बस्ती । योगी को भी इस बात का अहसास हो गया है। बसपा सर्व समाज के हित की ध्यान रखती है। यह बातें बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्र ने कहीं। शनिवार को रुधौली बुद्धि बाजार में बसपा प्रत्याशी अशोक कुमार मिश्र के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते रहे थे। कहा कि अब बुलडोजर की धमकी नहीं चलने वाली है। हाथरस में दलित की बेटी के साथ हुई घटना का जिक्र कर सरकार को घेरा। रेनू शर्मा को झूठे मुकदमे में फंसाकर जमानत मिलने के बाद ही उसे जेल से बाहर नहीं आने दिया गया। खुशी दुबे के प्रकरण को भी उछाला। ब्राह्मणों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा।
इस बार ब्राह्मण बसपा के साथ है। कहा कि सपा भाजपा के साथ मिली हुई है। वह अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को डराकर वोट हथियाना चाहती है। सपा सरकार में 134 दंगे हुए थे। कहा कि महिलाओं की सुरक्षा की बात करने वाली भाजपा के राज में स्थिति नहीं सुधरी है। किसानों की आय दोगुना करने की बात झूठी है। किसानों की मौत के बाद चार कृषि कानून वापस लिए गए। पांच साल में सिर्फ 25 रुपये गन्ने का मूल्य बढ़ाया, जबकि हमारी सरकार ने 135 से 250 रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य किया था। बसपा शासन में 23 नए जिले बनाए गए। 23.5 लाख लोगों को नौकरियां दी गई थीं। कहा कि सरकार ने विज्ञापन पर 20 करोड़ रुपये खर्च कर डाले। सरकारी कर्मियों की पुरानी पेंशन भी बहाल की जाएगी। कपिल मिश्र ने कहा कि बसपा ही महिलाओं का दर्द समझी है। सरकार एक एक कर सरकारी कंपनियों को निजी हाथों में दे दे रही है। रोजगार मांगने वाले बेरोजगारों पर लाठियां बरसाई जाती हैं। बसपा सरकार में बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। संचालन केके गौतम ने किया। पूर्व राज्यमंत्री घनश्याम चंद्र खरवार, पूर्व विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष भगवान दास, कल्पनाथ बाबू, अतीक अहमद, राम सूरत चौधरी, कृपा शंकर श्रीवास्तव, संत प्रकाश त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। जय हिद गौतम, राजीव गणनायक त्रिपाठी, राजीव राव, नायब चौधरी, अबू बकर, फजलुर्रहमान, शिव बरन निषाद, संजय उपाध्याय, राजेन्द्र गौतम, रवींद्र नाथ शुक्ल मौजूद रहे।