शजर पत्थर के प्रोत्साहन पर डीएम को पुरस्कार

शजर पत्थर के प्रोत्साहन पर डीएम को पुरस्कार

बांदा। आत्मनिर्भर भारत उत्सव व एक जनपद एक उत्पाद के राष्ट्रीय पुरस्कार से जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को पुरस्कृत किया गया है। राष्ट्रीय पुरस्कार के उद्घाटन समारोह मे जिला प्रशासन को बांदा के शजर पत्थर को प्रोत्साहन देने के लिए भारत सरकार के विदेश मंत्री डाॅ एस जयशंकर और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पुरस्कृत किया है। यह बांदा के कारीगरों के लिए बड़ा एवं सुखद दिन है। यहां के शजर पत्थर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। हमारा शजर बांदा का ओडीओपी होने के साथ-साथ जीआई टैग्ड भी है। इस पुरस्कार से यहां के शजर की मांग भी बढेगी और बांदा के कारीगरों की आर्थिक वृद्धि गति के साथ आएगी। बताते चलें कि बीते दिनो यहां के शजर कारीगरों ने अयोध्या मे निर्मित हो रहे राम मंदिर की डिजाइन पर अद्भद राम मंदिर का निर्माण किया है और इसे शहर के रामलीला मैदान मे आयोजित एक कार्यक्रम मे प्रदेश के जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद व बड़ी संख्या मे लोगों ने इसका अवलोकन किया था। शजर पत्थर से निर्मित राम मंदिर की देखने वालों ने तारीफ की थी। उल्लेखनीय है कि शजर पत्थर केवल बांदा की केन नदी मे ही पाया जाता है।

Tags: Banda

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

विद्यालयों में छात्र संसद का गठन उनके सर्वांगीण विकास का अभिन्न अंग : शीतला गौड़ विद्यालयों में छात्र संसद का गठन उनके सर्वांगीण विकास का अभिन्न अंग : शीतला गौड़
प्रयागराज। विद्या भारती के विद्यालयों में छात्र संसद का गठन किया जाना छात्रों के सर्वांगीण विकास की परिकल्पना का एक...
जींद : पौधारोपण अभियान चलाएगी सर्व जातीय दाडऩ खाप
झारखंड श्रमिक संघ महिला मोर्चा का गठन, गीता बनीं अध्यक्ष
उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले छह पुलिसकर्मी कांस्टेबल ऑफ दी मंथ अवार्ड से सम्मानित
बौद्ध गुरु दलाई लामा दो साल बाद लद्दाख यात्रा पर रवाना, डेढ़ माह का रहेगा यह दौरा
शहडाेल। शिक्षा विभाग में पेंट घोटाला के बाद, ड्राई फ्रूट घोटाला आया सामने
'शल्यकॉन 2025' एआईआईए की तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी कल से