नारी व बाल जगत - Tarun Mitra

पूर्व महिला नक्सलियों ने रायपुर में रैंप वॉक किया
रायपुर: छत्तीसगढ़ से बदलाव की ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जो उम्मीद जगाती हैं। जिन महिला नक्सलियों के कंधों पर कुछ महीने पहले तक बंदूक हुआ करती थी, वे अब रैंप पर आत्मविश्वास के साथ कदमताल करती नजर आईं।

नेशनल हैंडलूम डे के मौके पर रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में हाल ही में आत्मसमर्पण करने वाली महिला नक्सलियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। इन महिलाओं ने मॉडल्स की तरह रैंप वॉक किया और फेमिना मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन के साथ कदम से कदम मिलाकर रैंप पर चलीं।

हाथ से बुने स्वदेशी परिधानों में सजी इन महिलाओं ने अपनी खूबसूरती और आत्मविश्वास से लोगों का दिल जीत लिया। कभी जंगलों में हथियार लेकर घूमने वाली इन महिलाओं की रैंप पर बदली हुई तस्वीरें एक नई जिंदगी की कहानी कह रही थीं।

नक्सलवाद छोड़कर जिंदगी का नया रास्ता चुना
छत्तीसगढ़ के इस साल नक्सल मुक्त होने के बाद अब इनमें से कई महिलाएं सामाजिक संगठनों के साथ काम कर रही हैं। उन्हें ट्रेनिंग दी जा रही है और नए-नए हुनर सिखाए जा रहे हैं, ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें और जिंदगी की नई शुरुआत कर सकें।

हथियारों और खून-खराबे की जिंदगी को पीछे छोड़कर रैंप वॉक करती इन महिलाओं की तस्वीरें निश्चित तौर पर सुखद हैं। जिन्होंने आत्मसमर्पण कर नक्सलवाद छोड़कर जिंदगी का नया रास्ता चुना है, उन्हें मुख्यधारा में लाना समाज की जिम्मेदारी है। छत्तीसगढ़ का यह फैशन शो इसी दिशा में एक अच्छा कदम है।

अब जरूरत इस बात की है कि नक्सलवाद छोड़ चुकी इन महिलाओं के लिए रोजी-रोटी का इंतजाम हो, उन्हें नए हुनर और रोजगार के अवसर मिलें और वे आत्मसम्मान से भरी जिंदगी जी सकें। उन्हें समाज की मुख्यधारा में मजबूती से जगह दिलाना समाज और सरकार, दोनों की जिम्मेदारी है।

पारंपरिक हथकरघा परिधान पहनकर रैंप पर कदम रखा
बता दें कि छत्तीसगढ़ के घने जंगलों में कभी नक्सली वर्दी पहनकर सरकार के खिलाफ लड़ने वाली 9 महिला नक्सलियों ने पिछले सप्ताह रायपुर में हथकरघा और कोसा सिल्क के परिधानों में रैंप वॉक कर बदलते बस्तर की तस्वीर पेश की। इन महिला नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया था। रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में 07 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के राज्य स्तरीय बुनकर सम्मेलन में यह खास आयोजन हुआ। इस आयोजन में सुकमा की 8 और बीजापुर की एक महिला नक्सली ने पारंपरिक हथकरघा परिधान पहनकर रैंप पर कदम रखा।

सुकमा के चिंतागुफा इलाके के एल्मागुंडा गांव की 22 वर्षीय पुनेम ज्योति के लिए यह ऐसा अनुभव था, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी। ज्योति ने कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी जिंदगी में ऐसा कुछ होगा।" उन्होंने पिछले साल दिसंबर में हैदराबाद में आत्मसमर्पण किया था। ज्योति ने हिंदी और गोंडी में बात करते हुए कहा कि माओवादी आंदोलन छोड़ने के बाद उनकी जिंदगी में काफी बदलाव आया है

28 वर्षीय एक अन्य महिला ने कहा कि उन्होंने इससे पहले कभी फैशन शो नहीं देखा था। उन्होंने अपनी पहचान जाहिर नहीं करने की शर्त पर कहा, "जब हम जंगल में थे, तब हमने ऐसी चीजें कभी नहीं देखी थीं।" महिला ने बताया कि माओवादियों के सांस्कृतिक विभाग से जुड़ी होने के कारण उन्हें दर्शकों के सामने कार्यक्रम प्रस्तुत करने का थोड़ा अनुभव था, जिससे रैंप वॉक में मदद मिली। उन्होंने कहा, "हमें खुशी है कि हिंसा छोड़ने के बाद हम शांतिपूर्ण और सम्मानजनक जिंदगी जी रहे हैं।"

विवाहिता ने पैर पर दर्दनाक संदेश लिखकर की आत्महत्या
वडोदरा : गुजरात में वडोदरा के उंडेरा इलाके में 31 साल की विवाहित महिला ने ससुराल पक्ष के कथित उत्पीड़न से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका सीमा ने आत्महत्या से पहले अपने पैर पर हिंदी में लिखा, “मैं जा रही हूं दुनिया से, पति अपने घर वालों को खुश रखे, मैं सहन नहीं कर पाई।” आखिरी लाइन में मृतका ने दोबारा लिखा कि पति अपने घर वालों को खुश रखे।

मृतका के मायके से मांगे जा रहे थे 2 लाख रुपये
बताया जा रहा है कि मई 2026 में पति सुनीर कुमार ने प्लॉट खरीदने के लिए सीमा से मायके से दो लाख रुपये लाने की मांग की थी। परिवार का आरोप है कि पति, सास और ससुर लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। फिर 9 अगस्त को पति ने सीमा की भाभी को फोन कर आत्महत्या की जानकारी दी।

मां के बिना दुनिया में अकेली रह गई 8 महीने की बेटी
मृतका की करीब आठ महीने की बेटी भी है, जो मां के बिना अकेली हो गई है। मृतका सीमा के मायके वालों ने इंसाफ की मांग की है। उधर, पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं और बॉडी को पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी साफ हो जाएगा कि विवाहिता की मौत कैसे हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच और आगे बढ़ाई जाएगी।

पुलिस ने दिया दोषियों को सजा दिलाने का आश्वासन
पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। जो भी मामले में दोषी होगा, उसको सजा दिलाई है। दोषी चाहे जो भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। इससे पहले अप्रैल महीने में गुजरात के दाहोद में अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं ने अपने बच्चों के साथ आत्महत्या की कोशिश की थी। इस घटना में महिलाएं खुद तो बच गई थी लेकिन 5 बच्चों की मौत हो गई थी। एक घटना में कुएं में डूबने और दूसरे में जहर की वजह से बच्चों की जान गई थी।

दुबई मॉल में स्टाफ की मदद से भारतीय महिला को मिला उसका सोने का कंगन
दुबई  : एक भारतीय महिला के साथ दुबई मॉल में हुई एक घटना ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है। शॉपिंग के दौरान उनका सोने का कंगन खो गया था, लेकिन सफाई कर्मचारी की ईमानदारी की बदौलत वह उन्हें वापस मिल गया। महिला ने बताया कि गहने मिलने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी थी, लेकिन तभी उन्हें पता चला कि सफाई कर्मचारी ने उसे मॉल के खोया-पाया अनुभाग में सौंप दिया था। महिला ने भावुक होकर कहा, 'दुबई, तुमने मेरा दिल जीत लिया है।' यह घटना दुबई की सुरक्षा और कर्मचारियों की ईमानदारी का सुंदर उदाहरण बन गई है।

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @abudhabi.unplugged नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में केतकी शेट्टी ने बताया कि, ये घटना उनके बर्थडे पर हुई। वे बताती हैं कि, 'दोस्तों, आपको यकीन नहीं होगा। मेरा सोने का कंगन दुबई मॉल में खो गया, और उसके बाद जो हुआ, उस पर आपको यकीन नहीं होगा।' महिला ने बताया कि वह मॉल में खरीदारी कर रही थीं तभी अचानक उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने जो सोने का कंगन पहना हुआ था वह गायब है। वे बोलीं कि, 'और मैं घबरा गई: आखिर वो कहां गया? हमने हर जगह खोजा। उसके बाद, हमने पीछे की ओर जाकर उन सभी रास्तों का पता लगाया जहाँ हम गए थे, और सोचने लगे कि वो कहां जा सकता है।' जैसे-जैसे खोज जारी रही, उसे यह सोचने लगी कि क्या किसी ने कंगन उठा लिया है या वह कहीं गिर गया है। अंततः समूह ने मॉल की सुरक्षाकर्मियों से संपर्क किया, जिन्होंने उन्हें खोया-पाया अनुभाग में जाने का निर्देश दिया। महिला ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने उनसे कहा कि अगर किसी को कंगन मिला है, तो संभवतः उसे वहीं जमा कराया गया होगा।

स्टाफ का जताया आभार
महिला ने बताया कि, 'मुझे आश्चर्य हुआ कि एक दयालु सफाई कर्मचारी ने, जिसे मेरा कंगन मिला था, उसे वहीं रख दिया था।' कर्मचारियों ने उसका पहचान पत्र जांचा और कंगन वापस करने से पहले उसे कंगन की एक तस्वीर दिखाने के लिए कहा। वे बोलीं कि, 'मैं इतनी खुश और आभारी थी कि मैं आपको बता भी नहीं सकती। और मैंने सफाई कर्मचारी को दिल से ढेर सारी दुआएं और आशीर्वाद दिए।' यूएई को "सबसे सुरक्षित देश" बताते हुए, महिला ने लोगों को सलाह दी कि अगर वे दुबई मॉल या किसी अन्य बड़े शॉपिंग सेंटर में कुछ खो देते हैं तो वे उम्मीद न छोड़ें। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "दुबई मॉल में मेरा सोने का ब्रेसलेट कहीं खो गया और मुझे लगा कि वो हमेशा के लिए खो गया है। मैं पूरे एक घंटे तक घबराई रही। बाद में, मेरी सोच गलत साबित हुई... और वो भी अच्छे तरीके से। ऐसी छोटी-छोटी घटनाएं बड़े सबक सिखाती हैं - कभी उम्मीद मत छोड़ो, दुबई, तुम मेरे दिल में बसे हो।"

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा कि, 'अगर वे कहते हैं कि दुबई सुरक्षित है, तो उनका मतलब यही है।'

दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'बिल्कुल सहमत हूं! मेरे साथ भी बिल्कुल ऐसा ही हुआ था, मेरी सोने की चेन मरीना मॉल में खो गई थी। मुझे वह लॉस्ट एंड फाउंड में मिली, जहां उसे मूवी थिएटर के सफाई कर्मचारियों ने जमा करा दिया था।'

तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'इसीलिए तो यह दुबई है।'

एक अन्य यूजर ने हवाई अड्डे पर उतरने के तुरंत बाद अपना पर्स खोने की घटना को याद करते हुए बताया कि खोया-पाया विभाग के कर्मचारियों ने 45 मिनट के भीतर उसे ढूंढ़कर लौटा दिया। यूजर ने आगे बताया कि उनके साथ एक बच्चा भी था, इसलिए उनके टैक्सी ड्राइवर ने पर्स मिलने तक उनका इंतजार किया।

बिजली विभाग का SDO निकला बच्चा चोरी का मास्टरमाइंड
कानपुर :कानपुर के घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से बच्चा चोरी के प्रयास के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक SDO को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बेटे की चाहत में एक ANM को पांच लाख रुपये देने का लालच देकर अस्पताल से बच्चा चोरी करने की साजिश रची थी। इस मामले में ANM को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब विवेचना के दौरान साजिश में SDO की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी आरके वर्मा बिजली विभाग में SDO के पद पर तैनात है। वह करीब छह महीने से मौदहा कस्बे के बिजली सब स्टेशन में तैनात था। मूलरूप से वह घाटमपुर थाना क्षेत्र के सूखापुर गांव का रहने वाला बताया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की दो बेटियां हैं और वह बेटे की चाहत रखता था। इसी इच्छा के चलते उसने कथित तौर पर बच्चा चोरी कराने की योजना बनाई।

ANM को दिया 5 लाख रुपये का लालच
पुलिस जांच में सामने आया कि SDO ने बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र के अनुवान गांव निवासी और देवीपुर में तैनात ANM गीता पत्नी विनोद से संपर्क किया था। आरोप है कि उसने ANM को 5 लाख रुपये देने का लालच देकर बच्चा चोरी करने के लिए तैयार किया। घटना 11 मई की रात की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, योजना के तहत ANM गीता घाटमपुर CHC पहुंची और वहां से एक बच्चे को चोरी कर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया।

इसी दौरान अस्पताल के कर्मचारियों को उस पर शक हुआ। कर्मचारियों ने ANM को पकड़ लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ANM को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद उसके खिलाफ मानव तस्करी और अपहरण से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी ANM को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पूछताछ में सामने आया SDO का नाम
ANM से पूछताछ और मामले की विवेचना आगे बढ़ने के बाद पुलिस को कथित साजिश के पीछे बिजली विभाग के SDO आरके वर्मा की भूमिका के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने जांच के आधार पर आरोपी SDO को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।

बेटे की चाहत में रची गई थी साजिश
घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी SDO ने बेटे की चाहत में ANM को 5 लाख रुपये देने का लालच देकर बच्चा चोरी कराने की बात स्वीकार की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। विवेचना के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि बच्चा चोरी की इस साजिश में अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों और साक्ष्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छुट्टी न मिलने और मैनेजर की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की आत्महत्या
मैसूर :कर्नाटक के मैसूर में 45 साल की एक महिला ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला को महीनों से हफ़्ते की छुट्टी (वीकऑफ) नहीं मिल रही थी और काम पर उसे मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की पहचान नागेश्वरी (जिसे राजेश्वरी भी कहा जाता था) के तौर पर हुई है, जो हिंकल की रहने वाली थीं। शुक्रवार को उसके घर से उसका शव बरामद किया गया था।

महिला के पति अशोक के मुताबिक, उन्होंने शुक्रवार दोपहर नागेश्वरी के मोबाइल पर कॉल करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्हें शक हुआ और वे तुरंत घर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी पत्नी को ज़मीन पर पड़ा पाया। नागेश्वरी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें 'ब्रॉट डेड' (अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत) घोषित कर दिया।

मानसिक उत्पीड़न के आरोप
बाद में पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें नागेश्वरी ने लिखा कि वह हिंकल के पास एक सुपरमार्केट में कई सालों से काम कर रही थी। हालांकि, आरोप है कि डॉली नाम की एक नई सुपरवाइजर उन्हें परेशान करती थी। सुसाइड नोट में मृतक ने कहा कि उसे साप्ताहिक अवकाश नहीं दी जाती थी और ऐसी गलतियां कबूल करने के लिए मजबूर किया जाता था जो उन्होंने की ही नहीं थीं।

नोट में यह भी कहा गया है कि जब वह बीमारी के कारण दो-तीन दिन काम पर नहीं जा पाईं, तो उन्हें अचानक नौकरी से निकाल दिया गया, जिससे उन्हें बहुत ज़्यादा परेशानी हुई और इसी वजह से उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने अब मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।

किरेन रिजिजू ने महिला आरक्षण पर SAD के समर्थन का खुलकर स्वागत किया
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर शिरोमणि अकाली दल के समर्थन का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को बराबर राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने के लिए सभी दलों को मिलकर काम करना चाहिए। साथ ही, उन्होंने निष्पक्ष और समान परिसीमन की जरूरत पर भी जोर दिया। रिजिजू ने शनिवार को X पर कहा कि SAD का यह फैसला शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से पहले कायम की गई मिसाल के बाद आया है।

'फैसले का दिल से स्वागत करता हूं'
बता दें कि रिजिजू महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं और उन्होंने इस बारे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी बातचीत की है। महिला आरक्षण विधेयक पर SAD का समर्थन मिलने के बाद रिजिजू ने लिखा,

'मैं शिरोमणि अकाली दल के इस बेहद महत्वपूर्ण फैसले का दिल से स्वागत करता हूं, जो शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से कायम की गई मिसाल के बाद लिया गया है। हमें महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक निष्पक्ष और समान परिसीमन सुनिश्चित करने के साथ एकजुट होकर काम करना चाहिए, ताकि उन्हें बराबर प्रतिनिधित्व मिल सके।'

विधेयक को तुरंत लागू करने की मांग
दरअसल, SAD प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को पार्टी की वरिष्ठ नेताओं की बैठक में महिला आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करने की मांग की। चंडीगढ़ में हुई इस उच्चस्तरीय बैठक में संसद के सामने मौजूद कई अहम विधायी मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद बादल ने X पर कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने आज चंडीगढ़ में वरिष्ठ नेताओं की बैठक में देश में महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की बराबरी को लेकर पार्टी की सोच सिख गुरुओं की शिक्षाओं से प्रेरित है। बादल ने कहा,

'शिरोमणि अकाली दल सिख गुरुओं की शिक्षाओं से प्रेरणा लेता है, जिन्होंने महिलाओं की गरिमा, समानता और समान अधिकारों की वकालत की। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अपने सदन में महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान करके पहले ही एक मिसाल कायम की है।'

परिसीमन पर भी SAD की दो टूक मांग
महिला आरक्षण के अलावा SAD की बैठक में प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया पर भी विस्तार से चर्चा हुई। पार्टी ने मांग की कि परिसीमन इस तरह किया जाना चाहिए कि किसी भी राज्य के हित प्रभावित न हों। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि संसद के सामने मौजूद प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा के बाद शिरोमणि अकाली दल ने सभी राज्यों को समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने वाला निष्पक्ष और समान परिसीमन करने की भी मांग की। SAD ने सीटों की संख्या बढ़ाने के एक खास फॉर्मूले का भी समर्थन किया है। पार्टी का कहना है कि ऐसा कोई राज्य नहीं होना चाहिए जिसे नई व्यवस्था में नुकसान हो। बादल ने कहा,

'शिरोमणि अकाली दल ने सदन में भारत सरकार की ओर से रखे गए सभी राज्यों की सीटों में समान रूप से 50 प्रतिशत बढ़ोतरी के प्रस्ताव का समर्थन किया। पार्टी ने जोर दिया कि महिला आरक्षण और परिसीमन दोनों को तत्काल किया जाना चाहिए।'

क्या है नारी शक्ति वंदन अधिनियम?
सरकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इस कानून के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई यानी 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का प्रावधान है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 को संसद के दोनों सदनों ने पारित किया था। हालांकि, इसके लागू होने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। दिए गए विवरण के मुताबिक, संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 17 अप्रैल को लोकसभा में गिर गया, क्योंकि मौजूद और मतदान करने वाले सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत की संवैधानिक जरूरत पूरी नहीं हो सकी। इस विधेयक में विधानसभाओं और लोकसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के साथ-साथ लोकसभा के लिए परिसीमन का प्रस्ताव भी शामिल था।

जानें क्यों अहम है SAD का रुख?
SAD के समर्थन के बाद महिला आरक्षण और परिसीमन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में आ गया है। एक तरफ पार्टी महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने के लिए आरक्षण को तुरंत लागू करने की मांग कर रही है, वहीं दूसरी तरफ वह परिसीमन में सभी राज्यों के साथ समान व्यवहार की बात कह रही है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी SAD के रुख का स्वागत करते हुए महिलाओं के समान प्रतिनिधित्व और निष्पक्ष परिसीमन को साथ-साथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया है। इससे संकेत मिलता है कि महिला आरक्षण के साथ परिसीमन का मुद्दा भी आने वाले समय में राजनीतिक बहस का अहम हिस्सा बना रह सकता है।

बच्चों के शोषण के मामले में पाकिस्तान ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
इस्लामाबाद :पाकिस्तान में बच्चों के खिलाफ अपराध के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।  बच्चों की सुरक्षा के लिए काम करने वाली संस्था 'साहिल' की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2026 के पहले 6 महीने में ही पाकिस्तान में बच्चों के खिलाफ क्राइम के मामलों में चिंताजनक उछाल आया है। 2026 में जनवरी से जून तक बच्चों के साथ 1 हजार 914 मामले अपराध के सामने आए हैं।
बच्चों के साथ शोषण के 1015 मामले आए सामने
इस साल की पहली छमाही के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 49 नवजात शिशु लावारिस हालत में बरामद हुए, जबकि बच्चों के यौन शोषण के 1 हजार 15 केस सामने आए, जो सबसे ज्यादा रिपोर्ट किया गया अपराध है। आंकड़ों में किडनैपिंग के 558 केस, बच्चों के लापता होने के 101 केस और बाल विवाह के 35 केस भी रजिस्टर किए गए।

पाकिस्तान में कहां-कहां से जमा किए गए आंकड़े?
जान लें कि बच्चों के खिलाफ अपराध की ये रिपोर्ट पाकिस्तान के 4 प्रांतों के साथ-साथ इस्लामाबाद, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में पब्लिश होने वाले राष्ट्रीय और क्षेत्रीय अखबारों की खबरों के आधार पर तैयार की गई है।

11-15 साल के बच्चों को सबसे ज्यादा किया गया टारगेट
पीड़ितों में 58 फीसदी लड़कियां हैं। सबसे ज्यादा अपराध 11 से 15 साल की उम्र के बच्चे के साथ हुआ। ऐसे 598 पीड़ित बच्चे हैं जिनकी उम्र 11-15 साल थी, जबकि 16 से 18 साल के 356 बच्चे भी इसमें शामिल हैं। इसके अलावा, 329 पीड़ित बच्चों 6 से 10 साल की आयु के भी हैं, जबकि 95 बच्चे तो 5 साल या उससे कम उम्र के हैं। हालांकि, उपलब्ध रिकॉर्ड में शामिल 487 पीड़ितों की उम्र के बारे में पता नहीं चल पाया है।

ज्यादातर अपराधी, पीड़ितों से थे परिचित
पड़ताल में यह भी मालूम चला कि अपराधी ज्यादातर बार पीड़ितों के परिचित होते थे। रिपोर्ट किए गए केस में से 43 फीसदी में परिचितों को कथित अपराधी के तौर पर पहचाना गया, जबकि 34 प्रतिशत केस में अनजान लोग अपराध में शामिल थे। करीब 45 फीसदी शोषण की घटनाएं पीड़ितों के घरों में हुईं, जबकि 18 प्रतिशत वारदातें संदिग्धों के घरों में हुईं। 'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार, 3 फीसदी अपराध खुले खेतों में अंजाम दिए गए, जबकि 21 प्रतिशत वारदातों में जगह का पता नहीं चल पाया।

80 फीसदी मामले पाकिस्तान के पंजाब में हुए
'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार, इन आपराधिक मामलों में से 57 फीसदी केस शहरी इलाकों में हुए, जबकि 43 प्रतिशत केस ग्रामीण इलाकों में सामने आए। दिलचस्प है कि सबसे ज्यादा यानी 80 फीसदी मामले पंजाब में रजिस्टर किए गए, इसके बाद सिंध में 15 फीसदी केस सामने आए, और बाकी 5 प्रतिशत वारदातें देश के अन्य भागों से रिपोर्ट हुए। हाल ही में पाकिस्तानी सेना के PoK में सड़कों पर कत्लेआम मचाने की खबर आई थी, जिसमें 30 से ज्यादा लोगों की मौत कंफर्म बताई गई थी।

ढाई साल के मासूम ने पिता को बताया- "मां लटक रही हैं"
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के नरवल थानाक्षेत्र से  देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां पाली खुर्द गांव में 24 वर्षीय गर्भवती महिला साधना का शव घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। इस घटना की सबसे मार्मिक बात यह रही कि सबसे पहले महिला को उस हालत में उसके ढाई साल के मासूम बेटे ने देखा। मासूम ने पिता से कहा, “मम्मी लटक रही हैं।” इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और पुलिस को सूचना दी गई।

क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी और पुलिस के अनुसार मृतक साधना की शादी करीब चार वर्ष पहले ओमप्रकाश नाम के युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों का ढाई साल का बेटा है और साधना दोबारा गर्भवती थीं। पति ओमप्रकाश का कहना है कि रविवार शाम वह घर के दूसरे कमरे में आराम कर रहे थे, जबकि उनकी मां किसी काम से बाहर गई थीं। इसी दौरान बेटा रेयांश उनके पास पहुंचा और मां के फंदे से लटके होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वह कमरे में पहुंचे और आसपास के लोगों की मदद से पुलिस को बुलाया।

घटना की सूचना पर नरवल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि जांच हर पहलू को ध्यान में रखकर की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या सहित सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों और अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

एसीपी का सामने आया बयान
एसीपी चकेरी आशुतोष सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने तक किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। वहीं सूत्रों के अनुसार मृतका साधना के परिजनों का आरोप है कि ओमप्रकाश और साधना के मध्य काफी समय से लड़ाई झगड़े हो रहे थे जिसकी वजह से साधना ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया है।

वहीं पुलिस के अनुसार खबर लिखे जाने तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, और पुलिस ने किसी की भी हिरासत से इनकार किया है।

घटना के बाद स्थानीय स्तर पर पति ओमप्रकाश से जुड़े वर्ष 2015 के एक पुराने आपराधिक मामले की चर्चा भी शुरू हो गई। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल उस मामले का इस घटना से कोई प्रत्यक्ष संबंध सामने नहीं आया है और जांच केवल मौजूदा साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है।

गर्भवती महिला की मौत और मासूम बेटे द्वारा सबसे पहले मां को उस हालत में देखे जाने की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

दुल्हन के घर नाव से पहुंचा दूल्हा
ओडिशा :ओडिशा में आई बाढ़ ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई गांवों का सड़क संपर्क टूट चुका है और जगह-जगह पानी भरा हुआ है। ऐसे ही हालात के बीच जाजपुर जिले से एक अनोखी शादी की कहानी सामने आई, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यहां जाजपुर जिले के सिमुलिया गांव में रहने वाले एक युवक की शादी ढेंकानाल जिले के भुवन क्षेत्र में तय थी। शादी की तारीख पहले से निश्चित थी और सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। लेकिन लगातार बारिश और बाढ़ के कारण गांव की सड़कें पानी में डूब गईं। ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर कैसे पहुंचे।

बारात के लिए नाव का लिया सहारा
परिवार ने शादी टालने के बजाय दूसरा रास्ता चुना। जब सड़क का रास्ता बंद मिला, तो बारात के लिए नाव का सहारा लिया गया। दूल्हा अपनी शेरवानी पहनकर रिश्तेदारों और बारातियों के साथ मोटरचालित देसी नाव, जिसे स्थानीय लोग "भुटभुटी" कहते हैं, पर सवार हुआ और बाढ़ के पानी के बीच से अपनी मंजिल की ओर रवाना हो गया। इस अनोखी बारात में न घोड़ी थी, न लग्जरी कार और न ही डीजे की गूंज। इसके बावजूद उत्साह में कोई कमी नहीं थी। नाव पर बैठे बाराती पूरे सफर के दौरान हंसी-मजाक करते रहे।

स्थानीय लोगों ने बनाई वीडियो
बाढ़ के पानी के बीच आगे बढ़ती इस बारात को देखने के लिए आसपास के लोग रुक गए। कई लोगों ने अपने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड किए, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। दूल्हे ने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि अपनी शादी में नाव से सफर करना पड़ेगा। हालांकि, अब यह अनुभव उसकी जिंदगी की सबसे खास याद बन गया है। हर शादी यादगार होती है, लेकिन बाढ़ के पानी के बीच निकली यह बारात हमेशा अलग पहचान रखेगी।

बाढ़ में हाल बेहाल
यह घटना केवल एक अनोखी शादी की कहानी नहीं है, बल्कि ओडिशा के बाढ़ प्रभावित इलाकों की वास्तविक स्थिति भी दिखाती है। हर साल मानसून के दौरान सड़कें जलमग्न हो जाती हैं और कई गांवों का संपर्क बाहरी दुनिया से कट जाता है। ऐसे समय में स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों तक, सभी के लिए नाव ही एकमात्र सहारा बन जाती है। फिलहाल यह बारात सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच गई और शादी भी तय कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हुई।

ऐसा लग रहा है जैसे अपने ही देश वापस आई हूं'
कोलकाता: बांग्लादेश की निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन करीब 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। उन्होंने इस वापसी को भावुक पल बताते हुए कहा कि ऐसा महसूस हो रहा है जैसे वह अपने ही देश लौट आई हों। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद तसलीमा नसरीन ने हाथ जोड़कर उनका स्वागत करने आए लोगों का अभिवादन किया और कहा, 'मैं यहां वापस आकर बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं।' बता दें कि यह नवंबर 2007 के बाद उनकी पहली कोलकाता यात्रा है। उस समय उनकी किताबों और लेखन को लेकर हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद उन्हें शहर छोड़ना पड़ा था।

साहित्यिक कार्यक्रम में होंगी शामिल
तसलीमा नसरीन रवींद्र सदन में आयोजित धार्मिक कट्टरवाद के विरोध पर आधारित एक साहित्यिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इस कार्यक्रम में वह कविता पाठ भी करेंगी। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और प्रसिद्ध लेखक शीर्षेंदु मुखोपाध्याय समेत कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि यह कार्यक्रम साहित्य पर केंद्रित है, लेकिन पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के बाद इसका राजनीतिक महत्व भी बढ़ गया है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, धर्मनिरपेक्षता और धार्मिक भावनाओं से जुड़े मुद्दों पर फिर से चर्चा तेज हो गई है।

'ऐसा लग रहा है जैसे अपने ही देश लौट रही हूं'
कोलकाता आने से पहले तसलीमा नसरीन ने कहा था कि यहां लौटना उनके लिए अपने देश लौटने जैसा है। तसलीमा अक्सर कोलकाता को बांग्लादेश छोड़ने के बाद अपना दूसरा घर बताती रही हैं। उन्होंने कहा,

'मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं अपने ही देश लौट रही हूं। मेरे दिल में बंगाल कभी सीमा या कंटीले तारों से बंटा नहीं। पूर्वी बंगाल के दरवाजे मेरे लिए बंद हैं, इसलिए फिलहाल बंगाल का यह हिस्सा ही मेरा घर है।'

तसलीमा ने कहा कि वह 'खुशी के साथ-साथ दर्द लेकर भी लौट रही हैं।' उनके मुताबिक, कोलकाता ने उन्हें घर, दोस्त, पाठक और अपनापन दिया था, लेकिन बाद में उन्हें यह शहर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

'यह सिर्फ मेरी नहीं, एक आवाज की भी वापसी है'
तसलीमा नसरीन ने कहा कि उनकी यह वापसी केवल निजी नहीं है, बल्कि उस आवाज की वापसी का प्रतीक है जिसे धार्मिक कट्टरपंथियों ने कभी चुप कराने की कोशिश की थी। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों और वर्तमान पश्चिम बंगाल सरकार का धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनकी यात्रा आसान बनाई और सुरक्षा की व्यवस्था की। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार की विचारधारा चाहे जो हो, एक लेखक की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हमेशा उसका मूल अधिकार रहना चाहिए।

तसलीमा को क्यों छोड़ना पड़ा था बांग्लादेश?
तसलीमा नसरीन को 1994 में अपने उपन्यास 'लज्जा' को लेकर जान से मारने की धमकियां मिलने के बाद बांग्लादेश छोड़ना पड़ा था। इसके बाद वह 2004 में पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आकर रहने लगीं और इस शहर को अपनी सांस्कृतिक शरणस्थली माना। लेकिन नवंबर 2007 में उनकी आत्मकथा 'द्विखंडित' के कुछ हिस्सों को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। इससे पहले 2003 में तत्कालीन वाम मोर्चा सरकार ने इस किताब पर मुस्लिम समुदाय के एक वर्ग की भावनाएं आहत होने का हवाला देते हुए प्रतिबंध लगा दिया था।

कोलकाता से क्यों हुई तसलीमा की विदाई?
स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि कोलकाता के कुछ इलाकों में कानून-व्यवस्था संभालने के लिए सेना तैनात करनी पड़ी। इसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की सरकार ने तसलीमा नसरीन से शहर छोड़ने को कहा। उन्हें पहले जयपुर और फिर दिल्ली भेजा गया। बाद में वह विदेश चली गईं। हालांकि, उन्होंने कई बार इच्छा जताई कि वह कम से कम साहित्यिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता लौटना चाहती हैं। इसके बाद गभग 19 वर्षों तक उनकी वापसी नहीं हो सकी, जबकि समय-समय पर लेखकों, सामाजिक संगठनों और कुछ राजनीतिक नेताओं ने उनकी वापसी की मांग उठाई।

अपनी लाडली के लिए यहां से चुनें 2 से 4 अक्षरों वाला यूनिक नाम
लाडली :आजकल लोग, पैदा होने वाले बच्चे बच्चियों के लिए नाम चुनते है  कई श्रोतो से, सयोगियो , रिस्तेदारो से नाम पूछते है कुछ लोग तो सोशल मिडिया के माध्यम से इस समस्या का तोड़ निकालते है

जोया: इस नाम का अर्थ होता है जीवन, प्यार और खुशियों से भरी।

आया: इस नाम का अर्थ होता है कुदरत की आयत या सुंदर चमत्कार।

इवा: इस नाम का अर्थ होता है ईश्वर का सुंदर उपहार।

नीव: इस नाम का अर्थ होता है मजबूत नींव या बुनियाद।

रुआ: इस नाम का अर्थ होता है आत्मा या खूबसूरत विचार।

खाने के पैसे मांगने पर बेटे ने मां की हत्या किया
दिल्ली :साउथ दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक बेटे पर अपनी मां की पीट-पीटकर और हथौड़े से हमला कर हत्या करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि खाने के लिए पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद बेटे ने गुस्से में इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। जानिए क्या है पूरा मामला।

पैसों को लेकर बढ़ा विवाद

साउथ दिल्ली के मैदानगढ़ी थाना इलाके में कलयुगी बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां की पीट-पीटकर और हथौड़े से वार करके सिर्फ इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि मां ने खाने के लिए पैसे मांगे थे। जिस पर बेटा को गुस्से आ गया और उसने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मृतक महिला की पहचान चिंता देवी (60) के रूप में हुई है। जबकि आरोपी बेटे की पहचान आमोद के रूप में की गई है, वह अभी फरार चल रहा है। पुलिस ने बुजुर्ग महिला के बॉडी का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया है।

बहू ने बचाने की कोशिश की

मृतक बुजुर्ग महिला चिंता देवी की बहू अनीता देवी ने वारदात के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह वारदात मंगलवार रात को हुई है। जब घर में उसका देवर आमोद, उसकी पत्नी, बच्चे और आमोद की मां चिंता देवी मौजूद थी। इस दौरान यह वारदात हुई है, जब बुजुर्ग मां ने बेटे से खाने के लिए पैसे मांगे और कहा कि मुझे भी पैसे चाहिए। लेकिन इस बात पर अमोद गुस्से में आ गया और उसने पहले बुरा भला कहा और जब उससे भी मन शांत नहीं हुआ तो उसने लात घूंसों से और फिर हथौड़े से वार करके अपनी ही मां की जान ले ली।

शव ठिकाने लगाने की कोशिश

उसके बाद मृतक मां के बॉडी को बेड पर लिटा दिया और फिर उसे ठिकाना लगाने का प्लान करने लगा। घर के मेंबर को भी डराया, धमकाया जिससे कि इस वारदात के बारे में किसी को पता नहीं चल पाए। हालांकि, मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस को घायल हालत में मिली महिला

डीसीपी अनंत मित्तल ने पुष्टि करते हुए बताया कि यह वारदात मैदान गढ़ी थाना के खड़क गांव में हुआ है। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो बुजुर्ग महिला घायल हालत में घर के अंदर मिली। सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। क्राइम और एफ एस एल की टीम को मौके पर जांच के लिए बुलाया गया। पूछताछ में पता चला कि बुजुर्ग महिला के बेटे आमोद ने शराब के लिए पैसा मांगा, जब मां ने नहीं दिया तो वह हमला करके मौके से फरार हो गया। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश जारी है।