सोने-चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट,

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

सोने-चांदी : राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली। पश्चिम एशिया में संघर्षविराम को लेकर बढ़ती अनिश्चितता और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते चांदी 7,800 रुपये टूटकर 2.43 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि सोना फिसलकर 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पीटीआई की खबर के मुताबिक, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी में 3.10% यानी 7,800 रुपये की गिरावट दर्ज की गई और यह 2,43,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर बंद हुई। इससे पहले यह 2,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। वहीं, 99.9% शुद्धता वाला सोना भी 1,500 रुपये गिरकर 1,54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जो पिछले सत्र में 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विश्लेषकों की राय
खबर के मुताबिक, विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच संघर्षविराम को लेकर बनी अनिश्चितता ने बाजार की धारणा को कमजोर किया है, जिससे कीमती धातुओं में बिकवाली का दबाव बढ़ा है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी के मुताबिक, सोने की कीमतों में गिरावट आई है और पिछले सत्र की तेजी लगभग खत्म हो गई है, क्योंकि निवेशक पश्चिम एशिया की स्थिति का फिर से आकलन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि छिटपुट झड़पें, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के दोबारा खुलने को लेकर अनिश्चितता, टैंकरों की आवाजाही पर असर और संघर्षविराम उल्लंघन की खबरों ने निवेशकों की धारणा पर दबाव बनाया। उन्होंने यह भी कहा कि दो हफ्ते के संघर्षविराम की स्थिरता पर बने संदेह ने ऊर्जा कीमतों और महंगाई को लेकर चिंताओं को फिर से बढ़ा दिया है।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार जारी, अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद ये खबर भी पढ़े : एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार जारी, अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद

वैश्विक बाजारों में कैसा रहा रुझान
वैश्विक बाजार में हालांकि अलग रुख देखने को मिला। स्पॉट गोल्ड 21.28 डॉलर (0.45%) की बढ़त के साथ 4,740.63 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 74.12 डॉलर प्रति औंस पर हल्की तेजी के साथ कारोबार कर रही थी। मिराए एसेट शेयरखान के कमोडिटी हेड प्रवीण सिंह के अनुसार, डॉलर में कमजोरी के चलते सोना लगातार चौथे दिन मजबूती दिखा रहा है। हालांकि, लेबनान में जारी तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अनिश्चितता के कारण अमेरिका-ईरान संघर्षविराम अभी भी कमजोर नजर आ रहा है। उन्होंने बताया कि ईरान ने मुख्य शिपिंग रूट में संभावित खतरे को देखते हुए वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं, जबकि कच्चे तेल की कीमतें स्थिर रहने की कोशिश कर रही हैं, जिससे कमोडिटी और जोखिम वाले एसेट्स में रिकवरी सीमित है।

आपातकालीन ऋण गारंटी योजना के तहत बैंकों ने 35 हजार करोड़ रुपये ऋण किए मंजूर  ये खबर भी पढ़े : आपातकालीन ऋण गारंटी योजना के तहत बैंकों ने 35 हजार करोड़ रुपये ऋण किए मंजूर

विश्लेषकों के अनुसार, फिलहाल सोना 4,730 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है और अमेरिका के मार्च महीने के CPI आंकड़ों से पहले इसमें सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। साथ ही, निकट भविष्य में सोने की कीमत 5,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने की संभावना भी जताई जा रही है।

आईईपीएफए और सेबी का विशेष शिविर, शेयर और लाभांश मामलों का होगा समाधान ये खबर भी पढ़े : आईईपीएफए और सेबी का विशेष शिविर, शेयर और लाभांश मामलों का होगा समाधान

 

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

खनिजों के अवैध उत्खनन करने वालों पर पांच माह में 14.60 करोड़ रुपये का जुर्माना

जबलपुर । मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में लगभग पांच माह के दौरान खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण...
मध्य प्रदेश 
खनिजों के अवैध उत्खनन करने वालों पर पांच माह में 14.60 करोड़ रुपये का जुर्माना

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा ईरान ने अमेरिकी सैन्य हेलिकॉप्टर मार गिराया, कार्रवाई की चेतावनी

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट एक अमेरिकी सैन्य हेलिकॉप्टर को ईरान...
अंतर्राष्ट्रीय 
  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा ईरान ने अमेरिकी सैन्य हेलिकॉप्टर मार गिराया, कार्रवाई की चेतावनी

उत्तर प्रदेश

रात्रि गश्त पर निकले एसपी, विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी परखी

कौशाम्बी। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने...
उत्तर प्रदेश 
रात्रि गश्त पर निकले एसपी, विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी परखी