खाना पकाना - Tarun Mitra

बस घर पर बना लें सुपर टेस्टी कॉर्न कटलेट
टेस्टी कॉर्न कटलेट: शाम की चाय के साथ अक्सर हमारा मन कुछ टेस्टी स्नैक्स खाने का करता है। लेकिन कई बार हम लोगों को ये समझ नहीं आता कि शाम के वक्त क्या खाया जाए। अगर आप भी शाम की चाय के साथ अगर गरमा-गरम और कुरकुरा खाना चाहते हैं तो कॉर्न कटलेट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। ये एक ऐसा स्नैक है जो शाम की चाय का मजा दोगुना कर देता है। बाहर से बेहद क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट यह स्नैक्स बड़ों से लेकर बच्चों तक सभी को खूब पसंद आता है। यहां से नोट करें सिंपल रेसिपी।

सामग्री

उबले मक्के के दाने: 1.5 कप
उबले और मैश किए आलू: 2 मध्यम आकार के
हरी मिर्च: 2 (बारीक कटी हुई)
अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
हरा धनिया: 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा)
गरम मसाला: 1/2 छोटा चम्मच
आमचूर पाउडर या नींबू का रस: 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
ब्रेड क्रम्ब्स: 1 कप
कॉर्नफ्लोर या चावल का आटा: 2 बड़े चम्मच
नमक: स्वादानुसार
तेल: तलने के लिए
बनाने का तरीका

स्टेप 1: सबसे पहले उबले हुए स्वीट कॉर्न को मिक्सी में डालकर हल्का दरदरा पीस लें। ध्यान रखें कि इसका बारीक पेस्ट न बने।

स्टेप 2: एक बड़े कटोरे में पिसा हुआ कॉर्न, मैश किए आलू, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरा धनिया, गरम मसाला, आमचूर और लाल मिर्च पाउडर डालें।

स्टेप 3: अब इसमें स्वादानुसार नमक, कॉर्नफ्लोर और आधा कप ब्रेड क्रम्ब्स मिलाएं। ब्रेड क्रम्ब्स कटलेट की नमी को सोखकर उसे क्रिस्पी बनाते हैं।

स्टेप 4: सभी चीजों को हाथ से अच्छी तरह मिलाकर आटा जैसा गूंध लें। अब थोड़ा-थोड़ा मिश्रण हाथ में लेकर अपनी पसंद के अनुसार गोल, टिक्की या ओवल शेप के कटलेट बना लें।

स्टेप 5: तैयार कटलेट को बचे हुए सूखे ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह लपेटें, ताकि चारों तरफ चूरा चिपक जाए।

स्टेप 6: कढ़ाई में तेल गरम करें। मध्यम आंच पर कटलेट को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई या शैलो फ्राई करें।

साबूदाना फिंगर्स स्वाद में लाजवाब, बच्चे करेंगे डिमांड
साबूदाना फिंगर्स : शाम के स्नैक्स का समय होते ही बच्चे कुछ क्रिस्पी और मजेदार खाने की जिद करने लगते हैं। ऐसे में रोज-रोज बाजार का जंक फूड देना उनकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप बच्चों को कुछ ऐसा देना चाहते हैं जो स्वाद में मजेदार हो, तो साबूदाना फिंगर्स आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। साबूदाना से बने ये फिंगर्स बच्चों को खूब पसंद आएंगे। इसे जब आलू और मूंगफली के साथ मिलाकर फिंगर्स का शेप दिया जाता है, तो बच्चे इसे बड़े चाव से खाते हैं। यहां हम इसकी सिंपल सी रेसिपी लेकर आए हैं।

सामग्री

साबूदाना: 1 कप (भिगोया हुआ)
उबले आलू: 2 (मैश किए हुए)
भुनी मूंगफली का पाउडर: 3-4 चम्मच
हरी मिर्च: 1 (बारीक कटी हुई, स्वादानुसार)
हरा धनिया: 2 चम्मच (बारीक कटा)
सेंधा नमक या सादा नमक: स्वाद अनुसार
काली मिर्च पाउडर: ½ छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर या नींबू का रस: ½ छोटा चम्मच
तेल/घी: पकाने या शैलो फ्राई करने के लिए
बनाने का तरीका

स्टेप 1: साबूदाने को 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें ताकि वह अच्छे से फूल जाए। इसके बाद सारा पानी छान लें।
स्टेप 2: एक बड़े बाउल में भिगोया हुआ साबूदाना, उबले आलू, मूंगफली का पाउडर, कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, काली मिर्च और अमचूर पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
स्टेप 3: अब हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाएं और इस मिश्रण से लंबे-लंबे 'फिंगर्स' या रोल का आकार बना लें।

फ्राई या बेक करें
एक पैन में थोड़ा सा तेल या घी गरम करें और धीमी-मध्यम आंच पर फिंगर्स को सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें।
यदि आप इसे और भी हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो एयर फ्रायर में थोड़ा सा तेल लगाकर 180°C पर 10-12 मिनट के लिए बेक कर लें।

मिठास को और दोगुना करने के लिए मावा गुजिया एक बेहतरीन ऑप्शन
मावा गुजिया :15 अगस्त का मौका हो और घर में कुछ खास मीठा न बने, ऐसा भला कैसे हो सकता है? आज़ादी के इस पावन पर्व की खुशी को दोगुना करने के लिए मावा गुजिया से बेहतरीन विकल्प और कोई नहीं हो सकता। ऊपर से बेहद खस्ता और अंदर से मावा व मेवों से भरपूर यह गुजिया स्वाद में इतनी लाजवाब होती है कि खाने वाला एक बार में 4-5 पीस आसानी से चट कर जाएगा। अगर आप इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने परिवार और मेहमानों का मुंह कुछ खास अंदाज में मीठा कराना चाहते हैं, तो इस रेसिपी लिंक को अभी सेव कर लें।

सामग्री

डो तैयार करने के लिए
मैदा: 2 कप
देशी घी: 4 बड़े चम्मच
पानी: आटा गूंथने के लिए
स्टफिंगके लिए:

मावा (खोया): 200 ग्राम
पिसी हुई चीनी या तगार: 1 कप
सूजी: 2 बड़े चम्मच (हल्की भुनी हुई)
कटे हुए मेवे: 2 बड़े चम्मच (काजू, बादाम, पिस्ता)
किशमिश: 1 बड़ा चम्मच
इलायची पाउडर: 1 छोटा चम्मच
तलने के लिए: देशी घी या तेल
बनाने का तरीका

स्टेप 1
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा छान लें। अब इसमें 4 चम्मच पिघला हुआ घी डालकर मैदे में अच्छी तरह मिलाएं। जब मैदा मुट्ठी में बंधने लगे, तो समझिए मोयन सही है। अब थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें। आटे को गीले कपड़े से ढककर 20 मिनट के लिए सेट होने दें।

स्टेप 2
एक कड़ाही में मावा को धीमी आंच पर हल्का गुलाबी होने तक भून लें। मावा भून जाने पर इसे एक बर्तन में निकालें और ठंडा होने दें। जब मावा पूरी तरह ठंडा हो जाए, तब इसमें भुनी हुई सूजी, पिसी चीनी, कटे हुए मेवे, किशमिश और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।

स्टेप 3
आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और पूरी की तरह पतला बेल लें। अब इस बेली हुई पूरी को गुजिया के सांचे पर रखें। बीच में 1-2 चम्मच मावा की स्टफिंग भरें। किनारे पर उंगली से हल्का सा पानी लगाएं ताकि गुजिया तलते समय खुले नहीं। सांचे को कसकर दबाएं और अतिरिक्त आटा हटा दें।

स्टेप 4
कड़ाही में घी या तेल मध्यम आंच पर गर्म करें। जब तेल हल्का गर्म हो जाए, तो उसमें एक-एक करके गुजिया डालें। गुजिया को हमेशा धीमी आंच पर ही तलें, इससे यह बाहर से एकदम खस्ता और क्रिस्पी बनेगी। जब गुजिया दोनों तरफ से सुनहरी हो जाए, तो इसे पेपर टॉवल पर निकाल लें। इसे ठंडा होने दें और फिर इसका आनंद लें।

शाम के नाश्ते में जोधपुरी मिर्ची वड़ा एक बेहतरीन विकल्प
मिर्ची वड़ा  : शाम के समय अक्सर लोग चाय के साथ प्याज के पकोड़े की रेसिपी खाना पसंद करते हैं। लेकिन, आज हम आपके लिए जोधपुरी स्नैक्स लेकर आए हैं। यह जोधपुरी मिर्ची वड़ा की रेसिपी स्वाद में बेहद लाजवाब लगती है। तो चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं?

मिर्ची वड़ा के लिए सामग्री
बैटर के लिए सामग्री: बेसन 2 कप, आधा चम्मच अजवाइन, स्वादानुसार नमक, बेकिंग सोडा, पानी

भरावन के लिए सामग्री: साबूत धनिया 1 बड़ा चम्मच, जीरा आधा बड़ा चम्मच, सौंफ़ आधा बड़ा चम्मच, तेल 2 बड़े चम्मच, हींग चुटकीभर, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट

पाउडर मसाले की सामग्री: हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर 2 चम्मच, गरम मसाला आधा चम्मच, कसूरी मेथी 2 चम्मच, आलू उबले हुए, अमचूर पाउडर 1 चम्मच, स्वादानुसार नमक, हरी धनिया,

मिर्ची वड़ा बनाने का तरीका?
पहला स्टेप: एक बड़े बाउल में बेसन, नमक, अजवायन और बेकिंग सोडा डालें और सभी सामग्री को आपस में मिला लें। धीरे धीरे पानी डालें और फिर बैटर को अच्छी तरह से फेंटें। इस बात का ध्यान रहें कि घोल न तो बहुत गाढ़ा होना चाहिए और न ही बहुत पतला। साथ ही बैटर में कोई लम्स न रहें। जब ​​घोल तैयार हो जाए, तो उसे एक तरफ रख दें।

दूसरा स्टेप: सभी साबूत मसालों को मिक्सर ग्राइंडर जार में दरदरा पीस लें। एक पैन को तेज़ आँच पर रखें और उसमें तेल डालें। इसके बाद दरदरे पिसे हुए साबुत मसाले और हींग डालें; चलाएँ और धीमी आँच पर 30 सेकंड से 1 मिनट तक पकाएँ। अब इसमें कसूरी मेथी और थोड़ा सा पानी डालें और मसालों को 1-2 मिनट और पकाएँ। उसके बाद उबाले हुए आलू को मैश करें और पैन में डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। इसके बाद अमचूर पाउडर, नमक डालें और फिर पोटैटो मैशर से सब कुछ मैश करके मिला लें।

तीसरा स्टेप: सभी हरी मिर्चों को धोकर पोंछ लें; मिर्च में एक चीरा लगाएँ और फिर उसका सिरा काट दें। फिर चम्मच की मदद से मिर्च के बीज निकाल दें। इसी तरह सभी मिर्च तैयार कर लें। इसके बाद मिर्च में फिलिंग भरें। ध्यान रहे कि फिलिंग को अच्छी तरह दबाकर भरें।

चौथा स्टेप: फिर मिर्च को बेसन के बैटर में डालकर तेल में फ्राई करने के लिए डालें। मिर्चों को मीडियम आंच पर सुनहरा भूरा होने तक तलें और उन्हें एक छलनी में निकाल लें।

खासतौर से पंजाबी छोले का स्वाद गजब का .......?
पंजाबी छोले : पंजाबी खाने की शान हैं छोले भटूरे और छोले पूरी, शादी हो या कोई त्योहार घरों में छोले तो बनते ही हैं। पंजाबी छोले में जो स्वाद आता है वो कई बार घर में बनाने पर नहीं मिल पाता। खासतौर से ढाबे पर मिलने वाले पंजाबी छोले का स्वाद अलग ही होता है। अगर आप भी पंजाबी छोले बनाकर खाना चाहते हैं तो एक बार इस तरह से छोले बनाकर खाएं। आइये जानते हैं पंजाबी छोले की आसान रेसिपी।

पंजाबी छोले की रेसिपी
पहला स्टेप- पंजाबी छोले बनाने के लिए आपको सफेद काबुली चना यानि मोटे वाले छोले लेने हैं। अब छोले को 1-2 बार पानी से धोकर इसे 8 घंटे के लिए भिगोना है। अब कुकर में छोले डालें और इसमें इतना पानी डालना है कि अच्छी तरह से डूब जाएं। इसके साथ ही कुछ खड़े मसाले अपने स्वादानुसार डाल दें। छोले को मीडियम लो फ्लेम पर 3-4 सीटी आने तक पकाना है।

दूसरा स्टेप- मसाला बनाने के लिए आपको 3 मीडियम साइज के प्याज लेने हैं और उनका बारीक पेस्ट बनाना है। 2 टमाटर का पेस्ट बनाना है उसमें थोड़ी सा लहसुन हरी मिर्च अदरक भी डाल दें। टमाटर को भी बारीक पेस्ट जैसा बनाकर तैयार कर लें।

तीसरा स्टेप- अब लोहे ही कढ़ाई लेनी आप कास्ट आयरन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे छोले में एकदम बढ़िया सा रस्टिक फ्लेवर और रस्टिक कलर आ जाएगा। इसमें सरसों का तेल डालें और तेल जैसे ही गरम हो इसमें जीरा अजवाइन और हींग का तड़का लगाना है। अब सबसे पहले प्याज का पेस्ट डाल दें और इसे अच्छी तरह से भून लें। जब प्याज में कलर आ जाए तो इसमें टमाटर का पेस्ट भी मिला दें।

चौथा स्टेप- अब इसमें मसाले डाल दें। आपको हल्दी, धनिया पाउडर और कलर के लिए कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालनी है। इसमें थोड़ा सा पानी डालकर मसालों को अच्छी तरह से पका लें। जब मसाला भुन जाए तो इसमें उबले हुए छोले पूरे पानी सहित डाल दें। अगर छोले गाढ़े लगें तो इसमें थोड़ा गर्म पानी मिला दें।

पांचवां स्टेप- छोले को मसालों के साथ 5 से 10 मिनट पकाना है और अब इसमें छोले मसाला डाल दें। इससे छोले में एक अलग सा अरोमा आएगा। आपको 1 छोटा चम्मच छोले मसाला मिलाना है। इस बीच 7-8 छोले के दानों को मसल दें इससे छोले में गाढ़ापन आने लगेगा।

अब छोले में पंजाबी फ्लेवर लाने के लिए एक पैन में डालें घी या मक्खन और इसमें लंबाई में कटे अदरक के लच्छे और लंबी कटी हुई हरी मिर्च को चटकाएं और इस तड़के को छोले के ऊपर डाल दें। एकदम बढ़िया से पंजाबी छोले बनकर तैयार है। इसमें बरीक कटा हरा धनिया डालकर सर्व करें।

खाने का स्वाद दोगुना कर देगी खजूर-टमाटर की खट्टी मीठी चटनी
खजूर टमाटर की खट्टी मीठी चटनी : खाने के साथ अगर चटनी मिल जाए तो साधारण खाना भी और ज्यादा स्वादिष्ट लगने लगता है। खासकर खट्टी-मीठी चटनी का स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। अगर आप भी रोज एक जैसी चटनी खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार कुछ अलग ट्राई करें। खजूर और टमाटर से बनी खट्टी-मीठी चटनी स्वाद में इतनी लाजवाब होती है कि इसे आप समोसे, कचौड़ी, पकौड़े, पराठे या स्नैक्स के साथ सर्व कर सकते हैं। खजूर और गुड़ इसकी मिठास बढ़ाते हैं, जबकि टमाटर और अमचूर पाउडर चटनी को हल्का खट्टापन देते हैं। इसमें डाले गए मसाले इसका स्वाद और भी मजेदार बना देते हैं। तो चलिए जानते हैं घर पर स्वादिष्ट खजूर-टमाटर की चटनी बनाने की आसान रेसिपी।

खजूर-टमाटर की खट्टी-मीठी चटनी बनाने के लिए सामग्री
टमाटर 4, खजूर 5, तेल 1 चम्मच, जीरा आधा चम्मच, सौंफ आधा चम्मच, मेथी दाना आधा चम्मच, तेज पत्ता 1, दालचीनी 1, कश्मीरी लाल मिर्च आधा चम्मच, गरम मसाला , नमक,  काला नमक, किशमिश 1 tbsp, जीरा पाउडर ½ tsp, सौंठ पाउडर ¼ tsp, गुड़ ½ cup, काजू 1 tbsp, इलाइची 1, अमचूर पाउडर 2 tsp ऐसे बनाएं खजूर-टमाटर की खट्टी-मीठी चटनी

खजूर-टमाटर की खट्टी-मीठी चटनी बनाने की विधि
सबसे पहले टमाटर और खजूर को छोटे टुकड़ों में काट लें। कड़ाही में तेल गर्म करके जीरा, सौंफ, मेथी दाना, तेज पत्ता और दालचीनी डालें। मसाले चटकने लगें तो कटे हुए टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं।

अब इसमें खजूर, किशमिश, कश्मीरी लाल मिर्च, गरम मसाला, नमक, काला नमक, जीरा पाउडर और सौंठ पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद गुड़ डालें और धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक टमाटर और खजूर अच्छी तरह गल न जाएं।

मिश्रण को थोड़ा ठंडा करके मिक्सी में पीस लें। अब चटनी को दोबारा कड़ाही में डालकर अमचूर पाउडर और काजू मिलाएं। 1-2 मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें। तैयार है आपकी स्वादिष्ट खजूर-टमाटर की खट्टी-मीठी चटनी। इसे गर्मागर्म पकौड़े, समोसे, कचौड़ी या पराठे के साथ सर्व करें।

घर पर बना लें लौकी के स्वादिष्ट और करारे पकोड़े
लौकी के पकौड़े  : अगर आप रोज-रोज एक जैसी सब्जी खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार लौकी से कुछ नया और स्वादिष्ट बनाकर देखें। घर पर बने लौकी के करारे पकौड़े चाय के साथ परफेक्ट स्नैक हैं। बाहर से ये पकौड़े बेहद क्रिस्पी और अंदर से नरम लगते हैं। खास बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती। लौकी को बेसन और मसालों के साथ मिलाकर तैयार किए गए ये पकौड़े बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आ सकते हैं। शाम की चाय के साथ इन्हें हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

लौकी के पकोड़े बनाने के लिए सामग्री
एक कप लौकी, आधा कप प्याज, आधा  कप बेसन, दो बड़े चम्मच सूजी, दो हरी मिर्च, हरी मिर्च की धनियां, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच ऑर्गैनों, आधा चम्मच चिली फ्लैक्स, नमक स्वाद अनुसार

कैसे बनाएं लौकी के पकोड़े?
पहला स्टेप: लौकी के पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले, एक कप ताजी लौकी को अच्छी तरह से कद्दूकस कर लें। अब एक गहरे बर्तन में घिसी हुई लौकी, आधा कप कटा प्याज, बेसन, सूजी, कटी हरी मिर्च और हरा धनिया, दो चम्मच दही डालें और आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। सूजी डालने से पकोड़े क्रिस्पी बनते हैं तो इसे बैटर में डालना न भूलें। अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, ओरिगैनो, चिली फ्लेक्स और स्वाद अनुसार नमक डालें। अब उसके बाद, थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें।

दूसरा स्टेप: अब एक कड़ाही को गैस पर रखें और उसमें तेल डालें और जब तेल गर्म हो जाए तो बैटर में से थोड़ा थोड़ा मिश्रण लेकर तेल में डालें। गैस की आंच हाई से मीडियम फ्लेम पर रखें। पकोड़े को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें। जब पकोड़े पक जाएं तब उसे शीट पेपर पर निकालें ताकि एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाए।

तीसरा स्टेप: अब, हरी धनिया के चटनी के साथ गरमा गरम पकोड़े को सर्व करें।

घर पर बना लें ढाबा स्टाइल काजू मसाला
काजू मसाला :अगर हर बार पनीर या मिक्स वेज बनाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार घर पर ढाबा स्टाइल काजू की ख़ास रेसिपी बनाएं। काजू, टमाटर, प्याज और खुशबूदार मसालों से बनी इसकी रिच और क्रीमी ग्रेवी खाने का स्वाद दोगुना कर देती है। यह रेसिपी दिखने में जितनी शाही लगती है, बनाने में उतनी ही आसान है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत या महंगी सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती। आइए जानते हैं इसकी आसान रेस

काजू मसाला के लिए सामग्री
काजू पेस्ट के लिए: प्याज़  तीन मीडियम आकार के, काजू 40-45 पीस

ग्रेवी के लिए: घी 3 बड़े चम्मच, काजू 40-45 पीस, तेल 1 बड़ा चम्मच, जीरा 1 छोटा चम्मच, हरी इलायची 2-3 पीस, दालचीनी 1 इंच का टुकड़ा, तेज़ पत्ता 1 पीस, लहसुन 2 बड़े चम्मच,  हरी मिर्च 2 पीस, प्याज़ 2 मध्यम आकार के, अदरक-लहसुन का पेस्ट 1 बड़ा चम्मच, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच, धनिया पाउडर 2 छोटे चम्मच, जीरा पाउडर 1 छोटा चम्मच, टमाटर 3-4, नमक स्वादानुसार, कसूरी मेथी 1 छोटा चम्मच,  ताज़ा हरा धनिया ज़रूरत के अनुसार

काजू मसाला बनाने की विधि
सबसे पहले काजू पेस्ट बनाने के लिए, एक बर्तन में पानी गरम करें, उसमें प्याज़ और काजू डालें और तेज़ आँच पर 10-12 मिनट तक उबालें। पकने के बाद, उबले हुए काजू और प्याज़ को छान लें और साफ़ पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद, इन्हें एक ग्राइंडिंग जार में डालें, थोड़ा पानी मिलाएँ और बारीक व मुलायम पेस्ट बना लें। आपका प्याज़ और काजू का पेस्ट तैयार है; इसे बाद में इस्तेमाल करने के लिए अलग रख दें।

अब, एक कड़ाही को धीमी आंच पर रखें, उसमें घी और काजू डालें। काजू को धीमी आंच पर सुनहरा भूरा होने तक भूनें। उसी कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच तेल और डालें फिर जीरा, इलायची, दालचीनी, तेजपत्ता, लहसुन और हरी मिर्च डालें। धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक लहसुन अच्छी तरह पक न जाए। इसके बाद प्याज डालें और मीडियम आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें।

इसके बाद धनिया पाउडर और जीरा पाउडर डालें। इसे तब तक भूनें जब तक घी अलग न होने लगे। अब टमाटर और नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं। ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकाएं। अब तैयार किया हुआ प्याज-काजू का पेस्ट डालें। मध्यम आंच पर 8-10 मिनट तक लगातार या थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए पकाएं।

अब भुने हुए काजू, कसूरी मेथी, गरम मसाला और क्रीम डालें। मीडियम आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं। स्वाद चखें और ज़रूरत के अनुसार नमक-मसाले ठीक कर लें। आखिर में ताज़ा कटा हुआ हरा धनिया डालें। आपकी काजू मसाला डिश परोसने के लिए तैयार है। इसे नान, रोटी या अपनी पसंद की किसी भी भारतीय ब्रेड के साथ गरमा-गरम परोसें।

एक बार अरबी के पत्तों के पकोड़े बनाकर खाएं
अरबी के पत्तों के पकोड़े : अरबी की सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी। लोग सूखी अरबी और रसेदार अरबी की सब्जी बनाकर खाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी अरबी के पत्तों के पकोड़े बनाकर खाए हैं। ये इतने कुरकुरे और मजेदार बनते हैं कि खाने वाले 1-2 खाकर खुद को रोक नहीं पाएंगे। अरबी के पत्तों की सब्जी भी बनती है। इसे बेसन में लपेटकर तैयार किया जाता है। अगर आपको चाय के साथ कुछ क्रिस्पी खाने और गर्म खाने का मन है तो अरबी के पत्तों के पकोड़े बनाकर खा सकते हैं। इसकी रेसिपी बहुत आसान है।

अरबी के पत्तों के पकोड़े की रेसिपी
पहला स्टेप- सबसे पहले अरबी के पत्ते खरीदकर ले आएं। अगर आपके आसपास कहीं अरबी की खेती होती है तो आप वहां से ताजा पत्ते ला सकते हैं। पत्तों को अच्छी तरह से पानी से धो लें। 1 बड़ा प्याज लें और उसे बारीक काट लें। करीब 3-4 हरी मिर्च और 10-12 लहसुन की कली लें और हरी मिर्च के साथ इन्हें दरदरा कूट लें। एक बाउल में बेसन डालें। इसमें कटी प्याज, हरी मिर्च और लहसुन का पेस्ट डालें। थोड़ा नमक और हल्दी बेसन में डालकर अच्छी तरह से पानी डालते हैं मिक्स करें। बेसन का आपको गाढ़ा पेस्ट बनाना है जो आसानी से अरबी के पत्तों पर चिपक जाए।

दूसरा स्टेप- अरबी के पत्तों से डंठल पूरी तरह से हटा दें। अब पत्ते पर पीछे की साइड पूरे पर हल्का हल्का बेसन लगाते जाएं। अब इसी बेसन लगे पत्ते के ऊपर एक और पत्ता उल्टा करके रखें। अब इस पर भी बेसन लगा दें। करीब 3-4 पत्ते ऐसे ही एक दूसरे के ऊपर रखकर बेसन लगाते जाएं। पत्ते को एक तरफ से फोल्ड करें और बेसन लपेट दें। सारी परत पर बेसन लपेटते जाएं और इसे फोल्ड करते जाएं।

तीसरा स्टेप- आपको पत्तों को जितनी छोटी हो सके उतनी छोटी फोल्ड बनानी है। अब एक कड़ाही के ऊपर जालीदार बर्तन रखें। कड़ाही में पानी डालकर गर्म करें और इसमें जाली के ऊपर बेसन में लिपटे अरबी के पत्ते रखें और ढककर पकाएं। जब भाप में बेसन और पत्ते पक जाएं तो इन्हें निकालकर गोल-गोल काटते जाएं।

चौथा स्टेप- अब कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें। इसमें अरबी के पीस डालकर गोल्डन और कुरकुरा होने तक इन्हें फ्राई कर लें। सारे अरबी के पत्ते के पकोड़े ऐसे ही फाई करते जाएं। इनके ऊपर चाट मसाला डालें और इसे बारिश के मौसम में गर्म अदरक वाली चाय के साथ इंजॉय करें। ये पकोड़े बहुत ही क्रिस्पी बनते हैं।

कैसे बनाएं सूजी आलू का स्टिक्स?
सूजी आलू क्रंची फिंगर्स  :अगर आपको शाम की चाय के साथ कुछ क्रंची स्नैक्स खाने का मन कर रहा है तो आप सूजी और आलू की यह शानदार रेसिपी बना सकते हैं। यह स्टिक रेसिपी आसानी से बन जाती हैं। आप इसका इस्तेमाल आराम से एक महीने तक कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह स्टिक रेसिपी

सूजी आलू का स्टिक्स बनाने के लिए सामग्री
सूजी स्टिक्स: सूजी 1 कप, पानी 1 कप, तेल 1 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, उबला हुआ आलू 2 छोटे टुकड़े
कोटिंग: कॉर्नफ्लेक्स, ब्रेड क्रम्ब्स थोड़ी मात्रा में, कॉर्नफ्लोर 1 बड़ा चम्मच, मैदा 1 बड़ा चम्मच, पानी - थोड़ी मात्रा में, नमक थोड़ा सा, तेल तलने के लिए

कैसे बनाएं सूजी आलू का स्टिक्स?
पहला स्टेप: सूजी आलू का स्टिक्स बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में एक कप पानी और एक चम्मच तेल डालें। जब पानी हल्का गरम हो जाए तब गैस बंद कर दें। जब पानी हल्का ठंडा हो तब इसमें थोड़ा थोड़ा सूजी और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। सूजी को अच्छी तरह चलाएं, दो मिनट के अंदर अच्छा सा डो बनकर तैयार हो जाएगा।

दूसरा स्टेप: जब सूजी का डो बन जाए तब उसमें आलू को ग्रेट कर के डालें और आपस में अच्छी तरह से मिलाएं और एक बार फिर से गूंथ लें। अब आटे को एक बटर पेपर पर रखें और बेलन से बेलें। बेलने के बाद उसे स्टिक की तरह काटें। आप अपने पसंद का शेप भी दे सकते हैं। सभी स्टिक्स को एक प्लेट में निकालें।

तीसरा स्टेप: अब, कॉर्न फ्लेक्स को लें और उसका चूरा बना दें। कॉर्न फ्लेक्स के चूरे में थोड़ा सा ब्रेड क्रम्ब्स मिला दें। उसके बाद दूसरे बाउल में एक चम्मच मैदे में एक चम्मच कॉर्न फ्लोर और नमक मिलाएं। इसका घोल बना लें, इस बात का ध्यान रखें कि यह न ज़्यादा पतला होना चाहिए और न ही ज़्यादा गाढ़ा।

चौथा स्टेप: अब एक एक कर के सभी स्टिक्स को घोल में डीप करें और फिर उसे कॉर्न फ्लेक्स क चूरे से कोट करें। जब सभी कोटिंग हो जाए तब इसे तेल में डीप फ्राई करें।

पांचवां स्टेप: इन सभी स्टिक्स को आप जीप लॉक में रखकर फ्रीज़र में रख सकते हैं। फ्रीजर में रखने से आप एक महीने तक इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

भुट्टे की मसालेदार सब्जी स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल
भुट्टे की मसालेदार सब्जी  : मॉनसून में भुट्टा खाने का अपना ही मज़ा है। कुछ लोग भुट्टे को उबालकर, कुछ भुट्टे की सलाद रेसिपी तो कुछ भुट्टे को भूनकर, नमक नींबू लगाकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या अपने भुट्टे की मसालेदार सब्जी का स्वाद चखा है? यह टेस्ट में बेहद लाजवाब लगता है। ख़ास बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह स्वादिष्ट सब्जी?

कॉर्न की मसालेदार सब्जी बनाने के लिए सामग्री
1 इंच अदरक, 5 लहसुन, 3 हरी मिर्च, 2 कप कॉर्न ऑयल, 1.2 छोटा चम्मच जीरा, 1 प्याज़, 1.2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 2 टमाटर, 1 छोटा चम्मच नमक, 1.5 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 5-6 काजू, 1.4 छोटा चम्मच गरम मसाला, 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी, 1.2 छोटा चम्मच चाट मसाला, 1 छोटा चम्मच बटर, 1 छोटा चम्मच तेल, हरा धनिया

कैसे बनाएं कॉर्न की मसालेदार सब्जी?
पहला स्टेप: कॉर्न की मसालेदार सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले, 2 कप कॉर्न को पानी में अच्छी तरह से उबाल लें। इस तब तक उबालना है जब तक यह पक न जाएं। ध्यान रहे कॉर्न ताजा होना चाहिए ताकि फूले फूले दाने निकलें। जब कॉर्न उबल जाए तो पानी छानकर गैस ऑन करें और कड़ाही में बटर डालकर भुट्टे को हल्की आंच पर पका लें। फिर दूसरे बर्तन में ढककर रखें।

दूसरा स्टेप: अब एक कड़ाही में तेल और आधा चम्मच जीरा डालें और जब ये चटकने लगे तब इसमें अदरक, लहसुन और 3 हरी मिर्च को कद्दूकसकर डालें। जब लहसुन सुनहरे रंग की हो जाए तब इसमें बारीक कटा प्याज डालें। प्याज को मीडियम आंच पर सुनहरा होने तक पकाएं। जब प्याज सुनहरा हो जाए तब उसमें मैश किया हुआ टमाटर का पल्प डालें। अब इस मिश्रण को तब पक पकाना है जब तेल मिश्रण तेल से अलग न हो जाए।

तीसरा स्टेप: अब इसमें हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, नमक, धनिया पाउडर,  गरम मसाला, कसूरी मेथी, चाट मसाला, डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। जब मसाला अच्छी तरह पक जाए तब इसमें काजू का पेस्ट डालें। इससे स्वाद बढ़ जाता है। काजू का पेस्ट मिलाकर उसे भी अच्छी तरह पकाएं। जब मसाला पूरी तरह पक जाए तब इसमें बॉयल किया हुआ भुट्टा डालें और आपस में मिलाएं। कुछ मिनटों तक सब्जी पकाएं और फिर गैस बंद कर दें। आखिर में हरी धनिया से सब्जी को गार्निश करें। आपकी कॉर्न की मसालेदार सब्जी बनकर तैयार है।

सुबह नाश्ते में बना लें बेसन-सूजी के टेस्टी कटलेट
टेस्टी कटलेट : सुबह-सुबह नाश्ते में क्या नया और टेस्टी बनाया जाए, यह हर घर का एक बड़ा सवाल होता है। अगर आप भी रोज-रोज के वही पुराने नाश्ते खाकर बोर हो चुके हैं, तो बेसन-सूजी के कटलेट आपके लिए बिल्कुल बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। यह बाहर से एकदम क्रिस्पी और अंदर से बेहद सॉफ्ट बनते हैं। स्वाद ऐसा कि घर का हर सदस्य उंगलियां चाटता रह जाएगा और बार-बार इसे बनाने की फरमाइश करेगा। यहां हम बेसन-सूजी के टेस्टी कटलेट की रेसिपी बता रहे हैं, तो बिना देरी किए इस लिंक को सेव कर लें।

सामग्री

सूजी (रवा): 1 कप
बेसन: 1/2 कप
पानी: 2.5 कप
बारीक कटा प्याज: 1 (मध्यम)
बारीक कटी हरी मिर्च: 2
अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
कद्दूकस की हुई गाजर व शिमला मिर्च: 1/2 कप
हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
मसाले: 1/2 छोटा चम्मच जीरा, 1/2 छोटा चम्मच राई, चुटकीभर हींग, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला और 1 चम्मच अमचूर/नींबू का रस।
नमक: स्वादानुसार
तेल: तलने के लिए
बनाने का तरीका
स्टेप 1

एक बड़े बर्तन में सूजी, बेसन, नमक और सभी सूखे मसाले डालें। अब इसमें 2.5 कप पानी डालकर एक पतला घोल तैयार कर लें ताकि इसमें गुठलियां ना रहें।

स्टेप 2
एक कड़ाही में 1 चम्मच तेल गरम करें। इसमें जीरा, राई, हींग, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर भूनें। अब इसमें कटी हुई सब्जियां (प्याज, गाजर, शिमला मिर्च) डालकर 1 मिनट तक चलाएं। इसके बाद तैयार किया हुआ बेसन-सूजी का घोल इसमें डाल दें।

स्टेप 3
आंच को धीमा रखें और मिश्रण को लगातार चलाते रहें। 4-5 मिनट में बेसन और सूजी सारा पानी सोख लेंगे और एक गाढ़े आटे की तरह जमने लगेंगे। अंत में हरा धनिया मिलाएं और गैस बंद कर दें।

स्टेप 4
एक थाली या ट्रे को तेल से चिकना करें। गरम मिश्रण को थाली में फैलाकर बराबर सेट कर लें। 10 मिनट ठंडा होने दें, फिर मनचाहे शेप में काट लें।

स्टेप 5
पेन में थोड़ा सा तेल गरम करें और कटलेट को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक मध्यम आंच पर सेक लें। फिर इसे चटनी और सॉस के साथ सर्व करें।