राज्य - Tarun Mitra

एलडीए की खुदाई से बने गहरे गड्ढे में डूबकर 16 वर्षीय छात्र की मौत
गोसाईगंज, लखनऊ। गोसाईगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को नागपंचमी के पर्व के बीच एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रकीबाबाद और भवानी खेड़ा गांव के बीच सड़क निर्माण के लिए एलडीए द्वारा की गई खुदाई के बाद सड़क किनारे बने तालाबनुमा गहरे गड्ढे में नहाते समय 16 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किशोर को गहरे पानी से बाहर निकलवाया और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान आदर्श (16) पुत्र विजय कुमार निवासी बखारी, गोसाईगंज, लखनऊ के रूप में हुई है। बताया गया कि आदर्श बचपन से ही अपने ननिहाल रकीबाबाद गांव में अपने नाना नंद कुमार के यहां रह रहा था। वह यहीं रहकर पढ़ाई करता था। लोगों के मुताबिक  सोमवार को नागपंचमी का पर्व होने के कारण गांव और आसपास के क्षेत्र में उत्सव का  माहौल था

बताया जा रहा है कि रकीबाबाद और भवानी खेड़ा गांव के बीच एलडीए द्वारा सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के लिए सड़क के दोनों ओर काफी दूर तक मिट्टी की खुदाई की गई है। बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे कई स्थानों पर ये गड्ढे तालाबनुमा दिखाई देने लगे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इनमें कुछ स्थानों पर गड्ढा काफी गहरा है। बताया गया कि सोमवार को आदर्श अपने कुछ दोस्तों के साथ नहाने गया था।

नहाते समय आदर्श अचानक गहरे पानी की तरफ चला गया और देखते ही देखते पानी में डूबने लगा। उसे डूबता देख उसके साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर  घटनास्थल की तरफ बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने अपने स्तर से किशोर को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे।

हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कराया। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आदर्श को पानी से बाहर निकाला । इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उसे सिविल अस्पताल भेजा गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, वहां मातम पसर गया।

परिजनों ने बताया छात्र आदर्श तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में छोटा भाई नीतीश (13) और बहन माही (10) हैं। किशोर की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नाना नंद कुमार के घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। रिश्तेदार, ग्रामीण और परिचित परिजनों को ढांढस बंधाते नजर आये।

स्थानीय लोगों ने कहा कि एलडीए की लापरवाही से किशोर की मौत हुई है।

नागपंचमी की खुशियां मातम में बदलीं

निर्माणाधीन सड़क के गड्ढों पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण के लिए की गई खुदाई के बाद खुले पड़े गहरे गड्ढों को लेकर चिंता जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर काफी दूरी तक गहरे गड्ढे बने हुए हैं और बारिश के बाद इनमें पानी भर गया है। ऐसे में ये गड्ढे छोटे बच्चों और राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं। लोगों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। यदि गड्ढों के आसपास बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड अथवा अन्य सुरक्षा व्यवस्था होती तो शायद बच्चों को वहां जाने से रोका जा सकता था।

ग्रामीणों ने मांग की है कि निर्माणाधीन सड़क के आसपास बने सभी गहरे गड्ढों को तत्काल सुरक्षित कराया जाए और जहां पानी भरा है, वहां विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था की जाए। लोगों का कहना है कि आदर्श की मौत एक चेतावनी है। यदि समय रहते खुले और पानी से भरे गड्ढों की सुरक्षा नहीं की गई तो भविष्य में भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

फिलहाल आदर्श की मौत से रकीबाबाद, बखारी, भवानी खेड़ा और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। एक होनहार किशोर की दर्दनाक मौत ने परिवार को गहरा सदमा दिया है। परिजनों की आंखों से आंसू थम नहीं रहे हैं और नागपंचमी के दिन हुई इस घटना ने पूरे इलाके की खुशियों को गम में बदल दिया।

रोजगार मांगने वाला नहीं देने वाले बनो: अवधेश
लखनऊ ।  जिला ग्रामोघोग कार्यालय द्वारा युवाओं को उनके कौशल विकास को देख तथा उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुसार प्रशिक्षण दिलाया जाता है। इसके उपरांत उन्हें उघोग लगाने के लिए बैंक द्वारा आसान ब्याज दर पर लोन भी दिलाने का प्रयास किया जाता है। साथ ही समय समय पर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके बेहतर युवाओं को सम्मानित भी किया जाता है।
इसी क्रम में सोमवार को जिला ग्रामोघोग अधिकारी अवधेश कुमार गौतम द्वारा लखनऊ के आदेश्वर इंस्टीट्यूट फैशन डिजाइनिंग सेंटर से ं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लड़के और लड़कियों को जागरुक किया गया ।  इस अवसर पर जिला ग्रामोघोग अधिकारी ने इन युवाआें को सरकार द्वारा उघम स्थापित करने के लिए चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गयी। उन्होंने अपकों प्रशिक्षण देने एवं उघम लगाने तक यह कार्यालय भरपूर मदद करेगा। इस अवसर पर इंस्टिट्यूट की निर्देशक प्रीति पांडे सहित प्रशिक्षार्थी युवा भी शामिल रहे।

समाधान दिवस: 260 प्रकरणों में 34 का निस्तारण
लखनऊ। शासन के निर्देश पर अन्य जनपदों की तहत राजधानी लखनऊ की पांचों तहसीलों में सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी तहसीलों में कुल 260 व्रकरण आये जिसमें से 34 मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष मासलों को समय बृद्ध निस्तारण के लिए संबधित विभाग को भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार आज सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सदर में 39 में से 04 प्रकरण का निस्तारण किया गया । इसी तरह  तहसील मलिहाबाद में 26 में से 02 प्रकरण , बी0के0टी0 में 56 में से 10 प्रकरण, मोहनलालगंज में 104 में से 17  तथा तहसील सरोजनीनगर में 35 में से केवल एक प्रकरण का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को भेज दिये गये।

इस दौरान सभी तहसीलों में  पुलिस के 35, राजस्व एवम पुलिस संयुक्त एक, राजस्व के 147, विकास के 19, शिक्षा के 03, स्वास्थ्य के 1, समाज कल्याण के 05, नगर निगम के 03 तथा अन्य मामलों के  46 प्रार्थना पत्र आये। यह समाधान दिवस हर माह के पहले एवे तीसरे शनिवार को आयोजित किया जाता है। लेकिन तीसरे शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर अवकाश होने के कारण सोमवार को यह आयोजन किया गया।

आलू भंडारण पर 100 रु कुंतल की छूट
लखनऊ। आलू की अधिक पैदावार होने से बाजार में दाम स्थिर है। ऐसे में किसानों को राहत देने के लिए 1000 करोड़ रुपये के भामाशाह भाव स्थिरता कोष की स्थापना की गई है। इसके लिए 100 करोड़ रुपये की टोकन धनराशि का प्रावधान किया गया है। किसानों को उत्पादन लागत के 25 प्रतिशत एवं बिक्री दर के अंतर में से जो राशि कम होगी, वह अनुदान के रूप में देय होगी। प्रति किसान अधिकतम 2 हेक्टेयर तथा प्रति हेक्टेयर पर 240 क्विंटल पर अनुदान मिलेगा। इससे लगभग 15 लाख किसान लाभान्वित होंगे।
उघान भवन में सोमवार को उद्यान, एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने  इन योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए आॅनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि योजना के लिए किसानों को आॅनलाइन आवेदन करना होगा, आॅफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पात्र किसानों को अनुदान की धनराशि सीधे बैंक खाते में अंतरित की जाएगी। क्रियान्वयन अवधि 01 जनवरी से 15 अप्रैल तथा 01 जुलाई से 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है। लाभ के लिए क्रेता-विक्रेता सौदा प्रपत्र अनिवार्य होगा और किसान मंडी, उपमंडी, शीतगृह परिसर  पर बिक्री कर लाभ ले सकेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2363 निजी शीतगृहों में 173.03 लाख मीट्रिक टन आलू भंडारित है। भंडारण प्रभार में छूट के लिए 1000 करोड़ रुपये की योजना लागू की गई है, जिसमें 100 करोड़ टोकन धनराशि प्रावधानित है। इसके तहत 100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अनुदान दिया जाएगा, प्रति किसान अधिकतम 20,000 रुपये तक।

इस योजना से 15 लाख से अधिक किसान लाभान्वित होंगे। साथ ही किसानों को उच्च गुणवत्ता वाली प्रजातियों के आलू बीज उपलब्ध कराने के लिए 5 करोड़ रुपये की बीज विक्रय दर में छूट योजना लागू की गई है। आलू बीज के क्रय पर अधिकतम 1000 रुपये प्रति क्विंटल की छूट दी जाएगी, जिससे प्रति हेक्टेयर उत्पादन लागत में कमी आएगी। इस अवसार पर अपर मुख्य सचिव  बीएल मीणा, निदेशक उद्यान बीपी राम, अपर निदेशक उघान डॉ सृष्ठि धवन सहित कई अधिकारी एवं आलू किसान उपस्थित रहे।

आलू किसानों के लिए यूपी सरकार ने लॉन्च किया नया पोर्टल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आलू उत्पादक किसानों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए तीन महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया है। प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सोमवार को उद्यान भवन, सप्रू मार्ग, लखनऊ में इन योजनाओं के सफल एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए नव विकसित ऑनलाइन पोर्टल https://potato.uphorticulture.in/ का शुभारंभ किया।

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि आलू की उपज अधिक होने पर बाजार भाव में आने वाली गिरावट से किसानों को राहत देने के लिए 1000 करोड़ रुपये के भामाशाह भाव स्थिरता कोष की स्थापना की गई है, जिसके लिए 100 करोड़ रुपये की टोकन धनराशि का प्रावधान किया गया है। योजना के तहत कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा आलू की उत्पादन लागत निर्धारित की जाएगी। किसानों को निर्धारित उत्पादन लागत के 25 प्रतिशत अथवा उत्पादन लागत एवं बिक्री दर के अंतर में से जो राशि कम होगी, वह अनुदान के रूप में देय होगी। प्रति किसान अधिकतम 02 हेक्टेयर तथा प्रति हेक्टेयर अधिकतम 240 क्विंटल पर अनुदान अनुमन्य होगा। इससे लगभग 12 से 14 लाख किसान लाभान्वित होंगे।

योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को केवल ऑनलाइन आवेदन करना होगा, ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पात्र किसानों को अनुदान की धनराशि आधार-सीडेड डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में अंतरित की जाएगी। क्रियान्वयन अवधि 01 जनवरी से 15 अप्रैल तथा 01 जुलाई से 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है। लाभ के लिए क्रेता-विक्रेता सौदा प्रपत्र अनिवार्य होगा और किसान मंडी, उपमंडी, शीतगृह परिसर अथवा अपने प्रक्षेत्र पर बिक्री कर लाभ ले सकेंगे।

योगी सरकार ने निजी शीतगृहों में भंडारित किसानों को बड़ी राहत दी है। प्रदेश में 2363 निजी शीतगृहों में 173.03 लाख मीट्रिक टन आलू भंडारित है। भंडारण प्रभार में छूट के लिए 1000 करोड़ रुपये की योजना लागू की गई है, जिसमें 100 करोड़ टोकन धनराशि प्रावधानित है। इसके तहत 100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अनुदान दिया जाएगा, प्रति किसान अधिकतम 20,000 रुपये तक। इस योजना से 15 लाख से अधिक किसान लाभान्वित होंगे।

किसानों को नवीन एवं उच्च गुणवत्ता वाली प्रजातियों के आलू बीज उपलब्ध कराने के लिए 05 करोड़ रुपये की बीज विक्रय दर में छूट योजना लागू की गई है। इसके तहत विभागीय आधारीय आलू बीज के क्रय पर अधिकतम 1000 रुपये प्रति क्विंटल की छूट दी जाएगी, जिससे प्रति हेक्टेयर उत्पादन लागत में कमी आएगी। इससे 15 हजार से अधिक किसान लाभान्वित होंगे।

मंत्री सिंह ने कहा कि योगी सरकार किसानों की आय, हित और सम्मान को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। तीनों योजनाओं का क्रियान्वयन पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी और सुगम होगा, जिससे आलू किसानों को बाजार भाव में गिरावट, भंडारण लागत और गुणवत्तापूर्ण बीज की लागत-तीनों स्तरों पर सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।

रालोद छात्र सभा ने फूंका अखिलेश का पुतला
लखनऊ । सपा मुखिया  अखिलेश यादव द्वारा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के संबंध में की गई बयानबाजी के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल छात्र सभा के कार्यकतार्ओं ने सोमवार को  लखनऊ में  प्रदर्शन किया। छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पांडे एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी के नेतृत्व में कार्यकतार्ओं ने हजरतगंज में अखिलेश यादव का पुतला फूंककर विरोध जताया।
इस अवसर पर रालोद छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पांडे ने कहा अखिलेश यादव को राजनीतिक विरोध करने का पूरा अधिकार है, लेकिन राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के खिलाफ जिस तरह की बयानबाजी की गई है, वह राजनीतिक मयार्दाओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मान के लिए मजबूती से खड़ा है। भविष्य में भी यदि इस प्रकार की अमर्यादित बयानबाजी की गई तो छात्र सभा लोकतांत्रिक तरीके से उसका विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को भी एक-दूसरे के नेताओं के प्रति सम्मानजनक भाषा और राजनीतिक मयार्दा का पालन करना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान मनीष तिवारी, अनुपम वर्मा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रतापगढ़ में नाले में डूबे भाई-बहन, गोताखोरों से तलाश जारी
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में नागपंचमी पर्व पर सोमवार को उदयपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हाे गया। नहाने के समय मट्टन नाले में मासूम भाई और बहन नहाते समय डूब गये। गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है।

उदयपुर और सांगीपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर दुल्लापुर गांव के पास सोमवार को नागपंचमी पर्व पर दर्दनाक हादसा हो गया। मट्टन नाले में नहाने के दौरान 13 वर्षीय किशोरी डूबने लगी। उसे बचाने के लिए सात वर्षीय भाई नदी में कूद गया। तेज बहाव के कारण दोनों भाई-बहन नदी में डूब गए। देर शाम तक दोनों का पता नहीं चल सका था।

दर्रा गांव निवासी अरविंद सिंह के सात वर्षीय पुत्र रामसिंह और 13 वर्षीय पुत्री आईशा सुबह करीब आठ बजे गांव के पांच अन्य बच्चों के साथ नदी घाट पर पूजा करने पहुंचे थे। पूजा के बाद आईशा नदी में नहाने लगी। इसी दौरान वह तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगी। बहन को डूबता देख रामसिंह उसे बचाने के लिए नदी में उतर गया, लेकिन देखते ही देखते दोनों पानी में समा गए।

साथ आए अन्य बच्चे घबराकर गांव पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण नदी घाट पर पहुंचे और दोनों की तलाश शुरू की। बाद में सांगीपुर और उदयपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश कराई जा रही है। पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय ने बताया कि गोताखोरों की मदद से नाले में डूबे दोनों बच्चों की तलाश की जा रही है और जाल भी लगाया गया है।

बाढ़ से राहत-बचाव के लिए 86 टीमें मुस्तैद
लखनऊ। बीते कई दिनों से हो रही बारिश से  शारदा और घाघरा समेत कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही  लखीमपुर खीरी के पलियाकलां में शारदा और बाराबंकी के एल्गिनब्रिज के पास घाघरा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इससे प्रदेश के 12 जिले और 166 गांवों के करीब 64,402 लोग प्रभावित हैं।  बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव के लिए 1,586 बाढ़ चौकियां और 1,263 बाढ़ शरणालय बनाये  गए हैं, जबकि राहत-बचाव के लिए कुल 86 टीमें लगाई गईं हैं। इनमें एनडीआरएफ की 18, एसडीआरएफ की 16 और पीएसी की 52 टीमें तैनात हैं। प्रभावित इलाकों में 69 मेडिकल टीमें और 51 एंबुलेंस भी लगाई गई हैं। लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए 308 वितरण केंद्र बनाए गए हैं और अब तक 15,133 खाद्यान्न पैकेट व 24,266 लंच पैकेट वितरित किए जा चुके हैं।
राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार एक जून से 16 अगस्त तक प्रदेश में कुल 381 मिलीमीटर बारिश हुई है। इस अवधि में सामान्य बारिश 488.9 मिलीमीटर होनी चाहिए थी। अब तक प्रदेश में सामान्य से करीब 22 प्रतिशत कम बारिश हुई है।पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में सामान्य से काफी अधिक बारिश दर्ज की गई। 24 घंटे की बारिश के आधार पर 20 जिलों में सामान्य से 60 प्रतिशत से अधिक, जबकि छह जिलों में 20 से 59 प्रतिशत तक अधिक बारिश दर्ज की गई। 10 जिलों में बारिश सामान्य रही। 17 जिलों में सामान्य से 60 प्रतिशत तक कम बारिश हुई और 22 जिलों में बारिश नहीं हुई। एनडीआरएफ की 18 टीमें और एसडीआरएफ की 16 टीमें प्रदेश अलग-अलग जिलों में तैनात हैं।  पीएसी की 52 टीमें भी राहत एवं बचाव कार्यों के लिए लगाई गई हैं।

प्रत्येक एनडीआरएफ टीम में करीब 30 से 35 जवान, एसडीआरएफ की एक टीम में 25 से 30 जवान और पीएसी की एक टीम में10 से 15 जवान शामिल हैं। राहत-बचाव के लिए अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, फरुर्खाबाद, गोंडा, गोरखपुर, कासगंज, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, वाराणसी, लखनऊ समेत कई जिलों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की टीमें तैनात की गई हैं। राहत कार्यों के तहत 5,849 नावें और 1,101 मोटरबोट उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही 69 मेडिकल टीमें और 51 एंबुलेंस भी तैनात हैं।  बाढ़ से 69 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि रिपोर्ट में बाढ़ से किसी जनहानि या पशुहानि की सूचना नहीं है।

आरक्षण के लिए मंत्री पद छोड़ने को तैयार संजय निषाद
लखनऊ। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देख राजनीतिक गलियारों का पारा चढ़ गया है। चुनावी जीतने के लिए तमाम पार्टियां  ताकत दिखाने में लग गई हैं। अभी निषाद पार्टी ने अपने 11वें स्थापना दिवस के मौके पर रैली कर अपनी ही सहयोगी पार्टी बीजेपी को संदेश दे दिया है। संजय निषाद ने दो टूक कहा कि चाहो तो मेरा मंत्री पद ले लो, लेकिन जो मांग आरक्षण की है उसे पूरा किया जाए।
डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रेक्षागृह में कार्यक्रम में  डॉ. संजय निषाद ने कहा कि उनके लिए कुर्सी या सत्ता कोई मायने नहीं रखती, उनका एकमात्र मकसद अपने समाज को हक और न्याय दिलाना है। आरक्षण लागू करने में देरी हुई, तो असर चुनाव में दिख सकता है। पुराने दिनों को याद दिलाते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ जब सांसद थे, तब वे संसद में निषाद समाज का मुद्दा उठाते थे। अब मुख्यमंत्री हैं, इस दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए । 31 दिसंबर 2016 के नोटिफिकेशन का जिक्र करते हुए कहा कि केवट, मल्लाह, बिंद और मझवार को अनुसूचित जाति का दर्जा मिलना चाहिए। 2022 के नतीजों की याद दिलाते हुए कहा कि नदियों के किनारे की 43 सीटों पर बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ा था,  इस मुद्दे की अनदेखी भारी पड़ सकती है। 'केवट, मल्लाह, बिंद, मझवारङ्घ अनुसूचित जाति के हकदार' के नारों से पूरा प्रेक्षागृह गूंज उठा।

संजय निषाद ने सरकारी नौकरियों का आंकड़ा रखते हुए कहा कि 28 लाख में 14 लाख आरक्षित पद हैं, लेकिन पिछड़ों में एक खास वर्ग को ही इसका सबसे ज्यादा फायदा मिला है, बाकी वंचित जातियों के साथ भेदभाव क्यों ? बोले, लड़ाई निषाद समाज के स्वाभिमान और अधिकारों की है। उनका समाज अब हक मांगने वाला नहीं बल्कि अपने वोट और ताकत के दम पर अधिकार लेने वाला समाज बन चुका है। इस अवसर पर पार्टी के हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

युवा शक्ति की सबसे बड़ी दुश्मन है माफिया प्रवृत्ति: योगी
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माफिया प्रवृत्ति, युवा शक्ति की सबसे बड़ी दुश्मन है। शिक्षा माफिया हो, पेशेवर माफिया, खेल माफिया, ड्रग माफिया हो या किसी भी फील्ड का माफिया। यदि माफिया प्रवृत्ति बढ़ेगी तो सबसे ज्यादा क्षति युवा शक्ति की होगी। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को बचाने के लिए आवश्यक है कि डबल इंजन सरकार द्वारा बढ़ाई गई खेल संस्कृति को सकारात्मक सोच के साथ सार्थकता प्रदान की जाए।

सीएम योगी सोमवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में नागपंचमी के अवसर पर खेल विभाग और जिला कुश्ती संघ की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारों के एजेंडे में खेल और युवाओं के लिए कोई जगह नहीं थी। आज जो लोग युवा-युवा कहकर चिल्ला रहे हैं, वास्तव में उनके एजेंडे में युवा कभी था ही नहीं। यह केवल युवाओं का दुरुपयोग करना चाहते हैं। जब इनको सत्ता में रहने का अवसर मिला तो उन्होंने युवाओं के हितों के लिए कुछ भी नहीं किया। तब उन्होंने सबकुछ माफिया की गिरफ्त में डाल दिया था।

सीएम योगी ने कहा कि युवा के जीवन के साथ खिलवाड़ करने वाला कोई भी माफिया, चाहे वह नकल माफिया हो, शिक्षा माफिया या किसी भी फील्ड का माफिया, अगर उसने किसी युवा के जीवन के साथ खिलवाड़ किया तो उसकी पूरी प्रॉपर्टी को जब्त करते हुए हम उसके खिलाफ बहुत सख्त कार्रवाई कर रहे हैं।

खेल संस्कृति में हुआ व्यापक परिवर्तन

सीएम योगी ने कहा कि पिछले 10-12 वर्षों में हम सबने बदलते हुए भारत को देखा है। यहां खेल संस्कृति के क्षेत्र में भी व्यापक परिवर्तन हुआ है। खेल के लिए खेलो इंडिया, फिट इंडिया, सांसद व विधायक खेलकूद प्रतियोगिता और ग्रामीण लीग के माध्यम से नई-नई प्रतियोगिताएं आगे बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि अभी कॉमनवेल्थ में आपने देखा होगा कि भारत के खिलाड़ियों का जोश हाई था। भारत के खिलाड़ी चौथे स्थान पर रहे, देश के लिए मेडल जीते। उत्तर प्रदेश के भी नौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उनमें से तीन खिलाड़ियों ने मेडल प्राप्त किए हैं। एक गोल्ड मेडल, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल यूपी से जुड़े हुए खिलाड़ियों ने देश के लिए प्राप्त किए हैं।

शीघ्र ही 500 और खिलाड़ियों को देंगे सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने खेल नीति लाकर यह व्यवस्था बनाई है कि जो भी खिलाड़ी देश के लिए मेडल जीतेगा, हम उसको सीधे सरकारी नौकरी देंगे। अब तक 500 से अधिक खिलाड़ियों को नौकरी दे चुके हैं। खेल विभाग में सहायक निदेशक से लेकर यूपी पुलिस में डिप्टी एसपी तक का पद खिलाड़ियों को दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत शीघ्र, अगले एक महीने के अंदर फिर से 500 पदक विजेता खिलाड़ियों को यूपी पुलिस और अन्य विभागों में नौकरी दी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के जो खिलाड़ी ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतते हैं उनको 6 करोड़, सिल्वर मेडल जीतने वाले को 4 करोड़ और ब्रॉन्ज मेडल विजेता को 2 करोड़ रुपये यूपी सरकार की तरफ से दिए जाते हैं। ओलंपिक में प्रतिभाग करने पर 10 लाख और कॉमनवेल्थ व एशियाड में 5-5 लाख की सहायता दी जाती है। नेशनल गेम्स के लिए भी उन्हें फैसिलिटेट करते हैं।

खेल संस्कृति को बढ़ाने के लिए समाज को भी जुड़ना होगा, निजी एकेडमियों की करेंगे मदद

सीएम योगी ने कहा कि खेल और खेल की संस्कृति को बढ़ाने के लिए सरकार के साथ समाज को जुड़ना होगा, स्वयंसेवी संगठनों को जुड़ना होगा। दूसरों की गलती निकालने की बजाय हमें अपने स्तर पर भी उस कार्यक्रम में सहभागी बनना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि निजी एकेडमी कोई चलाएगा तो सरकार उसको सहायता प्रदान करेगी क्योंकि वह युवाओं को तराशने का काम कर रहा है। हमारे पहलवान, पुराने उस्ताद अपने अखाड़े चलाते थे, उनका भी रजिस्ट्रेशन हो। उनके लिए अखाड़ों का निर्माण हो, उनके लिए मैटिंग पर और अन्य सहायता दी जाएगी। कोचेज के लिए, मैनेजर के लिए, सहायता प्राप्त हो, इसकी व्यवस्था बनाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स के जिस भी क्षेत्र में निजी क्षेत्र सहयोग करेगा, राज्य सरकार की खेल नीति उसमें सहयोग करने की है, हम उसको पूरा सहयोग करेंगे। सीएम योगी ने गाजीपुर की खेल संस्कृति की चर्चा करते हुए कहा कि ओलंपिक में देश के लिए मेडल प्राप्त करने वाले दो खिलाड़ी ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल गाजीपुर के ही एक निजी स्टेडियम से पनपे हैं, आगे बढ़े हैं।

खेल के लिए सरकार ने बनाया ईको सिस्टम

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हर गांव में खेल का मैदान हो, ओपन जिम का निर्माण हो, हर विकास खंड में मिनी स्टेडियम, हर जनपद में स्टेडियम, हर कमिश्नरी स्तर पर एक स्पोर्ट्स कॉलेज और हर स्पोर्ट्स कॉलेज में एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हो। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का मतलब किसी एक खेल को लेकर के अंतरराष्ट्रीय स्तर की जो भी विशिष्टताएं हैं, उन विशिष्टताओं को लेकर के हम इन प्रतियोगिताओं को, पुराने खिलाड़ियों को कोचेज के रूप में रख करके उन प्रतियोगिताओं को आगे बढ़ाने का कार्य करें। एक तरह से ईको सिस्टम बनाने का काम सरकार ने किया है।

उन्होंने कहा कि पहले यूपी में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी नहीं थी। हमने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर मेरठ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बना दी है। अब वहां पाठ्यक्रम प्रारंभ हो गए हैं। नई-नई प्रतियोगिताएं वहां प्रारंभ हो गई हैं। वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर दिया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार के स्तर पर कोई कमी नहीं है। युवाओं को इस अवसर का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2030 का कॉमनवेल्थ भारत में होने जा रहा है और भारत की इस प्रतियोगिता में कोई खिलाड़ी चूकना नहीं चाहिए। इसकी तैयारी अभी से यूपी के अंदर प्रारंभ हो जानी चाहिए।

ड्रग और स्मार्टफोन, दोनों के नशे से दूर रहें

मुख्यमंत्री ने कहा कि याद रखना चाहिए, खेल और खेलकूद की गतिविधियों से जितना हमारा युवा जुड़ेगा, उतना ही नशा से दूर रहेगा। दो प्रकार का नशा वर्तमान में पूरी युवा पीढ़ी के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है। एक नशा वह है जो ड्रग आदि नशीले पदार्थों के कारण पैदा हुआ है। नशा माफिया युवा पीढ़ी को निगल करके भारत को खोखला बनाना चाहता है। हमें उसके खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए तैयार होना पड़ेगा। हर एक जागरूक नागरिक को, हर राष्ट्रभक्त को इसके खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए तैयारी करनी चाहिए। और, दूसरा स्मार्टफोन का नशा। जितना समय आप स्मार्टफोन पर खर्च करते हैं, उसमें से 90 फीसदी फिजूल का है। 10 फीसदी ही मात्र आपके उपयोग का है, बाकी आपके उपयोग के लिए भी नहीं है। अगर उसमें से 5-6 घंटे आप बचत कर सकें, उसमें से केवल एक घंटा अपने शरीर के लिए दे सकें, तो स्वस्थ हो जाएंगे। शरीर स्वस्थ होगा तो मस्तिष्क स्वस्थ होगा। मस्तिष्क स्वस्थ होगा तो भारत को सशक्त और समर्थ बनाने में आप अपना बेहतरीन योगदान दे पाएंगे। मानसिक तनाव से बचे रहेंगे। किसी भी प्रकार की चुनौती से अपने आप को मुकाबला करने के लिए तैयार पाएंगे।

खिलाड़ी के लिए पहला नियम है आत्म अनुशासन

सीएम योगी ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी के लिए पहला नियम आत्म-अनुशासन का होता है, आत्म-संयम का होता है। वह समय पर जगता है, समय पर सोता है, खान-पान के नियमों का पालन करता है। गुरु-शिष्य की परंपरा का पालन करता है। उन्होंने कहा कि आप देखते होंगे जब पहलवान अखाड़े में आता है तो कोच, उस्ताद को प्रणाम करके आता है। श्रद्धा का यह भाव उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देता है, उसको एक ताकत देता है। क्योंकि पुराने जो खिलाड़ी हैं, पहलवान हैं, पुराने उस्ताद हैं, ये कोचेज हैं, इन्होंने अपने जीवन को तपाया है, खपाया है। अलग विषय है कि उनके समय में संसाधन नहीं था, प्रोत्साहन नहीं था, अन्यथा उनको भी प्रोत्साहन और संसाधन मिलता, तो वे भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम आगे कर सकते थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा जो पहलवान होता है, वह सात्विक भी होता है और बजरंगबली का उपासक भी होता है। "बल बुद्धि बिद्या देहु मोहि, हरहु कलेस बिकार", यानी सभी प्रकार के क्लेश को दूर करने वाले, बल, बुद्धि और वैभव देने वाले बजरंगबली की उपासना करता है।

बहुत शीघ्र युवा नीति लाने वाली है यूपी सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार बहुत शीघ्र अपनी नई 'युवा नीति' लेकर आ रही है। युवा नीति में हम युवाओं के लिए ढेर सारे आयोजन करने जा रहे हैं। ढेर सारे प्रोग्राम को आगे बढ़ाने जा रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 'अभ्युदय कोचिंग' को हर कॉलेज और विश्वविद्यालय तक पहुंचाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने सुनिश्चित किया है, हर जिले में एक एम्प्लॉयमेंट जोन बनें। एम्प्लॉयमेंट जोन का मतलब है कि एक छत के नीचे नौजवान की स्किलिंग भी होगी और उसको एम्प्लॉयमेंट भी मिलेगा।

सीएम योगी ने दी नागपंचमी की बधाई, बताया आध्यात्मिक महत्व

मुख्यमंत्री ने सभी को नागपंचमी और सावन माह के तीसरे सोमवार की बधाई देते हुए कहा कि प्राचीन काल में हमारे यहां शक्ति को तौलने का माध्यम हॉर्स पावर था। ऐसे ही आध्यात्मिक शक्ति को तौलने और जानने का माध्यम सर्पेंट पावर है। उन्होंने कहा कि हर मनुष्य के अंदर एक शक्ति है और उस शक्ति में संतुलन बनाने का काम जो नाड़ी करती है, वह सुषुम्ना नाड़ी है। आध्यात्मिक जगत में शक्ति की जिस आधारशिला को हमारे ऋषि-मुनियों ने देखा है, वह ताकत लौकिक जगत में हम नाग पंचमी के रूप में नाग देवता की उपासना के माध्यम से देखते हैं।

मुख्यमंत्री ने बढ़ाया पहलवानों का उत्साह, किया पुरस्कृत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश केसरी, उत्तर प्रदेश कुमार व उत्तर प्रदेश वीर अभिमन्यु खिताब के लिए फाइनल मुकाबले का अवलोकन किया और ताली बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश केसरी का खिताब जीतने वाले गौतमबुद्ध नगर के आकाश को 1.01 लाख रुपये व गदा, उप विजेता गाजियाबाद के प्रशांत कुमार को 51 हजार रुपये, उत्तर प्रदेश कुमार का खिताब जीतने वाले वाराणसी के सौरभ को 1.01 लाख रुपये व गदा, उप विजेता जौनपुर के अमित को 51 हजार, वीर अभिमन्यु का खिताब जीतने वाले गाजीपुर के सूरज यादव को 1.01 लाख रुपये व गदा, उप विजेता गोरखपुर के जनार्दन यादव को 51 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया। इसी क्रम में सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश केसरी के मुकाबले में तीसरे स्थान पर रहे दो पहलवानों मेरठ के अभिषेक खोखर व एनई रेलवे के वीरेश कुमार को, उत्तर प्रदेश कुमार के मुकाबले में तीसरे स्थान पर रहे दो पहलवानों यूपी पुलिस के आयुष व गौतमबुद्ध नगर के देवा, वीर अभिमन्यु के मुकाबले में तीसरे स्थान पर रहे दो पहलवानों वाराणसी के शिवाजीत व शिवम को 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया।

सीएम योगी के नेतृत्व में खेल और खिलाड़ियों के हित मे हुए ऐतिहासिक कार्य : गिरीश यादव

प्रदेश स्तरीय प्राइजमनी कुश्ती प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश शिक्षा, चिकित्सा, खेल सहित हरेक क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में बीते नौ वर्षों में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। यूपी में खेल क्षेत्र चमक उठा है और खिलाड़ियों के चेहरे पर खिलखिलाहट आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन से अब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए यूपी में रोजगार की गारंटी है। समारोह को कुशीनगर के सांसद विजय दूबे ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक श्रीराम चौहान, फतेह बहादुर सिंह, विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ल, सरवन निषाद, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, पूर्व महापौर अंजू चौधरी, डॉ. विभ्राट चंद कौशिक, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास, खेल विभाग के सचिव सुहास एलवाई, खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह, जिला कबड्डी संघ गोरखपुर के अध्यक्ष अरुणेश शाही, हॉकी संघ के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह, कुश्ती संघ के पदाधिकारीगण आदित्य सिंह आगू, मायाशंकर शुक्ल, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर, कुश्ती प्रशिक्षक चंद्रविजय समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, अधिकारी व गणमान्यजन मौजूद रहे।

बारिश के बीच जेन अल्फा का विरोध
लखनऊ ।  इन दिनों देश भर के युवा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में हुई गड़बड़ी को लेकर आक्रोशित है। जेन जी  द्वारा जंतर मंतर और बिहार झारखंड के प्रोटेस्ट किए जाने के बाद अब लखनऊ में जेन अल्फा प्रोटेस्ट कर रहे हैं। लखनऊ के पारा क्षेत्र के  जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में शिक्षको की कमी एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर स्टूडेंट का गुस्सा फूटा और वो सड़कों पर उतर आए। छात्राओं ने सड़कों पर उतरकर घेरा बनाकर मार्ग जाम कर दिया। घंटों तक बालागंज चौराहे से होकर गुजरने वाले रास्तों पर आने -जाने वालों परेशानी हुई।छात्राओं के 'हाय-हाय' के नारे से माहौल गूंज उठा।
प्रदर्शन में शामिल छात्राओं का आरोप है कि स्कूल में फिजिक्स, केमिस्ट्री समेत कई सब्जेक्ट में शिक्षक ही नहीं हैं। ऐसे में बोर्ड परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो रही है। छात्राओं ने खराब भोजन, बीमार पड़ने पर समय पर इलाज न मिलने जैसी बेसिक बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठाया। पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।अधिकारियों ने छात्राओं को समझा-बुझाकर उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। देशभर में पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ आक्रोश के बीच जेन जेड के बाद अब लखनऊ में स्कूली बच्चे यानि जेन अल्फा सड़कों पर हैं।
इस अवसर पर छात्राओं ने सड़क पर घेरा बनाकर प्रदर्शन किया और अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। इस दौरान उन्होंने मौकेपर जिलाधिकारी को बुलाने की मांग किया। इन्की मांगों को लेकर छात्रों ने इससे पहले शुक्रवार को भी प्रदर्शन किया था।  प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें समाधान का भरोसा दिया। इसके बाद छात्राएं पून: स्कूल गयी तब जाके यातायात सामान्य हो सका।

सीएम योगी के नेतृत्व में जापान से निवेश की बड़ी छलांग लगाएगा यूपी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश को देश का प्रमुख औद्योगिक और वैश्विक निवेश केंद्र बनाने के अभियान को जापान के साथ आर्थिक साझेदारी से नई रफ्तार मिलने जा रही है। 18 से 23 अगस्त तक उत्तर प्रदेश और दिल्ली में आयोजित होने वाले ‘यूपी–जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026’ में जापान के 200 से अधिक प्रमुख उद्योगपति, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), कारोबारी प्रतिनिधि और नीति-निर्माता भाग लेंगे। पांच दिवसीय निवेश सम्मेलन के माध्यम से योगी सरकार की कोशिश जापानी कंपनियों की कारोबारी रुचि को ठोस निवेश, तकनीकी हस्तांतरण, संयुक्त परियोजनाओं और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन में बदलने की होगी।

जापान के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व यमानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर कोटारो नागासाकी करेंगे। प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के साथ मैन्युफैक्चरिंग, क्लीन एवं ग्रीन एनर्जी, सेमीकंडक्टर, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, कौशल विकास और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में संभावनाएं तलाशेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प के लिहाज से इस आयोजन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी और पीयूष गोयल करेंगे जापानी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत

जापानी प्रतिनिधिमंडल का 18 अगस्त को नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वागत करेंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश और जापान के बीच निवेश तथा तकनीकी सहयोग को आगे बढ़ाने वाले पांच दिवसीय कार्यक्रम का क्रम शुरू होगा। इन्वेस्ट यूपी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जापानी कंपनियों के प्रतिनिधियों को केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों, भारतीय उद्योग जगत तथा शिक्षण संस्थानों के साथ सीधे संवाद का अवसर मिलेगा। दिल्ली के साथ लखनऊ, आगरा, ग्रेटर नोएडा और वाराणसी में अलग-अलग सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनके जरिए विभिन्न क्षेत्रों में निवेश, संयुक्त उद्यम और तकनीकी साझेदारी की संभावनाओं को ठोस परियोजनाओं में बदलने की दिशा में काम किया जाएगा। योगी सरकार की कोशिश इस रणनीतिक जुड़ाव के माध्यम से जापान के साथ उत्तर प्रदेश की आर्थिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने की है। निवेश के साथ अत्याधुनिक तकनीक, संयुक्त उद्यम और रोजगार इस पूरी पहल के केंद्र में होंगे। इसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के लिए एक अग्रणी और पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करना है।

सीईओ राउंडटेबल में दिग्गज उद्योगपतियों के साथ होगा मंथन

कार्यक्रम के तहत 19 अगस्त को नई दिल्ली के ताज पैलेस में हाई-लेवल सीईओ राउंडटेबल और उद्घाटन सत्र आयोजित होगा। इसमें केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस मंच पर सरकार और उद्योग जगत के शीर्ष प्रतिनिधियों के बीच निवेश के नए क्षेत्रों, आधुनिक तकनीक, औद्योगिक सहयोग और भविष्य की परियोजनाओं को लेकर मंथन होगा।

21 अगस्त को लखनऊ में मुख्य निवेश सम्मेलन

यूपी–जापान इन्वेस्टमेंट मीट का मुख्य राज्य स्तरीय निवेश सम्मेलन 21 अगस्त को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होगा। इसमें गवर्नमेंट-टू-बिजनेस (G2B) और बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) मैचमेकिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों की खासियत यह होगी कि जापानी निवेशक राज्य सरकार के प्रतिनिधियों और भारतीय कारोबारी समूहों के साथ सीधे संवाद कर सकेंगे। संभावित परियोजनाओं, साझेदारी, निवेश और उनके क्रियान्वयन की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा होगी।

जेट्रो से पैनासोनिक तक, जापान से जुड़े कई बड़े कारोबारी नाम होंगे शामिल

सम्मेलन में जापानी उद्योग जगत से जुड़े कई बड़े नामों के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनमें जेट्रो, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, कुबोटा कॉर्पोरेशन जापान, तोशिबा इंडिया, मदरसन ग्रुप, सेतोलास एशिया, होंडा ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन इंडिया, डाइकिन एयरकंडीशनिंग इंडिया, सुमितोमो कॉर्पोरेशन इंडिया, स्पार्क मिंडा टोयो डेंसो और पैनासोनिक जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। इन कंपनियों के प्रतिनिधि उत्तर प्रदेश में अपनी गतिविधियों के विस्तार के साथ निवेश और तकनीकी सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे।

घोषणाओं से आगे बढ़कर जमीन पर उतरेंगी परियोजनाएं

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण एस्कॉर्ट्स कुबोटा और मिंडा कॉरपोरेशन की परियोजनाओं की वर्चुअल ग्राउंड-ब्रेकिंग सेरेमनी होगी। इसके माध्यम से निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में हुई प्रगति को भी प्रदर्शित किया जाएगा। योगी सरकार इस आयोजन के जरिए यह संदेश देने की तैयारी में है कि प्रदेश में निवेश का अभियान केवल निवेश प्रस्तावों तक सीमित नहीं है, बल्कि निवेश परियोजनाओं को जमीन पर उतारने पर भी उतना ही जोर दिया जा रहा है।

2,025 करोड़ लगाएगी एस्कॉर्ट्स कुबोटा, 3,800 से अधिक लोगों को रोजगार की उम्मीद

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र उत्तर प्रदेश में जापानी मैन्युफैक्चरिंग के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यीडा के सेक्टर-10 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा की 2,025 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित है। यहां ट्रैक्टर, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट और इससे संबंधित उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। परियोजना से घरेलू बाजार के साथ निर्यात की मांग पूरी करने में मदद मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही 3,800 से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर बनने की संभावना है।

मिंडा की दो परियोजनाओं में 1,166 करोड़ का निवेश

मिंडा कॉरपोरेशन भी यीडा में दो महत्वपूर्ण परियोजनाएं विकसित कर रही है। ये परियोजनाएं सेक्टर-10 और सेक्टर-24 में स्थापित की जाएंगी। दोनों परियोजनाओं में कुल ₹1,166 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है और इनसे करीब 6,440 रोजगार सृजित होने की संभावना है। इन परियोजनाओं में इग्निशन स्विच-कम-स्टियरिंग लॉक, मेकाट्रॉनिक कंपोनेंट्स, वायरिंग हार्नेस और संबंधित कनेक्शन सिस्टम का निर्माण किया जाएगा। इस तरह एस्कॉर्ट्स कुबोटा और मिंडा कॉरपोरेशन की परियोजनाओं को मिलाकर ₹3,191 करोड़ का निवेश और 10 हजार से अधिक संभावित रोजगार उत्तर प्रदेश में जापानी मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम की मजबूत नींव तैयार करेंगे।

500 एकड़ की ‘जापानी सिटी’ बनेगी मैन्युफैक्चरिंग का नया केंद्र

इस औद्योगिक इकोसिस्टम को और विस्तार देने के लिए योगी सरकार ने यीडा में 500 एकड़ भूमि पर समर्पित जापानी सिटी विकसित करने की योजना बनाई है। इसे जापानी कंपनियों के साथ उनके सप्लायर्स और सहायक उद्योगों के लिए एक समेकित औद्योगिक आधार के रूप में विकसित किया जाएगा। जापानी सिटी के जरिए बड़े उद्योगों के आसपास पूरी सप्लाई चेन विकसित करने की तैयारी है। इससे तकनीकी हस्तांतरण, सप्लाई-चेन इंटीग्रेशन और एंसीलरी उद्योगों को प्रोत्साहन मिलने के साथ अतिरिक्त रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

ग्रीन हाइड्रोजन से सेमीकंडक्टर तक निवेश के अवसर

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि यूपी–जापान इन्वेस्टमेंट मीट में भविष्य की अर्थव्यवस्था से जुड़े क्षेत्रों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। ग्रीन एनर्जी के तहत अक्षय ऊर्जा, क्लीन टेक्नोलॉजी और ग्रीन हाइड्रोजन में निवेश की संभावनाओं को जापानी कंपनियों के सामने रखा जाएगा। मैन्युफैक्चरिंग और ऑटोमोटिव सेक्टर में ऑटो कंपोनेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर प्रमुख क्षेत्र होंगे। वहीं डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) और डेटा सेंटर जैसे क्षेत्रों में जापानी निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी।