Ram Krishna Pandey - Tarun Mitra

मोर्चा अध्यक्ष बनने के बाद मिश्रिख सांसद के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत
मिश्रिख/सीतापुर। सांसद अशोक रावत के प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा बनने पर प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
लमिश्रिख-नैमिष आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में ढोल-नगाड़े बजाये और आतिशबाजी छोड़ी। सांसद के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। स्वागत की कड़ी में नहर चौराहे, अस्पताल चौराहे और तहसील चौराहे पर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा जहां लोगों ने माल्यार्पण कर और पुष्प वर्षा करके अपने सांसद का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इसके बाद विकास खंड मिश्रिख के सामने स्थित रंजना डायमंड होटल में भाजपा नेता भास्कर मिश्रा द्वारा एक विशाल स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यहां कार्यकर्ताओं ने सांसद अशोक रावत को फूल-मालाएं पहनाकर अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव, मंडल अध्यक्ष देवेश पांडेय, मंडल अध्यक्ष देहात जितेंद्र गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर पांडेय, वरिष्ठ नेता मनोज पांडेय, अंकित शुक्ला, विवेक सिंह, अंकुर सिंह और सोनू सागर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्वास्थ्य शिविर में नपं कर्मियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
हरगांव/सीतापुर। शुक्रवार को  जिलाधिकारी के निर्देशानुसार नगर पंचायत हरगांव में कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए कैंप का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरगांव द्वारा किया गया।

कैम्प में नगर पंचायत हरगांव में कार्यरत कर्मचारियों का ब्लड ग्रुप, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर , सहित अन्य  जांचे आज की गई। साथ ही पीड़ित कर्मचारियो का उपचार कर दवा का वितरण किया गया।

इस अवसर पर  नगर पंचायत अध्यक्ष गफ्फार खान, अधिशासी अधिकारी श्रीश मिश्र, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रितेश सिंह गौर सहित उदित बाजपेई, प्रदीप मिश्र एवं नगर पंचायत हरगांव के लिपिक अजीत सिंह वर्मा,अहिबरन लाल ,दीपक कुमार, अतुल कुमार, सुशील कुमार ,अंजुम फातिमा, सुयश श्रीवास्तव, जनगणना  तकनीकी सहायक अभिषेक त्रिपाठी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

फर्जी प्रपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे सात शिक्षकों की सेवा समाप्त
सीतापुर ।जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी हासिल करने वाले 7 शिक्षकों पर गाज गिरी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल ने फर्जी अंकपत्रों के आधार पर कार्यरत पाए गए सात प्राथमिक शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद से ही विभाग और फर्जीवाड़ा करने वाले कर्मचारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

प्रशासनिक जांच में सामने आया कि इन शिक्षकों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा और डीएड के फर्जी अंकपत्र लगाकर विभाग को गुमराह किया था। बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री पटेल ने न केवल इन शिक्षकों की सेवाएं समाप्त की हैं, बल्कि संबंधित जिले के विभागीय खंड शिक्षा अधिकारियों को इनके खिलाफ तत्काल प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने और उसकी प्रति कार्यालय में उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल ने बताया कि कार्रवाई की जद में आए शिक्षकों में खैराबाद के प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर में तैनात सहायक अध्यापक कुसुमलता, लहरपुर के भानपुर प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक मनीष सिंह और गनेशपुर प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक भूपेंद्र कुमार शामिल हैं, जिन्होंने फर्जी टीईटी अंकपत्र के आधार पर नौकरी हासिल की थी। वहीं महोली क्षेत्र के बसारा प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका पूजा और महुआकोला प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक विवेक कुमार पर फर्जी टीईटी के साथ-साथ फर्जी डीएड अंकपत्र लगाने का आरोप सिद्ध हुआ है।

इसके अलावा सकरन ब्लॉक के ताजपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक मुरारी लाल रावत और शिवपुरी प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक जय नारायण सिंह को भी फर्जी टीईटी प्रमाणपत्र के मामले में बर्खास्त किया गया है।

गिरफ्तारी से रिहाई तक अखिलेश के साथ रहे सांसद आनन्द भदौरिया
सीतापुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर गत दिवस घटी घटना के विरोध स्वरूप तेज हुई सियासी सरगर्मियों के बीच सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ गिरफ्तारी देने वाले नेताओं में जिले के दिग्गज सपा नेता व धौरहरा सांसद आनन्द भदौरिया भी शामिल रहे।

श्री भदौरिया को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ गिरफ्तार कर बस से ले जाया गया। देर रात इन सभी नेताओं को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम से रिहा कर दिया गया। गिरफ्तारी से ले कर रिहा होने तक सांसद आनन्द भदौरिया सपा मुखिया के ठीक पास ही नजर आये। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बेहद करीबी कहे जाने वाले सपा सांसद आनंद भदौरिया ने इस घटना को ले कर केंद्र सरकार पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने इस पूरी घटना को लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन और सरकार की प्रशासनिक विफलता करार दिया। श्री भदौरिया ने कहा कि सरकार अपनी नीतियों के खिलाफ उठने वाली हर जायज आवाज को पुलिसिया बल के जरिए दबाने की कोशिश कर रही है जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि देश बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर के संविधान से चलता है। किसी की तानाशाही से नहीं।

सपा सांसद ने स्पष्ट किया कि विपक्ष इस मुद्दे पर खामोश नहीं बैठेगा और संसद से ले कर सड़क तक जनता के अधिकारों के लिए अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा।

ईंट उद्योग की समस्याओं के प्रति सरकार गंभीर-ब्रजेश पाठक
सीतापुर। जिला ईंट उद्योग समिति के महामंत्री शैलेश कुमार जवरानी, अध्यक्ष हाजी कमालुद्दीन व कोषाध्यक्ष सुरेश लेखवानी ने संयुक्त रूप से प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को ब्रिक क्लीन एक्सपो के एक आयोजन में नैमिष के चक्रतीर्थ का स्मृति चिन्ह भेंट किया।

राजधानी लखनऊ में सीतापुर, लखनऊ व बाराबंकी ईंट उद्योग समितियों द्वारा आयोजित इस एक्सपो में डिप्टी सीएम श्री पाठक ने मुख्य अतिथि के नाते शिरकत की। अपने सम्बोधन में उप मुख्यमंत्री श्री पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार ईंट भट्ठा व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने को कटिबद्ध है। इस मौके पर तीनों जनपदों की समितियों ने उप मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र भी दिया जिसमें वर्णित मांगों पर उन्होंने गंभीरतापूर्वक विचार करने को आश्वस्त किया। उप मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट करने के दौरान डिप्टी सीएम ने सीतापुर समिति के महामंत्री/समाजसेवी शैलेश कुमार जवरानी से व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर व्यक्तिगत तौर पर भी चर्चा की।

आयोजन में समितियों के पदाधिकारी प्रेम कृपलानी, शेषमणि तिवारी, चरण दास आहूजा, निखिल मिश्र, साबिर, मंटू त्रिपाठी व दीपचंद वर्मा की प्रमुख मौजूदगी रही। आयोजन से जुड़ी जानकारी उप मुख्यमंत्री ने अपने सभी सोशल मीडिया हैण्डल पर भी पोस्ट कीं।

2027 की तैयारियों में प्राणपण से जुटें कार्यकर्ता-अवधेश
सीतापुर। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी के जनपद में प्रथम आगमन पर भाजपा के सभी नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

जनपद में प्रवेश करते ही अटरिया, सिधौली व कमलापुर में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष को रिमझिम फुहारों के बीच फूल मालाओं से लाद दिया। निवर्तमान सांसद व उप्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कमलापुर स्थित कोठी ढाबा पर श्री द्विवेदी का स्वागत किया। युवा व संभावनाशील भाजपा नेता तथा खैराबाद पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेष गुप्ता बबलू ने भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह दे कर उनका वंदन अभिनन्दन किया। नवनियुक्त क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह सब 2027 की तैयारियों में प्राण पण से जुटे।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा,  नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु, कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही, जिला प्रभारी नीरज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर गुप्ता, एमएलसी पवन सिंह चौहान, विधायक ज्ञान तिवारी,  विधायक आशा मौर्या, विधायक निर्मल वर्मा, विधायक शशांक त्रिवेदी, जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार गुप्ता, विधायक सुनील वर्मा, पूर्व एमएलसी भरत त्रिपाठी, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य  राकेश त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा व अजय गुप्ता समेत सभी प्रमुख नेता उपस्थित थे।

ट्रक की टक्कर से दुधमुंही भांजी व बहन की मौत, भाई घायल
अटरिया/सीतापुर। शनिवार शाम कस्बे में नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें मां बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं चचेरा मामा घायल हो गया स्थानीय लोगों ने आनन-फानन हिंद अस्पताल में भर्ती कराया पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दिया है।

बताते चलें कि सुनील कुमार 28 वर्ष पुत्र बहादुर लाल निवासी मदनपुर थाना गोला जनपद लखीमपुर जो शनिवार शाम अपनी बहन अर्चना 22 वर्ष पत्नी अरुण कुमार निवासी गिरंट लखीमपुर व पांच माह की दुधमुंही बच्ची के साथ अपनी बाइक से किसी कार्य से शनिवार की शाम लखनऊ जा रहे थे तभी अटरिया कस्बे की नई बाजार के निकट बाइक अनियंत्रित हो गई बाइक पर बैठी मां बेटी हाईवे पर गिर गयी उसी दौरान हाईवे पर गुजर रहे तेज़ रफ़्तार ट्रक ने मां व दुधमुंही बच्ची को रौद दिया जिसमें मौके पर ही मां बेटी की मौत हो गई वहीं बाइक चालक भाई सुनील घायल हो गया स्थानीय लोगों ने आनन-फानन हिंद अस्पताल में भर्ती कराया।

इस भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलते ही अटरिया थाना प्रभारी लालबहादुर मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आनन फानन हाईवे से पड़े छत-विक्षत दोनों शवों को बटोरते हुए पीएम कीट में रखवाया। खोजबीन के बाद मृतका के परिजनों को पुलिस ने सूचना दी खबर मिलते ही परिजन लखीमपुर से अटरिया को रवाना हो गए।

महोली में कल निकलेगी भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा
महोली/सीतापुर। नगर में शनिवार को भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा की तैयारियों को ले कर प्रशासन व प्रतिष्ठित व्यापारियों ने कमर कस ली है। रथयात्रा को भव्यता देने के लिए प्रशासन नगर को सजाने संवारने का काम युद्ध स्तर पर कर रहा है। डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइटों के लिए लगे पोलों का रंग रोगन किया जा रहा है। नगर के चैराहों को सजाया जा रहा है। तैयारियों में व्यापारी व समाजसेवी प्रशासन का बढ़ चढ़ कर सहयोग दे रहे हैं। भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा सदियों पुरानी सनातन परंपरा है।

धार्मिक मान्यता है कि इन दिनों भगवान अपने मंदिर से बाहर निकल कर नगर भ्रमण करते और भक्तों को दर्शन देते हैं। पहले यह उत्सव जगन्नाथपुरी में मनाया जाता था जो अब देश विदेश के अनेक स्थानों पर श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया जाता है। आयोजकों के अनुसार 18 जुलाई को कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इस दिन दोपहर दो बजे से सायं 4 बजे तक भगवान जगन्नाथ की दिव्य कथा कही जाएगी। इसके बाद भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा निकलेगी। यात्रा में श्रद्धालु भजन कीर्तन करते हुए नगर में भगवान के रथ को खींचने का सौभाग्य प्राप्त करेंगे। इस बीच जगह जगह नगरवासियों द्वारा पुष्प वर्षा होगी। श्रद्धालुओं को जलपान कराया जाएगा। रथयात्रा के समापन पर बाबा बैजनाथ धाम में प्रसाद बंटेगा। आयोजकों ने इस धर्मार्थ कार्य में सभी से शामिल हो कर पुण्य का भागीदार बनने की अपील की है।

नवप्रवेशी बच्चों का बीएसए ने तिलक कर किया स्वागत
सीतापुर। जिला बेसिक अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल के दिशा निर्देशन में जिले भर के परिषदीय स्कूलों में सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत स्कूल चलो अभियान दो सफलता के साथ सम्पन्न हो रहा है। बीएसए श्री पटेल व्यक्तिगत रूप से स्वयं इस महत्वपूर्ण कार्य का पर्यवेक्षण कर रहे हैं।

इसी क्रम में कंपोजिट विद्यालय मस्जिद महोली में स्कूली बच्चों द्वारा छात्र नामांकन वृद्धि हेतु रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री पटेल ने हरी झंडी दिखाकर किया। साथ ही विद्यालय में सत्र 2026–27 में नव प्रवेशी बच्चों को एक अभिभावक की तरह माला पहना कर व मस्तक पर रोली लगा कर उनका स्वागत सम्मान करते हुए उन्हें उपहार भी दिये।  विद्यालय स्टाफ और बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने बच्चों को नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया।

बता दें कि विद्यालय में वर्तमान में कुल 378 बच्चे नामांकित हैं जो पिछले सत्र में कुल नामांकित 362 से अधिक हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सराहना करते हुए नामांकन शीघ्र पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय प्रकाश शुक्ल व समस्त स्टाफ को भी सम्मानित किया। साथ ही विद्यालय वातावरण, बच्चों के संस्कार और उनके बुद्धि कौशल को भी सराहा। बीएसए ने विद्यालय विकास के लिए हर संभव मदद करने के साथ आईसीटी लैब प्रदान करने हेतु उन्हें पूर्ण रूप से आश्वस्त किया।
इस अवसर पर एआरपी आलोक कुमार मिश्र, विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

बीएसए ने स्वयं नामांकन कर नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत
सीतापुर। नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा.गोरखनाथ पटेल जनपद में कार्यभार ग्रहण करने के ठीक बाद से ही शिक्षा व्यवस्था को शासन की मंशा के अनुरूप बेहतर बनाने की दिशा में सक्रिय हैं। इसी कड़ी में जुलाई माह के पहले दिन से ही जनपद में स्कूल चलो अभियान का श्रीगणेश हुआ। बीएसए ने लक्ष्य रखा है कि पढ़ाई की उम्र का कोई भी बच्चा हो, उसे प्रत्येक स्थिति में विद्यालयों में नामांकित कराया जाए। स्कूल चलो अभियान के तहत जिले के प्रत्येक विद्यालय में उक्त अभियान का सजीव प्रसारण हुआ।

बीएसए श्री पटेल ने खैराबाद क्षेत्र के हुसैनपुर कैमहरा विद्यालय में इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने विद्यालय पहुंच कर एक बच्चे का प्रवेश रजिस्टर पर स्वयं नामांकन किया। नवप्रवेश लेने वाली सभी बच्चों का फूल माला पहना कर, तिलक कर व  मिष्ठान खिला कर विद्यालय में स्वागत किया। सभी नव प्रवेशी बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई। बीएसए ने कहा कि यह अभियान जिले के प्रत्येक विकास क्षेत्र में चलेगा जिसमें वह स्वयं भौतिक रूप से कुछ एक विद्यालयों में उपस्थित रहेंगे। खंड शिक्षा अधिकारियों को बीएसए श्री पटेल ने इस अभियान को प्राथमिकता से चलाने को निर्देशित किया जिससे कोई भी शिशु प्रवेश से वंचित न रहे। उन्होंने बच्चों से नियमित विद्यालय आने की की। बीएसए ने विद्यालय की सफाई, हरियाली व अन्य व्यवस्थाएं देखीं तथा इंप्र अंकिता सिंह को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान खैराबाद क्षेत्र के हिंदी एआरपी संजीव पटैरिया, अनुदेशक ज्योति, कल्पना व प्रधान प्रतिनिधि उपस्थित थे।

जन्मदिन पर सपा मुखिया को संतों ने दिया आशीष
सीतापुर। पार्टी सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर धौरहरा लोक सभा क्षेत्र से सपा सांसद आनन्द भदौरिया ने नैमिषारण्य स्थित माँ ललिता देवी शक्तिपीठ व पवित्र चक्रतीर्थ पर पूजन अर्चन किया। साथ ही साधु संतों की उपस्थिति में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वस्थ व दीर्घ जीवन की कामना की। इस दौरान श्री भदौरिया ने वैदिक रीति से विधिपूर्वक हवन पूजन भी किया। पूजन अर्चन के बाद उन्होंने चक्रतीर्थ पर बटुकों व साधु, संतों को अंगवस्त्र, पात्र, फल और दक्षिणा भेंट की। साधु, संतों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री को स्वस्थ व लम्बे जीवन का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के तमाम अन्य नेता, कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उधर पार्टी जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सिद्दीकी समेत जिले भर के सपा नेताओं ने अपने महबूब नेता का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर मरीजों को फल बांटे गए, पौधरोपण किया गया। जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद आनन्द भदौरिया, एमएलसी जासमीर अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष क्षत्रपाल सिंह यादव, विधायक अनिल वर्मा, पूर्व विधायक अनूप गुप्ता, पूर्व मंत्री रामहेत भारती, पूर्व विधायक हरगोविंद भार्गव, पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल, दिग्विजय सिंह देव, अशोक यादव, शब्बीर खां, प्रमोद वर्मा, अशफाक खां, देश दीपक भार्गव, तौकीर अहमद अल्लन, राजितराम शुक्ला व राकेश जोशी समेत तमाम लोग मौजूद थे।

बदहाल विद्युत समस्या को ले कर किसानों का प्रदर्शन
सीतापुर। परसेण्डी क्षेत्र में ग्राम उलजापुर के समीप झरेखापुर उपकेंद्र पर किसानों ने बिजली समस्या को ले कर प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। इस दौरान लगभग 150 किसान उपकेंद्र पर इकट्ठा हुए और अपनी समस्या बताई।किसानों ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ओवरलोडिंग की समस्या बता कर पूरे दिन बिजली आपूर्ति नहीं दे रहे हैं।

उपकेंद्र पर लगे पांच एमवीए विद्युत ट्रांसफार्मर की क्षमता 300 पर ट्रिप होने की है लेकिन दोनों फीडरों का लोड लगभग 320-330 तक पहुंच रहा है। इससे एमसीबी बार-बार ट्रिप हो रही है। मौजूदा कर्मचारियों ने बताया कि झरेखापुर बिजली उपकेंद्र प्रबंधन द्वारा धुलाई और रिखौना फीडर को बारी-बारी से एक-एक घंटे की सप्लाई दी जा रही है। इससे किसानों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। धान की रोपाई का समय होने के बावजूद खेतों में पानी नहीं है और गन्ना भी सूख रहा है। किसानों के अनुसार यह समस्या कई वर्षों से हर साल इसी महीने में उत्पन्न होती है। जब किसान उपकेंद्र पर इकट्ठा होते हैं तो उन्हें अगले वर्ष समस्या न होने का आश्वासन दिया जाता है लेकिन धान की रोपाई के समय यह समस्या फिर किसानों के सामने आ जाती है।

रिखौना और ढोलई दोनों फीडरों पर लगभग 500 किसानों के कनेक्शन हैं। इनमें से अधिकांश 7.5 हॉर्स पावर के हैं। किसानों का कहना है कि बिजली विभाग नए कनेक्शन तो दे रहा है लेकिन आपूर्ति करने वाली मशीनरी पुरानी ही है जिससे यह बड़ी समस्या बनी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी 24 घंटे में मुश्किल से 4 से 6 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। किसानों ने एक स्वर में समस्या समाधान की मांग की है।

किसानों ने सुझाव दिया कि यदि रिखोना, ढोलाई और झरेखापुर तीनों फीडरों का लोड आपस में बांट दिया जाए, तो सभी फीडर ठीक से संचालित हो सकते हैं। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण किसानों को बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे धान की रोपाई बाधित हो रही है।