हरियाणा - Tarun Mitra

नशा तस्करों के खिलाफ फतेहाबाद में चला अभियान गांजे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
फतेहाबाद । नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए टोहाना पुलिस ने भारी मात्रा में गांजे के साथ एक युवक को रंगे हाथों काबू किया है। आरोपी की पहचान जमालपुर शेखा निवासी जैकी के रूप में हुई है, जिसे शुक्रवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। सीआईए टोहाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप ने बताया कि पुलिस टीम नशा तस्करी की रोकथाम के उद्देश्य से भाखड़ा नहर पुल, रेलवे रोड टोहाना क्षेत्र में मुस्तैद थी, इसी दौरान पुलिस को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भाटिया नगर-गांव दमकौरा रोड पर रणनीतिक नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम को सडक़ किनारे बाइक के पास एक युवक खड़ा दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी को देखकर आरोपी घबरा गया और मौके से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर मौके पर ही दबोच लिया। जब ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आरोपी की तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से एक प्लास्टिक का कट्टा बरामद हुआ। कट्टे को खोलने पर उसमें से 4 किलो 120 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ-साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। इस मामले में थाना शहर टोहाना में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि आरोपी को जेल भेजने के साथ ही मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस अब आरोपी के पूरे नेटवर्क और सप्लाई चैन की जानकारी जुटा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह नशा कहां से लेकर आया था और किसे सप्लाई करने वाला था।

फतेहाबाद जिला पर एसडीएम के औचक निरीक्षण में गैर-हाजिर कर्मचारियों को नोटिस
फतेहाबाद । सरकारी दफ्तरों में लेटलतीफी और काम में ढिलाई बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। शुक्रवार को रतिया के एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने लघु सचिवालय स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों का अचानक निरीक्षण किया। इस औचक कार्रवाई से पूरे सचिवालय परिसर में हडक़ंप मच गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति का रिकॉर्ड जांचा और कार्यालयों में चल रहे कामकाज का बारीकी से जायजा लिया। अपने निरीक्षण के दौरान एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने केवल हाजिरी ही नहीं चेक की, बल्कि कार्यालयों में रिकॉर्ड के रखरखाव, साफ-सफाई और आम जनता को दी जा रही सरकारी सेवाओं की स्थिति का भी अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता के काम समय पर होने चाहिए और दफ्तरों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान कुछ कर्मचारी पूर्व अनुमति या छुट्टी के बिना अपनी सीट से नदारद मिले। इस लापरवाही पर कड़ा संज्ञान लेते हुए एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने संबंधित विभागाध्यक्षों को अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों को नियमानुसार तुरंत कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। एक निश्चित समयावधि तय कर उनसे इस लापरवाही पर लिखित में स्पष्टीकरण मांगा जाए। एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासन, समयबद्ध उपस्थिति और जनसेवा ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करें। दफ्तरों में आने वाले आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही, अनावश्यक रूप से अनुपस्थित रहना और ढिलाई बरतना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण बंद,वेतन नहीं मिला तो कर्मचारी हड़ताल पर
फतेहाबाद । शहर की सफाई व्यवस्था एक बार फिर प्रभावित होने की कगार पर पहुंच गई है। वेतन न मिलने से नाराज डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाले कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने अपनी गाडिय़ां खड़ी कर धरना शुरू कर दिया है, जिससे शहर के विभिन्न इलाकों में कचरा संकट गहराने की आशंका पैदा हो गई है। शुक्रवार को भी अधिकांश घरों और बाजारों से कचरा नहीं उठाया जा सका, जिससे नागरिकों की परेशानी बढऩे लगी है। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि वे लोग पिछले 8 महीने से शहर में घर-घर जाकर कूड़ा उठाने का काम पूरी निष्ठा से कर रहे हैं। इस पूरी अवधि के दौरान उन्हें केवल 3 महीने का ही वेतन दिया गया है, जबकि पिछले 5 महीनों की सैलरी का अभी तक कोई भुगतान नहीं हुआ है। कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद वेतन जारी नहीं किया गया, जिसके चलते मजबूरन उन्हें हड़ताल का रास्ता चुनना पड़ा। नगर परिषद ने शहर में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण का कार्य एक निजी एजेंसी को वार्षिक ठेके पर दे रखा है। इस मामले में एक विरोधाभासी स्थिति बनी हुई है। नगर परिषद की ओर से नियमानुसार एजेंसी को भुगतान किया जा रहा है और कर्मचारियों को ठेकेदार से संपर्क करने की सलाह दी जा रही है। ठेकेदार का कहना है कि नगर परिषद से उन्हें समय पर भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है। दोनों पक्षों के इस आपसी तालमेल की कमी के कारण कर्मचारी बीच में फंस गए हैं और आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं।धरने पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि पिछले 5 महीने से मानदेय न मिलने के कारण उनके परिवारों के सामने गुजारे का संकट खड़ा हो गया है। बच्चों की स्कूल फीस, मकान का किराया और दैनिक घरेलू खर्च पूरे करना बेहद कठिन हो गया है। इससे पहले भी सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से शहरवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। कर्मचारियों ने साफ किया है कि उनकी मांग केवल उनके अधिकार के वेतन को लेकर है। जैसे ही प्रशासन या ठेकेदार द्वारा बकाया मानदेय जारी कर दिया जाएगा, वे तुरंत काम पर लौट आएंगे और शहर की सफाई व्यवस्था को बहाल कर देंगे। फिलहाल, समाधान होने तक शांतिपूर्ण धरना जारी रहेगा।

उच्च शिक्षा के लिए रोडमैप तय, ‘अव्वल बालिका योजना’ में मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा तैयार ‘हरियाणा विजन-2047’ आगामी पांच वर्षों के रोडमैप एवं कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए उच्च शिक्षा को अधिक आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुख और वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने के लिए चल रही योजनाओं, बजट घोषणाओं तथा मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की।

गुरुवार को आयोजित बैठक में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एके सिंह, डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर प्रधान सचिव अमनीत पी कुमार, उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक एस. नारायणन, मुख्यमंत्री के ओएसडी एवं स्वर्ण जयंती हरियाणा राजकोषीय प्रबंधन संस्थान के महानिदेशक डॉ. राज नेहरू सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

बैठक में अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री को बताया गया कि राज्य के 22 मॉडल संस्कृति महाविद्यालयों को स्वायत्त संस्थानों के रूप में विकसित किया जा रहा है। इनमें आधुनिक आधारभूत ढांचे, स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी और तकनीक आधारित शिक्षण सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

उच्च शिक्षा के अंतर्राष्ट्रीयकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य के शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क की शीर्ष 150 संस्थाओं में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके लिए विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग, छात्र विनिमय कार्यक्रम, शोध गतिविधियों और पेटेंट संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। बैठक में ‘ऑटोनॉमस एआई डिजिटल कॉलेज’ की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

पंचकूला और गुरुग्राम में स्थापित किए जाने वाले ये संस्थान एआई आधारित आधुनिक शिक्षण प्रणाली पर कार्य करेंगे। बैठक में बताया गया कि सरकारी महाविद्यालयों में स्नातक स्तर पर छात्राओं की ट्यूशन फीस माफ की गई है।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के ड्रॉपआउट पर विशेष निगरानी रखने तथा उन्हें पुन: शिक्षा की मुख्यधारा से जोडऩे के निर्देश दिए। अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए पेटेंट पंजीकरण शुल्क की 100 प्रतिशत प्रतिपूर्ति (अधिकतम 50 हजार रुपये तक).

10 करोड़ रुपये के ‘उच्च शिक्षा गुणवत्ता एवं अनुसंधान कोष’ की स्थापना की जा रही है। मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए रेवाड़ी, नारनौल और अन्य क्षेत्रों में चल रही शैक्षणिक अवसंरचना परियोजनाओं की जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री ने ‘अव्वल बालिका योजना’ के अंतर्गत मेधावी छात्राओं को स्कूटी उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं एवं परियोजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा उनका समयबद्ध क्रियान्वयन किया जाए, ताकि हरियाणा को उच्च शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाया जा सके।

हरियाणा CET ग्रुप-D परीक्षा में 3.88 लाख से अधिक पंजीकरण, अंतिम तिथि 3 जुलाई
चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा ग्रुप डी सीईटी के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए अब तक पंजीकरण करने वालों की संख्या साढ़े तीन लाख के पार हो चुकी है। आवेदन के लिए तीन जुलाई अंतिम दिन है।

आयोग का मानना है कि अगले सप्ताह के दौरान बड़ी संख्या में युवा आवेदन कर सकते हैं। फाइनल सब्मिशन वालों का आंकड़ा आठ लाख तक पहुंच सकता है। ग्रुप-डी भर्ती-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 जून से शुरू की गई है।

अभ्यर्थी 3 जुलाई रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 6 जुलाई निर्धारित की गई है। आयोग ने अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार का भी अवसर दिया है।

उम्मीदवार 7 जुलाई से 9 जुलाई तक अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। परीक्षा और एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि बाद में अलग से घोषित की जाएगी।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि अब तक कुल तीन लाख 88 हजार 551 अभ्यर्थियों ने सीईटी ग्रुप डी के लिए पंजीकरण किया है। इनमें से दो लाख 14 हजार 699 ने सभी औपचारिकताएं पूरी करके फाइनल सब्मिशन कर दिया है।

सिंह ने बताया कि अभी भी कुछ अभ्यर्थी अपना फार्म स्वयं न भरकर किसी दूसरे से अथवा सीएससी सेंटरों से भरवा रहे हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को अपने फार्म की खामियां तथा अन्य कई तरह की दिक्कतों के बारे में पता नहीं लग रहा है।

ऐसे में बेहतर होगा अभ्यर्थी अपना फार्म स्वयं भरें तथा फाइनल सब्मिट करने से पहले दो बार जांच जरूर करें। आयोग द्वारा अपने आधिकारिक साइट तथा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नियमित रूप से अपडेट दिया जा रहा है।

फरीदाबाद: 3 वर्षीय बच्चे की हत्या का खुलासा, सौतेला पिता निकला कातिल
फरीदाबाद। दो दिन पूर्व शिव दुर्गा विहार लक्कड़पुर में हुई तीन वर्षीय बच्चे अनमोल की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए उसके सौतेले पिता को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने मंगलवार काे गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ के दौरान इस हत्या के मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार रविवार 21 जून को श्रीराम निवासी शिव दुर्गा विहार लकड़पुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाती की गला रेत कर हत्या कर दी है। जिसकी शिकायत पर थाना सूरजकुंड में हत्या की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता के मद्देनजर अपराध शाखाओं की टीम को निर्देशित किया गया था। अपराध शाखा सेक्टर 16 की टीम ने घटनाक्रम में सफलता हासिल करते हुए आज को सुशांत (सौतेले पिता) को काबू किया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सुशांत ने सुधा से एक साल पहले लव मैरिज की थी, जिसको पहले पति से एक 3 वर्षीय बच्चा था। बच्चे को वह पसंद नहीं करता था।

सुधा बार-बार बच्चे से मिलने के लिए अपनी मां के घर आती जाती थी, इसी बात को लेकर उनका आपस में विवाद रहता था। घटना से दो-तीन दिन पहले आरोपित व उसकी पत्नी शिव दुर्गा विहार आए हुए थे, 21 जून की सुबह मौका पाकर उसने चाकू से गला रेत कर बच्चे की हत्या कर दी।

फर्जी कॉल से खाली हुआ खाता, साइबर ठगों ने शिक्षक को लगाया एक लाख का चूना
जींद। साइबर ठगों ने दो अलग-अलग मामलों में एक अध्यापक तथा कुक को सवा लाख रुपये का चूना लगा दिया। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आर्य उपनगर नरवाना निवासी सोनू मित्तल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह संस्था के स्कूल में अध्यापक के पद का कार्यरत है। उसका क्रेडिट कार्ड बैंक खाते व मोबाइल से जुड़ा हुआ है। गत 30 मई को उसके फोन पर कॉल आई।

जिसने कहा कि वह पीएनबी बैंक से बोल रहा है। उसने क्रेडिट कार्ड बनाने के बारे में कहा और व्हाट्सअप पर लिंक भेज दिया। जिस पर उसने लिंक को ओपन तो किया लेकिन उसे साथ डिलीट कर दिया।

उसने लिंक को शेयर भी नही किया और न ही कोई ओटीपी भी नही आया। जिसके बाद उसके दोनों क्रेडिट कार्डों से राशि कटनी शुरू हो गई। जिसके मैसेज भी फोन पर आने शुरू हो गए। जब तक बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क साधता तो उसके खाते से एक लाख 508 रुपये गायब हो चुके थे।

मंगलवार को जानकारी देते हुए साइबर थाना के जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने सोनू मित्तल की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दूसरी तरफ हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी प्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हरियाणा कौशल रोजगार में कुक की नौकरी करता है। गत 25 मई को मार्केट में पेमेंट करने चाही तो पेमेंट फेल का मैसेज आया।

जबकि उसके खाते में 11 हजार रुपये की राशि थी। जब उसने अपनी ट्रांजेक्शन हिस्ट्री को जांचा तो पता चला कि उसके खाते 13 हजार 900 तथा 22 हजार 500 रुपये जमा हुए। फिर उसके खाते से 48 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए।

जिसके बाद उसका बैंक खाता बंद हो गया। फिर उसके पास फोन आया कि साढ़े 22 हजार रुपये गलती से आ गए हैं। फिर उसने एक नंबर देकर कॉल करने को कहा। 13 हजार 900 रुपये ट्रांजेक्शन होने पर भी उसके पास मैसज आया।

आरोपित ने उसकी यूपीआई आईडी को हैक उसके खाते से 11 हजार 600 रुपये का लेनदेन किया है। साइबर थाना के जांच अधिकारी धर्मवीर ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

फतेहाबाद में पकड़ा गया कुरुक्षेत्र का हथियार तस्कर,दो मैगजीन व अवैध पिस्टल बरामद
फतेहाबाद। जिले में बेखौफ घूम रहे अवैध हथियार तस्करों और अपराधियों के खिलाफ सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नए बस अड्डा क्षेत्र में घेराबंदी करते हुए कुरुक्षेत्र के एक युवक को अवैध असलाह के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से एक अवैध 32 बोर की पिस्टल, दो जिंदा मैगजीन और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस अब इस बात की कड़ाई से तफ्तीश कर रही है कि क्या आरोपी शहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।मिली जानकारी के अनुसार सीआईए प्रभारी उपनिरीक्षक वेदपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम फतेहाबाद-बड़ोपल रोड पर गश्त और संदिग्धों की चेकिंग में जुटी थी। इसी दौरान बस अड्डे के सामने एक युवक संदिग्ध हालत में घूमता नजर आया। जैसे ही उसकी नजर पुलिस की सरकारी गाड़ी पर पड़ी, उसके चेहरे की हवाइयां उड़ गई। युवक हड़बड़ाहट में पीछे मुड़ा और खेतों की तरफ भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन सीआईए के मुस्तैद जवानों ने घेराबंदी की और उसे मौके पर ही दबोच लिया। जब पुलिस ने नियमानुसार आरोपी की तलाशी ली, तो उसके पास से एक अवैध 32 बोर की पिस्टल, दो मैगजीन और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान राहुल पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी गांव बारना, जिला कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने हथियार को अपने कब्जे में ले लिया। इस मामले में थाना शहर फतेहाबाद में आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी हैं कि कुरुक्षेत्र का यह युवक फतेहाबाद में हथियार लेकर क्यों घूम रहा था। यह अवैध हथियार उसने किस सप्लायर से खरीदे और इसके पीछे किसी बड़े अंतरराज्यीय गैंग का हाथ है या नहीं, इन सभी पहलुओं पर गहनता से तफ्तीश की जा रही है। पुलिस को अंदेशा है कि इस गिरफ्तारी से हथियारों की तस्करी से जुड़े कई और बड़े चेहरों बेनकाब हो सकते हैं।

आईडीएफसी घोटाले में बड़ा एक्शन, सीबीआई ने वरिष्ठ आईएएस पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हरियाणा के चर्चित आईडीएफसी वित्तीय गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित अधिकारी को आज (मंगलवार) अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। वह हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (एचएसएसपीपी) और हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएएमबी) में तत्कालीन प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत थे।

सीबीआई ने बताया यह मामला आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ स्थित सेक्टर 32 शाखा में बनाए गए खातों से सरकारी कोष के दुरुपयोग से जुड़ा है। जांच में सामने आया कि हरियाणा सरकार के वित्त विभाग के मौजूदा दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर इन विभागों के बैंक खाते खोले गए थे और बाद में सीमा से अधिक धनराशि इनमें स्थानांतरित की गई।

ये खाते पंकज अग्रवाल के कार्यकाल के दौरान खोले गए थे। इन खातों में धोखाधड़ीपूर्ण लेनदेन के माध्यम से धन की हेराफेरी की गई, जिससे सरकारी खजाने को 60.54 करोड़ रुपये का शुद्ध नुकसान हुआ। सीबीआई ने जांच के दौरान आरोपी अधिकारी के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के अनुरोध पर सीबीआई ने इस मामले की जांच हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से अपने हाथ में ली थी।

इन दोनों विभागों में हुई धोखाधड़ी में करीब 60.54 करोड़ रुपये की हेराफेरी शामिल है, जो सेक्टर 32 स्थित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक शाखा में हुए एक बड़े घोटाले का हिस्सा है।

इस महाघोटाले में हरियाणा सरकार के आठ विभागों के 504 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि की हेराफेरी की गई और उसे शेल कंपनियों (फर्जी कंपनियों) में भेज दिया गया।

इस मामले में सीबीआई अब तक 17 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल कर चुकी है, जिनमें छह बैंक अधिकारी, तीन सरकारी कर्मचारी, दो कंपनियां और छह निजी व्यक्ति शामिल हैं।

एजेंसी ने बताया कि इसी मामले में पंचकुला नगर निगम में हुई हेराफेरी के संबंध में गिरफ्तार किए गए एक अन्य वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आरके सिंह को पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इसके अलावा, सीबीआई ने चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश से दो अन्य मामलों की जांच भी अपने हाथ में ली है, जिनमें से एक चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी (सीएससीएल) और दूसरा क्रेस्ट (सीआरईएसटी) चंडीगढ़ से संबंधित है।

इन दोनों मामलों में भी सीबीआई आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है और क्रेस्ट मामले में एक वरिष्ठ आईएफओएस (भारतीय वन सेवा) अधिकारी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

सीबीआई ने कहा कि वह जनता के पैसे की इस हेराफेरी में शामिल सभी दोषियों को न्याय के दायरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

करोड़ों की ठगी का खुलासा: हाई-प्रोफाइल सिंडिकेट की महिला सदस्य गिरफ्तार
फतेहाबाद। भोले-भाले लोगों को फर्जी निवेश योजनाओं के जाल में फंसाकर लाखों-करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ फतेहाबाद पुलिस ने एक और कामयाबी हासिल की है।

इकोनॉमिक सेल फतेहाबाद की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश की एक शातिर महिला ठग को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई आरोपी महिला की पहचान दीप्ति गुप्ता निवासी शालीमार गार्डन, आकाशदीप अपार्टमेंट्स, राजेंद्र नगर, गाजियाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस ने महिला को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गौरतलब है कि इस हाई-प्रोफाइल ठगी के मामले में पुलिस पहले भी एक आरोपी को दबोच चुकी है।

इकोनॉमिक सेल के प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मताना निवासी सुरेश कुमार पुत्र प्रताप सिंह ने इस ठगी के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि रवि राय, सुभाष, दीप्ति गुप्ता, चंद्र प्रकाश गुप्ता और उनके अन्य साथियों ने मिलकर एक सोची-समझी साजिश रची। इन जालसाजों ने खुद को ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड का बड़ा अधिकारी और प्रतिनिधि बताया।

आरोपियों ने सुरेश कुमार को अपनी फर्जी निवेश योजनाओं में पैसे लगाने पर बेहद आकर्षक रिटर्न और भारी मुनाफे का सब्जबाग दिखाया। उनके झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने दो अलग-अलग पॉलिसियों के जरिए कुल 2 लाख 75 हजार रुपये निवेश कर दिए।

योजना के मुताबिक, आरोपियों ने वादा किया था कि समय पूरा होने पर वे मूल रकम के साथ-साथ बंपर मुनाफा भी लौटाएंगे। लेकिन जैसे ही पॉलिसियों की अवधि पूरी हुई, ठगों का असली चेहरा सामने आ गया।

आरोपियों ने किस्तों का भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया और शिकायतकर्ता की जमा पूंजी भी हजम कर गए। जब पीडि़त सुरेश कुमार ने अपनी गाढ़ी कमाई के पैसे वापस मांगे, तो आरोपी धमकियां देने लगे और लगातार टालमटोल करने लगे।

खुद को ठगा हुआ महसूस कर पीडि़त ने न्याय के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया। इस धोखाधड़ी को लेकर थाना शहर फतेहाबाद में 12 मई 2025 को केस दर्ज किया गया था।

इकोनॉमिक सेल के प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने साफ किया कि मामले की कड़ाई से की जा रही जांच के दौरान आरोपी महिला दीप्ति गुप्ता की इस पूरे सिंडिकेट में सीधी संलिप्तता और भूमिका उजागर हुई, जिसके बाद उसे गाजियाबाद से दबोच लिया गया।

पुलिस अब इस वित्तीय अपराध के हर एक पहलू को खंगाल रही है। गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों और उनके बैंक खातों की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि जनता के पैसे की पाई-पाई बरामद की जा सके और बाकी बचे ठगों को भी जल्द से जल्द जेल की हवा खिलाई जा सके।

हरियाणा में तीसरी से नौवीं कक्षा तक के पाठयक्रम में शामिल होगा योग : नायब सैनी
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान देश विदेश से आए योग साधकों तथा प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा है कि प्रदेश में इसी शैक्षणिक सत्र के दौरान आठवीं कक्षा के पाठयक्रम में शामिल किया गया है।

आगामी शिक्षा सत्र के दौरान कक्षा तीन से नौ तक योग शिक्षा को पाठयक्रम में लागू किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विद्यालयों में योग तथा योग शिक्षा को नियमित रूप से प्रोत्साहित करने के लिए सभी पीटीआई, डीपीआई, पीजीटी तथा चिन्हित पीआरटी शिक्षकों को योगासन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि प्रत्येक विद्यालय में विद्यार्थियों को नियमित रूप से योगाभ्यास करवाया जा सके।

पंचकूला में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में अफगानिस्तान, बंगलादेश, भूटान, नेपाल, गांबिया, इराक, लेसेथे, मेडागास्कर, दक्षिणी सुडान, तंजानिया, युगांडा ओर जिम्बावे समेत 16 देशों के योग साधक पहुंचे और कार्यक्रम का हिस्सा बने। इसके अलावा आईटीबीपी, सीआरपीएफ तथा हरियाणा पुलिस के जवानों ने भी योग कार्यक्रम में भाग लिया।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऐलान किया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग तथा हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं में योग से संबंधित कुछ प्रश्नों को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा इसके लिए परीक्षा नीति में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।

उन्होंने मोरनी में प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग के क्षेत्र में कार्य करने वाले एक राज्य स्तरीय संस्थान की स्थापना का ऐलान करते हुए कहा कि इस संस्थान में प्राकृतिक चिकित्सा तथा योग से संबंधित स्नातक स्तर के पाठयक्रम संचालित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में स्थापित किए जा रहे पांच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भी योग को एक प्रमुख घटक के रूप में शामिल किया जाएगा।

जिसके तहत विश्वविद्यालयों में योग शिक्षा, प्रशिक्षण, अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा। हरियाणा के उच्चतर शिक्षा विभाग के सभी स्पोर्टस विभागों का नाम परिवर्तन कर अब स्पोर्टस एवं योग विभाग रखा जाएगा, ताकि योग को संस्थागत स्तर पर उचित स्थान एवं पहचान प्राप्त हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की खेल नीति में योगासन को एक खेल विद्या के रूप में शामिल किया जाएगा। इसके लिए जरूरी संशोधन किए जाएंगे। योग पाठयक्रम में आयुर्वेद के कुछ अंशों को शामिल किया जाएगा। पूर्व में स्वीकृत आयुष योग कोच के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्तियां की जाएंगी।

इससे पहले हरियाणा की स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि योग आज उत्सव का रूप ले चुका है। प्रधानमंत्री की दूरगामी सोच व प्रेरणा से आज योग जन आंदोलन बन चुका है।

योग आज वन अर्थ, वन फैमिली, वन नेशन और वन फ्यूचर को सार्थक कर रहा है। आरती राव ने बताया कि आज आयुष विभाग की तरफ से वृद्ध सेवा तथा स्वास्थ्य पोर्टल संजीवनी योग कार्यक्रम का अनावरण किया गया है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा, आयुष विभाग के महानिदेशक संजीव वर्मा, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव तरूण भंडारी, समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

हरियाणा सरकार अपने राज्य गीत को विधानसभा में मंजूरी प्रदान कर चुकी है। यह गीत सरकारी आयोजनों में चलाया जा रहा है। अब इसे स्कूली विद्यार्थियों तथा युवी पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने रविवार को योग दिवस पर ऐलान किया कि प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान राज्य गीत का सामूहिक गायन शुरू होगा, ताकि विद्यार्थियों में राज्य के प्रति गौरव, अनुशासन व राष्ट्रीय चेतना का संचार हो सके।

खाकी हुई दागदार : थाने के मालखाने से 160 पेटी शराब गायब, पूर्व एसएचओ पर एफआईआर
फतेहाबाद। फतेहाबाद में खाकी दागदार हुई है। ऐसा ही चौंकाने वाला मामला फतेहाबाद के सदर थाने से सामने आया है, जिसने पूरे पुलिस महकमे में हडक़ंप मचा दिया है।

थाने के सुरक्षित माने जाने वाले मालखाने से जब्त की गई शराब की 160 से अधिक पेटियां गायब हो गई हैं। शक की सुई किसी बाहरी पर नहीं, बल्कि थाने के रखवालों पर ही घूम गई है।

इस बड़ी लापरवाही या मिलीभगत के सामने आते ही फतेहाबाद की पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने बेहद कड़ा रुख अपनाते हुए ऑपरेशन क्लीन चला दिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी निकिता खट्टर के आदेश पर शनिवार सुबह फतेहाबाद के पूर्व सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 256 और 316(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इतना ही नहीं, विभाग में इस कदर नाराजगी है कि एसपी ने एक झटके में पूरे सदर थाना स्टाफ का तबादला कर दिया है।सूत्रों के मुताबिक, तीन दिन पहले ही सदर थाने में एसएचओ का बदलाव हुआ था।

नए एसएचओ के चार्ज लेने के बाद जब नियमानुसार मालखाने में रखे जब्त सामान और रिकॉर्ड का मिलान किया गया, तो पैरों तले जमीन खिसक गई। रिकॉर्ड में दर्ज स्टॉक के मुकाबले 160 पेटी शराब कम पाई गई।

एसपी ने तुरंत इस पर विस्तृत जांच के आदेश दिए, जिसके बाद यह एफआईआर दर्ज हुई।पिछले हफ्ते मिला था सम्मानइस पूरे घटनाक्रम में सबसे दिलचस्प और हैरान करने वाली बात यह है कि जिस इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह पर आज केस दर्ज हुआ है.

उन्हें पिछले सप्ताह ही एसपी निकिता खट्टर ने उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया था। लेकिन जैसे ही मालखाने से शराब गायब होने का सच सामने आया, एसपी ने बिना किसी संकोच के पहले उन्हें पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा और अब उन पर केस ठोक दिया।

मामले की परतें खोलने के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। एएसपी दिव्यांशी सिंगला के नेतृत्व में गठित इस टीम में डीएसपी जगदीश काजला तथा सिटी एसएचओ सुरेंद्रा को शामिल किया गया है।

एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने खुद मालखाने का बारीकी से निरीक्षण कर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।प्रशासनिक फेरबदलसदर थाने में प्रहलाद सिंह की जगह अब रतिया सदर थाना प्रभारी प्रहलाद राय को फतेहाबाद सदर थाना का नया मुखिया बनाया गया है।

वहीं, बड़ोपल चौकी प्रभारी शीशपाल सिंह को रतिया सदर थाना की कमान सौंपी गई है। मालखाने से इतनी भारी मात्रा में शराब की पेटियां कैसे गायब हुई, क्या पुलिस वाले खुद इसे गटक गए या इसे बाजार में खपा दिया गया।

इसको लेकर एसआईटी की जांच जारी है, और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पुलिस महकमे के कई और चेहरों से नकाब उतर सकता है।