खेल - Tarun Mitra

कोको गॉफ की शानदार वापसी, आंद्रिवा को हराकर सेमीफाइनल में
न्यूयॉर्क। अमेरिका की कोको गॉफ ने शानदार वापसी करते हुए पांचवीं वरीय मिर्रा आंद्रिवा को तीन सेटों में 2-6, 7-6 (7), 6-2 से हराकर यूएस ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली। 2023 की चैंपियन गॉफ ने मुकाबले के दौरान दो मैच प्वाइंट बचाकर जीत हासिल की।

आर्थर ऐश स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मुकाबले के पहले सेट में गॉफ पूरी तरह संघर्ष करती नजर आईं। आंद्रिवा ने शुरुआत में ही दबदबा बनाते हुए लगातार चार गेम जीते और पूरे सेट में गॉफ को एक भी ब्रेक प्वाइंट का मौका नहीं दिया।

पहले सेट में गॉफ ने 14 अनफोर्स्ड एरर किए, जबकि आंद्रिवा ने केवल पांच गलतियां कीं। इसका फायदा उठाते हुए रूसी खिलाड़ी ने पहला सेट आसानी से 6-2 से अपने नाम कर लिया।

दूसरे सेट में गॉफ ने लय हासिल की और मुकाबला पूरी तरह बदल गया। दोनों खिलाड़ियों ने दो-दो बार एक-दूसरे की सर्विस तोड़ी और सेट टाईब्रेक तक पहुंचा। आंद्रिवा जीत के बेहद करीब पहुंच गई थीं, लेकिन गॉफ ने दो मैच प्वाइंट बचाकर मुकाबले का रुख अपने पक्ष में कर लिया।

दूसरे सेट के टाईब्रेक में एक 39 शॉट की लंबी रैली निर्णायक साबित हुई, जिसे गॉफ ने शानदार बैकहैंड के साथ अपने नाम किया। इसके बाद उन्होंने टाईब्रेक जीतकर मुकाबले को निर्णायक सेट में पहुंचाया।

निर्णायक सेट में गॉफ ने आत्मविश्वास के साथ शुरुआत की और तीसरे गेम में आंद्रिवा की सर्विस तोड़ दी। इससे निराश आंद्रिवा ने अपना रैकेट बेंच की ओर फेंक दिया।

गॉफ ने इसके बाद मैच पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली और सातवें गेम में आंद्रिवा की सर्विस को शून्य पर तोड़ दिया। इसके बाद अमेरिकी खिलाड़ी ने फोरहैंड विनर लगाकर मुकाबला समाप्त किया और जीत का जश्न मनाया।

अब सेमीफाइनल में गॉफ का सामना कजाकिस्तान की एलेना राइबाकिना से होगा। राइबाकिना ने इससे पहले झेंग छिनवेन को हराकर पहली बार यूएस ओपन के अंतिम चार में जगह बनाई है।

यूएस ओपन: राइबाकिना ने झेंग को हराया, सबालेंका का नंबर-1 राज खत्म
न्यूयॉर्क। कजाखस्तान की एलेना राइबाकिना ने बुधवार को झेंग छिनवेन को तीन सेटों में हराकर पहली बार यूएस ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली।

इस जीत के साथ राइबाकिना ने विश्व नंबर-1 रैंकिंग भी सुनिश्चित कर ली है। सोमवार को जारी होने वाली नई डब्ल्यूटीए रैंकिंग में वह आर्यना सबालेंका को पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान हासिल करेंगी।

ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन राइबाकिना ने आर्थर ऐश स्टेडियम में धीमी शुरुआत से उबरते हुए झेंग को 3-6, 6-1, 6-4 से हराया। 27 वर्षीय राइबाकिना के लिए यह पहली बार है जब वह यूएस ओपन के अंतिम चार में पहुंची हैं।

राइबाकिना के शीर्ष रैंकिंग पर पहुंचने के साथ सबालेंका का नंबर-1 पर 99 सप्ताह का लगातार कब्जा समाप्त हो जाएगा। हालांकि इस उपलब्धि के बावजूद राइबाकिना ने कहा कि उनका पूरा ध्यान फिलहाल टूर्नामेंट जीतने और सेमीफाइनल के लिए समय पर खुद को तैयार करने पर है।

सेमीफाइनल में राइबाकिना का सामना चौथी वरीयता प्राप्त कोको गॉफ या पांचवीं वरीय मिर्रा आंद्रीवा से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में सबालेंका का मुकाबला तीसरी वरीय जेसिका पेगुला से होगा।

झेंग के खिलाफ मुकाबले में राइबाकिना को शुरुआत में काफी परेशानी हुई। आर्थर ऐश स्टेडियम में बदलती धूप और छाया के कारण वह अपनी लय हासिल नहीं कर पा रही थीं। झेंग ने इसका फायदा उठाते हुए पहले सेट में एकमात्र ब्रेक हासिल किया और 6-3 से सेट अपने नाम कर लिया।

दूसरे सेट में राइबाकिना ने शानदार वापसी की। सर्विस और बेसलाइन से उनकी लय बेहतर हुई और उन्होंने 38 मिनट में सेट 6-1 से जीतकर मुकाबले को निर्णायक सेट में पहुंचा दिया।

तीसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन 4-4 के स्कोर पर झेंग की डबल फॉल्ट ने राइबाकिना को 5-4 की बढ़त दिला दी। इसके बाद राइबाकिना ने अपनी सर्विस बरकरार रखते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

झेंग के लिए क्वार्टर फाइनल तक का सफर भी बेहद प्रभावशाली रहा। कोहनी की सर्जरी के बाद उनकी रैंकिंग गिरकर 121वें स्थान पर पहुंच गई थी और उन्हें यूएस ओपन के मुख्य ड्रॉ में पहुंचने के लिए क्वालीफाइंग खेलना पड़ा। 2024 ओलंपिक चैंपियन और पूर्व विश्व नंबर-4 झेंग अब शीर्ष 60 में वापसी करेंगी।

राइबाकिना यूएस ओपन में यह जानते हुए उतरी थीं कि सेमीफाइनल में पहुंचना उन्हें सबालेंका से आगे निकलने के लिए पर्याप्त होगा। अब यह लक्ष्य हासिल करने के बाद उनकी नजर यूएस ओपन खिताब जीतकर इस सत्र में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ने पर होगी।

भारत के खिलाफ ब्राजील की मजबूत टीम घोषित, स्टार खिलाड़ी शामिल
नई दिल्ली। पांच बार की विश्व कप विजेता ब्राजील ने भारत के खिलाफ तीन अक्टूबर को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में होने वाले दोस्ताना मुकाबले के लिए 26 सदस्यीय मजबूत टीम की घोषणा कर दी है।

मुख्य कोच कार्लो एंसेलोटी ने टीम में विनिसियस जूनियर, राफिन्हा, एंड्रिक और ब्रूनो गिमाराएस जैसे स्टार खिलाड़ियों को शामिल किया है। टीम में बैलन डी’ओर के तीन नामांकित खिलाड़ी भी हैं।

ब्राजील की टीम भारत पहुंचने से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 और 29 सितंबर को दो मुकाबले खेलेगी। इसके बाद टीम कोलकाता पहुंचेगी, जहां तीन अक्टूबर को भारतीय टीम के खिलाफ मुकाबला होगा।

एंसेलोटी ने आक्रमण में कई विकल्पों को टीम में जगह दी है। विनिसियस जूनियर, राफिन्हा और एंड्रिक के अलावा एस्टेवाओ, जोआओ पेड्रो, पेड्रो, रायन और सैमुअल लिनो को भी टीम में शामिल किया गया है।

मिडफील्ड में ब्रूनो गिमाराएस और डगलस लुइज़ प्रमुख नाम हैं। इनके अलावा आंद्रेई सैंटोस, ब्रेनो बिडोन, डानिलो सैंटोस और गैब्रियल बोंटेम्पो को भी टीम में जगह मिली है।

रक्षा पंक्ति में आर्सेनल के डिफेंडर गैब्रियल मागालाएस और अनुभवी ब्राजीलियाई खिलाड़ी मार्किन्होस शामिल हैं। इनके अलावा आर्थर डायस, डगलस सैंटोस, जाइर, मात्युजिन्हो, माउरो जूनियर, विटोर रीस और वेस्ली को चुना गया है।

गोलकीपर के रूप में ह्यूगो सूजा, पेड्रो मोरिस्को और ओटावियो को टीम में शामिल किया गया है।

यह मुकाबला खालिद जमील की अगुवाई वाली भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल की सबसे सफल टीमों में से एक ब्राजील के खिलाफ खुद को परखने का बड़ा मौका होगा। साथ ही यह ब्राजील की सीनियर पुरुष टीम का भारतीय जमीन पर पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला भी होगा।

ब्राजील की टीम:
गोलकीपर : ह्यूगो सूजा, पेड्रो मोरिस्को, ओटावियो;

डिफेंडर्स: आर्थर डायस, डगलस सैंटोस, गैब्रियल मागालाएस, जाइर, मार्किन्होस, मात्युजिन्हो, माउरो जूनियर, विटोर रीस, वेस्ली;

मिडफील्डर्स : आंद्रेई सैंटोस, ब्रेनो बिडोन, ब्रूनो गिमाराएस, डानिलो सैंटोस, डगलस लुइज़, गैब्रियल बोंटेम्पो;

फारवर्ड्स : एंड्रिक, एस्टेवाओ, जोआओ पेड्रो, पेड्रो, राफिन्हा, रायन, सैमुअल लिनो, विनिसियस जूनियर।

चैंपियंस लीग: राफिन्हा के दो गोल से बार्सिलोना ने फेयेनोर्ड को 5-1 से हराया
बार्सिलोना। राफिन्हा के दो गोल की बदौलत बार्सिलोना ने बुधवार को चैंपियंस लीग अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए फेयेनोर्ड को 5-1 से हरा दिया।

बार्सिलोना के लिए राफिन्हा के अलावा करीम अदेयेमी, लामिन यामाल और स्थानापन्न गैब्रियल जीसस ने गोल किए। फेयेनोर्ड की ओर से सेम स्टेइन ने एकमात्र गोल किया।

बार्सिलोना ने मैच के तीसरे मिनट में ही बढ़त बना ली। रॉबर्ट लेवांडोव्स्की और फेरान टोरेस के जाने के बाद केंद्रीय स्ट्राइकर की भूमिका निभा रहे राफिन्हा ने पेनल्टी क्षेत्र में दो डिफेंडरों को छकाया और शानदार अंदाज में गेंद को गोल में पहुंचाया। इस गोल के साथ राफिन्हा ने इस सत्र में पांच मैचों में अपने गोलों की संख्या आठ कर ली है।

बार्सिलोना ने इसके बाद अपनी बढ़त दोगुनी कर दी। करीम अदेयेमी ने पेनल्टी क्षेत्र के बाहर से शानदार लंबी दूरी का शॉट लगाकर गेंद को फेयेनोर्ड के गोलकीपर ट्यार्क एर्न्स्ट की पहुंच से दूर गोल में पहुंचा दिया।

फेयेनोर्ड ने वापसी की कोशिश की और अनीस हाज मूसा ने बार्सिलोना के गोलकीपर जोआन गार्सिया को नजदीकी पोस्ट पर बचाव करने के लिए मजबूर किया।

हालांकि बार्सिलोना का दबदबा कायम रहा। जोआओ कांसोलो ने गिवाइरो रीड को छकाने के बाद शॉट लगाया, लेकिन गेंद पोस्ट के बाहरी हिस्से से टकराकर बाहर चली गई।

दूसरे हाफ में राफिन्हा ने अपना दूसरा गोल किया। पेड्री के शानदार थ्रू पास पर तेजी से आगे बढ़ते हुए राफिन्हा ने एर्न्स्ट को छकाकर गेंद को गोल में डाल दिया।

फेयेनोर्ड ने नाचो फेरी के जरिए तुरंत जवाब देने की कोशिश की, लेकिन वीडियो सहायक रेफरी की समीक्षा के बाद ऑफसाइड के कारण गोल रद्द कर दिया गया।

बार्सिलोना ने इसके बाद भी लगातार हमले जारी रखे। फर्मिन लोपेज ने एर्न्स्ट को एक और बचाव के लिए मजबूर किया, जबकि लामिन यामाल ने फ्री-किक पर शानदार गोल करके स्कोर 4-0 कर दिया। उनकी किक दीवार को पार करते हुए सीधे गोल में पहुंची।

फेयेनोर्ड ने सेम स्टेइन के गोल से अंतर कम किया। गोंकालो बोर्जेस के लो क्रॉस को स्टेइन ने गोल में पहुंचाया। हालांकि बार्सिलोना ने मैच का अंतिम गोल भी किया।

स्थानापन्न के तौर पर मैदान पर उतरे गैब्रियल जीसस ने यामाल के क्रॉस पर शानदार हेडर लगाकर बार्सिलोना के लिए अपना पहला गोल किया। वह गर्मियों में आर्सेनल से क्लब में शामिल हुए थे।

इस जीत के साथ हांसी फ्लिक की टीम ने मौजूदा सत्र में अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखा। बार्सिलोना ने अब सभी प्रतियोगिताओं में खेले अपने पांचों मुकाबले जीते हैं और इनमें से चार मैचों में पांच-पांच गोल किए हैं।

पेगुला ने नवारो को हराकर यूएस ओपन सेमीफाइनल में बनाई जगह
न्यूयॉर्क। तीसरी वरीयता प्राप्त अमेरिकी खिलाड़ी जेसिका पेगुला ने मंगलवार को यूएस ओपन 2026 के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में हमवतन एम्मा नवारो को 3-6, 6-4, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। अब उनका सामना दो बार की गत चैंपियन आर्यना सबालेंका से होगा।

पेगुला ने दो घंटे 20 मिनट चले मुकाबले में शुरुआती सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी की। तीसरे सेट में शुरुआती ब्रेक से पिछड़ने के बावजूद उन्होंने वापसी की और कड़े बेसलाइन मुकाबले में जीत हासिल की। दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबले में कुल नौ बार सर्विस ब्रेक हुई।

जीत के बाद पेगुला ने ऑन कोर्ट साक्षात्कार में कहा, "यह वास्तव में बहुत कठिन था। मुकाबला शारीरिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण था और मौसम भी उमस भरा था। मैं अपनी सर्विस से बिल्कुल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पा रही थी और आज मुझे कोर्ट पर काफी संघर्ष करना पड़ा।"

इस जीत के साथ पेगुला का नवारो के खिलाफ रिकॉर्ड 5-0 हो गया है। पूर्व विश्व नंबर आठ नवारो स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर ध्यान देने के लिए लंबे ब्रेक के बाद वापसी कर रही हैं। उन्होंने मई में स्ट्रासबर्ग में एक साल से अधिक समय बाद अपना पहला खिताब जीता था।

पेगुला ने इस साल अब तक दो खिताब जीते हैं और वह उन तीन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो न्यूयॉर्क में विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर काबिज सबालेंका को पीछे छोड़ने की दौड़ में थीं। हालांकि, शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए 32 वर्षीय पेगुला को अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतना होगा।

पेगुला और सबालेंका के बीच यूएस ओपन में यह लगातार तीसरा मुकाबला होगा। सबालेंका ने 2024 के फाइनल में पेगुला को हराकर खिताब जीता था और पिछले साल सेमीफाइनल में भी उन्हें मात देकर लगातार दूसरा यूएस ओपन खिताब अपने नाम किया था।

दोनों के बीच गुरुवार को होने वाला सेमीफाइनल हालांकि विश्व रैंकिंग के शीर्ष स्थान की तस्वीर बदलने से पहले ही अपना महत्व खो सकता है।

दूसरे स्थान पर काबिज एलेना राइबाकिना बुधवार को चीन की झेंग छिनवेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जीतते ही अन्य नतीजों की परवाह किए बिना विश्व नंबर एक बन जाएंगी।

एशिया कप जानिए भारत की किससे होगी टक्कर?
एशिया कप 2026 : ACC वूमेन्स एशिया कप 2026 में अब खिताब की रेस में सिर्फ चार टीमें बची हैं। बांग्लादेश ने ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में UAE को 34 रन से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इस नतीजे के साथ ही टूर्नामेंट के अंतिम-4 का पूरा लाइनअप तय हो गया है। बांग्लादेश सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम है। इससे पहले भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया था।

बांग्लादेश की इस जीत की सबसे बड़ी वजह उसके गेंदबाज रहे, जिन्होंने UAE के सामने 104 रन का लक्ष्य रखा और पूरी पारी के दौरान बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने शुरुआती 6 ओवर में दो विकेट गंवाकर सिर्फ 21 रन बनाए। हालांकि टीम ने धीरे-धीरे पारी को संभाला और 20 ओवर में 7 विकेट पर 103 रन तक पहुंचने में कामयाब रही।

छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी UAE की शुरुआत और भी खराब रही। बांग्लादेशी गेंदबाजों ने पावरप्ले में ही दो विकेट निकाल दिए और UAE 6 ओवर के बाद 2 विकेट पर सिर्फ 15 रन बना सकी। 10 ओवर पूरे होने तक टीम का स्कोर 3 विकेट पर 34 रन था। इसके बाद भी बांग्लादेश ने दबाव कम नहीं होने दिया और लगातार विकेट हासिल करते हुए यूएई की रन गति पर लगाम लगाए रखी। UAE की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 69 रन ही बना सकी। इस तरह बांग्लादेश ने 34 रन से मुकाबला अपने नाम किया और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई।

भारत का बांग्लादेश से मुकाबला
भारत ने टूर्नामेंट में सबसे पहले सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। इसके बाद श्रीलंका ने ग्रुप बी से अंतिम-4 में जगह बनाई। पाकिस्तान ने 7 सितंबर की रात अपना सेमीफाइनल टिकट पक्का किया और अब बांग्लादेश की जीत के साथ चारों टीमों का फैसला भी हो गया। ग्रुप ए में भारत शीर्ष पर रहा, जबकि पाकिस्तान दूसरे स्थान पर रहा। वहीं श्रीलंका ने ग्रुप बी में पहला स्थान हासिल किया और बांग्लादेश दूसरे नंबर पर रहा। पहले सेमीफाइनल में अब भारत का सामना बांग्लादेश से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका और पाकिस्तान भिड़ेंगे।

भारत की हॉकी टीम जापान रवाना, एशियाई खेलों में गोल्ड पर नजर
नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम मंगलवार शाम एशियाई खेल 2026 में अपने खिताब का बचाव करने के लिए जापान रवाना हो गई।

कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम 19 सितंबर से 04 अक्टूबर तक आइची-नागोया में होने वाले खेलों में हिस्सा लेगी। हॉकी मुकाबले नागोया से करीब 35 किलोमीटर दूर काकामिगहारा में खेले जाएंगे।

भारतीय टीम पिछले महीने नीदरलैंड्स और बेल्जियम में आयोजित एफआईएच हॉकी विश्व कप में आठवें स्थान पर रहने की निराशा को पीछे छोड़कर एशियाई खेलों पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगी।

इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम को लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करने का मौका मिलेगा। ऐसे में भारत के लिए यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण है।

हरमनप्रीत सिंह ने रवाना होने से पहले कहा कि टीम का लक्ष्य आगे के बारे में ज्यादा सोचने के बजाय एक-एक मुकाबले पर ध्यान देना और हर मैच के साथ बेहतर प्रदर्शन करना है।

उन्होंने माना कि प्रतियोगिता में कोई भी मुकाबला आसान नहीं होगा और टीम को नॉकआउट चरण में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए लगातार सुधार करना होगा।

चार बार की एशियाई खेल चैंपियन भारत को पूल-ए में मेजबान जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश, श्रीलंका और इंडोनेशिया के साथ रखा गया है।

भारत 20 सितंबर को इंडोनेशिया के खिलाफ अभियान शुरू करेगा और 28 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ पूल चरण का अंतिम मुकाबला खेलेगा।

सेमीफाइनल 01 अक्टूबर और फाइनल 03 अक्टूबर को होगा। भारत की नजर लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों का स्वर्ण जीतकर एशिया में अपना दबदबा कायम रखने और ओलंपिक का टिकट हासिल करने पर होगी।

एशियाई खेलों में गोल्ड पर नजर, ओलंपिक टिकट के लिए उतरेगा भारत
बेंगलुरु। एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप बेल्जियम और नीदरलैंड्स 2026 में ऐतिहासिक पांचवां स्थान हासिल करने के बाद भारतीय महिला टीम मंगलवार को जापान के लिए रवाना हो गई।

टीम का लक्ष्य एशियाई खेल आइची-नागोया 2026 में स्वर्ण पदक जीतने के साथ लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करना है। टीम की कप्तानी सलीमा टेटे कर रही हैं, जबकि मुख्य कोच की जिम्मेदारी सजॉर्ड मारिजने संभाल रहे हैं।

मारिजने की वापसी के बाद भारतीय महिला टीम ने फिटनेस, टीम के बीच तालमेल और मजबूत सामूहिक पहचान पर विशेष ध्यान दिया है।

उनके मार्गदर्शन में भारत ने 2026 की शुरुआत एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप क्वालीफायर में रजत पदक के साथ की। टीम फाइनल तक अजेय रही और इटली को सेमीफाइनल में 1-0 से हराकर विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया।

इसके बाद भारत ने ऑकलैंड में एफआईएच महिला हॉकी नेशंस कप में शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने पूल चरण में अमेरिका, जापान और उरुग्वे को हराया।

सेमीफाइनल में चिली को 6-0 से मात देने के बाद फाइनल में मेजबान न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर खिताब जीता। इस जीत के साथ भारत ने अगले सत्र की एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग में भी पदोन्नति हासिल की।

विश्व कप में भी भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और पांचवें स्थान पर रही, जो 1974 के पहले विश्व कप के बाद उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत को पूरे टूर्नामेंट में केवल एक हार मिली।

टीम ने चीन, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी ऊंची रैंकिंग वाली टीमों के खिलाफ ड्रॉ खेला, जबकि दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराया। भारत ने विश्व कप का समापन विश्व नंबर पांच जर्मनी के खिलाफ 3-1 की जीत से किया।

अब भारतीय टीम की नजर एशियाई खेलों पर है, जहां दांव और भी बड़ा है। एफआईएच के लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक क्वालीफिकेशन नियमों के अनुसार, महिला हॉकी प्रतियोगिता में सबसे ऊंचे स्थान पर रहने वाली पात्र टीम को ओलंपिक कोटा स्थान मिलेगा, बशर्ते वह किसी अन्य माध्यम से पहले ही क्वालीफाई न कर चुकी हो।

ऐसे में भारत के लिए एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतना सीधे ओलंपिक टिकट हासिल करने का रास्ता होगा। भारत को पूल बी में जापान, थाईलैंड, सिंगापुर, इंडोनेशिया और उज्बेकिस्तान के साथ रखा गया है।

भारतीय टीम 20 सितंबर को उज्बेकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद 21 सितंबर को इंडोनेशिया, 23 सितंबर को थाईलैंड, 25 सितंबर को जापान और 27 सितंबर को सिंगापुर से मुकाबला होगा।

नॉकआउट चरण 30 सितंबर से शुरू होगा और इसी दिन सेमीफाइनल भी खेले जाएंगे। स्वर्ण पदक का मुकाबला 2 अक्टूबर को होगा।

कप्तान सलीमा टेटे ने कहा कि टीम हालिया सफलताओं से आत्मविश्वास से भरी है, लेकिन एशियाई खेलों में हर मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

उन्होंने कहा, “हम एशियाई खेलों में काफी आत्मविश्वास के साथ जा रहे हैं, लेकिन हम यह भी जानते हैं कि हर टूर्नामेंट एक नई चुनौती लेकर आता है।

नेशंस कप और विश्व कप ने हमें यह विश्वास दिया है कि हम एक टीम के रूप में क्या हासिल कर सकते हैं और अब हमारा ध्यान उससे एक कदम आगे बढ़ने पर है।

हमारा लक्ष्य बिल्कुल स्पष्ट है—हम स्वर्ण पदक के लिए पूरी ताकत से लड़ना चाहते हैं और लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करना चाहते हैं।

हम जानते हैं कि इसके लिए निरंतरता, अनुशासन और हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देना जरूरी होगा और एक टीम के रूप में हम इस चुनौती के लिए तैयार हैं।”

एशियाई खेलों के लिए 20 सदस्यीय भारतीय टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं का भी अच्छा मिश्रण है। टीम में दो गोलकीपर सविता और बिचु देवी खरिबाम, पांच डिफेंडर इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरामबम, लालथांतलुआंगी, ज्योति और शिल्पी डबास शामिल हैं।

मिडफील्ड में निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, कप्तान सलीमा टेटे, नेहा और दीपिका सोरेंग हैं। अग्रिम पंक्ति में लालरेमसियामी, रुतुजा दादासो पिसाल, नवनीत कौर, दीपिका, इशिका, बलजीत कौर और ब्यूटी डुंगडुंग को जगह मिली है।

नेशंस कप खिताब और पांच दशक से अधिक समय बाद विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बाद भारतीय महिला टीम के पास एशियाई खेलों में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका है।

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में बदलाव, आर्यन और तन्मय को मिली जगह
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की जूनियर क्रिकेट समिति ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ आगामी मुकाबलों के लिए भारत अंडर-19 टीम में दो बदलाव किए हैं।

सौराष्ट्र क्रिकेट संघ के आर्यन सावसानी को वनडे टीम में रोहित यादव की जगह शामिल किया गया है, जबकि हरियाणा क्रिकेट संघ के तन्मय बालोदा को बहुदिवसीय मुकाबलों के लिए रोहित के स्थान पर चुना गया है।

रोहित यादव को राजकोट और अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ आगामी मुकाबलों के लिए भारत की अंडर-19 वनडे और बहुदिवसीय टीम में चुना गया था। हालांकि, उम्र से जुड़ी विसंगतियों के कारण उन्हें टीम से हटा दिया गया है।

भारत अंडर-19 की संशोधित वनडे टीम:
लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशवर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वी.के. विनीत, कुशाग्र ओझा.

अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट, काव्या पटेल, आर्यन सावसानी।

भारत अंडर-19 की संशोधित बहुदिवसीय टीम:
यशवर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्ण (विकेटकीपर).

अभिप्राय बिस्वास (विकेटकीपर), ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा, आर्यन यादव, तन्मय बालोदा।

राइबाकिना ने ओसाका को हराया, US Open क्वार्टर फाइनल में...
न्यूयॉर्क।कजाकिस्तान की एलेना राइबाकिना ने सोमवार को पूर्व चैंपियन नाओमी ओसाका को सीधे सेटों में हराकर यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

दूसरी वरीय राइबाकिना ने ओसाका को 6-1, 6-4 से हराया। अब उनका सामना चीन की झेंग छिनवेन से होगा। सेमीफाइनल में पहुंचते ही राइबाकिना विश्व नंबर-1 बन जाएंगी।

राइबाकिना ने ऑन कोर्ट साक्षात्कार में कहा, “बेशक मैं नंबर-1 बनना चाहती हूं। मैं ऐसे किसी व्यक्ति को नहीं जानती जो ऐसा नहीं चाहेगा। निश्चित रूप से यह मेरे लक्ष्यों में से एक है।

मैं हर मैच को उसी तरह लेने की कोशिश करती हूं, अपना सर्वश्रेष्ठ देने और अंत तक लड़ने की कोशिश करती हूं। अब अगले मुकाबले में क्या होता है, देखते हैं।”

झेंग छिनवेन ने आठवीं वरीय इगा श्वियातेक को 7-5, 6-3 से हराकर अंतिम-8 में प्रवेश किया। चीन की 2024 ओलंपिक चैंपियन झेंग लगातार दूसरे मुकाबले में शुरुआती पांच गेम गंवाने के बाद वापसी करने में सफल रहीं।

वह 2021 में एमा राडुकानु के चैंपियन बनने के बाद यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली क्वालीफायर बनीं।

इससे पहले झेंग ने मैडिसन कीज के खिलाफ तीसरे सेट में 0-5 से पिछड़ने के बाद लगातार सात गेम जीतकर 1-6, 7-6, 7-5 से मुकाबला अपने नाम किया था। श्वियातेक के खिलाफ भी वह शुरुआती पांच गेम हार गई थीं।

झेंग ने कहा, “मेरा मानना है कि कल 0-5 से वापसी करना किस्मत नहीं थी। मैं बस इतना ही कह सकती हूं।”

राइबाकिना ने इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल किया था और विश्व नंबर-2 उनकी करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।

बुधवार को हारने के बावजूद उनके पास नंबर-1 बनने का मौका रहेगा, बशर्ते आर्यना सबालेंका, कोको गॉफ या जेसिका पेगुला में से कोई भी खिताब न जीते।

ओसाका के खिलाफ मुकाबला केवल एक घंटे छह मिनट चला। राइबाकिना ने ऐस के साथ मैच समाप्त किया। इस समय वह महिला टेनिस संघ के पूरे दौरे में सबसे ज्यादा ऐस लगाने वाली खिलाड़ियों में शीर्ष पर हैं।

ओसाका, जिन्होंने अपने चार ग्रैंड स्लैम खिताबों में से दो यूएस ओपन में जीते हैं, मुकाबले के दौरान पैर या टखने की समस्या से जूझती नजर आईं।

गॉफ भी तीन साल बाद क्वार्टर फाइनल में
चौथी वरीय कोको गॉफ ने 14वीं वरीय इवा जोविच को 6-1, 6-4 से हराकर तीन साल बाद यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

गॉफ ने 2023 में इसी टूर्नामेंट में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। इसके बाद वह पिछले दो वर्षों में चौथे दौर से आगे नहीं बढ़ सकी थीं।

गॉफ के सामने अब फ्रेंच ओपन चैंपियन और पांचवीं वरीय मिर्रा आंद्रीवा की चुनौती होगी। आंद्रीवा ने 24वीं वरीय अनास्तासिया पोटापोवा को 5-7, 6-4, 6-3 से हराया। मुकाबले के अंतिम गेम में पोटापोवा के घुटने में चोट लगने के बाद आंद्रीवा ने उनकी मदद भी की।

चैपमैन ने छोड़ा NZ केंद्रीय अनुबंध, फिशर को मिला मौका
ऑकलैंड। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्क चैपमैन ने 2026-27 सत्र के लिए केंद्रीय अनुबंध से बाहर होने का फैसला किया है। उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ आकस्मिक अनुबंध स्वीकार किया है, जिससे वह बिग बैश लीग में खेलने के लिए उपलब्ध रह सकेंगे।

चैपमैन न्यूजीलैंड की आगामी घरेलू श्रृंखला में भारत के खिलाफ खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। उनके अलावा फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन, एडम मिल्न और टिम सीफर्ट भी इसी तरह के आकस्मिक अनुबंध पर हैं।

बिग बैश लीग का आगामी सत्र 12 दिसंबर से 26 जनवरी तक खेला जाना है, जो न्यूजीलैंड के ऑस्ट्रेलिया दौरे और श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीमित ओवर श्रृंखला के साथ टकरा रहा है।

चैपमैन ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “मैं अपने पूरे करियर के दौरान समर्थन के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट का आभारी हूं। भारत के खिलाफ आगामी श्रृंखला को लेकर हम सभी खिलाड़ी बेहद उत्साहित हैं और मैं उस श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं।”

चैपमैन के केंद्रीय अनुबंध से बाहर होने के बाद खाली हुई जगह नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के तेज गेंदबाज मैथ्यू फिशर को मिली है। फिशर को पहली बार न्यूजीलैंड क्रिकेट का केंद्रीय अनुबंध मिला है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य उच्च प्रदर्शन अधिकारी डेरिल गिब्सन ने कहा, “मैट फिशर के केंद्रीय अनुबंध सूची में आने से नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स में एक स्थान खाली हुआ है, जिससे उनके विकास को जारी रखने के लिए एक और खिलाड़ी को अनुबंध सूची में शामिल करने का अवसर मिलेगा।

मैट ने ब्लैककैप्स के लिए मिले अवसरों में प्रभावित किया है और उनकी तेज गति निश्चित रूप से ऐसी चीज है जिसे हम आगे विकसित करना चाहते हैं।”

चयन प्रबंधक गेविन लार्सन ने कहा कि आगामी व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए टीम में तेज गेंदबाजी की पर्याप्त गहराई की जरूरत है।

उन्होंने कहा, “आने वाले व्यस्त क्रिकेट कार्यक्रम में भारत, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच शामिल हैं। हमें पता है कि ब्लैककैप्स को सफलता का सर्वश्रेष्ठ मौका देने के लिए तेज गेंदबाजी में अच्छी गहराई की जरूरत होगी।

मैट ऐसी तेज गति से गेंदबाजी कर सकते हैं, जो किसी भी टीम के संतुलन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए उन्हें केंद्रीय अनुबंध सूची में शामिल कर हम उत्साहित हैं।”

न्यूजीलैंड का घरेलू सत्र भारत के खिलाफ 22 अक्टूबर से शुरू होगा। भारत के खिलाफ 12 मुकाबलों की श्रृंखला में पांच वनडे, पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय और दो टेस्ट मैच शामिल हैं, जो 1 दिसंबर तक चलेगी।

इसके बाद जनवरी के मध्य से न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका की मेजबानी करेगी, जिसमें तीन वनडे, तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और दो टेस्ट खेले जाएंगे। इन दोनों घरेलू श्रृंखलाओं के बीच न्यूजीलैंड चार टेस्ट मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा।

नशरा के छह विकेट से हांगकांग ढेर
दुबई। बाएं हाथ की स्पिनर नशरा संधू की शानदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने सोमवार को एसीसी महिला टी20 एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में हांगकांग को 72 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पाकिस्तान अब 11 सितंबर को दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगा।

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 143 रन बनाए। शावाल जुल्फिकार ने 35 गेंदों में सात चौकों की मदद से 47 रन की अहम पारी खेली। आयशा जफर ने 19 गेंदों में 26 रन बनाए, जबकि कप्तान फातिमा सना 24 गेंदों में 24 रन बनाकर नाबाद रहीं। हांगकांग की जॉयलीन कौर ने चार विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की टीम नशरा संधू की फिरकी के सामने टिक नहीं सकी और 71 रन पर ऑलआउट हो गई। नशरा ने चार ओवर में सिर्फ सात रन देकर छह विकेट झटके और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नशरा का पहला छह विकेट वाला प्रदर्शन है। उनके 4-0-7-6 के आंकड़े पाकिस्तान की महिला क्रिकेटर द्वारा टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन भी बन गए। उन्होंने ओमैमा सोहैल के 2022 में श्रीलंका के खिलाफ बनाए गए 5/13 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।पाकिस्तान ने तीन मैचों में दो जीत के साथ ग्रुप-ए में चार अंक जुटाकर दूसरा स्थान हासिल किया।