मनोरंजन - Tarun Mitra

मुझसे अच्छा रावण का रोल कोई नहीं निभा सकता: यश
यश : सुपरस्टार यश की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्साह है। 'केजीएफ' फ्रेंचाइजी की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद यश अब भारत के सबसे बड़े सिनेमाई प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रहे हैं।  यश ने इस मेगा-बजट फिल्म, इसकी स्टार कास्ट और रावण का किरदार चुनने की असली वजह पर खुलकर अपनी राय रखी। 4000 करोड़ रुपये के भव्य बजट में बन रही इस फिल्म के ग्लोबल विजन, रणबीर कपूर संग काम करने और सनी देओल की एंट्री पर सुपरस्टार ने जवाब दिए।

4000 करोड़ के बजट का सच और 'रामायण' की प्रासंगिकता
साक्षात्कार में जब फिल्म के विशाल बजट को लेकर सवाल पूछा गया, तो यश ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, 'मैं इस गलतफहमी को दूर कर दूं। दो हिस्सों में बनी 4000 करोड़ रुपये की लागत वाली यह फिल्म हॉलीवुड में रिलीज होगी। इसमें प्रमोशनल बजट भी शामिल है। हॉलीवुड में इसे इसी तरह प्लान किया जाता है। वहां प्रमोशनल बजट फिल्म के बजट से भी बड़ा होता है, क्योंकि फिल्म की ग्लोबल रिलीज होती है। ‘रामायण’ और ‘टॉक्सिक’, दोनों को ग्लोबल फिल्मों के तौर पर पोजिशन किया गया है।'

अतीत में ‘रामायण’ पर बनी कई फिल्में फ्लॉप हो चुकी हैं, क्योंकि इसकी कहानी सभी को पता है, तो यश ने जवाब दिया, 'स्टोरी से नहीं होता है। रामायण के बारे में हर एक का अपना इमेजिनेशन है। बचपन में मैं अपने दादाजी से रामायण सुना करता था, फिर मैंने सीरियल और फिल्में देखीं। फिल्मों में आप मनोरंजन और धार्मिक मूल्यों को जोड़ते हैं। एक अच्छा संतुलन होना चाहिए। यह ऐसी कहानी है जो सदियों से चली आ रही है। मेरे पार्टनर नमित मल्होत्रा इसे तैयार करने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। पिक्चर अच्छी होगी तो लोग आशीर्वाद देंगे।'

राम के बदले रावण का चुनाव, रणबीर कपूर और सनी देओल पर बड़ा खुलासा
यह पूछे जाने पर कि उन्होंने राम की भूमिका के बजाय रावण की भूमिका क्यों चुनी, यश ने जवाब दिया: राम की भलाई दिखाने के लिए रावण की बुराई भी दिखानी चाहिए।  क्या आपने सारी बुराई दिखाने का ठेका ले रखा है? यश ने जवाब में कहा, 'मुझसे अच्छा कोई नहीं दिखा सकता। इस फिल्म में ऐसे सिचुएशन की जरूरत है, जहां लोग कहें, उसको कैसे मारें यार? वह मर ही नहीं सकता, उसके पास वरदान है, उसके पास सब है। प्रभु श्रीराम उसको हराते हैं। हमने अपने सारे अहंकार एक तरफ रख दिए हैं।'

इसके बाद स्टार कास्ट और किरदारों को लेकर बातचीत हुई।  'आप फिल्म के राजा हैं, तो रणबीर कपूर राजा राम का काम कैसे कर सकते हैं?' जवाब में यश बोले, 'वो कहानी है। हम किरदार निभाते हैं।' जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने हनुमान की भूमिका के लिए सनी देओल को क्यों चुना तो यश ने जवाब दिया, 'वह बजरंगबली का किरदार निभाएंगे। आप जानते हैं, हनुमानजी कर्नाटक से हैं, सर। हर एक एक्टर अपना वैल्यू लेकर आ रहा है इस फिल्म में।'

जन्मदिन विशेष :जब प्रधानमंत्री की पोती बनीं बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्री, आज भी लाखों महिलाओं की प्रेरणा
मुंबई, 15 अगस्त। किसी दूसरे देश से आकर बॉलीवुड में जगह बनाना आसान नहीं होता, लेकिन 1990 और 2000 के दशक में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसी अभिनेत्री ने कदम रखा, जिन्होंने खूबसूरती, बेहतरीन एक्टिंग और शानदार डांस मूव्स के दम पर बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में जगह बनाई। उस अभिनेत्री का नाम मनीषा कोइराला है।

मनीषा कोइराला का जन्म 16 अगस्त 1970 को नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक राजनीतिक और प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम प्रकाश कोइराला है, जो पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। वहीं, मां का नाम सुषमा कोइराला है। मनीषा कोइराला के परिवार की राजनीति पकड़ का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि उनके दादाजी, विश्वेश्वर प्रसाद कोइराला, नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

मनीषा कोइराला एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ नेपाली, तमिल और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। अभिनेत्री ने बॉलीवुड में डेब्यू 1991 में सुभाष घई की फिल्म 'सौदागर' से किया। अपनी पहली फिल्म ही कामयाबी और उनके शानदार अभिनय ने उन्हें रातों-रात इंडस्ट्री की उभरती हुई शीर्ष अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया। इसके बाद मनीषा ने '1942: ए लव स्टोरी', 'बॉम्बे', 'खामोशी: द म्यूजिकल', 'दिल से..', 'कंपनी', जैसी कई अन्य फिल्मों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' जैसी वेब सीरीज में भी अभिनय किया।

मनीषा कोइराला के एक्टिंग करियर में जहां उनकी डेब्यू फिल्म 'सौदागर' ने उन्हें नाम, पहचान और शोहरत दिलाई। वहीं, फिल्म 'कंपनी' में शानदार एक्टिंग ने उन्हें फिल्मफेयर क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार दिला दिया। अभिनेत्री ने अपनी एक्टिंग के दम पर अब तक तीन क्रिटिक्स सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार और एक फिल्मफेयर ओटीटी पुरस्कार हासिल किए हैं।

हालांकि, कहते हैं न जब जीवन में सब अच्छा चल रहा होता है, तब एक ऐसा समय आता है, जिसके बारे में आपने कभी कल्पना भी नहीं की होती है। कुछ ऐसा ही मनीषा कोइराला के साथ हुआ। अभिनेत्री जब अपने करियर की शीर्ष पर थी, तब वर्ष 2012 में उन्हें स्टेज-4 ओवेरियन कैंसर हो गया, जिसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क में इलाज कराया और 2013 से पूरी तरह कैंसर-मुक्त हैं।

अभिनेत्री के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने वर्ष 2010 में नेपाली बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी की, लेकिन वर्ष 2012 में उनका तलाक हो गया। मनीषा कोइराला आज के समय में लाखों महिलाओं की प्रेरणा हैं। वह कैंसर के खिलाफ जागरूकता फैलाने में काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया सहित अन्य जगहों पर महिलाओं और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर खुलकर बात करती नजर आती हैं।

क्या बनेगी 'आवारापन 3'? 19 साल बाद लौटे इमरान हाशमी
आवारापन 3 : वर्ष 2007 में आई कल्ट क्लासिक फिल्म 'आवारापन' के ठीक 19 साल बाद, इसके सीक्वल 'आवारापन 2' ने आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर अपने चर्चित किरदार 'शिवम पंडित' के रूप में नजर आ रहे हैं। उनके गंभीर और इंटेंस लुक के साथ-साथ फिल्म के संगीत को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म देखने के बाद अब दर्शक इसके सस्पेंस से भरे अंत और इस बात को समझने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या 'शिवम पंडित' की कहानी तीसरे भाग में भी जारी रहेगी। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर काफी चर्चाएं हैं और लोग अपनी राय साझा कर रहे हैं।

क्या बनेगा 'आवारापन 3'? जानिए फिल्म के अंत का पूरा रहस्य
फिल्म की तीसरी किश्त आएगी या नहीं, इस सवाल का जवाब 'आवारापन 2' के अंत में छिपा हुआ है। फिल्म के क्लाइमेक्स में इमरान हाशमी का किरदार 'शिवम पंडित' कब्रिस्तान से बचाई गई बच्ची 'आलिया' की जान बचाने में कामयाब रहता है और मुख्य खलनायक जोरावर (पूरन गब्बी) का अंत कर देता है। जब बच्ची अपनी सामान्य जिंदगी में वापस लौटने लगती है, तब शिवम की मुलाकात जारा (दिशा पटानी) से होती है। वह ज़ारा को अलविदा कहता है और आलिया को आखिरी बार देखकर अपनी एक नई दुनिया और नई भूमिका की ओर कदम बढ़ा देता है।

कहानी के फ्लैशबैक में यह खुलासा होता है कि नफीसा (शबाना आजमी) ने शिवम को जोरावर तक पहुंचाने में मदद करने के लिए एक शर्त रखी थी। शर्त यह थी कि काम खत्म होने के बाद शिवम को उसके लिए काम करना होगा। फिल्म के आखिरी दृश्य में शिवम अन्य लोगों के साथ एक कार्गो कंटेनर के अंदर जाता दिखाई देता है। इस दौरान बैकग्राउंड में उसका वॉयस-ओवर चलता है, जहां वह कहता है कि उसकी जिंदगी कभी उसकी अपनी थी ही नहीं वह हमेशा दूसरों की सेवा करने के लिए ही बना था। इसके बाद कार्गो का दरवाजा बंद हो जाता है और वह अपने नए मिशन पर निकल पड़ता है। यह अंत स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि निर्माताओं ने कहानी को जानबूझकर ओपन एंडेड छोड़ा है, जिससे 'आवारापन 3' का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है।

बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' की मजबूत शुरुआत
समीक्षकों और दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बीच 'आवारापन 2' ने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाकेदार शुरुआत की है। ट्रेड ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार इमरान हाशमी की इस फिल्म ने अपने रिलीज के पहले दिन लगभग ₹12 करोड़ का शानदार नेट कलेक्शन दर्ज किया है। दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर बने जबरदस्त क्रेज को देखते हुए इसे देशभर के सिनेमाघरों में 6000 से अधिक शो दिए गए हैं। मोहित सूरी के निर्देशन और पुरानी यादों के तड़के ने दर्शकों को थिएटर्स तक खींचने में बड़ी भूमिका निभाई है। दिए गए आंकड़े शाम 6 बजे तक के हैं।

मुख्य कलाकार और स्टार कास्ट
इमरान हाशमी के अलावा 'आवारापन 2' में दिशा पटानी, पूरन गब्बी और वरिष्ठ अभिनेत्री शबाना आजमी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। जहां पूरन गब्बी ने खलनायक की भूमिका में अपनी छाप छोड़ी है, वहीं शबाना आजमी का किरदार कहानी को एक नया और सस्पेंस भरा मोड़ देता है।

आपने बिल्कुल सही कहानी पकड़ी है! यह मेरी ज़िंदगी पर है! मिथुन
कुछ सपने ऐसे होते हैं, जो चुपचाप हमारे भीतर अपनी जगह बना लेते हैं और वर्षों तक हमारे साथ रहते हैं। वे बस सही परिस्थिति और सही समय का इंतज़ार करते हैं, ताकि एक खूबसूरत हकीकत का रूप ले सकें। शिबोपप्रसाद मुखर्जी के लिए भी ऐसा ही एक सपना आखिरकार सच होने जा रहा है-बॉलीवुड के OG ‘डिस्को डांसर’ और दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के साथ काम करने का सपना। मिथुन चक्रवर्ती को पर्दे पर देखते हुए बड़े हुए शिबोपप्रसाद ने अभिनेता के उनके तमाम यादगार किरदारों को हमेशा सराहा है-चाहे वह मृगया, दो अनजाने और अग्निपथ हों या डिस्को डांसर और डांस डांस।

हिंदी और बंगाली सिनेमा में उनके शानदार और विविधतापूर्ण सफर ने हमेशा शिबोपप्रसाद को उत्साहित किया है। उनका काम इस बात का प्रमाण रहा है कि एक अभिनेता भाषा, जॉनर और पीढ़ियों की सीमाओं से परे जाकर कितनी असीम संभावनाओं को साकार कर सकता है।

शिबोपप्रसाद कहते हैं, “हर किसी के कुछ सपने होते हैं। वे बहुत छोटी उम्र से ही हमारे दिल में चुपचाप जगह बना लेते हैं। मेरा भी एक ऐसा ही सपना था कि किसी दिन मुझे मिथुन चक्रवर्ती के साथ काम करने का मौका मिले।” समय के साथ भारतीय मनोरंजन जगत के इन दो दिग्गजों के बीच पेशेवर तौर पर परिचय बढ़ता गया और साथ काम करने की इच्छा भी मजबूत होती गई। लेकिन शिबोपप्रसाद के शब्दों में कहें तो शायद वे सही कहानी का इंतज़ार कर रहे थे।

वह पल तब आया जब आखिरकार उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती से मुलाकात की और उन्हें फिल्म की कहानी सुनाई। कहानी खत्म होते ही मिथुन दा ने उनका हाथ मिलाया और कहा, “आपने बिल्कुल सही कहानी पकड़ी है! यही मेरी ज़िंदगी की कहानी है।”

शिबोपप्रसाद के लिए यह पल सिर्फ एक प्रोफेशनल कोलैबोरेशन से कहीं बढ़कर था।
वह याद करते हुए कहते हैं, “मेरे अंदर कहीं न कहीं वह छोटा-सा बच्चा आज भी चुपचाप बैठा हुआ था और सुन रहा था। जिस शख्स को मैंने बचपन से पर्दे पर देखा और पसंद किया, उससे ये शब्द सुनना मेरे लिए बेहद भावुक कर देने वाला पल था।”

उनका रिश्ता कहानी सुनाए जाने से पहले ही आकार लेने लगा था। अमेरिका में मिथुन चक्रवर्ती के साथ हुई एक पुरानी बातचीत को याद करते हुए शिबोपप्रसाद बताते हैं, “मैंने फोन पर अपना परिचय दिया और उन्हें एक वॉइस नोट भेजा। उसे सुनने के बाद उन्होंने मुझे वापस फोन किया और कहा, ‘शिबू! तुम मुझे अपने बारे में इतना लंबा परिचय क्यों दे रहे हो? मैं काम करने के लिए तैयार हूं!’”

अब इंतज़ार आखिरकार खत्म होने वाला है।
2027 में मिथुन चक्रवर्ती Windows Production House की एक खास पेशकश में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। शिबोपप्रसाद मुखर्जी और नंदिता रॉय दिग्गज अभिनेता के साथ अपनी अगली फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। यह प्रोजेक्ट Windows Production House के 25 साल पूरे होने के अवसर पर बनने वाली विशेष फिल्मों में से एक होगा और इस महत्वपूर्ण वर्ष में बैनर के सफर का एक और यादगार अध्याय जोड़ेगा।

शिबोपप्रसाद कहते हैं, “आज सब कुछ फाइनल हो चुका है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि दादा बिल्कुल अच्छे हैं। बस कुछ और दिन इंतज़ार करना है। उसके बाद वर्षों से देखा हुआ मेरा सपना हकीकत बन जाएगा। आखिरकार, मैं, नंदिता दी और मिथुन चक्रवर्ती साथ काम कर रहे हैं।”

एक ऐसा सपना, जिसे शिबोपप्रसाद ने वर्षों से अपने भीतर संजोकर रखा था, आखिरकार साकार होने जा रहा है। यह सिर्फ शिबोपप्रसाद का सपना पूरा होने की कहानी नहीं है, बल्कि हम सभी के लिए एक खास पल है-क्योंकि Windows Production और मिथुन दा पहली बार एक साथ आ रहे हैं।

‘टॉक्सिक’ में गीतू मोहनदास संग काम के अनुभव पर खुलकर बोले यश
मुंबई में हुई ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की म्यूज़िक लॉन्च के दौरान रॉकिंग स्टार यश ने डायरेक्टर गीतू मोहनदास के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस के बारे में खुलकर बात की। यश ने उन्हें क्रेडिट दिया कि उन्होंने उन्हें अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलकर एक्टर के तौर पर अपने एक बिल्कुल अलग साइड को एक्सप्लोर करने के लिए पुश किया।

गीतू के बारे में बात करते हुए, यश ने कहा, “वो देखने में थोड़ी स्ट्रिक्ट लगती हैं, लेकिन वो बहुत, बहुत जोवियल हैं। सेट पर जिस तरह से वो सबके लिए एटमॉस्फियर क्रिएट करती हैं, मुझे लगता है कि उन्होंने हम सभी को पुश किया है। खासकर मेरे लिए, उन्होंने मुझे पुश किया, मुझसे इंग्लिश में लाइन्स लर्न करवाईं।”

यश ने गीतू को एक परफॉर्मर के तौर पर उन्हें और बेहतर बनाने और ऐसा किरदार निभाने में मदद करने का भी क्रेडिट दिया, जो उन्होंने इससे पहले कभी प्ले नहीं किया। उन्होंने कहा, “जिस तरह का किरदार मैंने प्ले किया है, जिस तरह का एक्टर मैं आज हूँ, मुझे लगता है कि एक्टर के तौर पर मुझे पुश करने के लिए मुझे गीतू को सच में थैंक यू कहना चाहिए।”

डायरेक्टर के विज़न पर विश्वास करने के महत्व पर ज़ोर देते हुए, यश ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि आपके लिए अपने डायरेक्टर पर फेथ रखना बहुत ज़रूरी है। मैंने वह विश्वास बनाए रखा, इसलिए मुझे लगता है कि आपने इस मूवी में एक अलग तरह के यश को देखा है।”

रिलीज से पहले चमकी 'बंटवारा 1947'
बंटवारा 1947 : बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रदर्शन से ठीक एक दिन पहले फिल्म उद्योग के जाने-माने निर्माता रमेश तौरानी ने आमिर खान और अली फजल के साथ आयोजित एक विशेष स्क्रीनिंग में यह फिल्म देखी। फिल्म देखने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए इसे एक बेहद संवेदनशील और दिल को छू लेने वाली कहानी बताया। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि इस फिल्म को फर्स्ट डे, फर्स्ट शो ही देखा जाना चाहिए।

मानवता और संवेदनाओं का अनोखा संदेश
स्क्रीनिंग के दौरान की एक तस्वीर साझा करते हुए रमेश तौरानी ने लिखा कि 'बंटवारा 1947' इंसानी जज्बे, लचीलेपन और करुणा के महत्व को दर्शाने वाली एक बेहद शक्तिशाली फिल्म है। यह फिल्म इतिहास के सबसे काले अध्यायों के दौरान भी मानवीय मूल्यों और दयालुता के महत्व को खूबसूरती से रेखांकित करती है। उनका मानना है कि निर्देशक राजकुमार संतोषी ने एक बार फिर ऐसी कहानी गढ़ी है जो सीधे दर्शकों के दिलों को छूती है। उनके निर्देशन की खास बात यह है कि वे अपनी फिल्मों में भावनाओं और मानवीय संवेदनाओं को बेहद खास अंदाज में उभारते हैं।

सनी देओल और प्रीति जिंटा की मुख्य भूमिकाएं
फिल्म के अभिनय पक्ष की बात करते हुए तौरानी ने सनी देओल के प्रदर्शन को बेहद प्रभावशाली और शानदार करार दिया। इसके साथ ही, लगभग एक दशक के लंबे अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहीं प्रीति जिंटा को उनके सर्वश्रेष्ठ अंदाज में देखना एक सुखद अनुभव रहा। फिल्म की मुख्य कहानी विभाजन के दौरान एक ऐसे मुस्लिम व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार सनी देओल ने निभाया है। जब वे बंटवारे के समय पाकिस्तान जाते हैं, तो उन्हें अपने नए घर में एक बुजुर्ग हिंदू महिला (शबाना आजमी द्वारा अभिनीत) मिलती है। बढ़ते तनाव के बीच, वह व्यक्ति अपने परिवार की सुरक्षा के साथ-साथ उस महिला को भी संरक्षण देने की जिम्मेदारी उठाता है।

दमदार स्टार कास्ट और ऑन-स्क्रीन जोड़ियां
इस फिल्म में शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल ने अपने-अपने किरदारों में गहराई और प्रामाणिकता लाते हुए असाधारण काम किया है। विशेष बात यह है कि इस फिल्म के जरिए सनी देओल और उनके बेटे करण देओल पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आ रहे हैं, जहां करण ने सनी के बेटे की ही भूमिका निभाई है। खलनायक के रूप में अभिमन्यु सिंह का प्रदर्शन काफी प्रभावी और भयानक रहा है। इनके अलावा फिल्म की स्टार कास्ट में खुशी हजारे और कनिका कपूर भी शामिल हैं।

आमिर खान प्रोडक्शंस की प्रस्तुति
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण अपर्णा पुरोहित और आमिर खान प्रोडक्शंस के सहयोग से किया गया है। रमेश तौरानी ने निर्माताओं को इस तरह की संदेशप्रद और खूबसूरत फिल्म बनाने के लिए बधाई दी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की सीधी टक्कर इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' से हो रही है।

एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े
सिनेमाघरों में प्रदर्शन से 48 घंटे पहले दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई थी। शुरुआती रुझानों और आंकड़ों के अनुसार पहले दिन की टिकट बिक्री में 'आवारापन 2' आगे चल रही है। गुरुवार दोपहर तक के आंकड़ों के मुताबिक देश भर में 'बंटवारा 1947' के पहले दिन के लिए करीब 30000 टिकट बिके थे, जिससे ₹81 लाख का कलेक्शन हुआ। इसके विपरीत 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में 1 लाख से अधिक टिकट बेचकर ₹3.25 करोड़ की कमाई के साथ मजबूत बढ़त बना ली है। हालांकि फिल्म के मजबूत संदेश और भावनात्मक अपील के दम पर 'बंटवारा 1947' से सिनेमाघरों में दर्शकों के खिंचाव की उम्मीद जताई जा रही है।

सूरज प्रताप और ‘दिव्य प्रेम’ के नन्हें सितारों की खास बॉन्डिंग
कभी-कभी टीवी सेट पर सबसे प्यारे रिश्ते कहानी या स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं होते, बल्कि सेट के पीछे अपने आप बन जाते हैं। सन नियो के शो दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी में प्रेम का किरदार निभा रहे सूरज प्रताप सिंह का शो के बच्चों के साथ ऐसा ही खास रिश्ता बन गया है।

फिलहाल सूरज अपने ट्रैक के लिए बच्चों के साथ ज्यादा शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में, सेट पर उनके साथ काफी समय बिताने के दौरान उनकी बच्चों से अच्छी दोस्ती हो गई है। साथ में स्क्रीन शेयर करने से शुरू हुआ यह रिश्ता अब हँसी-मजाक, मस्ती, एक-दूसरे को मजेदार नाम देने और ढेर सारे प्यार भरी दोस्ती में बदल गया है।

बच्चों के साथ अपने रिश्ते और सेट की कुछ खास यादों के बारे में बात करते हुए सूरज प्रताप सिंह ने कहा, "अब तो बच्चे मेरे दोस्त बन गए हैं। उनके साथ मेरी बहुत सारी प्यारी यादें हैं। शुद्धि के साथ मेरी एक खास याद है। उसे पता है कि मैं घर से दूर रहता हूँ और मेरी माँ यहाँ मेरे साथ नहीं हैं। इसलिए वह अपनी माँ से रोज मेरे लिए कुछ न कुछ खाने के लिए लाने को कहती है। कभी वह मेरे लिए पराठे लेकर आती है तो कभी कुछ और वह हमेशा मेरे लिए कुछ लेकर आने की कोशिश करती है, जो मुझे बहुत प्यारा लगता है। कभी-कभी निर्माण की माँ भी मेरे लिए कुछ खाने को लेकर आती हैं।"

वे आगे कहते हैं, "सप्पू के साथ तो ऐसा लगता ही नहीं कि हमारे बीच उम्र का कोई अंतर है। हम दोस्तों की तरह बात करते हैं और साथ में समय बिताते हैं। तारा तो मेरी तारा है ही और उसके साथ भी मेरा बहुत अच्छा रिश्ता है। जीनू भी मुझसे बहुत जुड़ा हुआ है जब वह सुबह मुझे देखता है तो ऐसा लगता है, जैसे वह मुझे छोड़कर जाएगा ही नहीं वह आकर मेरी गोद में बैठ जाता है और फिर कभी-कभी सप्पू भी आ जाता है बच्चों के साथ ये मेरी कुछ मजेदार और प्यारी यादें हैं।"

सूरज बताते हैं कि बच्चों के साथ सेट के पीछे भी खूब मस्ती होती है। वे कहते हैं, "हम एक-दूसरे को मजेदार और अजीब-अजीब नामों से बुलाते हैं और जब हम उन नामों से एक-दूसरे को बुलाते हैं, तो बहुत हँसी-मजाक होता है, जब हम सब साथ होते हैं, तो सेट पर कभी बोरियत नहीं होती।

'प्रहार' की रिलीज डेट में बदलाव, अब नई तारीख पर आएगी फिल्म
निर्माता दिनेश विजान ने सोशल मीडिया पर साझा किया फिल्म का नया पोस्टर

राजकुमार राव की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी' की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। मैडॉक फिल्म्स ने फिल्म की नई रिलीज तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। पहले यह फिल्म 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर संभावित टकराव से बचने के लिए निर्माताओं ने इसकी रिलीज को आगे बढ़ाने का फैसला किया। अब दर्शकों को इस फिल्म के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

निर्माता दिनेश विजान ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए लिखा, "अब होगा न्याय का 'प्रहार' 16 अक्टूबर को।" इसके साथ ही फिल्म की नई रिलीज तारीख की पुष्टि हो गई है। अविनाश अरुण के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक बायोग्राफिकल ड्रामा है, जिसमें राजकुमार राव देश के चर्चित वकील उज्ज्वल निकम की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी निकम द्वारा 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब के खिलाफ लड़े गए चर्चित मुकदमे से प्रेरित है।

फिल्म में राजकुमार राव के साथ वामिका गब्बी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। 'प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी' को लेकर राजकुमार के किरदार और कहानी को लेकर दर्शकों में पहले से उत्सुकता बनी हुई है। हालांकि रिलीज डेट में बदलाव के चलते फिल्म के लिए इंतजार जरूर बढ़ गया है। इससे पहले श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' की रिलीज भी आगे बढ़ाकर दिसंबर तक कर दी गई थी। अब 'प्रहार' 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

क्यों लगा था पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध?
आतिफ असलम : साल 2016 में हुए उरी आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। इसके बाद 'इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन' ने एक प्रस्ताव पारित कर भारतीय निर्माताओं को नए प्रोजेक्ट्स में पाकिस्तानी कलाकारों और तकनीशियनों को न लेने के निर्देश दिए थे। इस फैसले से प्रभावित होने वाले लोकप्रिय पाकिस्तानी कलाकारों में गायक आतिफ असलम का नाम भी शामिल था। अब लगभग एक दशक बाद आतिफ असलम ने क्रिस फेड के यूट्यूब चैनल पर दिए एक इंटरव्यू में भारतीय संगीत उद्योग से अपनी लंबी दूरी पर खुलकर बात की है।

'बैन लगाने वालों का भी शुक्रिया, खुद को एक्सप्लोर करने का मिला मौका'
भारतीय संगीत जगत से दूर रहने के अपने अनुभव को साझा करते हुए आतिफ असलम ने कहा कि उन्हें भारत में प्रतिबंधित हुए लगभग 10 साल हो चुके हैं। यह भारत सरकार का फैसला था कि पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगाया जाए, जबकि अब पाकिस्तान में भी भारतीय कलाकारों पर प्रतिबंध है। उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों में उन्होंने भारत के लिए कोई गाना रिकॉर्ड नहीं किया है। आतिफ के अनुसार, भारत में उनके फैंस वीपीएन के जरिए उनके गाने सुन रहे हैं और सीडी बर्न करके दूसरों तक पहुंचा रहे हैं। हालांकि आतिफ का कहना है कि वे पायरेसी का समर्थन नहीं करते, लेकिन संगीत को जहां पहुंचना होता है, वह रास्ता बना ही लेता है।

फैंस की आती है याद
अपने भारतीय फैंस के नाम संदेश देते हुए आतिफ ने कहा कि वे इस बात से दुखी या उदास न हों। आतिफ ने कहा, 'मैं हमेशा आप सभी से कहना चाहता था कि मुझे आपकी बहुत याद आती है। मुझे वहां काम करने की कमी महसूस नहीं होती, लेकिन मैं आप लोगों को बहुत मिस करता हूं।' उन्होंने आगे कहा कि प्लेबैक सिंगिंग से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। अगर यह बैन नहीं लगा होता, तो शायद वे कभी अपना खुद का म्यूजिक नहीं बना पाते। इसलिए वे अपने फैंस के साथ-साथ बैन लगाने वालों का भी शुक्रिया अदा करते हैं, क्योंकि उसी वजह से उन्हें खुद को तलाशने और नई चीजें एक्सप्लोर करने का मौका मिला।

क्यों लगा था पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध?
भारत और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक और राजनीतिक तनाव का सीधा असर दोनों देशों के मनोरंजन जगत और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर पड़ा। सितंबर 2016 में उरी में हुए आतंकी हमले के बाद IMPPA ने एक प्रस्ताव पारित कर भारतीय प्रोड्यूसर्स को पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम न करने की हिदायत दी थी। यह रोक तब तक के लिए लगाई गई थी जब तक कि दोनों देशों के रिश्ते सामान्य न हो जाएं। इसके बाद फरवरी 2019 में पुलवामा आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने के बाद स्थिति और सख्त हो गई। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने भारतीय फिल्म उद्योग में काम करने वाले सभी पाकिस्तानी अभिनेताओं और कलाकारों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का ऐलान कर दिया। संगठन ने यह चेतावनी भी दी थी कि यदि कोई संस्था या निर्माता फिर भी पाकिस्तानी कलाकारों को काम देता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बॉलीवुड में आतिफ असलम का शानदार सफर
पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम भारतीय संगीत प्रेमियों के बीच हमेशा से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। भारत में उनकी सफलता की शुरुआत उनके सुपरहिट बॉलीवुड गानों से हुई थी। उन्हें सबसे पहले साल 2005 में आई फिल्म 'कलयुग' के गाने 'आदत' से बड़ी पहचान मिली। इसके बाद फिल्म 'जहर' का गाना 'वो लम्हे' भी जबरजस्त हिट साबित हुआ। इसके बाद आतिफ ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार और सदाबहार नगमें दिए, जिनमें 'तेरे बिन', 'पहली नजर में', 'तेरा होने लगा हूं', 'तू जाने ना', 'जीने लगा हूं', 'बेइंतहा', 'जीना जीना' और 'तेरे संग यारा' जैसे कई बड़े हिट गाने शामिल हैं। भारतीय संगीत में उनके इस बेहतरीन योगदान के लिए उन्हें कई बार प्रतिष्ठित 'फिल्मफेयर बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर' अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट किया गया था।

बिग बॉस 20 को लेकर सलमान खान ने खोला बड़ा राज , ट्रेलर जारी
रियलिटी शो 'बिग बॉस हिंदी' अपने 20वें सीजन के साथ नए ट्विस्ट और बदले हुए गेमप्ले के साथ वापसी के लिए तैयार है। जियोहॉटस्टार और कलर्स ने शो का आधिकारिक ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें सलमान खान ने इस सीजन के सबसे बड़े ट्विस्ट 'एक्स्ट्रा जीवनदान' से पर्दा उठाया। ट्रेलर में सलमान एक मुकाबले के बीच पहुंचकर गेम रोकते हैं और अपने खास अंदाज में कहते हैं, "बिग बॉस में मिलेगा, मेरी जान... एक्स्ट्रा जीवनदान।"

नए ट्विस्ट के मुताबिक, इस बार घर में हर कंटेस्टेंट को एक अतिरिक्त मौका मिलने वाला है। हालांकि यह जीवनदान कब, कैसे और किस परिस्थिति में काम आएगा, इसकी पूरी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। यही इस सीजन के सबसे बड़े सस्पेंस में से एक होगा। शो के ट्रेलर से साफ है कि इस बार प्रतियोगियों के लिए सुरक्षित तरीके से खेलना आसान नहीं होगा। उन्हें जोखिम उठाने, रणनीति बदलने और सही समय पर मिले इस अतिरिक्त मौके का इस्तेमाल करने की चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

20वें सीजन के ऐतिहासिक पड़ाव पर जियोस्टार में हिंदी एवं इंग्लिश एंटरटेनमेंट बिजनेस के हेड आलोक जैन ने कहा कि 20 सीजन पूरे करना किसी भी एंटरटेनमेंट फ्रेंचाइजी के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि इस बार गेमप्ले में नई परतें और चुनौतियां जोड़ी गई हैं, जो प्रतियोगियों को लगातार अपनी रणनीतियों पर दोबारा विचार करने के लिए मजबूर करेंगी। वहीं सलमान खान ने कहा कि हर साल बिग बॉस का गेम बदलता है, लेकिन इस बार खेलने का तरीका भी बदलने वाला है। 'बिग बॉस हिंदी सीजन 20' का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर से जियोहॉटस्टार और कलर्स पर होगा।

'मिर्जापुर: द मूवी बबलू-मुन्ना भैया की वापसी ने जीता दिल
'मिर्जापुर: द मूवी' में फ्रैंचाइजी के कई जाने-पहचाने किरदार वापस आ रहे हैं। साथ ही नए चेहरे भी नजर आने वाले हैं और थिएट्रिकल वर्शन में एक अहम किरदार नया कलाकार निभाएगा।

'मिर्जापुर: द मूवी': 'मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है। पंकज त्रिपाठी कालीन भैया के तौर पर अली फजल गुड्डू पंडित बन और दिव्येंदु मुन्ना त्रिपाठी के किरादर में वापसी कर रहे हैं। इन किरदारों ने ही सीरीज के तीनों सीजन में मुख्य टकराव को आगे बढ़ाया है, जिसमें कालीन का मिर्जापुर पर कब्जा बार-बार गुड्डू और मुन्ना के बीच की लड़ाई। ट्रेलर इन तीनों को एक ही सिनेमैटिक दुनिया में फिर से वापस ला रहा है। हालांकि, फिल्म की टाइमलाइन और कुछ किरदारों को जिस तरह से दिखाया गया है। वह इसे सीजन 3 की कहानी को सीधे आगे बढ़ाने से अलग बनाता है। दर्शकों को बड़े पर्दे पर नए-पुराने किरदार एक साथ देखने को मिलने वाले हैं।

जितेंद्र कुमार निभाएंगे बबलू पंडित का किरदार
'मिर्जापुर: द मूवी' में सबसे बड़े बदलावों में से एक बबलू पंडित के रोल में जितेंद्र कुमार की वापसी है, जिसे ओरिजिनल सीजन 1 में विक्रांत मैसी ने निभाया था। पहले सीजन के आखिर में मुन्ना ने बबलू को मार दिया था, इसलिए फिल्म में उसका दिखना इस बात का सबसे साफ संकेत है कि फिल्म सीरीज की मौजूदा टाइमलाइन से आगे की घटनाओं को दिखाती है। इस किरदार को दोबारा कास्ट करना इसलिए भी अहम था, क्योंकि विक्रांत मैसी का निभाया बबलू ओरिजिनल कहानी का एक अहम हिस्सा था। ऐसे में फिल्म में इस किरदार को नए चेहरे के साथ वापस लाया गया है।

रवि किशन ने बब्बन बाबूआ के तौर पर की एंट्री
रवि किशन मिर्जापुर की दुनिया में शामिल होने वाले नए और अहम किरदारों में से एक हैं। वह 'बब्बन बाबूआ' का रोल निभा रहे हैं, जो एक गैंगस्टर है और ओरिजिनल प्राइम वीडियो सीरीज का हिस्सा नहीं था। टीजर और ट्रेलर से पता चलता है कि वह कहानी में एक नई ताकत के तौर पर सामने आ रहे हैं और इस फ़्रैंचाइजी की जानी-पहचानी सत्ता की लड़ाई में एक नया खिलाड़ी जुड़ रहा है। कहानी सिर्फ कालीन, मुन्ना और गुड्डू के बीच पहले से चली आ रही दुश्मनी पर निर्भर नहीं है। एक नया गैंगस्टर कहानी में अलग मोड़ लेकर आने वाला है।

अभिषेक बनर्जी 'कंपाउंडर' की वापसी
अभिषेक बनर्जी भी 'कंपाउंडर' के तौर पर वापस आ रहे हैं, जो ओरिजिनल सीरीज का ही एक और किरदार है। मेकर्स ने फिल्म के किरदारों से जुड़ी जानकारी में उन्हें खास तौर पर बबलू और बब्बन बाबूआ के साथ दिखाया है। उनकी वापसी फिल्म की उस बड़ी कोशिश का हिस्सा है, जिसके जरिए कहानी को उस दुनिया से फिर से जोड़ा जा सके जिसे दर्शक पहले से ही प्राइम वीडियो के जरिए जानते हैं।

'मिर्जापुर: द मूवी' में सोनल चौहान की एंट्री
सोनल चौहान फिल्म की कास्ट में शामिल होने वाली एक और नई कलाकार हैं। वह ओरिजिनल मिर्जापुर सीरीज का हिस्सा नहीं थीं और फिल्म में एक नए किरदार के तौर पर शामिल हुई हैं। उनके किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है, इसलिए अंदाजे के आधार पर उन्हें कोई खास रोल या रिश्ता देना जल्दबाजी होगी।

मोहित मलिक भी इस फ्रैंचाइजी से जुड़े
मोहित मलिक फिल्म में शामिल होने वाले एक और नए कलाकार हैं। मेकर्स ने उनके किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन उनके आने से कास्ट में एक नया चेहरा जुड़ गया है, जिसमें पहले से ही कई पुराने कलाकार शामिल हैं।

पुराने कलाकारों का दिखेगा भौकाल
फिल्म में प्राइम वीडियो सीरीज से जुड़े कई कलाकार भी वापस आ रहे हैं, जिनमें बीना त्रिपाठी के रोल में रसिका दुग्गल, गोलू गुप्ता के रोल में श्वेता त्रिपाठी, स्वीटी गुप्ता के रोल में श्रिया पिलगांवकर, डिंपी पंडित के रोल में हर्षिता गौर, रमाकांत पंडित के रोल में राजेश तैलंग और शरद शुक्ला के रोल में अंजुम शर्मा शामिल हैं। यहीं पर फिल्म की कास्टिंग दिलचस्प हो जाती है। सीरीज में मर चुके कई किरदार फिर से नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ ऐसे किरदार भी वापसी कर रहे हैं जो अब भी कहानी का हिस्सा हैं।

पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों पर लगे गंभीर आरोपi
बॉम्बे  : सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) में तनाव बढ़ रहा है, क्योंकि इसकी एग्जीक्यूटिव कमेटी के ग्यारह सदस्यों ने संगठन के मौजूदा नेतृत्व पर भरोसा न होने की वजह से अपने पदों और कमेटी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने नए चुनाव कराने की भी मांग की है। इस हंगामे के बीच CINTAA की जनरल सेक्रेटरी उपासना सिंह ने पूरा मामला बताते हुए, पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों पर लगे गंभीर आरोप पर भी बात की। साथ CINTAA से 11 सदस्यों के एक साथ इस्तीफा देने पर दुख भी जताया है। इस संस्था के 11 सदस्यों के सामूहिक इस्तीफे की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। इनमें से 8 सदस्य कार्यकारी समिति के लिए चुने गए थे।

CINTAA से 11 सदस्यों ने इस्तीफा दिया
उपासना सिंह ने ANI को इस्तीफों की पुष्टि की और बताया कि 11 में से आठ सदस्य एग्जीक्यूटिव कमेटी के चुने हुए सदस्य थे। उन्होंने इन आठ चुने हुए सदस्यों के नाम बताए, जिसमें हेमंत पांडे, मुकेश ऋषि, साहिला चड्ढा, हेतल परमार, पुनीत इस्सर, विंदू दारा सिंह, विकास वर्मा और दीपक पाराशर शामिल है। CINTAA की महासचिव उपासना सिंह के अनुसार सदस्यों ने इस्तीफे के साथ-साथ अपने रिजाइन देने की वजह बताते हुए शिकायतें भी सौंपीं।

उपासना सिंह ने बताया CINTAA के सामूहिक इस्तीफे की वजह
अपने संयुक्त इस्तीफा पत्र में सदस्यों ने आरोप लगाया कि सामूहिक फैसले लेने, सलाह-मशविरा करने और संवैधानिक कामकाज के सिद्धांतों का बार-बार उल्लंघन किया गया। उन्होंने दावा किया कि एसोसिएशन का पूरा काम धीरे-धीरे पद्मिनी कोल्हापुरे, पूनम ढिल्लों और एग्जीक्यूटिव कमेटी के कुछ अन्य सदस्यों तक ही सीमित हो गया था। सदस्यों का आरोप है कि पूनम ढिल्लों ने कई फैसले अकेले ही लिए, इनमें सरकारी अधिकारियों को अपनी पर्सनल ईमेल आईडी से आधिकारिक संदेश भेजना और एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्यों से सलाह या मंजूरी लिए बिना CINTAA की आधिकारिक ईमेल आईडी से इंडस्ट्री बॉडीज के साथ बातचीत का फैसला करना शामिल है।

पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों पर लगे गंभीर आरोप
ANI से बात करते हुए उपासना सिंह ने कहा, हमारे 11 सदस्यों में से आठ चुने हुए सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है और मुझे अपने इस्तीफे सौंप दिए हैं। उन्होंने अपनी शिकायतें भी दी हैं, जिनमें कहा गया है कि पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों अपने पदों का गलत इस्तेमाल कर रही हैं।' उपासना सिंह ने आगे आरोप लगाया कि ये दोनों पदाधिकारी दूसरे सदस्यों की बात नहीं सुनती थीं और मनमाने ढंग से 'शो-कॉज नोटिस' जारी किए जा रहे थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि सदस्यों की भूमिकाओं में बिना उचित सलाह-मशविरे के बदलाव किए जा रहे थे और बिना किसी पूर्व चेतावनी के अभिनेताओं के सदस्यता कार्ड रद्द किए जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि कुछ सदस्यों ने पहले भी इस्तीफा दिया था, लेकिन उन इस्तीफों को स्वीकार नहीं किया गया था।

निजी ईमेल अकाउंट के इस्तेमाल पर चिंता
उपासना सिंह ने आधिकारिक बातचीत के लिए निजी ईमेल अकाउंट के इस्तेमाल पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और रिकॉर्ड बनाए रखने के लिए एसोसिएशन के सभी संदेश आधिकारिक ईमेल से भेजे जाने चाहिए। एक्ट्रेस ने कहा, 'जब किसी संगठन को मेल भेजना होता है तो अगर हम उसे आधिकारिक तौर पर भेजना चाहते हैं तो हम उसे अपनी निजी मेल आईडी से नहीं भेज सकते। हर जगह ऐसा ही होता है। यहां पूनम जी संगठनों को अपनी निजी मेल आईडी देती हैं और उनसे कहती हैं कि वे उन्हें मेल भेजें। इससे उन्हें कोई फायदा नहीं होता, लेकिन इसमें पारदर्शिता नहीं रहती।'

CINTAA ने EC के भंग होने की बात को नकारा
इस्तीफों पर प्रतिक्रिया देते हुए, CINTAA की ओर से पेश वकील सुविज्ञ विद्यार्थी ने कहा कि एसोसिएशन की एग्जीक्यूटिव कमेटी (EC) को भंग नहीं किया गया है। एक बयान में विद्यार्थी ने कहा, 'यह बात पूरी तरह गलत और गलतफहमी पर आधारित है कि CINTAA की EC भंग हो गई है। इस बात का कोई कानूनी आधार नहीं है।' उन्होंने आगे कहा कि CINTAA के संविधान के अनुसार, एग्जीक्यूटिव कमेटी तभी भंग होगी जब उसके 50 प्रतिशत से ज्यादा चुने हुए सदस्य इस्तीफा दे दें और उन्होंने जोर देकर कहा कि मौजूदा मामले में ऐसा नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि जिन सदस्यों ने इस्तीफा दिया था। उनकी जगह चुनाव में सबसे ज्यादा वोट पाने वाले अगले सदस्यों को शामिल किया गया है। हालांकि, उपासना सिंह का कहना है कि CINTAA के संविधान में प्रावधान है कि अगर आधे या आधे से ज्यादा सदस्य इस्तीफा दे देते हैं तो कमेटी भंग हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस्तीफा देने वाले सदस्य चाहते हैं कि रजिस्ट्रार इस प्रक्रिया की देखरेख करें और यह सुनिश्चित करें कि नए चुनाव ठीक से हों।