटेल की मोबाइल सेवाएं बाधित रहीं।

राजौरी में भी भारी तबाही हुई जहां बेला बस स्टैंड और चिल्ड्रन्स पार्क का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा बह गया। एक स्कूल और 56 वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है साथ ही लगभग 300 घरों में पीने के पानी की आपूर्ति बाधित हुई है।

वहीं, किश्तवाड़ की छत्रू तहसील में बटवान नाले में अचानक आई बाढ़ से एक जामा मस्जिद, एक मदरसा भवन और एक दुकान को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। कुल 127 कनाल कृषि भूमि प्रभावित हुई है जिसमें पुंछ में 92 कनाल और राजौरी में 35 कनाल भूमि शामिल है।

एसडीआरएफ, पुलिस, नागरिक प्रशासन और अन्य एजेंसियों की बचाव टीमें लापता लोगों की तलाश कर रही हैं और साथ ही नुकसान का आकलन कर आवश्यक सेवाओं को बहाल करने का काम भी कर रही हैं।

चेनानी-नाशरी सुरंग के उत्तरी प्रवेश द्वार के पास भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग की एक सुरंग अवरुद्ध हुई है । भारी बारिश के कारण चोबू नाले में अचानक बाढ़ और भूस्खलन से उधमपुर-पंचेरी और कैंथगली-मौंगरी सड़कें अवरुद्ध हो गईं।

उपराज्यपाल बाढ़ प्रभावित जिलों की स्थिति पर नजर रख रहे हैं और बचाव कार्य युद्ध स्तर शुरू किया गया है। खराब मौसम को देखते हुए एहतियात के तौर पर अमरनाथ यात्रा व मां वैष्णों देवी यात्रा को आज दूसरे दिन भी स्थगित कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहने और बचाव, राहत और बहाली के काम तेज़ी से करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री आज से प्रभावित जिलों का दौरा शुरू कर सकते हैं।

मौसम विज्ञान विभाग ने 23 जुलाई तक रियासी, उधमपुर, रामबन, जम्मू, कठुआ और सांबा सहित कई जिलों के साथ-साथ डोडा, किश्तवार, राजौरी और पुंछ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और अचानक बाढ़ और भूस्खलन का पूर्वानुमान जारी किया है।