टेक-मित्र - Tarun Mitra

टीवीएस ऑर्बिटर इलेक्ट्रिक स्कूटर के दोनों वेरिएंट के बढ़े दाम
दिल्ली में ऑर्बिटर V1 की एक्स-शोरूम कीमत अब ₹91,500

टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस ऑर्बिटर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। अलग-अलग राज्यों में कीमत में अलग बदलाव किया गया है। ऑर्बिटर V1 की कीमत करीब ₹3,700 तक बढ़ी है, जबकि V2 की कीमत में ₹4,000 तक का इजाफा हुआ है।

दिल्ली में ऑर्बिटर V1 की एक्स-शोरूम कीमत अब ₹91,500 हो गई है, जो पहले ₹87,800 थी। वहीं, कर्नाटक और तमिलनाडु में इसकी कीमत बढ़कर ₹95,500 हो गई है। हालांकि, महाराष्ट्र में V1 की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह अभी भी ₹91,800 में उपलब्ध है।

बड़ी बैटरी वाले ऑर्बिटर V2 की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली, कर्नाटक और तमिलनाडु में इसकी कीमत करीब ₹3,900 बढ़ी है, जबकि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा ₹4,000 की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद महाराष्ट्र में V2 की कीमत ₹1.06 लाख और दिल्ली में करीब ₹1.13 लाख हो गई है।

कीमत बढ़ाने के बावजूद कंपनी ने स्कूटर के मैकेनिकल पैकेज या फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया है। टीवीएस ऑर्बिटर को खासतौर पर शहर में रोजाना इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

बैटरी और रेंज
टीवीएस ऑर्बिटर दो बैटरी विकल्पों में आता है। इसके V1 वेरिएंट में 1.8kWh बैटरी पैक मिलता है, जो 86 किलोमीटर तक की IDC रेंज देने का दावा करता है। वहीं, V2 में 3.1kWh की बड़ी बैटरी दी गई है और इसकी IDC रेंज 158 किलोमीटर तक बताई गई है।

दोनों वेरिएंट की टॉप स्पीड 68 किमी/घंटा है। इनमें इको और सिटी जैसे राइडिंग मोड भी दिए गए हैं, जिससे इसे रोजमर्रा की शहरी जरूरतों के लिए व्यावहारिक इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाया गया है।

दस हजार में करे Yamaha R2 की प्री-बुकिंग, अगस्त में होगी लॉन्च
जानें क्या है खास

यामाहा मोटर इंडिया ने अपनी नई स्पोर्टबाइक यामाहा R2 के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी की इस एंट्री-लेवल सुपरस्पोर्ट बाइक को 27 अगस्त 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। बाइक की प्री-बुकिंग के लिए ग्राहकों को 10,000 रुपये देने होंगे, जिसे खरीदारी के समय बाइक की कुल कीमत में एडजस्ट किया जाएगा।

प्री-बुकिंग की रकम पूरी तरह रिफंडेबल रखी गई है। ग्राहक 5 सितंबर 2026 से अपनी बुकिंग कैंसिल कराकर राशि वापस ले सकेंगे। बाइक की आधिकारिक कीमत और अन्य प्रमुख जानकारियां लॉन्च के दिन सामने आएंगी।

यामाहा R2 को कंपनी के पोर्टफोलियो में R15M और R3 के बीच जगह मिलने की उम्मीद है। हालांकि, यामाहा R3 को भारतीय बाजार में पिछले साल के अंत में बंद कर दिया गया था। लॉन्च के बाद R2 का मुकाबला केटीएम आरसी 200 और हीरो करिश्मा एक्सएमआर जैसी बाइक्स से हो सकता है।

फिलहाल यामाहा ने R2 के इंजन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। हालांकि, माना जा रहा है कि भारतीय मॉडल में सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया जा सकता है। संभावना है कि इसमें R15 के 155cc इंजन का बड़ा वर्जन इस्तेमाल किया जाए।

सेगमेंट में मुकाबले को देखते हुए R2 के इंजन से करीब 25-26 bhp की पावर मिलने की उम्मीद है। इसमें R15 की तरह वेरिएबल वॉल्व टेक्नोलॉजी मिलने की संभावना भी जताई जा रही है। इंजन को लिक्विड-कूल्ड और हाई-रेविंग यूनिट के तौर पर पेश किया जा सकता है, जिसकी रेडलाइन 10,000 rpm से ऊपर हो सकती है।

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल दे रहा एक रुपये का सिम
एक रुपये में मिल रहा है सिम

बिजनौर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने ग्राहकों के लिए कई नए प्लान और विशेष ऑफर पेश किए हैं। बिजनौर स्थित बीएसएनएल कार्यालय में गुरुवा को आयोजित प्रेस वार्ता में इन योजनाओं की जानकारी दी गई।

प्रेस वार्ता की अध्यक्षता प्रचलन क्षेत्र प्रमुख बिजनौर एल.एम. सिंह ने की। उन्हाेंने बताया कि एफटीटीएच के 499 रुपये वाले प्लान पर पहले महीने सेवा बिल्कुल मुफ्त रहेगी। इसके बाद अगले तीन महीनों तक 100 रुपये की मासिक छूट मिलेगी, जिससे ग्राहक को 399 रुपये प्रतिमाह का भुगतान करना होगा। इस प्लान में 3300 जीबी हाई-स्पीड डेटा तथा 24 घंटे अनलिमिटेड कॉल की सुविधा दी जा रही है।

इसी क्रम में फ्रीडम ऑफर के तहत 1111 रुपये के प्लान में 200 एमबीपीएस हाई-स्पीड इंटरनेट, 5000 जीबी हाई-स्पीड डेटा और 24 घंटे अनलिमिटेड कॉल की सुविधा दी गई है। इस ऑफर की अवधि छह माह रखी गई है। ग्रामीण ग्राहकों के लिए 259 रुपये का प्लान भी पेश किया गया है, जिसमें 25 एमबीपीएस हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक रुपये का फ्रीडम ऑफर प्लान भी आकर्षण का केंद्र है। इसमें मुफ्त सिम, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन 1 जीबी डेटा और 100 एसएमएस की सुविधा 24 दिनों की वैधता के साथ दी जा रही है। बीएसएनएल ने 2399 रुपये के मोबाइल प्लान पर भी विशेष ऑफर घोषित किया है। इसमें 47 अतिरिक्त दिनों की वैधता के साथ कुल 412 दिन की वैधता, अनलिमिटेड लोकल एवं STD कॉल, प्रतिदिन 2 जीबी डेटा और 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलेंगे। यह विशेष ऑफर 12 अगस्त से 12 सितंबर 2026 तक लागू रहेगा।

प्रेस वार्ता में बिजनौर में बीएसएनएल नेटवर्क के विस्तार की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि जिले में करीब 500 ग्राम पंचायतों को बीएसएनएल नेटवर्क से जोड़ा जा चुका है और लगभग 250 बीएसएनएल 4जी टावर वर्तमान में कार्यरत हैं। इससे ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी बेहतर होने का दावा किया गया। इसके अलावा बीएसएनएल की स्टाइलिश फोन सर्विस भी दूरस्थ एवं चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों के लिए उपलब्ध है। दस्तावेज के अनुसार हैंडसेट की कीमत 1,34,166 रुपये है। सरकारी उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल SMS शुल्क 18 रुपये प्रति मिनट SMS और वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं के लिए 25 रुपये प्रति मिनट एसएमएस निर्धारित है। सरकारी उपयोगकर्ताओं के लिए 4,503 रुपये तथा वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं के लिए 7,507 रुपये के 30-दिवसीय मासिक प्लान भी बताए गए हैं।

बीएसएनएल ने कहा कि स्वदेशी 4G तकनीक, भारतनेट ,एफटीटीएच, वाई फाई और डिजिटल सेवाओं के विस्तार के माध्यम से देश के नागरिकों तक सस्ती, विश्वसनीय और बेहतर दूरसंचार सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास जारी है। इस अवसर पर एल एम सिह के साथ एजीएम हेमेन्द्र पाल सिंह भी मौजूद रहे |

Google Pixel 11 Pro Fold लॉन्च: मुकाबला सैमसंग से होना चाहिए था, लेकिन
नई दिल्ली। Google Pixel 11 सीरीज में नया फोल्डेबल फोन भी लॉन्च हुआ है। इसका नाम Google Pixel 11 Pro Fold है। इसका सीधा मुकाबला वैसे तो सैमसंग के फोल्ड से होना चाहिए, लेकिन स्पेसिफिकेशंस से ऐसा लग रहा है कि मोटोरोला का फोल्ड भी गूगल पर भारी पड़ सकता है। Pixel 11 Pro Fold में नया Tensor G6 चिपसेट दिया गया है। 512 जीबी स्टोरेज मिलता है। 16 जीबी रैम लगी है। उसके बावजूद इसके ज्यादातर फीचर्स पिछले साल आए Pixel 10 Pro Fold जैसे हैं। इस आर्टिकल में हम आपके लिए Google Pixel 11 Pro Fold, Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra और Motorola Razr Fold के स्पेसिफिकेशंस का कंपैरिजन लाए हैं। साथ ही नए पिक्सल के प्राइस पर भी बात होगी और जानेंगे कि कौन सा फोल्ड आपकी चॉइस बेहतर बन सकता है।

Google Pixel 11 Pro Fold के भारत में प्राइस और उपलब्धता
Google Pixel 11 Pro Fold की कीमत भारत में 1,86,999 रुपये है। यह फोन सिर्फ एक मॉडल- 16GB रैम और 512GB स्टोरेज में आता है। यह एक बुक-स्टाइल फोल्डेबल है। फोन के प्री-ऑर्डर ऑनलाइन शुरू हो गए हैं।

Google Pixel 11 Pro Fold खास बातें
Pixel 11 Pro Fold लेटेस्ट एंड्रॉयड 17 पर चलता है। फोन को अनफोल्ड करने पर 8 इंच का डिस्प्ले मिलता है। आउटर स्क्रीन 6.5 इंच है।
पिक्सल 11 प्रो फोल्ड में 3 बैक कैमरा हैं। 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 10.5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 10.8 एमपी का टेलीफोटो कैमरा है। फोन में 10-10 मेगापिक्सल के दो फ्रंट कैमरा दिए गए हैं।
हालांकि अगर कैमरों की तुलना पिछले साल आए पिक्सल फोल्ड से की जाए तो कोई बड़ा बदलाव इस बार नहीं है।

नए पिक्सल फोल्ड में 4,806mAh बैटरी है। ना तो बैटरी में ना ही चार्जिंग स्पीड में कंपनी ने पिछले मॉडल के मुकाबले कोई अहम सुधार किया है।

आपके लिए कौन हो सकता है सही चॉइस?
परफॉर्मेंस व गेमिंग के मामले में Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra कहीं आगे है, क्योंकि उसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर दिया गया है, जो Google के Tensor G6 से आगे है।
कैमरा : इस मामले में भी Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra आगे हैं। इसमें कंपनी ने 200MP का मेन सेंसर और 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया है। इमेज डिटेल्स, जूम और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में सैमसंग का हार्डवेयर सबसे आगे है।

डिस्प्ले और ब्राइटनेस: इस मामले में Motorola Razr Fold ज्यादा बेहतर है क्योंकि वहां 6,200 nits की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसमें 2K रेजॉलूशन वाला डिस्प्ले है।

बैटरी और फास्ट चार्जिंग: Motorola Razr Fold में 6000mAh बैटरी है। फास्ट चार्जिंग के मामले में भी सैमसंग और मोटोरोला के फोल्ड, पिक्सल से कहीं आगे हैं।

सॉफ्टवेयर के मामले में Google Pixel 11 Pro Fold और Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra दोनों बराबर की टक्कर देते हैं।

वैल्यू फॉर मनी डिवाइस की बात की जाए तो Motorola Razr Fold सबसे किफायती है। लेकिन अगर बजट आपकी दिक्कत नहीं है तो आंख मूंद कर सैमसंग के नए फोल्ड को चुन सकते हैं। पिक्सल का फोल्ड इन दोनों के बीच पिसता हुआ नजर आता है।

डाक लेकर उड़ा ड्रोन, असम में तकनीक ने दिखाया भविष्य, हिमाचल को भी फायदा
नई दिल्ली। देश के सुदूर और दुर्गम इलाकों में जरूरी कामों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के लिए तकनीक का इस्तेमाल शुरू हो गया है। इसकी एक झलक केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वीडियो शेयर करके दिखाई है। केंद्रीय मंत्री ने बताया है कि असम में ब्रांच पोस्ट ऑफिस (BPO) के बैग पहुंचाने के लिए पहली ड्रोन रन की शुरुआत की गई है। इसका फायदा असम के साथ ही हिमाचल को भी होगा। दोनों राज्यों में 150 रूट में ड्रोन नेटवर्क बनाया जा रहा है। यानी भविष्य में डाक एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचाने के लिए तकनीक का शानदार इस्तेमाल देखने को मिलेगा।

मोबिलिटी का ड्रोन नेटवर्क
सुदूर इलाकों में डाक को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए Skye Air मोबिलिटी का ड्रोन नेटवर्क उपयोग में लाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, ड्रोन नेटवर्क के 40 रूट अकेले असम में होंगे। इससे दूरदराज और दुर्गम इलाकों में तेजी से, भरोसेमंद और ट्रैक करने योग्य डाक पहुंचाना संभव हो सकेगा।

ड्रोन की खूबियां
यह स्पष्ट नहीं है कि असम में डिलिवरी के लिए कौन से ड्रोन उपयोग में लाए जा रहे हैं, लेकिन Skye Air मोबिलिटी के पास हाई पेलोड कैपिसिटी वाले एआई पावर्ड ऑटोनॉमस ड्रोन उपलब्ध हैं। जानकारी के अनुसार, ये ड्रोन 10 किलो तक वजन लेकर 30 किलोमीटर का सफर तय कर सकते हैं। कुछ मॉडल 100 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकते हैं।

इन ड्रोन में हाईटेक तकनीक का उपयोग हुआ है। सभी ड्रोन अपने आप उड़ान भरने और लैंडिंग करने में सक्षम हैं। शहरों में ड्रोन्स का उपयोग पहले ही शुरू हो गया है, जहां क्विक डिलिवरी प्लेटफॉर्म्स कई जगहों तक डिलिवरी पहुंचा रहे हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- PM की टेक्नोलॉजी आधारित जन सेवा
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक X पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'टेक्नोलॉजी आधारित जन सेवा' के नजरिए के तहत डाक विभाग देश के कोने-कोने तक 'डाक सेवा' पहुंचाने और डाक नेटवर्क को मजबूत करने के लिए नई-नई तकनीकों को अपना रहा है।

बाढ़ ग्रस्त इलाकों में होगा फायदा
असम में हर साल बाढ़ से भारी नुकसान होता है। इस बार भी हालात बेहद खराब है। ऐसे नाजुक समय में डाक जैसी जरूरी चीज के समय पर पहुंचने से लोगों को फायदा होगा। ड्रोन से डाक बिना किसी रुकावट के पहुंच पाएगी और इससे सुनिश्चित होगा कि भविष्य में तकनीक लोगों को कई और सहूलियतें देगी।

नई बजाज पल्सर 150 जल्द भारतीय बाजार में देगी दस्तक, जानें खासियत
इंजन में मिलेगी बढ़िया परफॉर्मेंस

बजाज ऑटो की लोकप्रिय बाइक पल्सर 150 का अपडेटेड मॉडल जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है। नई बाइक को एक डीलरशिप पर देखा गया है, जिससे इसके डिजाइन और मैकेनिकल सेटअप में किए गए कई अहम बदलाव सामने आए हैं। डीलरशिप पर प्रोडक्शन-रेडी यूनिट्स पहुंचने के बाद माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग कर सकती है।

नई पल्सर 150  में सबसे बड़ा बदलाव इसके चेसिस में देखने को मिलता है। बाइक में अब सिंगल-डाउनट्यूब फ्रेम दिया गया है, जबकि मौजूदा मॉडल में लंबे समय से इस्तेमाल हो रहा अलग डिजाइन का फ्रेम मिलता है। माना जा रहा है कि बजाज भविष्य में अपने अन्य कम्यूटर मॉडल्स में भी इसी नए प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकती है।

इंजन में भी बड़ा बदलाव
नई पल्सर 150 में मौजूदा एयर-कूल्ड इंजन की जगह ऑयल-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके पावर और टॉर्क के आंकड़ों का खुलासा नहीं किया है। ऑयल-कूलिंग सिस्टम से इंजन के तापमान को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने में मदद मिलने की उम्मीद है। इससे बाइक के प्रदर्शन में भी सुधार हो सकता है। फिलहाल मौजूदा पल्सर 150 में 149.5cc का इंजन मिलता है, जो करीब 14 bhp की पावर और 13.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

फीचर्स और ब्रेकिंग सेटअप
नई बाइक में कलर LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिला है। हालांकि, बजाज ने हाल ही में Pulsar N160 SS में 5-इंच TFT डिस्प्ले पेश किया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी Pulsar 150 के किसी हाई-स्पेक वेरिएंट में भी TFT डिस्प्ले देती है या नहीं।

बाइक में 17-इंच अलॉय व्हील्स के साथ ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ABS की सुविधा भी मिलने की उम्मीद है।

कीमत में हो सकती है बढ़ोतरी
डीलरशिप तक प्रोडक्शन-रेडी यूनिट्स पहुंचने से संकेत मिल रहे हैं कि नई पल्सर 150  की लॉन्चिंग अब ज्यादा दूर नहीं है। अपडेटेड फीचर्स और नए मैकेनिकल सेटअप को देखते हुए इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से कुछ ज्यादा हो सकती है।

फिलहाल भारत में मौजूदा पल्सर 150 की एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.12 लाख रुपये से 1.18 लाख रुपये के बीच है। नई बाइक की कीमत और आधिकारिक लॉन्च डेट की जानकारी कंपनी की घोषणा के बाद ही सामने आएगी।

चार्जिंग केबल पर क्यों होता है त्रिशूल जैसा निशान? क्या है इसका मतलब?
नई दिल्ली। USB चार्जिंग केबल का इस्तेमाल हम सभी करते हैं और सभी का ध्यान केबल पर बने त्रिशूल जैसे निशान पर जरूर गया होगा लेकिन क्या आपके मन में कभी आया है कि इस निशान का मतलब क्या है? असल में इस निशान का मतलब बहुत कम ही लोग समझते हैं। दरअसल इस निशान को USB Trident Symbol कहा जाता है, जो आपकी केबल और पोर्ट की क्षमता, डेटा ट्रांसफर स्पीड और चार्जिंग पावर को दर्शाने का काम करता है।

इसकी मदद से आप आसानी से पहचान सकते हैं कि कोई पोर्ट या केबल कितनी फास्ट है। इसकी वजह से आपको अपने डिवाइस के साथ सही केबल इस्तेमाल करने को लेकर कोई दुविधा भी नहीं होती।

कई केबल्स और पोर्ट पर इस निशान के साथ आपको कुछ नंबर या छोटे अक्सर भी देखने को मिल जाते हैं, जिनका मतलब जानकर आप केबल या पोर्ट की क्षमता का सही-सही अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं।

क्या है USB पोर्ट या केबल पर दिखने वाले त्रिशूल का मतलब
कई यूएसबी केबल्स और पोर्ट पर दिखने वाले त्रिशूल जैसे निशान को USB Trident Symbol कहा जाता है। इसे USB Trident Symbol कहते हैं।

अगर आपकी केबल या पोर्ट पर सिर्फ त्रिशूल जैसा निशान बना हो और साथ में कोई नंबर या शब्द ना लिखे हों, को वह USB 2.0 पोर्ट होता है।

वहीं अगर इस निशान के साथ SS लिखा हो, तो इसका मतलब यह सुपरस्पीड USB 3.0 या 3.1 होता है।
वहीं अगर त्रिशूल जैसे निशान के साथ कोई नंबर लिखा हो जैसे कि 20 या 40 तो वह उस पोर्ट या केबल की डेटा स्पीड 20Gbps या 40Gbps होती है।

त्रिशूल के निशान से समझें पार्ट या केबल का ताकत
इस त्रिशूल जैसे निशान को गौर से देखकर आप पोर्ट या केबल की ताकत के बारे में भी जान सकते है। अगर त्रिशूल जैसे निशान के साथ बैटरी का निशान बना हो, तो वह पोर्ट या केबल Power Delivery को सपोर्ट करती है।

अगर वहां बिजली का सिंबल बना हो, तो वह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
असके अलावा अगर सिंबल के साथ काले D के अंदर सफेद P लिखा हो पोर्ट या केबल वीडियो सिग्नल यानी DisplayPort मोड को भी सपोर्ट करती है।

पोर्ट के रंगों का क्या खेल है?
इन त्रिशूल के निशान के अलावा पोर्ट के रंग भी इनकी स्पीड के बारे में जानकारी दे देते हैं। जैसे कि अंदर से काला यूएसबी पोर्ट काफी पुरानी तकनीक वाला स्टैंडर्ड USB 2.0 वाला होता है।
वहीं पोर्ट अंदर से नीले रंग का है, तो वह SuperSpeed USB 3.0 पोर्ट होता है। इस तरह पोर्ट के रंग को देखकर भी आप समझ सकते हैं कि किसमें डेटा ज्यादा तेजी से ट्रांसफर होगा।
पोर्ट का रंग लाल या पीला हो, तो वह Always-On पोर्ट या Sleep-and-Charge फीचर को सपोर्ट करने वाला पोर्ट होता है। इससे जिस भी डिवाइस पर यह पोर्ट लगा है जैसे कि लैपटॉप या पीसी, तो डिवाइस के बंद होने पर भी इस पोर्ट में केबल लगाने पर आपका फोन या कोई और डिवाइस चार्ज हो सकता है।

सही केबल या पोर्ट चुनना क्यों जरूरी?
गलत केबल या पोर्ट का इस्तेमाल करने से आपको स्लो चार्जिंग या डेटा ट्रांसफर स्पीड मिलती है।
आप अगर जल्दी में है और फोन को जल्दी चार्ज करना चाहते हैं या फिर आपको हार्ड ड्राइव से कोई बड़ी फाइल ट्रांसफर करनी है, तो आपके लिए सही केबल और पोर्ट का इस्तेमाल करना जरूरी हो जाता है।
इससे आपका काम जल्द हो सकता है और आपका समय काफी बच सकता है।

रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स की एंट्री की चर्चा तेज, जानें खूबियां
भारत में रेडमी नोट 17 5G की लॉन्चिंग के बाद अब कंपनी के नए Pro सीरीज स्मार्टफोन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक,रेडमी नोट 17 प्रो के साथ रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स को भी चीन और ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस फोन की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसी बीच इसका ग्लोबल वेरिएंट गीकबेन्च बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर दिखाई दिया है, जहां इसके प्रोसेसर, रैम और ऑपरेटिंग सिस्टम से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई हैं।

गीकबेन्च पर दिखा रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स
गीकबेन्च लिस्टिंग में Redmi के आगामी स्मार्टफोन को 2609FRA74G मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। मॉडल नंबर में मौजूद ‘G’ से इसके ग्लोबल वेरिएंट होने का संकेत मिलता है। इससे पहले यही मॉडल थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी सामने आया था, जहां इसके Redmi Note 17 Pro Max नाम की पुष्टि हुई थी।

गीकबेन्च 7 के अनुसार, फोन मेंक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 चिपसेट दिया जा सकता है। इसका पार्ट नंबर SM6850 बताया गया है। प्रोसेसर के चार परफॉर्मेंस कोर 2.61GHz और चार एफिशिएंसी कोर 2.02GHz की स्पीड पर काम करते नजर आए हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 812 GPU मिलने की उम्मीद है।

लिस्टिंग में फोन को 8GB RAM और Android 16 के साथ टेस्ट किया गया है। बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो Redmi Note 17 Pro Max ने सिंगल-कोर टेस्ट में 924 अंक और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,923 अंक हासिल किए हैं।

रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स में मिल सकते हैं ये फीचर्स
लीक्स और रिपोर्ट्स के अनुसार, रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन मिलने की संभावना है।

फोन को 8GB और 12GB LPDDR5X रैम विकल्पों के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB वेरिएंट मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें UFS 2.1 और UFS 4.0 स्टोरेज का इस्तेमाल किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 9,200mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है।

कैमरा और अन्य फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स में 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP68/IP69K रेटिंग, eSIM सपोर्ट और Android 16 पर आधारित Xiaomi HyperOS 3 मिलने की संभावना है।

चीन और ग्लोबल मॉडल में हो सकता है अंतर
रिपोर्ट्स के अनुसार, Redmi Note 17 Pro Max का चीन में लॉन्च होने वाला मॉडल ग्लोबल वेरिएंट से अलग हो सकता है। चीनी मॉडल में MediaTek Dimensity 7500 चिपसेट, 200MP प्राइमरी कैमरा और 10,000mAh की बैटरी मिलने की बात कही जा रही है।

फिलहाल Redmi ने Note 17 Pro Max की ग्लोबल लॉन्च डेट या आधिकारिक स्पेसिफिकेशन की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में फोन से जुड़ी इन जानकारियों को संभावित स्पेसिफिकेशन और लीक के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

बिना बिजली-AC के 7 डिग्री तक ठंडा होगा कमरा, मिट्टी वाली तकनीक का कमाल
नई दिल्ली। ऑस्ट्रिया की ग्राज यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (TU Graz) के रिसर्चर्स ने बिना बिजली और केमिकल के हवा को ठंडा करने वाले 3D प्रिंटेड सिरेमिक क्यूब्स बनाए हैं। यह तकनीक प्राचीन इवैपोरेटिव कूलिंग पर आधारित है, जिसे 3D प्रिंटिंग, मिट्टी, लकड़ी के बुरादे और फंगल कल्चर के इस्तेमाल से आधुनिक और ज्यादा असरदार बनाया गया है।

क्या कोई ऐसी टेक्नोलॉजी है
बिनी बिजली और एसी के ही हवा को ठंडा कर दे? अगर आपके मन में भी यही सवाल आता है तो बता दें कि ग्राज यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (TU Graz) के रिसर्चर्स ने 3D प्रिंटेड सिरेमिक क्यूब्स बनाए हैं, जो बिना बिजली और एसी के हवा को ठंडा करते हैं। ये क्यूब्स, इवैपोरेटिव कूलिंग टेक्नोलॉजी यानी वाष्पीकरण से ठंडक करने वाले तरीके का इस्तेमाल करते हैं। दरअसल, मिट्टी (सिरेमिक) का बर्तन जब पानी सोखता है, तो वह पानी धीरे-धीरे भाप बनकर उड़ने लगता है और आस-पास की गर्मी को सोख लेता है। गर्मी के दिनों में घर की ऊपरी मंजिल पर किए गए एक प्रयोग में देखा गया कि पानी से भरे इस तरह के एक क्यूब के ठीक पास का तापमान लगभग 7°C (12.6°F) तक कम हो गया।

इवैपोरेटिव कूलिंग टेक्नोलॉजी का किया इस्तेमाल
यह प्रोजेक्ट TU Graz के इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर एंड मीडिया का है। रिसर्चर मिलेना स्टावरिक का कहना है कि यह सदियों पुरानी ही टेक्नोलॉजी है, जिसे बस आज की नई तकनीक से बेहतर और आधुनिक तरीके से बनाया गया है। मिट्टी के घड़े और ट्रेडिशनल विंड टावर सदियों से इवैपोरेटिव कूलिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। अब 3D प्रिंटिंग से ऐसे डिजाइन करना मुमकिन हो गया है, जिससे यह असर ज्यादा से ज्यादा हो सके।

हर क्यूब की हर साइड लगभग 9 इंच की होती है। इसे डिजिटल रूप से डिजाइन किया जाता है और मिट्टी के मिश्रण से प्रिंट किया जाता है। प्रिंट की गई मिट्टी को कम तापमान पर पकाया जाता है ताकि एक बहुत ज्यादा पोरस (छिद्रों वाला) मटीरियल बन सके।

3D प्रिंटिंग तकनीक वाला डिजाइन TPMS स्ट्रक्चर
इसकी असली खूबी इसका खास डिजाइन TPMS स्ट्रक्चर है। इस डिजाइन का फायदा यह है कि कम सामान में भी पानी को फैलने के लिए बहुत ज्यादा जगह मिल जाती है। पानी अपने आप मिट्टी (सिरेमिक) के बारीक छेदों में सोख लिया जाता है और पूरे डिजाइन में बराबर फैल जाता है। इसके बाद बड़े हिस्से से पानी लगातार भाप बनकर उड़ता रहता है और आस-पास की हवा की गर्मी को खींचकर माहौल को ठंडा कर देता है।

स्टावरिक ने कहा कि यह तरीका सदियों से काम कर रहा है, चाहे मिट्टी के घड़े हों या ट्रेडिशनल विंड टावर। इसमें सबसे मुख्य बात 3D प्रिंटिंग तकनीक का इस्तेमाल है, जिसकी मदद से मिट्टी के घोल से बहुत ही बारीकी वाले, बारीक छेदों वाले और ज्यादा असरदार डिजाइन आसानी से बनाए जा सकते हैं।

7°C कम हो जाता है तापमान
टीम ने इस प्रोसेस में बायोलॉजी को भी शामिल किया है। प्रिंटिंग से पहले मिट्टी में फंगल कल्चर और लकड़ी का बुरादा मिलाया जाता है। इसके बाद मटीरियल के अंदर माइसेलियम यानी फंगल फिलामेंट्स का धागे जैसा नेटवर्क पनपता है। फिर क्यूब को पकाया जाता है। इस दौरान फंगल मटीरियल और लकड़ी का बुरादा जलकर खत्म हो जाते हैं। आखिर में सिरेमिक के छोटे और बड़े छिद्रों का एक घना नेटवर्क बचता है। इन छिद्रों से पानी आसानी से फैलता है, जिससे कूलिंग का असर बेहतर होता है। टीम, ऑस्ट्रिया की न्यूसीडल झील की तलछट (sediment) के साथ भी प्रयोग कर रही है। TU Graz में एक कंट्रोल्ड फील्ड टेस्ट में इसके असर को सीधे मापा गया। रिसर्चर्स ने पानी से भरा एक क्यूब गर्म एटिका में रखा और आसपास के तापमान पर नजर रखी। क्यूब के ठीक आसपास की हवा का तापमान लगभग 7°C (12.6°F) कम हो गया।

बिना बिजली, बिना ऐसी के ठंडक
क्रिस्टिजन रिस्टोस्की ने कहा कि पूरे कमरे में कूलिंग का असर साफ महसूस किया जा सकता था। उन्होंने क्यूब्स और पानी की सप्लाई को मिलाकर एक कूलिंग वॉल बनाने पर अपनी मास्टर थीसिस लिखी थी। अब TU Graz के ग्राज स्थित कैंपस न्यू टेक्निक (Campus Neue Technik) में 2 गुणा 2 मीटर (6.6 गुणा 6.6 फीट) की एक डेमो वॉल बनी हुई है। आम लोग इसे देख सकते हैं और इसके असर को खुद महसूस कर सकते हैं। एक दूसरा इंस्टॉलेशन ग्राज के म्यूजियम ऑफ परसेप्शन में भी लगाया गया है।

एयर कंडीशनिंग में बहुत ज्यादा एनर्जी खर्च होती है। इससे पर्यावरण में गर्मी भी निकलती है, जिससे शहरी इलाकों में गर्मी का बढ़ने की समस्या और गंभीर हो जाती है। सिरेमिक इवैपोरेटिव कूलिंग में ऐसा कुछ नहीं होता। इसमें सिर्फ पानी और पैसिव एयरफ्लो की जरूरत होती है।

कहां आ सकते हैं काम?
स्टावरिक ने कहा कि उनका मकसद उन जगहों पर कूलिंग पहुंचाना है जहां लोग गर्मी से सबसे ज्यादा परेशान होते हैं। वे एनर्जी की ज्यादा खपत वाली एयर-कंडीशनिंग टेक्नोलॉजी के बजाय नेचुरल कूलिंग के तरीकों पर भरोसा करते हैं।

टोयोटा की पिकअप ट्रक हाइलक्स अब नए अवतार में पेश, जाने क्या है खास?
टोयोटा ने अपनी लोकप्रिय पिकअप ट्रक हाइलक्स को नए अवतार में पेश किया है। नए मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट डिजाइन में देखने को मिलता है। इसमें नई टोयोटा लेटरिंग, बॉडी कलर ग्रिल, पहले से अधिक स्लिम एलईडी हेडलाइट्स और नया बंपर दिया गया है, जिससे इसका लुक अधिक चौड़ा और आकर्षक हो गया है। पीछे की ओर भी हल्के बदलाव किए गए हैं, जो इसकी उपयोगिता को बेहतर बनाते हैं।

केबिन को भी पूरी तरह आधुनिक अंदाज में तैयार किया गया है। इसमें नया डैशबोर्ड, नया स्टीयरिंग व्हील, अपडेटेड सेंटर कंसोल और नए कंट्रोल दिए गए हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें 12.3 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और मल्टी-टेरेन ड्राइव मोड जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

नई हाइलक्स में पहले वाला 2.8 लीटर डीजल इंजन ही दिया गया है, जो 201 बीएचपी की पावर और 500 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन पहले की तुलना में अधिक रिफाइंड महसूस होता है और इसमें कंपन व शोर भी कम है। कंपनी ने अब सभी वेरिएंट में 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स उपलब्ध कराया है, जबकि मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प हटा दिया गया है।

राइड क्वालिटी में भी सुधार किया गया है। हालांकि बॉडी-ऑन-फ्रेम चेसिस और लीफ स्प्रिंग सस्पेंशन के कारण खाली वाहन में हल्का उछाल महसूस होता है, लेकिन 17 इंच के पहियों और ऊंची साइडवॉल वाले टायरों की बदौलत खराब सड़कों पर पहले से बेहतर आराम मिलता है। ऑफ-रोडिंग के दौरान भी यह पिकअप बेहतरीन प्रदर्शन करती है।

कीमत की बात करें तो नई टोयोटा हाइलक्स की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 31.99 लाख रुपये रखी गई है। पहली बार इसका 4x2 वेरिएंट भी बाजार में उतारा गया है, जबकि टॉप 4x4 वेरिएंट की कीमत 36.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। नई हाइलक्स उन ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है, जो इसे ऑफ-रोडिंग के साथ-साथ लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक के रूप में भी इस्तेमाल करना चाहते हैं।

केटीएम ग्राहकों को झटका, दोनों मॉडल में 8 हजार की बढ़ोतरी
केटीएम इंडिया ने अपनी लोकप्रिय 390 एडवेंचर सीरीज की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने 390 एडवेंचर एस और 390 एडवेंचर आर, दोनों मॉडलों की एक्स-शोरूम कीमत में 8,000 रुपये का इजाफा किया है। नई कीमतों के अनुसार 390 एडवेंचर एस अब 4.05 लाख रुपये, जबकि 390 एडवेंचर आर 3.86 लाख रुपये में उपलब्ध होगी। कीमतों के अलावा कंपनी ने दोनों बाइकों में कोई तकनीकी या डिजाइन संबंधी बदलाव नहीं किया है।

390 एडवेंचर एस को सड़क पर बेहतर राइडिंग अनुभव के लिए तैयार किया गया है। इसमें 21 इंच का फ्रंट और 17 इंच का रियर ट्यूबलेस स्पोक व्हील दिया गया है। साथ ही सस्पेंशन सेटअप को इस तरह ट्यून किया गया है कि इसकी सीट की ऊंचाई 830 मिमी रहे, जिससे यह अधिकतर राइडर्स के लिए सुविधाजनक साबित होती है।

वहीं, 390 एडवेंचर आर को खासतौर पर ऑफ-रोडिंग पसंद करने वालों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। इसमें आगे और पीछे 230 मिमी का सस्पेंशन ट्रैवल, मजबूत सस्पेंशन ट्यूनिंग और 880 मिमी ऊंची सीट दी गई है, जिससे कठिन रास्तों पर बेहतर प्रदर्शन मिलता है।

दोनों मोटरसाइकिलों में 398.6 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 45.3 बीएचपी की पावर और 39 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जिसमें स्लिपर क्लच और बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर जैसी आधुनिक सुविधाएं भी शामिल हैं।

New Filter: बिना बिजली धूप से शुद्ध करेगा खारा पानी, सामने आई नई तकनीक
नई दिल्ली। दुनियाभर में पीने की पानी की समस्या बढ़ रही है। साफ पानी की किल्लत से कई देश और उनके शहर जूझ रहे हैं। इसके विकल्प के रूप में अब समुद्र के पानी को देखा जा रहा है। ऐसी तकनीक सामने आ चुकी हैं जिनमें समुद्र के खारे पानी को शुद्ध किया जाता है लेकिन वहां बड़ी समस्या यह है कि तटीय इलाकों, बंदरगाहों वाले शहरों के समुद्री पानी में तेल और ग्रीस मिला होता है। अब इस पानी को साफ करने के लिए ऐसा फिल्टर तैयार किया गया है जो समुद्र के पानी से तेल खींच लेता है।

तैयार किया ‘मल्टीफंक्शनल हाइड्रोजेल मेम्ब्रेन’
इंटरेस्टिंग इंजीनियरिंग की रिपोर्ट के अनुसार, साउथ कोरिया की पुसान नेशनल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर सांगह्यून ज्योंग और उनकी टीम ने एक बेहद खास ‘मल्टीफंक्शनल हाइड्रोजेल मेम्ब्रेन’ (फिल्टर) तैयार किया है। इस फिल्टर के मुख्य रूप से दो प्रमुख काम हैं।

यह पानी में घुले तेल को तुरंत अलग कर देता है।
यह फिल्टर धूप की मदद से खारे पानी को शुद्ध पीने के पानी में बदल देता है।
इस फिल्टर की दो सतहें हैं। पहली सतह पानी को आसानी से सोखकर अंदर जाने देती है, लेकिन तेल की बूंदों को पूरी तरह बाहर ही रोक देती है। फिल्टर की दूसरी सतह में खास कॉपर ऑक्साइड और कार्बन की परत वाले छोटे-छोटे कण (Nanoparticles) लगे हैं। जब इन पर धूप पड़ती है, तो ये तेजी से गर्म होकर पानी को भाप बनाकर उड़ाते हैं और सिर्फ साफ पानी इकट्ठा करते हैं। (REF.)

यह तकनीक क्यों है अहम?
रिपोर्टों के अनुसार, पहले पानी से तेल हटाने के लिए अलग प्लांट लगाना होता था और पानी को मीठा करने के लिए अलग। अब ये दोनों काम एक फिल्टर अपने दम पर कर सकता है। खास बात यह है कि पानी से तेल हटाने और उसे शुद्ध करने में बिजली की कोई खपत नहीं होती, क्योंकि यह सौर ऊर्जा से चलता है।

फिल्टर बनेगा साफ पानी का भरोसेमंद विकल्प
जानकारी के अनुसार, इस तकनीक को इस तरह से तैयार किया गया है कि रासायनिक कचरा नहीं के बराबर पैदा होगा। रिपोर्ट बताती है कि दुनियाभर के देशों में पानी की भारी किल्लत है। अफ्रीका से लेकर मिडिल ईस्ट और साउथ-ईस्ट एशिया के देश साफ पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इन देशों में समुद्री पानी भविष्य में साफ पानी का अच्छा विकल्प बनेगा और बंदरगाहों वाले शहरों के पानी से तेल की समस्या को हटाने से साफ पानी को आसानी से पाना आसान हो जाएगा।