शुरुआती कारोबार में हाजिर सोना 8,610 रुपये तक टूटा, चांदी में 37 हजार की गिरावट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी के भाव में लगातार आ रही गिरावट के कारण घरेलू सर्राफा बाजार में भी आज शुरुआती कारोबार के दौरान बड़ी गिरावट का रुख नजर आ रहा है। सोना आज के कारोबार में हाजिर 7,890 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 8,610 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। इसी तरह चांदी के भाव में आज शुरुआती कारोबार में 37,000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट नजर आ रही है।

सोने के भाव में आई इस जोरदार गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,60,580 रुपये से लेकर 1,60,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,47,200 रुपये से लेकर 1,47,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं चांदी की कीमत में आई कमजोरी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में आज ये चमकीली धातु 3,13,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर बिक रही है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,60,730 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,47,350 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,60,580 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,47,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,60,630 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,47,250 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,60,580 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,47,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,60,580 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,47,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,60,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,47,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,60,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,47,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,60,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,47,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,60,730 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,47,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में जोरदार गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,60,580 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,47,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।\

 

भारत-ओमान सीईपीए लागू, कृषि और रत्न उत्पादों की पहली खेपें ओमान रवाना ये खबर भी पढ़े : भारत-ओमान सीईपीए लागू, कृषि और रत्न उत्पादों की पहली खेपें ओमान रवाना

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में फिर बड़ी कटौती, फिर घटी कीमत

नई दिल्ली। Samsung Galaxy S25 Ultra को सस्ते में खरीदने का मौका है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह फ्लैगशिप फोन...
टेक-मित्र 
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में फिर बड़ी कटौती, फिर घटी कीमत

मौसम 10 जून: 23 घंटे के अंदर 17 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 10 जून 2026: देश में मौसम एक बार फिर से अपना रौद्र रूप दिखाने वाला है। मौसम...
राष्ट्रीय 
मौसम 10 जून: 23 घंटे के अंदर 17 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

आज का राशिफल 10 जून 2026 :आर्थिक लाभ और करियर में सफलता मिलने की संभावना 

मेष   दिन अनुकूल रहेगा。 कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक योजनाओं से फायदा होगा。 निवेश के मामले वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 10 जून 2026 :आर्थिक लाभ और करियर में सफलता मिलने की संभावना 

खनिजों के अवैध उत्खनन करने वालों पर पांच माह में 14.60 करोड़ रुपये का जुर्माना

जबलपुर । मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में लगभग पांच माह के दौरान खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण...
मध्य प्रदेश 
खनिजों के अवैध उत्खनन करने वालों पर पांच माह में 14.60 करोड़ रुपये का जुर्माना

उत्तर प्रदेश

रात्रि गश्त पर निकले एसपी, विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी परखी

कौशाम्बी। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने...
उत्तर प्रदेश 
रात्रि गश्त पर निकले एसपी, विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी परखी