हिमाचल - Tarun Mitra

शिमला: टैंकर और कार की टक्कर में दो पुलिस जवानों की मौत
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात हुए एक सड़क हादसे ने पुलिस विभाग को गहरे सदमे में डाल दिया।

शहर की टालैंड-खलीनी सड़क पर एक कार और टैंकर की टक्कर में शिमला पुलिस के दो जवानों की मौत हो गई। दोनों पुलिसकर्मी पुलिस लाइन कैंथू में तैनात थे और शिमला जिले के रहने वाले थे।

पुलिस के अनुसार हादसा टालैंड के पास उस समय हुआ जब कार नंबर HP 52A-2767 और टैंकर नंबर HP 92A-9229 के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। बचाव दल इन्हें अस्पताल ले गया, जहां इनकी मौत हो गई।

मृतकों की पहचान हेड कांस्टेबल प्रवीण मेहता और कांस्टेबल हेमंत कुमार के रूप में हुई है। हेमंत कुमार की उम्र 32 वर्ष बताई जा रही है, जबकि प्रवीण मेहता की उम्र करीब 51 वर्ष थी। दोनों लंबे समय से पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे थे और वर्तमान में पुलिस लाइन कैंथू में तैनात थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया।

हालांकि दोनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

सोमवार सुबह हादसे की सूचना फैलते ही पुलिस कर्मियों और दोनों जवानों को जानने वाले लोगों में भी दुख का माहौल देखा गया।

दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों की आवाजाही को सुचारू बनाया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने की कार्रवाई की।

दोनों जवानों के पार्थिव शरीरों का पोस्टमार्टम करवाने और आगे की औपचारिकताएं पूरी करने की प्रक्रिया जारी है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी में दुर्घटना की सटीक वजह सामने नहीं आई है।

जांच अधिकारी दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रहे हैं। टक्कर किस परिस्थिति में हुई और क्या किसी तरह की लापरवाही इसके पीछे थी, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब प्रदेश में लगातार बारिश के कारण कई सड़कों पर वाहन चालकों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि इस दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन दो पुलिस जवानों की असमय मौत ने उनके परिवारों के साथ-साथ पूरे पुलिस विभाग को गहरा आघात पहुंचाया है।

स्वतंत्रता दिवस के बाद हिमाचल के कॉलेजों में सोमवार को अवकाश घोषित
पूरे प्रदेश में 17 अगस्त को सरकारी कॉलेजों और सरकारी संस्कृत कॉलेजों में छुट्टी

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने 17 अगस्त (सोमवार) को राज्य के सभी सरकारी कॉलेजों और सरकारी संस्कृत कॉलेजों में अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय स्वतंत्रता दिवस समारोहों में विद्यार्थियों और शिक्षकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी को देखते हुए लिया गया है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने रविवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

उच्च शिक्षा निदेशक सुनीता सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी सरकारी कॉलेजों और सरकारी संस्कृत कॉलेजों में 17 अगस्त को छुट्टी रहेगी। आदेश में कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कॉलेज स्तर, उपमंडल स्तर, जिला स्तर और राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इसी के मद्देनजर सरकार की मंजूरी के बाद यह अवकाश घोषित किया गया है।

उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी कॉलेजों और सरकारी संस्कृत कॉलेजों के प्राचार्यों को आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रदेश के निजी कॉलेजों के प्राचार्यों को भी आदेश की प्रति भेजी गई है। निजी कॉलेजों से कहा गया है कि वे इस संबंध में अपने विवेक से उचित निर्णय लें।

प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया था। सरकार ने इसी सहभागिता को सम्मान देने के उद्देश्य से सोमवार को विशेष अवकाश देने का फैसला किया है। इससे राज्य के सरकारी कॉलेजों में अध्ययनरत हजारों विद्यार्थियों और शिक्षकों को लाभ मिलेगा।

गौरतलब है कि स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 15 अगस्त को ही प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में 17 अगस्त को अवकाश घोषित करने के आदेश जारी कर दिए थे। स्कूल शिक्षा विभाग ने भी स्वतंत्रता दिवस समारोहों में विद्यार्थियों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी को इसका आधार बताया था। ऐसे में सोमवार को हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के साथ-साथ सभी सरकारी कॉलेज और सरकारी संस्कृत कॉलेज भी बंद रहेंगे।

शिमला पुलिस ने 48 ड्रग नेटवर्क ध्वस्त किए, 63 सप्लायर गिरफ्तार
शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ जिला शिमला पुलिस की बदली हुई रणनीति के नतीजे इस वर्ष स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक जनवरी 2026 से अब तक 48 बड़े अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क ध्वस्त किए गए हैं और 63 से अधिक मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस का कहना है कि अब कार्रवाई का फोकस केवल एनडीपीएस के मामले दर्ज करने तक सीमित नहीं है। जांच को नशे की पूरी सप्लाई चेन, उसके संचालकों, वित्तीय लेनदेन और विभिन्न राज्यों में फैले नेटवर्क तक पहुंचाया जा रहा है।

इस अभियान की एक बड़ी सफलता मार्च 2026 में सामने आई, जब न्यू शिमला थाना पुलिस ने करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की 562 एलएसडी स्टैम्प बरामद कीं। इनका कुल वजन 11.570 ग्राम था।

मामले की जांच के दौरान पुलिस केरल तक पहुंची और मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया गया। तकनीकी और डिजिटल जांच में चार पुलिस कर्मियों की संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई, गिरफ्तारी हुई और बाद में उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

इस मामले में कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसी महीने स्पेशल सेल ने आईएसबीटी शिमला में कार्रवाई करते हुए हरियाणा के अंबाला निवासी एक आरोपी से 288 ग्राम हेरोइन बरामद की।

अप्रैल में कुमारसैन थाना पुलिस ने 9.28 किलोग्राम अफीम और 12 लाख रुपये नकद बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आगे की जांच में एक महिला सप्लायर को भी पकड़ा गया, जिसके कब्जे से दो किलोग्राम से अधिक अतिरिक्त अफीम बरामद हुई। इस तरह एक ही नेटवर्क से लगभग 11.5 किलोग्राम अफीम बरामद की गई।

जांच के दौरान आरोपियों की नशा कारोबार से अर्जित 53 लाख रुपये की अवैध संपत्ति भी जब्त की गई। मई में स्पेशल सेल ने पंजाब जाकर एक आरोपी से 309 ग्राम हेरोइन बरामद की।

जून में एफआईआर संख्या 41/2026 की जांच के दौरान पंजाब के फिरोजपुर निवासी मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया गया।

उसके कब्जे से 131 ग्राम हेरोइन, 27 ग्राम मेथामफेटामाइन (आईस) और 60,400 रुपये नकद बरामद किए गए। जुलाई में शोघी बैरियर पर तीन आरोपियों से 242 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

इस वर्ष की सबसे बड़ी कार्रवाई 3 अगस्त को हुई। स्पेशल सेल ने जिला सीमा शोघी के पास हरियाणा के नारायणगढ़ निवासी 22 वर्षीय विजय कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलोग्राम 120 ग्राम हेरोइन बरामद की।

पुलिस के अनुसार इसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब छह करोड़ रुपये है। इसे वर्ष 2026 में हिमाचल प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन बरामदगी माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता है।

जिला शिमला पुलिस के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष अब तक चार किलोग्राम से अधिक हेरोइन, 14 किलोग्राम अफीम, 15 किलोग्राम चरस, पांच किलोग्राम से अधिक पोस्त, 11.6 ग्राम एलएसडी और लगभग 60 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद की जा चुकी है। इसके अलावा 10 लाख से अधिक अवैध भांग के पौधे नष्ट किए गए हैं।

एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि वर्ष 2026 में पुलिस ने नशा तस्करी के विरुद्ध अपनी कार्यप्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव किया है।

उन्होंने कहा कि बड़ी और गुणवत्तापूर्ण बरामदगियों, मुख्य सप्लायरों की गिरफ्तारी, बैकवर्ड लिंकेज, तकनीकी एवं वित्तीय जांच और पूरे तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आदतन नशा तस्करों के खिलाफ पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। उनके अनुसार इसी रणनीति के कारण बड़े सप्लायरों तक पहुंचना संभव हुआ है और नशे की सप्लाई श्रृंखला पर प्रभावी प्रहार किया जा सका है।

हिमाचल में मानसून सक्रिय, भारी बारिश का खतरा; कई जिलों में अलर्ट
हिमाचल के कई जिलों में येलो और ओरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने लोगों को नदियों, नालों और भूस्खलन वाले क्षेत्रों से दूर रहने की दी सलाह

तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है और मौसम विभाग ने 19 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 14, 17 और 18 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है, जबकि 15, 16 और 19 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 20 अगस्त के लिए किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 14 अगस्त को राज्य के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 15 और 16 अगस्त के लिए येलो अलर्ट रहेगा। इसके बाद 17 और 18 अगस्त को फिर से ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 19 अगस्त को येलो अलर्ट रहेगा, जबकि 20 अगस्त को मौसम से संबंधित कोई चेतावनी नहीं है। मौसम विभाग ने ओरेंज अलर्ट वाले दिनों में लोगों को नदियों, नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 91.1 मिलीमीटर वर्षा धर्मशाला में रिकॉर्ड की गई। धर्मशाला एडब्ल्यूएस में 60.0 मिलीमीटर, बिलासपुर जिले के नैना देवी में 44.6 मिलीमीटर, मंडी जिले के जोगिंदरनगर में 35.0 मिलीमीटर, सोलन जिले के नालागढ़ में 34.0 मिलीमीटर, बिलासपुर जिले के ब्रह्माणी में 27.6 मिलीमीटर तथा बिलासपुर सदर में 25.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश भी हुई। जुब्बड़हट्टी, मुरारी देवी, जोत, सुंदरनगर और कांगड़ा में बिजली चमकने की घटनाएं दर्ज की गईं।

लगातार बारिश के कारण प्रदेश में जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार सुबह तक भूस्खलन और मलबा आने से 140 सड़कें बंद रहीं। इनमें मंडी जिले में 52, कुल्लू में 37 और चंबा में 29 सड़कें अवरुद्ध हैं। इसके अलावा 244 पेयजल योजनाएं और 46 बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हैं। मंडी जिले में 212 पेयजल योजनाएं ठप होने से कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में 35 ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित है।

राजधानी शिमला में शुक्रवार सुबह से बादल छाए हैं। राज्य के अन्य हिस्सों में कहीं बादल छाए रहे तो कहीं रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय बना रहेगा और कई क्षेत्रों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

मानसून सीजन के दौरान 30 जून से अब तक प्रदेश में बारिश से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में 177 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 271 लोग घायल हुए हैं। इस अवधि में 81 कच्चे और पक्के मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं। इसके अलावा 292 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। 14 दुकानें और 243 पशुशालाएं भी नष्ट हुई हैं।

राज्य में चल और अचल संपत्ति को अब तक 955 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। विभिन्न विभागों में सबसे अधिक क्षति लोक निर्माण विभाग को हुई है। विभाग को अकेले 717 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है। लगातार सक्रिय मानसून और आगामी दिनों के लिए जारी अलर्ट को देखते हुए प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

पेट्रोल-डीजल सेस पर भाजपा नेता का सरकार पर बड़ा आरोप
भाजपा का आरोप कांग्रेस ने किए बड़े दावे, सत्ता में आते ही जनता पर करों का बोझ

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर 60 पैसे सेस लगाए जाने को लेकर नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता हासिल करने से पहले कांग्रेस ने जनता से बड़े-बड़े दावे किए, लेकिन सरकार बनने के बाद लोगों पर तरह-तरह के शुल्क और करों का बोझ डाला जा रहा है।

जयराम ठाकुर ने बुधवार काे कहा कि सरकार पहले ही दो बार वैट बढ़ा चुकी है और अब पेट्रोल तथा डीजल पर 60 पैसे का सेस लगाया गया है। उन्होंने इसे अनाथ एवं विधवा सेस के नाम पर जनता से पैसे वसूलकर सरकार चलाने का प्रयास बताया।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में भी सरकार को चेताया था कि पेट्रोलियम उत्पादों पर टैक्स बढ़ाने का व्यापक असर पड़ता है और इससे परिवहन महंगा होने के साथ-साथ रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की कीमतें भी बढ़ती हैं। उनके अनुसार, मुख्यमंत्री ने सदन में कहा था कि यह केवल एक प्रावधान है और सरकार इसे लागू नहीं करने जा रही है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का यह दावा भी गलत साबित हुआ है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक पहाड़ी राज्य है और यहां यातायात तथा आपूर्ति व्यवस्था मुख्य रूप से सड़क मार्ग पर निर्भर है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा और महंगाई बढ़ेगी।

जयराम ठाकुर ने सरकार की शुल्क लगाने की प्रवृत्ति पर उच्च न्यायालय की टिप्पणी का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने सरकार के एक आदेश को रद्द करते हुए कर लगाने के मामले में बुद्धिमत्ता और संवेदनशीलता बरतने की नसीहत दी है।

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि सरकार जनता पर लगातार नए शुल्क और कर लगाने की नीति पर रोक लगाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को ‘सुख’ के नाम पर शुल्क की सरकार चलाने के बजाय आम जनता को राहत देने की दिशा में काम करना चाहिए।

आस्था के दरबार में चोरी करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
शिमला। शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र में दुर्गा माता मंदिर से चांदी की चौरी, चांदी का छत्र और दानपात्र में रखी नकदी चोरी होने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान अभय ठाकुर पुत्र दीवान सिंह ठाकुर, निवासी रोहड़ू, जिला शिमला के रूप में की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार यह मामला रोहड़ू थाना में 7 अगस्त को दर्ज किया गया था। मंदिर में चोरी की शिकायत रविन्द्र सिंह ने दर्ज कराई थी। वह दुर्गा माता मंदिर में केयरटेकर के रूप में काम करते हैं। शिकायत के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर से चांदी की चौरी, चांदी का छत्र और दानपात्र में रखे 1,200 रुपये चोरी कर लिए थे।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को अभय ठाकुर पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे 8 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 और 331 के तहत मामला दर्ज किया है।

एसएसपी शिमला गौरव सिंह के मुताबिक मामले में आगे की जांच जारी है। आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है। पुलिस चोरी की घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। हालांकि, चोरी के आरोपों से जुड़े अन्य पहलुओं और सामान की बरामदगी के संबंध में पुलिस की ओर से इस जानकारी में कोई अतिरिक्त विवरण नहीं दिया गया है।

हिमाचल में मानसून का तांडव: 152 मौतें, 835 करोड़ की संपत्ति तबाह
शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस साल मानसून के दौरान बारिश, भूस्खलन, बाढ़ और अन्य वर्षा जनित हादसों ने अब तक 152 लोगों की जान ले ली है। राज्य में मानसून 30 जून को दाखिल हुआ था और 8 अगस्त तक के राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के आंकड़ों के अनुसार इस दौरान सरकारी और निजी संपत्ति को करीब 835 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। मानसून की सक्रियता अभी बनी हुई है और प्रदेश में सितंबर के अंत तक इसके सक्रिय रहने की संभावना रहती है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार मानसून के दौरान हुई 152 मौतों में सबसे अधिक 86 लोगों की जान सड़क हादसों में गई है। भूस्खलन की चपेट में आने से 14 लोगों की मौत हुई। फ्लैश फ्लड यानी अचानक आई बाढ़ से एक व्यक्ति की जान गई, जबकि बहने से चार लोगों की मौत हुई। बिजली का करंट लगने से छह लोगों की मौत हुई है। पहाड़ी से फिसलने और पेड़ से गिरने जैसे अन्य वर्षा जनित हादसों में 22 लोगों की मौत दर्ज की गई है।

जिलावार आंकड़ों पर नजर डालें तो चंबा में सबसे ज्यादा 23 लोगों की मौत हुई है। कांगड़ा में 21, कुल्लू में 20, लाहौल-स्पीति और शिमला में 18-18, सिरमौर में 15, सोलन और ऊना में नौ-नौ, मंडी में सात, किन्नौर में पांच, बिलासपुर में चार और हमीरपुर में तीन लोगों की मौत हुई है। इन हादसों में अब तक 240 लोग घायल हुए हैं, जबकि दो लोग लापता हैं।

बारिश और इससे जुड़े हादसों ने बड़ी संख्या में घरों और दूसरी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया है। राज्य में 63 कच्चे-पक्के मकान पूरी तरह ध्वस्त हुए हैं, जबकि 248 मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा 12 दुकानें और 210 पशुशालाएं भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। इस अवधि में 197 पशुओं की भी मौत हुई है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के आंकड़ों के अनुसार मानसून के दौरान प्रदेश में चल और अचल संपत्ति को कुल करीब 835 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें सबसे बड़ा नुकसान लोक निर्माण विभाग को हुआ है। विभाग की सड़कों और दूसरी संपत्तियों को करीब 615 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया गया है। जल शक्ति विभाग को करीब 199 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के कई हिस्सों में भूस्खलन, अचानक बाढ़ और सड़कें बाधित होने की घटनाएं सामने आती रही हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के दौरान सड़कें बंद होने के साथ घरों और दूसरी इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। कई जगह लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित हुई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। ऐसे में भूस्खलन और अचानक बाढ़ वाले क्षेत्रों में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। हिमाचल में मानसून का मौसम सामान्य तौर पर सितंबर के अंत तक सक्रिय रहता है। इस वजह से आने वाले हफ्तों में भी बारिश से जुड़े हादसों और नुकसान का खतरा बना रह सकता है।

हिमाचल में मौसम बिगड़ने की संभावना! 14 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट
बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन से 185 सड़कें बंद

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता बनी हुई है और अगले छह-सात दिनों तक बारिश से राहत के आसार कम हैं। मौसम विभाग ने 14 अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 10 और 11 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। बाकी दिनों में येलो अलर्ट रहेगा। बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन से 185 सड़कें बंद हैं और बिजली व पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है और येलो अलर्ट है। 9 अगस्त को भी अलग-अलग जगह भारी बारिश के साथ येलो अलर्ट रहेगा। 10 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 11 अगस्त को भी भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 12, 13 और 14 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना के साथ येलो अलर्ट रहेगा। विभाग ने बारिश के दौरान भूस्खलन और अचानक पानी बढ़ने वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी है।

बीते 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। कांगड़ा जिले के धर्मशाला में सबसे अधिक 48.1 मिलीमीटर बारिश हुई। कुल्लू के बाजौरा ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन में 31.5 मिलीमीटर, मनाली में 22 मिलीमीटर और भुंतर में 21 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। मंडी जिले के सलापड में 21.8 मिलीमीटर और मुरारी देवी में 20 मिलीमीटर बारिश हुई। कुल्लू के कोठी में 18 मिलीमीटर और मंडी के जोगिंदरनगर में 16 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शिमला जिले के सराहन में 15.6 मिलीमीटर, मंडी के सुंदरनगर में 15 मिलीमीटर और शिमला में 15 मिलीमीटर बारिश हुई। सिरमौर के धौलाकुआं ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन में 14 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

शनिवार सुबह शिमला सहित कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और कई जगह बारिश हो रही है। लगातार बारिश का असर सड़क संपर्क पर भी दिख रहा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार शनिवार सुबह तक भूस्खलन के कारण राज्य में 185 सड़कें बंद थीं। मंडी सबसे अधिक प्रभावित जिला है, जहां 92 सड़कें बंद हैं। कुल्लू में 48, चंबा और शिमला में 14-14, सिरमौर में नौ, कांगड़ा में पांच और ऊना में तीन सड़कें बंद हैं।

बारिश से बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। राज्य में 104 ट्रांसफार्मर बंद हैं। इनमें कुल्लू के 53 और मंडी के 34 ट्रांसफार्मर शामिल हैं। किन्नौर में 12 और चंबा में एक ट्रांसफार्मर बंद है। पेयजल आपूर्ति की 77 योजनाएं भी ठप हैं, जिनमें सिरमौर की 55 योजनाएं शामिल हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में बारिश बढ़ने की संभावना को देखते हुए लोगों से संवेदनशील सड़कों और भूस्खलन वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने को कहा है।

हिमाचल प्रदेश में पलटी निजी बस, सात की मौत और 11 घायल
शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक निजी बस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। हादसा चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत तीसा थाना क्षेत्र में बैरागढ़ के पास चालूंज मोड़ पर हुआ।

घायलों में छह लोगों को आगे के इलाज के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा रेफर किया गया है। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान की जा रही है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, हादसा शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे हुआ। शर्मा कोच की निजी बस बैरागढ़ से चंबा की ओर आ रही थी। इसी दौरान चालूंज मोड़ के पास बस हादसे का शिकार हो गई। बस सड़क से पलटकर दूसरी सड़क पर जा पहुंची थी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना की गईं। चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल को घटनास्थल के लिए भेजा गया।

पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

इनमें छह घायलों को उनकी स्थिति को देखते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, चंबा रेफर किया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले सात लोगों की पहचान की जा रही है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन विभाग और राजस्व विभाग के कर्मचारियों को घटनास्थल पर खोज और बचाव अभियान के लिए भेजा गया है।

फिलहाल, टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव का काम कर रही है। वहीं, पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।  चंबा में यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब हिमाचल प्रदेश में मानसून की सक्रियता से जमकर बरसात हो रही है।

राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है और मौसम विभाग ने 13 अगस्त तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

प्रशासन की ओर से खराब मौसम के बीच लोगों को अनावश्यक यात्रा नहीं करने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।

पिछले करीब 15 दिनों में यह प्रदेश में दूसरा बड़ा सड़क हादसा है। इससे पहले 24 जुलाई को जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर थाना क्षेत्र में कढ़ूनाला-राहौली के पास बड़ा हादसा हुआ था।

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की मुख्य सड़क पर पहाड़ी से अचानक भारी चट्टान गिरने के बाद उसकी चपेट में एक टाटा सूमो आ गई थी। हादसे में वाहन में सवार 13 लोगों की मौत हो गई थी। यह टाटा सूमो चंबा जिले के पांगी की ओर जा रही थी। हादसे में मारे गए सभी लोग पांगी क्षेत्र के रहने वाले थे।

हिमाचल प्रदेश में इस साल मानसून ने 30 जून को दस्तक दी थी। चंबा में हुए इस बस हादसे से पहले मानसून सीजन में सड़क हादसों में 78 लोगों की मौत हो चुकी थी।

इस हादसे में सात और लोगों की मौत के बाद मानसून सीजन में सड़क हादसों में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है। वहीं, मानसून सीजन में वर्षा जनित हादसों में अब तक कुल 150 लोगों की मौत हो चुकी है।

मानसून का कहर, 38 दिनों में 142 लोगों की मौत, 293 घर क्षतिग्रस्त
शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस साल भी मानसून का जबरदस्त कहर देखा जा रहा है। 30 जून को प्रदेश में दस्तक देने वाले मानसून के पहले 38 दिनों में भारी बारिश और उससे जुड़ी घटनाओं ने व्यापक नुकसान पहुंचाया है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की 30 जून से 6 अगस्त तक की रिपोर्ट के अनुसार इस अवधि में वर्षा जनित हादसों में 142 लोगों की मौत हुई है, 224 लोग घायल हुए हैं और दो लोग अब भी लापता हैं। प्रदेश में चल और अचल संपत्ति को अब तक 797 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है।

रिपोर्ट के अनुसार अब तक 293 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनमें 22 पक्के और 39 कच्चे घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं, जबकि 90 पक्के और 142 कच्चे घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।

इसके अलावा 11 दुकानें और 183 पशुशालाएं भी पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं। सबसे अधिक असर कांगड़ा जिले में देखा गया है। यहां 36 कच्चे और पक्के घर पूरी तरह ध्वस्त हुए हैं, जबकि 60 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। जिले में चार दुकानें भी तबाह हुई हैं।

मानसून के दौरान हुई 142 मौतों में सबसे अधिक 78 लोगों की जान सड़क हादसों में गई है। भूस्खलन से 14 लोगों की मौत हुई है। फ्लैश फ्लड में एक व्यक्ति की जान गई है, जबकि पानी में बहने से चार लोगों की मौत हुई है।

आग की घटना में एक व्यक्ति की मौत दर्ज की गई है। सर्पदंश से छह, करंट लगने से पांच और पहाड़ी, चट्टान या पेड़ से फिसलने अथवा इनके गिरने जैसी घटनाओं में 21 लोगों की जान गई है। अन्य कारणों से 12 लोगों की मौत हुई है।

इस मानसून की अब तक की सबसे बड़ी दुर्घटना लाहौल-स्पीति जिले में हुई, जहां चलती टाटा सूमो पर भूस्खलन होने से उसमें सवार सभी 13 लोगों की मौत हो गई थी।

सड़क हादसों में हुई 78 मौतों में सबसे अधिक 12 लोगों की जान कुल्लू जिले में गई है। मंडी ऐसा एकमात्र जिला है, जहां मानसून के दौरान अब तक सड़क हादसों में किसी की मौत नहीं हुई है। हमीरपुर में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान गई है।

जिलावार आंकड़ों के अनुसार अब तक सबसे अधिक 21 लोगों की मौत कांगड़ा जिले में हुई है। कुल्लू में 20, शिमला और लाहौल-स्पीति में 18-18, चंबा और सिरमौर में 15-15, सोलन और ऊना में आठ-आठ, मंडी में सात, किन्नौर में पांच, बिलासपुर में चार और सबसे कम तीन लोगों की मौत हमीरपुर जिले में दर्ज की गई है।

मानसून का असर पशुधन पर भी पड़ा है। इस अवधि में 194 मवेशियों की मौत हुई है, जिससे कई ग्रामीण परिवारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

राज्य में अब तक 797 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। इनमें सबसे अधिक 592 करोड़ रुपये का नुकसान लोक निर्माण विभाग को हुआ है, जबकि जल शक्ति विभाग को 186 करोड़ रुपये की क्षति पहुंची है। शेष नुकसान अन्य विभागों और सार्वजनिक संपत्तियों से जुड़ा है।

प्रदेश में मानसून का मौसम अभी जारी है और यह सामान्य तौर पर सितंबर के अंत तक रहता है। ऐसे में आने वाले दिनों में होने वाली बारिश के साथ नुकसान के आंकड़ों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

हिमाचल में बड़ा हादसा: दो युवक सवार ऑल्टो कार खाई में गिरी
पुलिस टीम और रेस्क्यू टीम की कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद

शिमला। हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में बुधवार आधी रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा जनजातीय भरमौर उपमंडल की होली तहसील के लामू-हीलिंग मार्ग पर हीलिंग नाले के पास हुआ, जहां एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस के साथ मिलकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

पुलिस के अनुसार हादसा बुधवार मध्यरात्रि करीब 12 बजे के बाद हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक दोनों युवक हीलिंग नामक स्थानसे अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान हीलिंग नाले के समीप उनकी कार अचानक सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। रात का समय और गहरी खाई होने के कारण बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण रहा। स्थानीय लोगों ने सबसे पहले घटना की जानकारी पुलिस को दी और फिर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। बाद में पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और शवों को खाई से बाहर निकाला।

मृतकों की पहचान सुरेश कुमार (48) पुत्र रंगीला राम और संजय कुमार (35) पुत्र शर्मा सरवन, दोनों निवासी लामू क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना वाहन से नियंत्रण खोने के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह रही।

इस हादसे से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सुरेश कुमार अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। वहीं संजय कुमार अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। दोनों परिवारों का कहना है कि रात तक उन्हें इस तरह की किसी अनहोनी की आशंका नहीं थी, लेकिन कुछ ही देर बाद हादसे की सूचना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। घटना के बाद पूरे लामू और आसपास के इलाकों में शोक का माहौल है।

एसओएस 10वीं और 12वीं के पुनर्मूल्यांकन व पुनर्निरीक्षण के नतीजे घोषित
धर्मशाला,। हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के उन हजारों परीक्षार्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है, जिन्होंने मार्च-2026 में हुई 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (जमा दो) की परीक्षाओं के बाद अपने अंकों से असंतुष्ट होकर पुनर्मूल्यांकन या पुनर्निरीक्षण के लिए आवेदन किया था।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला ने इन आवेदनों का अंतिम और संशोधित परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है।

बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए संशोधित परिणाम को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया गया है।

जिन छात्रों ने अपने अंकों के पुनर्मूल्यांकन अथवा पुनर्निरीक्षण के लिए फॉर्म भरा था, वे अब बिना किसी परेशानी के घर बैठे अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

इसके लिए छात्रों को शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर जाना होगा और वहां उपलब्ध स्टूडेंट कॉर्नर के माध्यम से अपना नवीनतम परिणाम चेक करना होगा।