अदानी समूह 500 मिलियन टन कार्गो हैंडलिंग अदानी समूह की बड़ी उपलब्धि

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

अदानी समूह : अदानी समूह के चेयरमैन गौतम अदानी ने APSEZ द्वारा 500 मिलियन टन कार्गो हैंडलिंग का ऐतिहासिक आंकड़ा पार करने पर इसे केवल एक व्यावसायिक उपलब्धि नहीं, बल्कि एक “जीवंत विरासत” बताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता संख्याओं से कहीं आगे जाकर उस सोच, विश्वास और साहस को दर्शाती है, जिसने इस सफर को संभव बनाया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी महान संस्था का निर्माण दो बार होता है-पहले विचारों और विश्वास में, और फिर वास्तविक दुनिया में। एपीएसईजेड की यह उपलब्धि भी उसी सोच और निरंतर प्रयास का परिणाम है, जिसमें वर्षों की मेहनत, संघर्ष और समर्पण शामिल है।

जुनून और विश्वास ने सफलता की नींव रखी
अदानी ने इस यात्रा को व्यक्तिगत बताते हुए कहा कि मुंद्रा पोर्ट से शुरू हुआ यह सफर आज एक विशाल नेटवर्क में बदल चुका है, जिसमें देश-विदेश के कई बंदरगाह शामिल हैं। उन्होंने याद किया कि 1990 के दशक में अहमदाबाद से मुंद्रा तक बिना सड़क के रातभर का सफर करना भी एक चुनौती हुआ करता था, लेकिन उसी जुनून और विश्वास ने आज इस सफलता की नींव रखी। उन्होंने कहा कि एपीएसईजेड की ताकत सिर्फ पोर्ट बनाने में नहीं, बल्कि “फ्लो” यानी कनेक्टिविटी, लॉजिस्टिक्स और उद्योग के प्रवाह को विकसित करने में है। यह नेटवर्क आज देश के बुनियादी ढांचे को मजबूती देने में अहम भूमिका निभा रहा है।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर उचित समय पर होंगे हस्ताक्षर: वाणिज्य सचिव ये खबर भी पढ़े : भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर उचित समय पर होंगे हस्ताक्षर: वाणिज्य सचिव

कर्मचारियों और श्रमिकों को दिया श्रेय
अपने संबोधन में अदानी ने विशेष रूप से ग्राउंड लेवल पर काम करने वाले कर्मचारियों और श्रमिकों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि क्रेन ऑपरेटर, मरीन टीम, प्लानर, मेंटेनेंस स्टाफ और दूर-दराज से आकर काम करने वाले श्रमिक इस उपलब्धि के असली नायक हैं। उन्होंने श्रमिकों के त्याग और मेहनत को नमन करते हुए इस उपलब्धि को उन्हें समर्पित किया। अदानी ने संगठनात्मक बदलावों का जिक्र करते हुए बताया कि समूह अब तीन-स्तरीय ढांचे की ओर बढ़ रहा है, जिससे निर्णय लेने की प्रक्रिया को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जा सके और कर्मचारियों को अधिक अधिकार मिल सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में वही संगठन सफल होंगे, जहां निर्णय तेजी से और वास्तविक स्थिति के करीब लिए जाएंगे।

2030 तक कंपनी 1 बिलियन टन कार्गो हैंडलिंग की कोशिश होगी
भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारत लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है और एपीएसईजेड इस अवसर का लाभ उठाने के लिए तैयार है। उन्होंने लक्ष्य रखा कि वर्ष 2030 तक कंपनी 1 बिलियन टन कार्गो हैंडलिंग तक पहुंचने का प्रयास करेगी। अपने संबोधन के आखिर में अदानी ने कहा कि यह 500 मिलियन टन की उपलब्धि अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। उन्होंने विश्वास जताया कि एपीएसईजेड, अदाणी समूह और भारत का सर्वश्रेष्ठ अभी आना बाकी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस