Sudha Jaiswal - Tarun Mitra

इंद्रावती टाइगर रिजर्व का बारिश के बाद पर्यटकों के लिए खुलना सुखद अनुभव होगा :केदार कश्यप
बीजापुर  । इंद्रावती टाइगर रिजर्व बीजापुर का बारिश के बाद पर्यटकों के लिए खुलने जा रहा है। तीन राज्यों तेलंगाना, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा में लगभग 2799 वर्ग किलोमीटर में फैला इंद्रावती टाइगर रिजर्व देश के प्रमुख बाघ अभयारण्यों में शामिल है, इसे वर्ष 1983 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था। लगभग 40 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद नक्सल मुक्त होने और क्षेत्र में शांति बहाली ने पर्यटकों की राह आसान हाे गई है। वन विभाग ने आईटीआर में ईको-पर्यटन को पुनर्जीवित करने के लिए एक व्यापक योजना तैयार की है। पर्यटक वन भैंसा, टाइगर और अन्य वन्य जीवों का दीदार कर सकेंगे। वन मंत्री केदार कश्यप का कहना है कि इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघ, वन भैंसा, गिद्धों का झुंड देखा गया है। इंद्रावती टाइगर रिजर्व का बारिश के बाद पर्यटकों के लिए खुलना सुखद अनुभव होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 34 बाघ हैं, टायगर रिजर्व में बाघ की गणना जारी है।

यह क्षेत्र घने साल के जंगलों, मिश्रित वन और विशाल जलग्रहण क्षेत्र के लिए जाना जाता है। यहां टायगर के अलावा तेंदुआ, भालू, सांभर, चीतल, दुर्लभ वन भैंसा (राजकीय पशु), गिद्ध एवं कई जंगली जानवर और पक्षी मौजूद हैं। वन विभाग की योजना के अनुसार इंद्रावती नदी के खूबसूरत तटों पर पर्यटन ग्राम विकसित किए जाएंगे। इसके तहत दो प्रमुख प्रवेश द्वार निर्धारित किए गए हैं। पहला प्रवेश कुटरू-फरसेगढ़ क्षेत्र से होगा, जबकि दूसरा प्रवेश भोपालपटनम के पास मट्टीमरका क्षेत्र से तय किया गया है। टायगर रिजर्व से सटे हुए गांवों में ग्रामीणों को वन विभाग जागरूक कर रहा है। इस इलाके में पाए जाने वाले वन्य प्राणियों की जानकारी के साथ उनके संरक्षण के बारे में बताया जा रहा है। ताकि वे उन्हें नुकसान न पहुंचाएं बल्कि संरक्षम में योगदान दें।

इन पर्यटन ग्रामों के माध्यम से पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति, रहन-सहन और प्राकृतिक जीवनशैली को करीब से देखने का अवसर मिलेगा। साथ ही, स्थानीय आदिवासी समुदाय के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। बताया जा रहा है कि कुटरू-फरसेगढ़ क्षेत्र को टाइगर रिजर्व का मुख्य केंद्र माना जाता है। यहां से अभयारण्य के भीतरी हिस्सों में प्रवेश किया जा सकेगा। भोपालपटनम से लगभग 20 किलोमीटर दूर मट्टीमरका क्षेत्र को दूसरा प्रवेश द्वार बनाया जाएगा, जो अपनी सुनहरी रेत और प्राकृतिक दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। वन विभाग इन क्षेत्रों में सड़क और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की योजना पर काम कर रहा है, ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

इन्द्रावती टाइगर रिजर्व बीजापुर के निदेशक संदीप बलगा ने बताया कि बस्तर क्षेत्र में स्थित आईटीआर एक आदर्श राष्ट्रीय उद्यान की सभी विशेषताओं से परिपूर्ण है। यहां विशाल ग्रासलैंड, जल संरचनाएं, बांस के जंगल और समृद्ध जैव विविधता मौजूद है। उन्होंने बताया कि रिजर्व के अन्य क्षेत्रों को भी विकसित करने की योजना बनाई जा रही है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

30 जून और 1 जुलाई को भारी बारिश के आसार, झारखंड में कई जिलों के लिए अलर्ट जारी
रांची। झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 30 जून और 1 जुलाई को भारी बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

विभाग के अनुसार, इस दौरान उत्तर-पूर्वी, मध्यवर्ती और दक्षिणी जिलों में व्यापक वर्षा होने के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, 30 जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी और मध्यवर्ती हिस्सों, विशेष रूप से बोकारो और धनबाद जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं 1 जुलाई को उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के देवघर, दुमका, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज और गोड्डा जिलों के अलावा दक्षिणी क्षेत्र के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां तथा मध्यवर्ती क्षेत्र के रांची, खूंटी, रामगढ़ और धनबाद में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक 38.6 मिलीमीटर वर्षा सिमडेगा जिले के कोलेबिरा में दर्ज की गई। वहीं सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम तापमान रांची स्थित बीएयू परिसर के पास 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शनिवार को राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहने के कारण लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। हालांकि मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिमी जिलों को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की है। इसे देखते हुए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

राज्य के प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें, तो रांची में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 27.4 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 40.2 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 39.1 डिग्री और न्यूनतम 26.5 डिग्री, जबकि चाईबासा में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम में तेजी से बदलाव की संभावना जताते हुए लोगों, विशेषकर किसानों, यात्रियों और खुले स्थानों पर कार्य करने वालों को मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर रखने तथा खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण: जिलाधिकारी ने माइनिंग कमांड सेंटर का किया निरीक्षण
उरई । जनपद में खनिज संपदा के संरक्षण तथा अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित खनन कार्यालय में स्थापित माइनिंग कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कमांड सेंटर में संचालित डिजिटल निगरानी प्रणाली, वाहनों की ट्रैकिंग व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, ऑनलाइन डाटा विश्लेषण तथा खनन गतिविधियों की रियल टाइम मॉनिटरिंग का विस्तृत अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों से कमांड सेंटर के माध्यम से संचालित निगरानी व्यवस्था की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिए कि जनपद में संचालित प्रत्येक वैध खनन पट्टे की गतिविधियों पर सतत एवं प्रभावी निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि निर्धारित पट्टा क्षेत्र से बाहर खनन, ओवरलोडिंग, बिना वैध प्रपत्रों के खनिज परिवहन अथवा किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

आधुनिक तकनीक का उद्देश्य केवल निगरानी करना नहीं, बल्कि अवैध खनन की प्रत्येक गतिविधि पर समय रहते प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। सभी संबंधित अधिकारी कमांड सेंटर से प्राप्त सूचनाओं का त्वरित विश्लेषण करें तथा मौके पर जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई करें। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि माइनिंग कमांड सेंटर को चाैबीस घंटे साताें दिन सक्रिय रखते हुए विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि अवैध खनन एवं अवैध परिवहन की प्रत्येक सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई हो सके।

उन्होंने कहा कि खनिज संपदा की सुरक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं परिणामोन्मुख बनाने के निर्देश दिए, ताकि जनपद में पारदर्शी, नियमसम्मत एवं प्रभावी खनन व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

नए रोस्टर के अनुसार, जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा नहीं करेंगी एमपी-एमएलए से जुड़ी सुनवाई
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय के ग्रीष्मावकाश के समापन के बाद एक जुलाई से अदालतों का नियमित कामकाज फिर शुरू होगा। इसके साथ ही उच्च न्यायालय ने न्यायाधीशों का नया रोस्टर जारी कर दिया है। नए रोस्टर में सांसदों (एमपी) और विधायकों (एमएलए) के खिलाफ दर्ज मामलों की सुनवाई से संबंधित पीठ में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है।

नए रोस्टर के अनुसार, अब सांसदों और विधायकों के खिलाफ दर्ज मामलों की सुनवाई का दायित्व जस्टिस मनोज जैन को सौंपा गया है। इससे पहले इन मामलों की सुनवाई जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा कर रही थीं। उनके कार्यकाल में कई चर्चित मामलों पर सुनवाई हुई, जिनमें दिल्ली आबकारी नीति (एक्साइज पॉलिसी) से जुड़ा मामला प्रमुख रहा।

दिल्ली आबकारी नीति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की पीठ चर्चा में रही थी। इस दौरान केजरीवाल ने न्यायाधीश पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए उनसे मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग करने का अनुरोध किया था।

हालांकि, जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने स्वयं को मामले की सुनवाई से अलग करने का अनुरोध अस्वीकार कर दिया था। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने उनकी पीठ के समक्ष सुनवाई का बहिष्कार किया। बाद में प्रशासनिक स्तर पर यह मामला आगे की सुनवाई के लिए दूसरी पीठ को सौंप दिया गया।

नए रोस्टर के तहत जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को सिविल रिट मामलों की जिम्मेदारी दी गई है। उनके समक्ष अब कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न, सूचना का अधिकार (आरटीआई) तथा अन्य संबंधित मामलों से जुड़ी याचिकाओं की सुनवाई होगी। इसके अलावा वे खनन, दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी), दिल्ली अर्बन आर्ट्स कमीशन और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से संबंधित रिट याचिकाओं पर भी सुनवाई करेंगी।

उच्च न्यायालय का नया रोस्टर एक जुलाई से प्रभावी होगा। इसके साथ ही विभिन्न विषयों से संबंधित मामलों की सुनवाई नई पीठों के समक्ष निर्धारित दायित्वों के अनुसार शुरू होगी।

राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
भुवनेश्वर । ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने भारत के महान सैन्य नेताओं में शुमार फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मानेकशॉ का साहस, रणनीतिक कौशल और अटूट नेतृत्व देश के इतिहास की दिशा तय करने में निर्णायक साबित हुआ।

राज्यपाल ने सोशल मीडिया पर साझा अपने संदेश में कहा कि फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ वीरता, ईमानदारी और निस्वार्थ राष्ट्रसेवा के अद्वितीय प्रतीक थे। उनका प्रेरणादायी जीवन और उत्कृष्ट सैन्य नेतृत्व आज भी देशवासियों तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र उनकी अमूल्य सेवाओं और अतुलनीय योगदान को सदैव कृतज्ञता के साथ स्मरण करेगा तथा उनकी गौरवशाली विरासत देश को निरंतर प्रेरित करती रहेगी।

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान गुड़-रोटी खिलाकर मुख्यमंत्री योगी ने की गोसेवा
गोरखपुर । गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह जनता दर्शन लगाकर जनसेवा करने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर की गोशाला में जाकर गोसेवा में भी रमे रहे। उन्होंने स्नेहिल थपकी देकर गायों-गोवंश को खूब दुलारा। गुड़-रोटी खिलाया और गोशाला के कार्यकर्ताओं को गोवंश के समुचित देखभाल के निर्देश दिए।

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दाैरान शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी की दिनचर्या परंपरागत रही। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब भी गोरखनाथ मंदिर में होते हैं तो गोसेवा उनकी दिनचर्या में शामिल रहती है।

शनिवार सुबह भी मुख्यमंत्री, मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गोशाला में पहुंचे और वहां कुछ समय व्यतीत किया। गोशाला में मुख्यमंत्री योगी ने गोवंश के माथे पर हाथ फेरा, थपकी देकर दुलारा और अपने हाथों से उन्हें गुड़-रोटी खिलाया। गोसेवा के दौरान गोशाला परिसर में विचरण कर रहे मोरों पर भी मुख्यमंत्री ने स्नेह बरसाया।

पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान
मुरैना । मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी और दाे मासूम बच्चाें की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद आराेपी पति ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। पूरा मामला शुक्रवार रात का है। शनिवार सुबह हत्याकांड का खुलासा हुआ। सूचना मिलने के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।

घटना माता बसैया थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव की है। पुलिस के मुताबिक, 35 वर्षीय बलराम सिंह कुशवाहा पुत्र हरिचरण कुशवाह ने शुक्रवार देर रात सो रही अपनी 32 वर्षीय पत्नी रविता कुशवाहा पर कुल्हाड़ी से हमला किया। इसके बाद उसने अपने दोनों बेटों, 8 वर्षीय आरव और 5 वर्षीय देबू पर भी ताबड़तोड़ वार किए। हमले में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद गांव से कुछ दूरी पर स्थित शिकारपुर रेलवे फाटक पहुंचा और ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।

बसैया थाना प्रभारी विवेक तोमर ने बताया कि वारदात घर के आंगन में हुई। घर चारों ओर से ऊंची बाउंड्री से घिरा हुआ है। शनिवार सुबह पड़ोसियों ने देखा कि घर का मुख्य गेट बाहर से बंद है। शक होने पर उन्होंने बाउंड्री के ऊपर से अंदर झांक कर देखा तो महिला और दोनों बच्चों के शव पड़े मिले। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही माता बसैया थाना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के हालात देखकर साफ है कि मृतका रविता ने खुद को और बच्चों को बचाने के लिए कड़ा संघर्ष किया था। उसका शव खटिया से करीब 20 फीट दूर मिला। पुलिस को छानबीन के दौरान वारदात में इस्तेमाल की गई खून से सनी कुल्हाड़ी घर के भीतर से ही मिल गई है। दिल दहला देने वाली बात यह है कि मृतक बलराम की मां रामकली रातभर घर के बाहर ही सो रही थी, लेकिन उसे भीतर चल रहे इस कत्लेआम की भनक तक नहीं लगी।

मुख्यालय डीएसपी विजय भदौरिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बलराम का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। जिसकी वजह से वह कुछ दिन से अपने मायके कुतवार गांव में रह रही थी। दो दिन पहले ही बलराम व अन्य लोग पंचायत के बाद उसे किशनपुर गांव लाये थे। शुक्रवार की रात बलराम और रविता में फिर विवाद हो गया। जिसके बाद गुस्से में बलराम ने पत्नी और अपने बच्चों पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद घर से भाग गया। सुबह जब बलराम के घर के दरवाजे नही खुले तो पड़ोसियों ने देखा तो घर के आंगन में मां और दो बच्चों के रक्तरंजित शव पड़े थे। जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। उधर, शनिवार की सुबह पता चला कि शिकारपुर फाटक के पास जाकर बलराम ने भी ट्रेन के सामने जाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस अभी मोके पर पड़ताल कर रही है। फिलहाल पुलिस परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मुरैना भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गोवंश से भरा ट्रक जब्त, महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था,चार तस्कर गिरफ्तार
सिवनी । मध्य प्रदेश के सिवनीजिले की आदेगांव थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात अवैध गोवंश परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 गायों से भरे एक ट्रक को जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रक से गोवंश को सुरक्षित मुक्त कराते हुए आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि नरसिंहपुर की ओर से एक ट्रक में अवैध रूप से गोवंश भरकर महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर आदेगांव थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर जोबा स्थित सिद्धू ढाबा के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध ट्रक एमपी-75 डीटी-0241 को रोककर उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान ट्रक में 10 गायें बिना चारा-पानी के रस्सियों से कसकर बंधी हुई अमानवीय परिस्थितियों में मिलीं। पुलिस ने तत्काल सभी गायों को सुरक्षित मुक्त कराया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गोवंश को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों से खरीदकर महाराष्ट्र के नांदेड़ ले जा रहे थे। परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज उनके पास नहीं मिला।

पुलिस ने लालजी पुत्र रामदास शर्मा (50) निवासी अशोक नगर, इटावा (उत्तर प्रदेश), विशेष पुत्र केसर सिंधे (27), शिवहरी पुत्र विसंभर मराठा (24) तथा विश्वनाथ पुत्र पांडुरंग कुम्भार (36) निवासी जिला नांदेड़ (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ट्रक जब्त कर गोवंश को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।

कार्रवाई थाना प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष धुर्वे के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक सौरभ शर्मा एवं आदेगांव थाना पुलिस की टीम ने की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में गोवंश की अवैध तस्करी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। नागरिकों से भी अपील की गई है कि गोवंश के अवैध परिवहन अथवा पशु क्रूरता से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल डायल-112 या निकटतम पुलिस थाने को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची 16वें शिखर सम्मेलन के लिए आएंगी भारत
नई दिल्ली । जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची 1-3 जुलाई को 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली की आधिकारिक यात्रा करेंगी।

विदेश मंत्रालय के अनुसार यह शिखर सम्मेलन दोनों पक्षों को द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने और उन्हें मजबूत करने, साथ ही आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करेगा।

उल्लेखनीय है कि यह प्रधानमंत्री तकाइची की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी। यह यात्रा 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए अगस्त 2025 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टोक्यो यात्रा के बाद हो रही है।

मंत्रालय का कहना है कि यह यात्रा भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और बढ़ाने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

डायल-112 के जवानों ने सड़क दुर्घटना में घायल 3 लोगों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल
भोपाल । मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई से सड़क दुर्घटना में घायल एक महिला एवं दो पुरुषों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया। इस त्वरित कार्रवाई से घायलों को शीघ्र चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जानकारी दी गई कि शुक्रवार को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112, भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना करेली क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहपुर–करेली मार्ग पर कठौतिया के पास एक अज्ञात फोर व्हीलर वाहन ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी है, जिसमें एक महिला एवं दो पुरुष घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही थाना करेली क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक सोहेब खान एवं पायलट बिष्णु नेमा ने मौके पर पहुँचकर दुर्घटना में घायल तीनों व्यक्तियों को तत्काल प्राथमिक सहायता प्रदान करते हुए एफआरव्ही वाहन की सहायता से जिला चिकित्सालय, नरसिंहपुर पहुँचाया। डायल-112 की त्वरित एवं समर्पित कार्यवाही से तीनों घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध हो सका।

राष्ट्रपति किम जोंग-उन ने उत्तर कोरिया में हथियारों का खुद किया परीक्षण
सियोल। उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग-उन की निगरानी में दक्षिण कोरिया को निशाना बनाने में सक्षम उन्नत हथियारों के परीक्षण किया गया। सरकारी मीडिया के अनुसार, इन परीक्षणों में नए मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर, टैक्टिकल बैलिस्टिक मिसाइलों और लंबी दूरी तक मार करने वाले तोपखाने के गोले शामिल थे।

उत्तर काेरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी योनहाप ने दक्षिण काेरिया की सरकारी मीडिया केसीएनए के हवाले से बताया है कि उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग-उन ने दक्षिण कोरिया को निशाना बनाने में सक्षम नए और उन्नत हथियारों के परीक्षण की खुद निगरानी की। यह परीक्षण देश की पांच वर्षीय रक्षा विकास योजना के तहत आर्टिलरी और मिसाइल प्रणालियों के आधुनिकीकरण के उद्देश्य से किया गया।

गुरुवार को हुए इन परीक्षणों में 240 मिमी 24-ट्यूब मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम के उन्नत संस्करण, टैक्टिकल बैलिस्टिक मिसाइलों के विशेष मिशन वॉरहेड और 155 मिमी सेल्फ-प्रोपेल्ड होवित्जर के लिए लंबी दूरी तक मार करने वाले गोले की क्षमता काे परखा गया।

केसीएनए के अनुसार, नए 24-ट्यूब रॉकेट लॉन्चर में ऑटोनॉमस प्रिसिजन गाइडेंस सिस्टम लगाया गया है और इसकी मारक क्षमता बढ़ाकर 90 किलोमीटर कर दी गई है। वहीं, 155 मिमी होवित्जर के लिए 65 किलोमीटर तक मार करने वाले नए गोले का भी सफल परीक्षण किया गया।

उत्तर कोरिया ने दावा किया कि टैक्टिकल बैलिस्टिक मिसाइलों के विशेष वॉरहेड दुश्मन के एयरबेस, बंदरगाहों और बिजली जैसी महत्वपूर्ण अवसंरचना को पूरी तरह नष्ट करने के लिए तैयार किए गए हैं।

परीक्षण के बाद किम जोंग-उन ने कहा कि ये नतीजे "दक्षिणी सीमा पर फायरपावर की स्थिति में बदलाव" के बीच देश के प्रमुख हथियारों की तकनीकी प्रगति को साबित करते हैं। उन्होंने कहा कि दुश्मनों को लगातार चिंता और भय की स्थिति में रखना युद्ध को रोकने की रणनीति का अहम हिस्सा है और जल्द ही सभी लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियारों को उन्नत संस्करणों से बदल दिया जाएगा।

यह परीक्षण ऐसे समय हुआ है जब गुरुवार को 1950-53 के कोरियाई युद्ध की शुरुआत की 76वीं वर्षगांठ भी थी। माना जा रहा है कि इसका उद्देश्य दक्षिण कोरिया के प्रमुख सैन्य और रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाने की उत्तर कोरिया की क्षमता का प्रदर्शन करना था।

उत्तर कोरिया ने 2023 के अंत में दक्षिण कोरिया को अपना "मुख्य दुश्मन" घोषित किया था। इसके बाद से प्योंगयांग लगातार अपनी टैक्टिकल मिसाइलों, तोपखाना प्रणालियों और अन्य पारंपरिक हथियारों का आधुनिकीकरण कर रहा है तथा उन्हें दक्षिण कोरिया की सीमा के पास तैनात करने की नीति पर आगे बढ़ रहा है।

मंत्री अग्निमित्रा पाल ने सीएमईआरआई का किया दौरा , कहा लोगों को गुमराह किया गया था
पश्चिम बर्दवान । राज्य के शहरी विकास एवं नगर प्रशासन मंत्री अग्निमित्रा पाल ने दुर्गापुर स्थित केंद्रीय यांत्रिक अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (सीएमईआरआई) का दौरा कर पूर्व राज्य सरकार पर केंद्र की तकनीक का उपयोग नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले लोगों को यह समझाया गया था कि केंद्र सरकार बंगाल को वंचित कर रही है, लेकिन अब लोग समझ रहे हैं कि डबल इंजन सरकार की जरूरत क्यों बताई गई थी।

मंत्री ने कहा कि राज्य में लंबे समय से जमा कचरा और ठोस अपशिष्ट की समस्या के समाधान के लिए सीएमईआरआई की आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा। उनके अनुसार प्लास्टिक कचरे से ईंधन, जैविक कचरे से खाद, सूखे पत्तों से वैकल्पिक ईंधन तथा निर्माण एवं टूटे मकानों के मलबे से कम लागत वाली ईंट तैयार करने जैसी तकनीकों को विभिन्न नगर निकायों में लागू किया जाएगा।

अग्निमित्रा पाल ने कहा कि अतीत में राज्य सरकार ने केंद्र की शोध और तकनीक को महत्व नहीं दिया, लेकिन अब केंद्र और राज्य के समन्वय से आधुनिक कचरा प्रबंधन प्रणाली विकसित करने की दिशा में पहल की जा रही है। राज्य सरकार भूमि उपलब्ध कराएगी जबकि सीएमईआरआई तकनीकी ज्ञान और आवश्यक सहयोग प्रदान करेगा।

उन्होंने बताया कि इस तकनीक के आधार पर पुराने जमा कचरे के प्रसंस्करण केंद्र विकसित किए जाएंगे, जहां प्लास्टिक, धातु, जैविक और निर्माण संबंधी अपशिष्ट को अलग कर पुनर्चक्रण किया जाएगा। इससे पर्यावरण प्रदूषण कम होने के साथ-साथ राजस्व बढ़ाने की भी संभावना बनेगी।

मंत्री ने जानकारी दी कि नगर विकास विभाग की ओर से पहले ही सीएमईआरआई को पत्र भेजा जा चुका है।राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं पुराने कचरा निस्तारण परियोजनाओं में इस तकनीक के उपयोग की योजना बनाई गई है।

इस मौके पर दुर्गापुर पश्चिम के विधायक लखन घुरुइ तथा दुर्गापुर पूर्व के विधायक चंद्रशेखर बनर्जी भी मौजूद रहे।