गुजरात - Tarun Mitra

युद्ध का स्वरूप लगातार बदल रहा है : एमएम नरवणे
वडोदरा। सेवानिवृत्त जनरल एमएम नरवणे ने एक नए को-वर्किंग स्पेस के भव्य उद्घाटन समारोह में भाग लिया और राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व और उद्यमिता पर अपने विचार साझा किए।  एमएम नरवणे ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि युद्ध का स्वरूप हमेशा बदल रहा है। ऐसी स्थिति में अगर भविष्य में युद्ध की स्थिति पैदा होती है तो हमें अपनी रणनीति में परिवर्तन करना होगा। हमें पिछले युद्ध की तरह आने वाले युद्ध को नहीं लड़ना होगा। जब कभी मैं सेना का जिक्र करता हूं तो इस बात की ओर संकेत करना चाहता हूं कि आने वाले दिनों में हमें किस तरह की चुनौतियों का सामना करना होगा और हम उनका मुकाबला कैसे कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मैं यही कहूंगा कि हम आगे को देखते हुए किसी भी रणनीति पर काम करेंगे। तभी हमें आगे चलकर सफलता मिलेगी, जैसे हमें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मिली थी।इसके अलावा, उन्होंने प्रेटोरियनवाद को लेकर भी अपना पक्ष रखा। उनके मुताबिक, पेट्राइजेशन का विषय सबसे पहले कारगिल युद्ध के दौरान उठा था। इसे अभी 25-26 साल हो गए। यह कोई नई बात नहीं है। यह एक प्रक्रिया है, जिसे अब भारत में भी उतारने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है। जिस तरह से भविष्य में युद्ध की आशंका बढ़ रही है, उसे देखते हुए हमारे लिए यह जरूरी हो जाता है कि हम प्रेटोरियनवाद की ओर अपने कदम आगे बढ़ाए।

साथ ही, उन्होंने 25 राउंड की वार्ता को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यह वार्ता विशेष प्रतिनिधियों के बीच होती है। हमारी तरफ से इस बातचीत में अजीत डोभाल ने हिस्सा लिया और चीन की तरफ से उनके विदेश मंत्री शामिल हुए। यह पहली बार नहीं है कि इस तरह की वार्ता हुई है। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद है। समस्या यह है कि भारत और चीन के बीच सीमा स्पष्ट रूप से निर्धारित नहीं है। इसी वजह से दोनों देशों के बीच समय-समय पर सीमा को लेकर विवाद सतह पर आते रहते हैं।

उन्होंने कहा कि यहां पर हाल ही में इंडिया एक्लीलेटर ने अपना एक दफ्तर खोला है। इस दफ्तर का मुख्य मकसद स्टर्टअप की मदद करना है। मेरा विचार यह है कि स्टार्टअप का योगदान भारत को आगे बढ़ाने की दिशा में जरूरी हो जाता है। अगर हम विकसित भारत के सपने को साकार करना चाहते हैं तो इसके लिए हमें स्टर्ट की अहमियत को समझना होगा। अब इस दफ्तर के खुलने से स्टर्टअप में कदम बढ़ाने वाले लोगों को भी मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे उन्हें आगे चलकर फायदा होगा। साथ ही स्टार्टअप में कदम बढ़ाने वाले लोगों को यहां आर्थिक सहायता भी मिलेगी।

भावनगर में जहरीली शराब का कहर, 4 की मौत; 18 अस्पताल में भर्ती, 8 की हालत गंभीर
भावनगर। गुजरात के भावनगर जिले में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 18 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, नकली शराब मध्य प्रदेश से अवैध रूप से लाई गई थी और भावनगर में बेची गई थी।

पीड़ितों ने एक लोकप्रिय ब्रांड के नाम से बेची जा रही नकली शराब का सेवन किया था। गुजरात एक ड्राई स्टेट है, जहां शराब के निर्माण, बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध है।पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जीएस मलिक ने आईएएनएस से कहा, "इस घटना में चार लोगों की मौत हुई है। राज्यभर की सभी पुलिस इकाइयों को व्यापक जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।"पहली मौत मंगलवार शाम को हुई थी। इसके बाद मंगलवार रात एक और व्यक्ति की मौत हुई, जबकि बुधवार को दो अन्य लोगों ने दम तोड़ दिया।

अधिकारियों के अनुसार, इस जहरीली शराब से कम से कम 22 लोग प्रभावित हुए हैं। कार्तिक मकवाणा (40), उपेंद्र गोहिल (25) और घनश्यामसिंह जडेजा (50) की मौत जहरीली शराब पीने से होने की पुष्टि हो चुकी है।चौथे मृतक नरेंद्र यादव की पोस्टमॉर्टम और टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। चारों मृतक भावनगर जिले के निवासी थे।

वर्तमान में भर्ती 18 लोगों का इलाज सर तख्तसिंहजी जनरल अस्पताल और चार निजी अस्पतालों सहित कुल पांच अस्पतालों में चल रहा है। इनमें दो मरीजों की हालत बेहद गंभीर है, चार आईसीयू में भर्ती हैं, दो वेंटिलेटर पर हैं और 10 की हालत स्थिर बताई जा रही है।जिला प्रशासन को मंगलवार शाम करीब 6 बजे सूचना मिली थी कि 16 अगस्त को घोघा तालुका के खरकड़ी गांव में आयोजित एक पार्टी में अवैध शराब पीने के बाद चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी।

मामले में कार्रवाई करते हुए भावनगर पुलिस ने मंगलवार रात चार संदिग्ध शराब तस्करों को हिरासत में लिया है। इन पर मध्य प्रदेश से शराब लाने और जिले में बेचने का आरोप है।भावनगर के पुलिस अधीक्षक नितेश पांडे ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी और शराब की सप्लाई चेन की जांच के लिए 16 पुलिस टीमों का गठन किया गया है।इस बीच, अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस ने भी जांच तेज कर दी है, क्योंकि आशंका है कि जहरीली शराब की सप्लाई इसी जिले से होकर गुजरी थी।

‘रॉयल स्टैग’ बनी काल! जहरीली शराब से 3 की मौत,17 का इलाज जारी
राज्य सरकार ने घटना की जांच स्टेट मॉनिटरिंग सेल को सौंपी

भावनगर (गुजरात)। भावनगर जिले में नकली ‘रॉयल स्टैग’ ब्रांड की शराब का कहर बरपा है। जहरीली शराब के सेवन की आशंका के बीच दो और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर तीन पहुंच गई है। मृतकों की पहचान कार्तिक अश्विनभाई मकवाणा (40), उपेंद्रसिंह चंद्रसिंह गोहिल (25) और मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी नरेंद्रसिंह यादव के रूप में हुई है।

जिला कलेक्टर के अनुसार फिलहाल सिविल अस्पताल में 8 और निजी अस्पतालों में 9 मरीजों का सभी की हालत फिलहाल सामान्य बताई गई है। राज्य सरकार ने घटना की जांच स्टेट मॉनिटरिंग सेल (एसएमसी) को सौंप दी है।

18 अगस्त की देररात उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर राज्य पुलिस प्रमुख जी.एस. मलिक, आईबी प्रमुख और अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर समेत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। एसएमसी के एसपी मयूर चावड़ा को तत्काल भावनगर भेजकर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि घोघा तहसील के खरकड़ी गांव में 16 अगस्त की रात सात दोस्तों ने शराब पार्टी की। इसके बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उपेंद्रसिंह गोहिल की उपचार के दौरान मौत हो गई। बाद में दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार यह मामला फिलहाल लठ्ठाकांड नहीं बल्कि नकली ‘रॉयल स्टैग’ शराब के सेवन से जुड़ा माना जा रहा है। नकली शराब की सप्लाई करने के आरोप में पुलिस ने चार बूटलेगरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

शराब पीने के बाद उपेंद्रसिंह को सांस लेने में तकलीफ, उल्टी और जी मिचलाने की शिकायत हुई थी। उन्हें भावनगर की सर टी. अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अन्य प्रभावित लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि एक व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगे के इलाज के लिए जामनगर भेजा गया है।

पुलिस ने मामले में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के वास्तविक कारण की स्थिति और स्पष्ट होगी। जिला प्रशासन और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने संदिग्ध या नकली शराब का सेवन किया है, वे किसी भी तरह के लक्षण दिखाई देने का इंतजार न करें और तत्काल अस्पताल जाकर चिकित्सकीय जांच कराएं।

भरूच की कंपनी में भीषण आग, दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं
भरूच। गुजरात के भरूच जिले के दहेज स्थित ‘विझन प्रोडक्ट्स’ की कंपनी जीआईडीसी में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

कंपनी के वेयरहाउस में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का घना गुबार छा गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग की स्थिति को देखते हुए राहत एवं बचाव दलों को भी अलर्ट किया गया है।

स्थानीय पुलिस और संबंधित औद्योगिक सुरक्षा अधिकारियों द्वारा भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। दमकलकर्मी आग को नियंत्रित करने के लिए पानी और केमिकल फोम का इस्तेमाल कर रहे हैं।

आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। हादसे के समय कंपनी के वेयरहाउस में कितने कर्मचारी मौजूद थे और आग से कितना आर्थिक नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी फिलहाल आनी बाकी है।

प्रशासन और दमकल विभाग की प्राथमिकता आग पर पूरी तरह काबू पाने और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित रखने की है। फिलहाल किसी जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

राजकोट: तालाब में डूबने से 4 लोगों की मौत, मृतकों में दो सगे भाई
राजकोट। गुजरात के राजकोट में तालाब में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चे और एक 18 वर्षीय युवक भी है। मृतक सोहन का आज रविवार को 10वां जन्मदिन था।

रोंकी गांव निवासी साजिदभाई सोरा का परिवार बेटे सोहन के 10वें जन्मदिन के अवसर पर परिवार के साथ कुुवाडवा रोड थाना क्षेत्र में बेडी गांव की सीमा स्थित वीडी पीर दरगाह पर दर्शन और भोजन के लिए गया था।

इसी दौरान 5 वर्षीय सेफू पास स्थित तालाब के गहरे पानी में डूबने लगा। छोटे भाई को डूबता देख अन्य बच्चे उसे बचाने के लिए पानी में उतर गए।

इसी दौरान 18 वर्षीय साहिल सोरा भी उन्हें बचाने के लिए तालाब में कूद गया। लेकिन पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण चारों पानी में डूब गए।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग तत्काल तालाब में उतरे और चारों को बाहर निकाला। पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे से पूरे इलाके में मातम छा गया।

मृतकों की पहचान सोहन सोरा (10), सेफू सोरा (5), साहिल सोरा (18) और अलीफा सोरा (10) के रूप में हुई है। सबसे हृदयविदारक बात यह है कि सोहन का आज ही जन्मदिन था, लेकिन जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं।

एसीपी भावेश जाधव ने बताया कि बेडी गांव की सीमा में स्थित वीडी पीर दरगाह पर परिवार सोहन के जन्मदिन के अवसर पर गया था। इसके बाद बच्चे पास में स्थित तालाब में नहाने के लिए उतरे थे।

बच्चों को डूबता देखकर युवक उन्हें बचाने के लिए पानी में गया, लेकिन वह भी उनके साथ डूब गया। कुवाडवा रोड पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

इंस्टाग्राम पर फर्जी कंपनी का विज्ञापन देकर 2.54 करोड़ की ठगी, पुलिस ने दो को पकड़ा
गांधीनगर। गुजरात पुलिस के साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने अमरेली जिले के सावरकुंडला से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फर्जी कंपनी के विज्ञापन और एक धोखाधड़ी वाली ऑनलाइन डिस्ट्रीब्यूटर स्कीम के जरिए एक शिकायतकर्ता से लगभग 2.54 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की।

पुलिस ने बताया कि 13 राज्यों में साइबर क्राइम की 34 शिकायतों में आरोपी से जुड़े बैंक अकाउंट्स का पता चला है और इस मामले में 11 एफआईआर भी दर्ज की गई हैं।अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने सबसे पहले शिकायतकर्ता से इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन के जरिए संपर्क किया, जिसमें कथित तौर पर 'मायर होल्डिंग लिमिटेड' का प्रमोशन किया जा रहा था।

शिकायतकर्ता को डिस्ट्रीब्यूटर के तौर पर रजिस्टर करने के लिए कहा गया। फिर उससे कथित तौर पर कंपनी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कपड़े, फर्नीचर, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे प्रोडक्ट्स जोड़ने के लिए कहा गया।शिकायतकर्ता से कहा गया कि वह प्रोडक्ट्स की कीमत का 80 प्रतिशत हिस्सा कंपनी की कथित कस्टमर सर्विस द्वारा बताए गए अलग-अलग बैंक अकाउंट्स में जमा करे।

इसके बदले में, उसे एक ऑनलाइन वॉलेट में डॉलर के रूप में 20 प्रतिशत मुनाफा दिखाया गया। पुलिस ने बताया कि जब बड़ी संख्या में ऑर्डर आने लगे, तो शिकायतकर्ता ने यह प्रक्रिया जारी रखी।
जब शिकायतकर्ता बहुत ज़्यादा ऑर्डर पूरे नहीं कर पाया, तो कंपनी ने कथित तौर पर उसे बताया कि उसका स्टोर 48 घंटों के भीतर फ्रीज कर दिया जाएगा और दावा किया कि कंपनी का अधिग्रहण (टेकओवर) कर लिया गया है।

यह कथित धोखाधड़ी अतिरिक्त पेमेंट की मांगों के सिलसिले के साथ जारी रही। शिकायतकर्ता से अपना अकाउंट अनफ्रीज करने, क्रेडिट स्कोर ठीक करने और वॉलेट से पैसे निकालने के लिए चार्ज देने को कहा गया।उससे डॉलर को रुपये में बदलने के लिए भी चार्ज देने को कहा गया, क्योंकि वॉलेट का बैलेंस 2,50,000 यूएस डॉलर से ज्यादा हो गया था।

जब उसने ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर बंद करने का फैसला किया, तो उसे बंद करने के लिए और चार्ज की मांग की गई।पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आखिरकार कथित कस्टमर सर्विस द्वारा बताए गए अलग-अलग बैंक अकाउंट्स में कुल 2,53,91,066 रुपए जमा किए, जिससे यह कथित धोखाधड़ी हुई।

जांच में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी से मिले बैंक अकाउंट्स में 25 लाख रुपए से ज्यादा के फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन हुए थे।पुलिस ने बताया कि सवाबलिया खाताधारक था, जबकि राठौड़ ने कथित तौर पर अपराध में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों की जानकारी हासिल की और उसे उन अन्य आरोपियों तक पहुंचाया जिन्हें अभी गिरफ्तार किया जाना बाकी है।आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और एक चेक बुक जब्त की गई। आगे की जांच जारी है।

सूरत में ग्रीन एनर्जी की नई पहल, इको स्पार्क का उद्घाटन
सूरत। सूरत के पांडेसरा क्षेत्र में ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत हुई। एरेनक्यू लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरियों के अधिकृत गुजरात स्टॉकिस्ट ‘इको स्पार्क ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशन’ का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटील उपस्थित रहे। उन्होंने रिबन काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में सूरत शहर भाजपा अध्यक्ष परेश पटेल सहित शहर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी और शुभेच्छुक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

उद्घाटन अवसर पर सी. आर. पाटील ने संस्थान के संचालक देवांगभाई चौधरी और राजेंद्रभाई चौधरी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सूरत में ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में शुरू की गई इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि भविष्य में स्वच्छ और हरित ऊर्जा का उपयोग बढ़ाना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक पर आधारित लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरियों का उपयोग सूरत सहित पूरे गुजरात में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

इको स्पार्क ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशन के माध्यम से स्वच्छ और हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने वाली आधुनिक बैटरी तकनीक ग्राहकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने संस्थान के सफल और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

अहमदाबाद में फायर NOC के नाम पर रिश्वतखोरी का खुलासा
अहमदाबाद । गुजरात भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को अहमदाबाद में छह इमारतों के लिए फायर एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) मंजूर कराने के बदले 36,000 रुपए की कथित रिश्वत लेते हुए एक निजी बिचौलिए को रंगे हाथों पकड़ लिया। जांच के दौरान अहमदाबाद के मुख्य अग्निशमन अधिकारी की कथित संलिप्तता के शुरुआती सबूत मिलने के बाद उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

एसीबी के अनुसार, शिकायतकर्ता एक जागरूक नागरिक है, जो फायर सेफ्टी ऑफिसर (एफएसओ) के रूप में काम करता है और अहमदाबाद की विभिन्न इमारतों को अग्नि सुरक्षा संबंधी सेवाएं प्रदान करता है। शिकायतकर्ता ने राज्य सरकार के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से छह इमारतों के लिए फायर एनओसी प्राप्त करने के आवेदन जमा किए थे।

एसीबी का आरोप है कि दूसरे आरोपी 31 वर्षीय भावसिंह झाला ने प्रत्येक एनओसी के लिए 6,000 रुपए के हिसाब से कुल 36,000 रुपए की मांग की थी। बदले में उसने आवेदनों को मंजूरी दिलाने का आश्वासन दिया था।

रिश्वत देने के बजाय शिकायतकर्ता ने वडोदरा सिटी एसीबी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर एसीबी ने दो स्वतंत्र सरकारी पंच गवाहों की मौजूदगी में शुक्रवार को जाल बिछाया।

यह कार्रवाई अहमदाबाद के मेमनगर क्षेत्र में विजय क्रॉस रोड स्थित यश एक्वा कॉम्प्लेक्स के पास की गई। ट्रैप के दौरान झाला ने कथित रूप से शिकायतकर्ता से रिश्वत से जुड़ी बातचीत की और 36,000 रुपए स्वीकार किए। इसके बाद एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

ब्यूरो ने बताया कि प्रारंभिक जांच में 47 वर्षीय अमित कुमार डोंगरे का नाम भी सामने आया है, जो अहमदाबाद के मुख्य अग्निशमन अधिकारी और प्रथम श्रेणी के अधिकारी हैं।

एसीबी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान झाला ने डोंगरे से फोन पर बात की थी और इस बातचीत से कथित रूप से रिश्वत की रकम को लेकर अधिकारी की सहमति का संकेत मिला।

एसीबी का कहना है कि जांच में सामने आया है कि झाला ने डोंगरे के कहने पर रिश्वत की मांग की और उसे स्वीकार किया। साथ ही दोनों आरोपियों ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कथित अपराध को अंजाम देने में एक-दूसरे की मदद की।

एसीबी ने कहा, "इस ट्रैप कार्रवाई का नेतृत्व वडोदरा सिटी एसीबी पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक ए.एन. प्रजापति ने किया। यह कार्रवाई वडोदरा एसीबी इकाई के सहायक निदेशक बी.एम. पटेल की निगरानी में हुई। वडोदरा रेंज के उप निदेशक बलदेव देसाई पूरे अभियान के प्रभारी अधिकारी थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।"

गुजरात में अगले 5 दिन हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
गांधीनगर। गुजरात में मानसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 5 से 10 अगस्त के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दक्षिण गुजरात के कुछ जिलों के अलावा उत्तर गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के कई क्षेत्रों में भी बारिश का अनुमान जताया गया है।

राज्य में 4 अगस्त सुबह 6 बजे तक मानसून सीजन में औसतन 25.36 इंच (633.88 मिमी) वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य मौसमी वर्षा का 69.74 प्रतिशत है। सबसे अधिक बारिश दक्षिण गुजरात में हुई है, जहां औसत 59.39 इंच (96.28 प्रतिशत) वर्षा दर्ज की गई। इसके मुकाबले पूर्व-मध्य गुजरात में 66.46 प्रतिशत, सौराष्ट्र में 54.54 प्रतिशत, उत्तर गुजरात में 51.29 प्रतिशत और कच्छ में 29.05 प्रतिशत वर्षा हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में छोटा उदेपुर, वडोदरा, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, नवसारी, डांग, वलसाड, दमन, दादरा एवं नगर हवेली के साथ-साथ कच्छ, बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद, खेड़ा, आनंद, मोरबी, राजकोट, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर और गिर सोमनाथ सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

अच्छी बारिश का असर राज्य के जलाशयों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। सरदार सरोवर नर्मदा बांध में वर्तमान में 78.35 प्रतिशत जल भंडारण है, यानी इसकी क्षमता का लगभग 22 प्रतिशत हिस्सा अभी भी खाली है। वहीं राज्य के अन्य 206 जलाशयों में औसतन 62.63 प्रतिशत पानी संग्रहित है। फिलहाल 27 बांध ओवरफ्लो हो चुके हैं, जबकि 34 बांध हाई अलर्ट, 10 अलर्ट और 9 चेतावनी (वार्निंग) स्तर पर हैं।

मानसून की बेहतर स्थिति का लाभ कृषि क्षेत्र को भी मिला है। राज्य में अब तक 67.49 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुवाई हो चुकी है, जो सामान्य बुवाई क्षेत्र का 79.10 प्रतिशत है। मूंगफली और सोयाबीन की बुवाई सामान्य से अधिक दर्ज की गई है, जबकि कपास और धान की बुवाई भी संतोषजनक स्तर पर पहुंच चुकी है।

राज्य सरकार और मौसम विभाग ने लोगों से बारिश के दौरान सतर्क रहने तथा जलभराव वाले क्षेत्रों और उफनती नदियों-नालों से दूर रहने की सलाह दी है।

पालनपुर के हसनपुर गांव में रीछ का आतंक, लोगों में दहशत
बनासकांठा। बनासकांठा जिले के पालनपुर तहसील के हसनपुर गांव में मंगलवार को एक रीछ के घुस आने से दहशत फैल गई। रीछ ने घर में घुसकर एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। महिला को बचाने पहुंचे उनके पुत्र पर भी रीछ ने हमला कर दिया। इसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और रास्ते में जो भी सामने आया, उस पर रीछ ने हमला कर दिया।

रीछ के गांव में होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और वन विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों ने रीछ को भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह और अधिक उग्र हो गया तथा कई लोगों पर हमला कर दिया।

इस हमले में कुल 5 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए पालनपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रीछ को पकड़ने के लिए पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, रीछ के पास जाने का प्रयास न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना विभाग को दें। समाचार लिखे जाने तक रीछ को पकड़ा नहीं जा सका था।

पालनपुर सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुनील जोशी ने बताया कि रीछ के हमले में घायल कुल पांच मरीज अस्पताल पहुंचे थे। इनमें दो मरीज सुबह और तीन मरीज दोपहर में लाए गए। सभी का प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी स्थिति सामान्य होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
अहमदाबाद । गुजरात में चांदीपुरा वायरस के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बच्चों को प्रभावित करने वाले इस घातक वायरस के संदिग्ध मामलों के बीच अब तक 22 बच्चों की मौत हो चुकी है। अब तक सामने आए 184 संदिग्ध मामलों में से 35 की पुष्टि हुई है। राज्य सरकार ने पूरे स्वास्थ्य तंत्र को हाई अलर्ट पर रखते हुए रोकथाम और इलाज के विशेष इंतजाम किए हैं।

वायरस ने ली 22 बच्चों की जान

स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल पानशेरिया ने कहा कि राज्य में सामने आए सभी संदिग्ध मामलों में चांदीपुरा वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। अब तक कुल 184 संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जिनमें से 35 में चांदीपुरा वायरस की पुष्टि हुई है। 11 सैंपल के नतीजों का अभी भी इंतजार है। मंत्री ने बताया कि अब तक सामने आए संदिग्ध मामलों में से 22 बच्चों की इस वायरस के कारण मौत हो चुकी है।

सात सक्रिय मरीजों का इलाज जारी

स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, गांधीनगर, साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर, पाटन, राजकोट और भावनगर के सरकारी अस्पतालों में भर्ती बच्चों का खास इलाज किया जा रहा है और डॉक्टर लगातार उनकी हालत पर नजर रखे हुए हैं। वायरस की पुष्टि वाले सात मरीजों का अभी राज्य भर के सरकारी अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जबकि 6 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

क्या है चांदीपुरा वायरस?

चांदीपुरा वायरस (CHPV) कोई नया वायरस नहीं है, लेकिन इसकी घातकता इसे बेहद डरावना बनाती है। इस वायरस की पहली बार पहचान साल 1965 में महाराष्ट्र के 'चांदीपुरा' नाम के गांव में हुई थी, जिसकी वजह से इसका नाम चांदीपुरा पड़ा। यह एक प्रकार का आरएनए वायरस है, जो मुख्य रूप से दिमाग में गंभीर सूजन और संक्रमण पैदा करता है। यह वायरस 9 महीने के शिशु से लेकर 14 साल तक के बच्चों को सबसे जल्दी अपना शिकार बनाता है। वयस्कों के मुकाबले बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण यह उनके शरीर पर बहुत तेजी से हमला करता है।

कैसे फैलता है चांदीपुरा वायरस?

चांदीपुरा वायरस छुआछूत की बीमारी नहीं है यानी यह एक इंसान से दूसरे इंसान में सीधे नहीं फैलता। इसके फैलने का असली कारण कीट-पतंगे हैं।

-  सैंडफ्लाई (बालू मक्खी)- यह इस वायरस को फैलाने वाला सबसे प्रमुख कीट है। बालू मक्खियां अक्सर कच्चे घरों, मिट्टी की दीवारों की दरारों और सीलन वाली जगहों पर पाई जाती हैं।

- मच्छर और किल्लनी- सैंडफ्लाई के अलावा कुछ खास तरह के मच्छर और किल्लनी भी इस वायरस के वाहक बनते हैं।
बारिश के मौसम में जब नमी और सीलन बढ़ती है, तब इन बालू मक्खियों का प्रजनन तेजी से होता है। इसी वजह से मानसून के समय इस वायरस के मामले अचानक बढ़ जाते हैं।

क्या हैं वायरस के लक्षण?

संक्रमण के शुरुआत में इसके लक्षण किसी सामान्य फ्लू या दिमागी बुखार जैसे ही लगते हैं, लेकिन कुछ ही घंटों में स्थिति काफी बिगड़ सकती है। प्रमुख लक्षणों इस प्रकार हैं-

-अचानक तेज बुखार आना

-उल्टी और दस्त होना

-सिर में तेज दर्द और सुस्ती महसूस होना

-  दौरे पड़ना या शरीर का ऐंठना

-  बेहोशी छाना या बच्चे का भ्रमित स्थिति में जाना

डॉक्टरों के अनुसार, जब यह वायरस दिमाग पर असर डालता है, जिसे मेडिकल भाषा में एन्सेफलाइटिस कहते हैं, तो बेहोशी छा जाती है। अगर समय पर इलाज न मिले, तो यह शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों को एक साथ नाकाम कर सकता है।

एक्साइज भर्ती मामले में सांसद उमेश पटेल और पूर्व पंचायत सुखा को दो साल की सजा
दमन। दमन में वर्ष 2011 में आबकारी (एक्साइज) विभाग में सब-इंस्पेक्टर भर्ती के दौरान सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, अभद्र व्यवहार करने और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट के मामले में 15 वर्ष बाद अदालत ने अहम फैसला सुनाया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट ने दमन-दीव के वर्तमान निर्दलीय सांसद उमेश पटेल और पूर्व जिला पंचायत प्रमुख सुरेश उर्फ सुखा (सुब्बा) पटेल को दोषी ठहराते हुए दो-दो वर्ष के कारावास तथा 5-5 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।

मामले के अनुसार, 12 मार्च 2011 को दमन आबकारी विभाग ने मोटी दमन फुटबॉल मैदान में सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा आयोजित की थी। आरोप है कि परीक्षा के दौरान उमेश पटेल, सुरेश उर्फ सुखा (सुब्बा) पटेल, उम्मीदवार विपुल भगवान पटेल तथा अन्य दो लोग परीक्षा स्थल के प्रवेश द्वार पर पहुंचे और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार व धक्का-मुक्की करते हुए अंदर घुस गए।

इसके बाद उन्होंने भर्ती समिति के सदस्यों के साथ बहस और गाली-गलौज की तथा उम्मीदवार विपुल पटेल की ऊंचाई दोबारा मापने की मांग को लेकर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। इस घटना के बाद पुलिस ने सरकारी कार्य में अवरोध, अभद्र व्यवहार और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

पुलिस द्वारा आरोपपत्र दाखिल किए जाने के बाद दमन की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत में मामले की सुनवाई हुई। सरकारी पक्ष की ओर से अधिवक्ता गोरधन पुरोहित ने गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर पक्ष रखा। अदालत ने दोनों आरोपिताें को दोषी मानते हुए दो-दो वर्ष की सजा और जुर्माना लगाया है।

हालांकि, फैसला सुनाए जाने के बाद दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। सांसद उमेश पटेल अपनी सदस्यता बचाने के लिए अब उच्च न्यायालय या सर्वोच्च न्यायालय से राहत लेने का प्रयास कर सकते हैं।