पंजाब - Tarun Mitra

पंजाब में युवक से मारपीट पर सांसद हरसिमरत का हमला
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में एक युवक के साथ हुई मारपीट के मामले को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला है।  हरसिमरत कौर बादल ने शुक्रवार को एक और पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, "पंजाब में आखिर हो क्या रहा है? सीधे-सादे पंजाबी गांववालों के साथ आतंकवादियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा है?" उन्होंने कहा कि यह वही लड़का है, जिसने गुरुवार को ही भगवंत मान और आम आदमी पार्टी की नाकामी के खिलाफ खुलकर विरोध किया था।

हरसिमरत कौर बादल ने आरोप लगाया, "आप जानते हैं उन्होंने उसे कैसे चुप कराने की कोशिश की? उसे करंट लगाकर, उसे बुरी तरह पीटकर, उसकी पगड़ी उतारकर और उसकी दाढ़ी के साथ बदसलूकी करके।" उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के आदेश पर उनके सिख भाई की गरिमा पर हमला किया गया। यह अक्षम्य है।

उन्होंने कहा कि अकाली दल इस लड़के और उसके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और उसके ठीक होने के लिए हरसंभव मदद करेगा। हम इस मामले को कोर्ट में भी ले जाएंगे। उन्होंने कहा, "हम पंजाब हैं और हम इस तरह की तानाशाही को स्वीकार नहीं करेंगे।"

दरअसल, गुरुवार को हरसिमरत कौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पंजाब के एक गांव में जब सीएम भगवंत मान एक सभा में बोल रहे थे, तभी छत के ऊपर एक पंजाबी युवक उनका विरोध करने लगा। इसके बाद पुलिसवाले जल्दी से छत पर जाकर उसे हिरासत में ले लेते हैं।

हरसिमरत कौर बादल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि आम आदमी पार्टी के राज में पंजाबियों की आवाज इस तरह दबाई जा रही है। उन्होंने कहा था कि यह वीडियो इस बात का सबूत है कि कैसे 4 साल की पूर्ण सत्ता ने इस कॉमेडियन को पूरी तरह से भ्रष्ट कर दिया है और उसे तानाशाह में बदल दिया है।

उन्होंने कहा था, "आज आम आदमी पार्टी के राज में कोई भी पंजाबी जो अपनी आवाज उठाता है या जवाबदेही मांगता है, उसे दबा दिया जाता है। पंजाब सब कुछ ध्यान से देख रहा है और पंजाब इन सभी अन्यायों का बदला लेगा।"

हरसिमरत कौर बादल ने बताया था कि यह घटना सुनाम के शेरो गांव की है। वहां मुख्यमंत्री की एक फर्जी पीआर 'मिलनी' चल रही थी, तभी एक युवक ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ खुलकर विरोध किया। इसके कुछ मिनटों के भीतर ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और बेरहमी से पीटा।

पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, 8 IPS अधिकारियों के तबादले; कई जिलों के SSP बदले
हरमनबीर सिंह बने पूर्णकालिक कमिश्नर ऑफ पुलिस, अमृतसर

बॉर्डर रेंज में बदलाव के साथ कई अहम पदों पर नई तैनाती

पंजाब के राज्यपाल के आदेश पर गृह विभाग ने जारी किया आदेश

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस में मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। राज्य के गृह मामले विभाग (होम-1 शाखा) ने पंजाब के राज्यपाल के आदेश पर 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति के आदेश तत्काल प्रभाव से जारी किए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के एसएसपी बदले गए हैं और बॉर्डर रेंज में बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, पोस्टिंग का इंतजार कर रहे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी गुरप्रीत सिंह भुल्लर (एसपीएस:2004) को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें आईजीपी बॉर्डर रेंज, अमृतसर के पद पर नियुक्त किया गया है। वे हरमनबीर सिंह की जगह लेंगे।

वहीं, डीआईजी बॉर्डर रेंज अमृतसर के साथ-साथ कमिश्नर ऑफ पुलिस, अमृतसर का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हरमनबीर सिंह (एसपीएस:2010) को अब पूर्ण रूप से कमिश्नर ऑफ पुलिस, अमृतसर बनाया गया है। माना जा रहा है कि अमृतसर जैसे संवेदनशील जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए यह फैसला लिया गया है।

तबादला सूची में कई जिलों के एसएसपी भी शामिल हैं। एसएसपी मानसा के पद पर तैनात भागीरथ सिंह मीना (आरआर: 2013) को अब पुलिस मुख्यालय में एआईजी, पर्सनल-1, सीपीओ, पंजाब के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी जगह एसपी मुख्यालय, पटियाला में तैनात वैभव चौधरी (आरआर: 2020) को एसएसपी मानसा बनाया गया है।

इसी तरह पटियाला और मोहाली के एसएसपी आपस में बदले गए हैं। एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा (आरआर:2014) को एसएसपी एसएएस नगर (मोहाली) और एसएसपी एसएएस नगर हरमनदीप सिंह हंस (आरआर:2015) को एसएसपी पटियाला नियुक्त किया गया है।

बठिंडा जिले में भी बदलाव किया गया है। एआईजी पर्सनल-1, सीपीओ, पंजाब के पद पर तैनात सुहैल कासिम मीर (आरआर:2017) को एसएसपी बठिंडा बनाया गया है। वे ज्योति यादव की जगह लेंगे। एसएसपी बठिंडा रहीं ज्योति यादव (आरआर:2019) को अब कमांडेंट 82वीं बटालियन, पीएपी, चंडीगढ़ के पद पर नियुक्त किया गया है। वे बलविंदर सिंह, पीपीएस की जगह लेंगी।

पुलिस विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक आधार पर किया गया है, ताकि जिलों में कानून-व्यवस्था और बेहतर हो सके। हाल के दिनों में पंजाब में नशा तस्करी और गैंगस्टर गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। ऐसे में नए अधिकारियों की तैनाती से इन अभियानों को और गति मिलने की उम्मीद है।

पटियाला के निजी स्कूल में छात्रों की तबीयत बिगड़ी, फूड पॉइजनिंग की आशंका, 5 बच्चे अस्पताल में भर्ती
पटियाला। पंजाब के पटियाला शहर के एक नामी स्कूल के कुछ छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। छात्रों में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि फिलहाल पांच बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि कुछ अन्य बच्चों की तबीयत मामूली रूप से प्रभावित हुई है और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर कुछ घंटों के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि बच्चों की तबीयत खराब होने के पीछे वास्तविक कारण क्या था।पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि बच्चे स्कूल से बाहर गए थे। आशंका है कि इस दौरान उन्होंने बाहर किसी स्थान पर भोजन किया हो। हालांकि, अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि बच्चों के बीमार होने का कारण बाहर खाया गया खाना ही था। स्वास्थ्य विभाग सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि जांच में यह पुष्टि होती है कि बच्चों ने स्कूल से बाहर किसी विशेष स्थान पर खाना खाया था, तो उस स्थान की भी जांच की जाएगी। वहां उपलब्ध भोजन, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई, वातावरण और भोजन तैयार करने की व्यवस्था की जांच होगी।

डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि अस्पताल में भर्ती पांचों बच्चों की हालत स्थिर है और सभी बच्चे ठीक हैं। इन बच्चों का इलाज मणिपाल ग्रुप के अस्पताल में चल रहा है। वहीं, सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भी बच्चों के इलाज के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं तैयार रखी गई हैं। अभिभावकों को सरकारी अस्पताल में उपचार की सुविधा के बारे में जानकारी दी गई है। हालांकि, बच्चे का इलाज निजी या सरकारी अस्पताल में करवाना अभिभावकों की इच्छा पर निर्भर है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब में जहां भी बच्चों के लिए खाना तैयार किया जाता है, वहां स्वच्छता के मानकों का सख्ती से पालन होना चाहिए। खाना बनाने और परोसने वाले कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ बर्तनों और स्वच्छ वातावरण का विशेष ध्यान रखा जाना जरूरी है।

उन्होंने बच्चों से भी खाना खाने से पहले साबुन से हाथ अच्छी तरह धोने की अपील की। उन्होंने कहा कि बचपन से विकसित की गई स्वच्छता की आदतें जीवनभर स्वास्थ्य के लिए लाभदायक रहती हैं। जांच में यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

अमृतसर एयरपोर्ट पर 18 घंटे फ्लाइट का इंतजार, यात्रियों का टूटा सब्र
अमृतसर। अमृतसर एयरपोर्ट पर रविवार सुबह स्पाइसजेट की अमृतसर से दुबई जाने वाली फ्लाइट करीब 18 घंटे लेट होने के कारण यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। यात्री टिकट काउंटर पर एयरलाइन कर्मचारियों से बहस करते नजर आए और स्पाइसजेट के खिलाफ नारेबाजी भी की।

यात्रियों के मुताबिक फ्लाइट का निर्धारित समय सुबह 8:40 बजे था, लेकिन फ्लाइट नहीं आने के बाद पहले इसका समय बढ़ाकर सुबह 11 बजे कर दिया गया। इसके बाद यात्रियों को बताया गया कि फ्लाइट रात करीब 2:30 बजे रवाना हो सकती है। हालांकि, यात्रियों का कहना है कि यह समय भी पक्का नहीं बताया गया। फ्लाइट में देरी के चलते कई यात्री अपने बच्चों के साथ एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करते रहे। फ्लाइट में देरी से करीब 300 यात्री प्रभावित हुए हैं। इनमें लगभग 40 प्रतिशत महिलाएं और 60 प्रतिशत पुरुष शामिल हैं।

यात्रियों के अनुसार उन्होंने स्पाइसजेट से होटल या कमरे की व्यवस्था करने की मांग की, लेकिन उनके मुताबिक एयरलाइन की ओर से कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई। कई यात्रियों के रिश्तेदार भी उन्हें लेने के लिए एयरपोर्ट पहुंच गए, लेकिन फ्लाइट के समय को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने के कारण वे भी परेशान रहे। यात्रियों ने आरोप लगाया कि एयरलाइन की ओर से फ्लाइट लेट होने का स्पष्ट कारण नहीं बताया जा रहा। इसके अलावा रिफंड, वैकल्पिक टिकट या ठहरने की व्यवस्था को लेकर भी उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही।

यात्रियों ने मांग की कि फ्लाइट में देरी का स्पष्ट कारण बताया जाए और नियमों के मुताबिक रिफंड या वैकल्पिक यात्रा की सुविधा के साथ उन्हें जरूरी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

जालंधर फैक्टरी में हादसा, मशीन में फंसने से महिला की मौत
पंजाब: जालंधर के गांव नूरपुर स्थित महिंद्रा इंटरप्राइज में गुरुवार को लोहे के नट बनाने वाली मशीन पर काम कर रही 54 वर्षीय अर्चना कुमारी का दुपट्टा मशीन में फंस गया।

मशीन ने उन्हें अपनी ओर खींच लिया और उनकी गर्दन फंसने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मशीन के पुर्जे खोलकर शव को बाहर निकाला गया।

मृतका के पति दुर्गानंद दास ने बताया कि परिवार पर कर्ज होने के कारण अर्चना ने करीब तीन महीने पहले ही फैक्टरी में नौकरी शुरू की थी।

उनके तीन बच्चे हैं। एक बेटी की शादी दिल्ली में हो चुकी है जबकि दो बेटों में से एक फैक्टरी में काम करता है।

कर्मचारियों के अनुसार हादसा होते ही मशीन बंद कर दी गई। महिला को निकालने के लिए मशीन के पुर्जे खोले गए। घटना से फैक्टरी में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर थाना मकसूदां के जांच अधिकारी भूपिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए।

पति ने आरोप लगाया कि फैक्टरी में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि हादसे के बाद फैक्टरी मालिक की ओर से समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

पुलिस अब सुरक्षा व्यवस्था और संभावित लापरवाही की जांच कर रही है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। फैक्टरी मालिक ने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए परिवार के साथ खड़े रहने और हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

खुदाई के दौरान मिले चांदी के सिक्के, 500 साल पुराने होने का दावा
सिक्कों पर उर्दू की लिखावट

चंडीगढ़। मोहाली में पड़ने वाले खरड़ के नजदीक और श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ऐतिहासिक गांव घड़ूआं में एक पुरानी धर्मशाला की खुदाई के दौरान सदियों पुराने चांदी के सिक्के मिलने की खबर है। इन सिक्कों पर उर्दू में लिखावट होने की बात कही जा रही है। सिक्के मिलने की खबर फैलने के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों के अनुसार गांव में एक पुरानी धर्मशाला को गिराकर उसकी जगह नई इमारत का निर्माण किया जा रहा है। नई इमारत की नींव तैयार करने के लिए जब जमीन की खुदाई की गई तो मिट्टी में से कुछ पुराने चांदी के सिक्के मिले। बताया जा रहा है कि इनमें से कई सिक्के स्थानीय लोगों और बच्चों ने उठा लिए, जिसके बाद यह मामला सामने आया।

काउंसलर शमशेर सिंह से बात की गई, तो उन्होंने भी माना कि उन्हें घड़ूआं में खुदाई के दौरान पुराने सिक्के मिलने की जानकारी मिली है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इन सिक्कों के 500-600 साल पुराने होने की चर्चा सुनने को मिल रही है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। शमशेर सिंह ने कहा कि सिक्कों के संबंध में पूरी जानकारी हासिल करने के बाद ही उनकी उम्र और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में सही जानकारी दी जा सकेगी। फिलहाल उन्हें केवल सिक्के मिलने की चर्चा के बारे में जानकारी मिली है।

अब इन सिक्कों की वास्तविक संख्या, धातु, समयकाल और ऐतिहासिक महत्व के बारे में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। यदि ये सिक्के वास्तव में सदियों पुराने साबित होते हैं तो यह घड़ूआं गांव के इतिहास से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खोज हो सकती है।

पंजाब CM भगवंत मान की पत्नी पर दुष्कर्म केस दबाने के आरोप
नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी की ओर से दुष्कर्म मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपए मांगने के आरोपों पर संज्ञान लिया है। शिकायत में कहा गया है कि ये आरोप पंजाब के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति रणजीत सिंह ने लगाए हैं।

एनएचआरसी के सदस्य प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की बेंच ने 'मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993' की धारा 12 के तहत इस मामले का संज्ञान लिया है। रजिस्ट्री को निर्देश दिया गया है कि वह पंजाब सरकार (चंडीगढ़) के मुख्य सचिव और पंजाब के डीजीपी को नोटिस जारी करे। उन्हें निर्देश दिया जाए कि वे शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच करवाएं और आयोग के अवलोकन के लिए दो सप्ताह के भीतर 'की गई कार्रवाई की रिपोर्ट' सौंपें।

एनएचआरसी के नोटिस में कहा गया है, "मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम (पीएचआर एक्ट), 1993 ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को देश के सभी लोगों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें बढ़ावा देने की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही, पीएचआर एक्ट-1993 की धारा 13 के तहत जांच के लिए इसे सिविल कोर्ट जैसी शक्तियां भी दी गई हैं।"

आयोग ने शिकायतकर्ता के हवाले से नोटिस में कहा, "एक रिटायर्ड जज ने सार्वजनिक रूप से कहा कि रेप के एक मामले में 5 करोड़ रुपए की मांग की गई थी, जिसमें कथित तौर पर पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी शामिल थीं। 'लीगल राइट्स ऑब्जर्वेटरी' की ओर से दायर इस शिकायत में चिंता जताई गई कि इस तरह का दखल पीड़ित के सम्मान, सुरक्षा, निष्पक्ष जांच और न्याय पाने के अधिकार को प्रभावित कर सकता है। इसमें आरोपों की स्वतंत्र जांच, सबूतों को सुरक्षित रखने और जांच को कमजोर या प्रभावित करने की किसी भी कोशिश की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।"

इसमें कहा गया, "शिकायतकर्ता ने इस बात को उठाया है कि रेप पीड़िता के न्याय पाने का अधिकार किसी भी प्रभाव, रुतबे या पद से ऊपर होना चाहिए। शिकायत में लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया पीड़ित के मानवाधिकारों का उल्लंघन प्रतीत होते हैं।आयोग ने यह मामला गृह मंत्रालय, भारत सरकार के महिला सुरक्षा प्रभाग को भी भेज दिया है। आयोग कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगा।

सिख बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर पंजाब बंद का मिला-जुला असर
चंडीगढ़। देशभर की जेलों में बंद सिखों की रिहाई की मांग को लेकर शुक्रवार को कौमी इंसाफ मोर्चा के बंद के आह्वान को प्रदेश में मिला-जुला समर्थन मिला। राज्य के कई हिस्सों में सात घंटे तक बाजार बंद रहे, लेकिन उद्योगों तथा सरकारी दफ्तरों ने सामान्य की भांति कामकाज हुआ।

प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में शुक्रवार को निजी स्कूल व शिक्षण संस्थान बंद रहे। सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बंद का पूरा असर दिखाई दिया। कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्यों ने जगह-जगह रोष मार्च निकाला। खरड़-चंडीगढ़ हाईवे को बंद किया गया था। यहां ड्यूटी पर जाने वाले लोगों की मोर्चा के सदस्यों से बहस भी हुई। मोहाली में निहंगों ने पिज्जा शॉप बंद कराई। इसे साथ अमृतसर, पटियाला और लुधियाना में कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्यों ने खुली दुकानों को बंद करवाया। इससे पटियाला में माहौल तनावपूर्ण हो गया था। पुलिस मौके पर पहुंची।

फरीदकोट में प्रदर्शनकारियों ने आप विधायक डिंपी ढिल्लों की बस को रोक दिया था। बस को रोके जाने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और उसे वापस बस स्टैंड भेज दिया। अमृतसर और मोहाली में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बहस भी हुई।

जालंधर के मकसूदां की सर्विस रोड पर रास्ता रोकने को लेकर जत्थेबंदियों और कार सवार के बीच विवाद हो गया। कार सवार अस्पताल जाने की बात कह रहा था। उसने अस्पताल की रसीद दिखाते हुए बताया कि उसकी पत्नी की डायलसिस हो रही है, लेकिन दोनों पक्षों में बहस बढ़ गई। विवाद के दौरान दोनों तरफ से थप्पड़ चले। इसी बीच गुस्साए सिख व्यक्ति ने साथी से बरछा छीनकर हमला करने की कोशिश की।

अमृतसर के गोल्डन गेट से लेकर हॉल गेट व अन्य प्रमुख बाजार बंद रहे। दरबार साहिब तथा आसपास की मार्केट भी बंद रही। बंद का समर्थन करते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने आज अपने सभी दफ्तर तथा शिक्षण संस्थान बंद रखे। अमृतसर में कई जगह प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों तथा आम जनता के बीच बहस भी हुई।

चंडीगढ़-लुधियाना हाईवे को 2 बजे तक बंद रखा गया। खरड़-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग बंद होने के कारण हिमाचल, जम्मू और पंजाब से आई बसें खरड़ से आगे नहीं बढ़ पाईं। प्रदर्शनकारियों ने सिर्फ इमरजेंसी वाहनों को आगे जाने दिया। लुधियाना में ज्यादातर बाजार बंद रहे। शहर की प्रमुख मार्केट चौड़ा बाजार में कुछ दुकानें खुली तो पुलिस ने उन्हें बंद करवा दिया। कौमी इंसाफ मोर्चा के समर्थकों ने लाडोवाल टोल प्लाजा के पास नेशनल हाईवे पर चक्का जाम किया, जिसकी वजह से लोगों को ट्रैफिक जाम में फंसना पड़ा। इसके अलावा दुगरी में नहर वाले पुल पर भी चक्का जाम किया गया। समराला चौक व शहर के कई इलाकों में सिख संगठनों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शहर में ज्यादातर प्राइवेट स्कूल और कॉलेज बंद रहे, जबकि सरकारी स्कूल खुले रहे।

पंजाब बंद का पठानकोट में खास असर देखने को नहीं मिला। शहर के सभी मुख्य बाजार सुबह करीब 10 बजे आम दिनों की तरह खुल गए। हालांकि, सरकारी स्कूलों के साथ कुछ निजी स्कूल भी बंद रहे। पठानकोट के बस स्टैंड पर आम दिनों के मुकाबले कम भीड़ नजर आई। पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे स्थित लदपालवां टोल प्लाजा पर प्रदर्शनकारियों ने धरना दिया। प्रदर्शन के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पंजाब बंद के चलते हाईवे पर आवाजाही प्रभावित होने से बड़ी संख्या में वाहन फंस गए हैं। पुलिस और प्रशासन की ओर से ट्रैफिक को संभालते हुए वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से भेजा गया।

कौमी इंसाफ मोर्चा के आह्वान पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और शिरोमणि अकाली दल ने बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर आनंदपुर साहिब शहर में रोष मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और पंजाब की राज्य सरकार पर निशाना साधा। नेताओं ने कहा कि जिन सिख कैदियों ने अपनी सजाएं पूरी कर ली हैं, उन्हें भी आज तक रिहा नहीं किया गया है, जो न्याय और मानवाधिकारों के सिद्धांतों के खिलाफ है।

दिल्ली कूच की तैयारी, खनौरी बॉर्डर से आज निकलेंगे 55 किसान
चंडीगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) की ओर से रविवार को 55 किसानों का जत्था खनौरी बॉर्डर से दिल्ली के लिए रवाना होगा। किसानों की यह ‘किसान बचाओ पैदल यात्रा’ दातासिंघवाला स्थित गुरुद्वारा दातावाला से शुरू होगी। यह जत्था करीब 228 किलोमीटर का सफर तय करके 29 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचेगा।

इस यात्रा के दौरान किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले शुभकरण सिंह की मौत वाले स्थान की मिट्टी भी अपने साथ दिल्ली लेकर जाएंगे। जंतर-मंतर पर एक दिन की किसान पंचायत आयोजित की जाएगी। इसके बाद किसानों की मांगों से संबंधित मांग पत्र केंद्र सरकार को सौंपने का प्रयास किया जाएगा। किसान नेताओं ने स्पष्ट किया है कि यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगी। जत्थे में एक किसान मुख्य रूप से पैदल चलेगा, जबकि कुछ अन्य किसान उसके साथ रहकर जरूरी सामान उठाएंगे। रास्ते में अलग-अलग स्थानों पर पड़ाव किए जाएंगे और जत्था चरणबद्ध तरीके से दिल्ली की ओर आगे बढ़ेगा।

इस बीच खनौरी बॉर्डर पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बॉर्डर को सील कर किसानों को रोकने के लिए पांच लेयर की बैरिकेडिंग की गई है। किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर हैं।

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि किसान किसी भी तरह के टकराव के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जत्थे में सीमित संख्या में किसान हैं और न ही बड़ी भीड़ या ट्रैक्टर-ट्रॉलियां शामिल हैं। किसान शांतिपूर्ण तरीके से पैदल दिल्ली जाएंगे और सरकार को टकराव का कोई मौका नहीं दिया जाएगा। डल्लेवाल ने कहा कि यदि सरकार शांतिपूर्ण तरीके से पैदल जा रहे किसानों को भी रोकती है तो इससे सरकार का रवैया स्पष्ट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को पहले पैदल दिल्ली जाने की बात कही गई थी और अब किसान पैदल ही यात्रा कर रहे हैं।

किसान नेताओं ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का भी विरोध किया है। उनका कहना है कि इस समझौते का देश की अर्थव्यवस्था और किसानों पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। पैदल यात्रा के माध्यम से किसानों के मुद्दों के साथ इस ट्रेड डील के विरोध की आवाज भी केंद्र सरकार तक पहुंचाई जाएगी। किसान नेताओं के मुताबिक यात्रा का मुख्य उद्देश्य किसान आंदोलन के दौरान शुभकरण सिंह की कुर्बानी को याद करना और किसानों की मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से केंद्र सरकार तक पहुंचाना है।

शिरोमणि दल धार्मिक सद्भाव के लिए बलिदान देने को तैयार: सुखबीर
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज जोर देकर कहा कि वह कभी भी राष्ट्रविरोधी और पंजाब विरोधी ताकतों को राज्य में स्थिति को नियंत्रित करने और शांति भंग करने की कतई अनुमति नहीं देंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बादल की सांसद पत्नी हरसिमरत कौर बादल को फोन करके हाल-चाल जाना। बादल ने इस कठिन दौर में उनसे संपर्क करने और इस दुखद घटना की प्रभावी जांच सुनिश्चित करने के लिए अमित शाह को धन्यवाद भी दिया।

महाराष्ट्र के नांदेड़ के गुरुद्वारे में हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद पहली प्रतिकिया देते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि मेरे पिता सरदार प्रकाश सिंह बादल ने इन गलत ताकतों के खिलाफ कभी भी समझौता नही किया था। मुख्यमंत्री के रूप में सरदार बादल ने उस समय सक्रिय गलत तत्वों के बावजूद पंजाब में सभी धार्मिक समुदायों के बीच भाईचारक सांझ बनाए रखा। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करना हमारे राज्य की नीति की आधार थी।

सरदार बादल ने कहा कि डेढ़ साल पहले भी अमृतसर में श्री दरबार साहिब परिसर में इस विचारधारा विरोधी ताकतों ने उन्हे निशाना बनाया था। अब एक बार फिर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से जुड़ी सबसे पवित्र जगह पर दोबारा मुझपर हमला हुआ है। उन्होंने कहा कि वह कभी भी इस तरह के कृत्य से न तो डरते हैं और न ही वे इन तत्वों के सामने कभी भी झुकेंगें। सरदार बादल ने कहा कि हम धार्मिक सद्भाव और देश तथा पंजाब की प्रगति के लिए कोई भी बलिदान दे सकते हैं। यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का उनकी जमीन पर रक्षा करने के लिए शुक्राना अदा करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि भले ही शांति के दुश्मनों ने मुझे मारने की पूरी कोशिश की, लेकिन गुरु साहिब ने मेरी रक्षा की। मैं उनका पूरे दिल से आभार व्यक्त करता हूं, क्योंकि मैं इस कहावत में भरोसा करता हूं कि चाहे कोई कितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन जिन्हें गुरु का आशीर्वाद प्राप्त है, उसका कोई बाल भी बांका नही कर सकता।

इस बीच, बठिंडा की सांसद बीबा हरसिमरत कौर बादल ने अकाली दल अध्यक्ष की सेहत के बारे में व्यक्तिगत रूप से जानकारी लेने के लिए फोन करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने घटना का तत्काल संज्ञान लेने और केंद्रीय जांच एजेंसियों को जांच में महाराष्ट्र पुलिस के साथ समन्वय करने का निर्देश देने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने इस कठिन दौर में उनसे संपर्क करने और इस दुखद घटना की प्रभावी जांच सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी धन्यवाद दिया।

पीएम मोदी ने सुखबीर बादल का जाना हाल, हरसिमरत बोलीं धन्यवाद
सुखबीर बादल के स्वास्थ्य को लेकर प्रधानमंत्री ने की फोन पर बात

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से फोन कर उनके पति और शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

हरसिमरत कौर बादल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि नांदेड़, महाराष्ट्र के गुरुद्वारा साहिब में सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी का फोन और उनकी चिंता परिवार, पार्टी तथा पंजाब के लोगों के लिए बहुत मायने रखती है। उन्होंने प्रधानमंत्री के इस संवेदनशील कदम के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह उनके इस सद्भावपूर्ण व्यवहार से बेहद प्रभावित हैं।

हरसिमरत ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने घटना का तत्काल संज्ञान लिया और जांच के संबंध में केंद्रीय जांच एजेंसियों को महाराष्ट्र पुलिस के साथ समन्वय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में प्रधानमंत्री का समर्थन और शुभकामनाएं परिवार के लिए महत्वपूर्ण हैं।

नांदेड़ के एक गुरुद्वारा साहिब में सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को हमला हुआ था। घटना के दौरान महाराष्ट्र पुलिस के स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट के इंस्पेक्टर संतोष वैजनाथ केंद्रे ने अपनी जान जोखिम में डालकर उन्हें बचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

सुखबीर बादल की जान बचाने वाले इंस्पेक्टर को हरसिमरत ने किया सलाम
घायल इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के दौरान उनकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले महाराष्ट्र पुलिस की स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट के इंस्पेक्टर संतोष वैजनाथ केंद्रे की बहादुरी की सराहना की है।

हरसिमरत कौर बादल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि वह इंस्पेक्टर संतोष वैजनाथ केंद्रे को उनके साहस और वीरता के लिए सलाम करती हैं। उन्होंने कहा कि संतोष केंद्रे हमलावर और सुखबीर सिंह बादल के बीच मानव ढाल बनकर खड़े हो गए और अपनी जान की परवाह किए बिना उनकी सुरक्षा की।

उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर केंद्रे ने यह साबित किया कि वर्दी पहनने का वास्तविक अर्थ क्या है-अपने स्वार्थ से पहले कर्तव्य और डर से पहले साहस को रखना। बादल परिवार की ओर से इंस्पेक्टर के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए हरसिमरत ने कहा कि उनकी बहादुरी को कभी भुलाया नहीं जाएगा।

हरसिमरत कौर बादल ने घायल इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि वाहेगुरु उन्हें जल्द स्वस्थ करें। उन्होंने नांदेड़ के यशोसाई अस्पताल के डॉक्टरों और पूरे स्टाफ का भी विशेष रूप से आभार जताया। उन्होंने कहा कि अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने लगातार सेवा करते हुए परिवार को मुश्किल समय में हिम्मत और सहारा दिया।