भारत-बांग्लादेश सीमा पर भाई-बहन का अंतिम मिलन, बीएसएफ ने दिखाई मानवता

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। भारत-बांग्लादेश सीमा पर भावनाओं से भरा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला जब सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक महिला को अपने दिवंगत भाई के अंतिम दर्शन करने का अवसर प्रदान किया। यह घटना पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मुस्तफापुर बॉर्डर पोस्ट (बीओपी) की है, जहां बीएसएफ की 67वीं बटालियन तैनात है। गांव गंगुलिया के पंचायत सदस्य ने बीएसएफ अधिकारियों को सूचना दी कि अब्दुल खालिद मंडल नामक व्यक्ति का निधन हो गया है। वह गंगुलिया गांव का निवासी था, जबकि उसकी बहन शादी के बाद बांग्लादेश के सरदार बारीपोता गांव में बस गई थी। पंचायत सदस्य ने आग्रह किया कि दिवंगत मंडल की बहन अपने भाई को अंतिम बार देखना चाहती है।

भावनात्मक अपील को समझते हुए, बीएसएफ के कंपनी कमांडर ने तुरंत बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के अपने समकक्ष से संपर्क किया और परिवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा की जीरो लाइन तक लाने की व्यवस्था की। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए, मंडल का पार्थिव शरीर बीएसएफ की निगरानी में गंगुलिया से जीरो लाइन तक लाया गया। बीजीबी के जवानों की सुरक्षा में मंडल की बहन और उसके परिवार को सीमा तक लाया गया, जहां भाई-बहन की अंतिम मुलाकात हुई।

ऑनलाइन गेमिंग के कर्ज में कारोबारी की हत्या, नाती समेत 2 गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : ऑनलाइन गेमिंग के कर्ज में कारोबारी की हत्या, नाती समेत 2 गिरफ्तार

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

120 करोड़ के गहनों से सजे राधा-कृष्ण, दर्शन को उमड़ी भीड़

ग्वालियर। देशभर में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों में...
मध्य प्रदेश 
120 करोड़ के गहनों से सजे राधा-कृष्ण, दर्शन को उमड़ी भीड़

मप्र में भारी बारिश से नर्मदा-मंदाकिनी उफनीं, बाढ़ जैसे हालात

भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखने लगा है। शुक्रवार को...
मध्य प्रदेश 
मप्र में भारी बारिश से नर्मदा-मंदाकिनी उफनीं, बाढ़ जैसे हालात

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

बेतवा नदी उफान पर, डैम से छोड़ा गया 90 हजार क्यूसेक पानी

झांसी। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और कैचमेंट एरिया में तेज बरसात के चलते बेतवा नदी का...
उत्तर प्रदेश 
बेतवा नदी उफान पर, डैम से छोड़ा गया 90 हजार क्यूसेक पानी