Divyansh Sharma - Tarun Mitra

टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान
ललितपुर। नगर पालिका परिषद ललितपुर के वार्ड संख्या-8 जुगपुरा स्थित मां अहिल्याबाई बालिका इंटर कॉलेज के पीछे प्रस्तावित सड़क एवं नाली निर्माण कार्य टेंडर होने के बाद भी शुरू नहीं हो सका है। निर्माण कार्य में हो रही लगातार देरी से क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार बार-बार आश्वासन देकर काम टाल रहा है, जिससे आमजन को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त मार्ग के बीचों-बीच करीब दो फीट ऊंचा पत्थर निकला हुआ है, जिसके कारण सड़क निर्माण आवश्यक माना गया था। इस सड़क और नाली निर्माण का प्रस्ताव तत्कालीन समय में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित नगर पालिका बोर्ड बैठक में स्वीकृत किया गया था। इसके बाद निर्माण कार्य की निविदा जारी हुई और निर्धारित अनुमानित लागत के आधार पर टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई। मोहल्लेवासियों का कहना है कि टेंडर मिलने के बावजूद ठेकेदार लगातार निर्माण कार्य शुरू करने में टालमटोल कर रहा है। कई बार संपर्क करने पर वह अलग-अलग बहाने बनाकर कार्य को आगे बढ़ाने से बच रहा है। लोगों का आरोप है कि इससे क्षेत्र के नागरिकों को अनावश्यक परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन अभिलाषा और अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा द्वारा निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए जाने के बावजूद भी ठेकेदार की लापरवाही बनी हुई है। सड़क नहीं बनने से सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को हो रही है। मां अहिल्याबाई बालिका इंटर कॉलेज आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन कीचड़ और ऊबड़-खाबड़ रास्ते से गुजरना पड़ता है। वहीं महिलाओं को मंदिर जाने, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने तथा बुजुर्गों को पैदल आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान हालात और भी खराब हो गए हैं। मार्ग पर कीचड़ और जलभराव होने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। परेशान मोहल्लेवासियों ने स्वयं चंदा एकत्र कर रास्ते पर मिट्टी डलवाकर आवागमन कुछ हद तक सुचारु कराया, लेकिन यह व्यवस्था भी अस्थायी साबित हो रही है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद से मांग की है कि संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सड़क और नाली निर्माण का कार्य तत्काल शुरू कराया जाए, ताकि लोगों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिल सके।

बॉक्स - 1 टेंडर के बाद भी इंतजार खत्म नहीं

वार्ड संख्या-8 जुगपुरा में सड़क और नाली निर्माण का प्रस्ताव नगर पालिका बोर्ड से स्वीकृत होने के बाद टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि ठेकेदार लगातार काम शुरू करने में टालमटोल कर रहा है।

बॉक्स - 2 चंदा जुटाकर लोगों ने कराया अस्थायी इंतजाम

प्रशासनिक स्तर पर निर्माण कार्य शुरू न होने पर मोहल्लेवासियों ने स्वयं चंदा एकत्र कर खराब रास्ते पर मिट्टी डलवाई, ताकि लोगों का आवागमन कुछ हद तक सुचारु रह सके। हालांकि यह व्यवस्था अस्थायी है और बरसात में फिर रास्ता खराब हो जाता है।

ललितपुर को मिले नए पुलिस कप्तान: संजीव कुमार बाजपेयी होंगे एसपी,
ललितपुर। उत्तर प्रदेश शासन ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी करते हुए ललितपुर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) का स्थानांतरण कर दिया। शासन के आदेश के अनुसार अब संजीव कुमार बाजपेयी ललितपुर के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। वहीं, वर्तमान एसपी मोहम्मद मुश्ताक (आईपीएस, आरआर-2016 बैच) को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक संजीव कुमार बाजपेयी इससे पूर्व 43वीं वाहिनी पीएसी, एटा में सेनानायक के पद पर कार्यरत थे। अब वे ललितपुर जिले की कानून-व्यवस्था की कमान संभालेंगे। वहीं, मोहम्मद मुश्ताक का कार्यकाल जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, वांछित अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान तथा विभिन्न पुलिस सुधारात्मक पहलों के लिए चर्चा में रहा। उनके स्थानांतरण के बाद अब जिले की पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी संजीव कुमार बाजपेयी के हाथों में होगी। शासन के इस तबादला आदेश में अन्य वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के भी स्थानांतरण किए गए हैं। अनिल कुमार सिंह (आईपीएस, एसपीएस-2015) को पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ से स्थानांतरित कर रामपुर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं सोमेन्द्र मीना (आईपीएस, आरआर-2017) को रामपुर के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना (इंटेलिजेंस), आगरा बनाया गया है। इसी प्रकार गोपाल कृष्ण चौधरी (आईपीएस, आरआर-2016) को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के पद से स्थानांतरित कर 32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ का सेनानायक नियुक्त किया गया है। प्रदेश शासन ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। ललितपुर में नए पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति को जिले की कानून-व्यवस्था के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासनिक और पुलिस महकमे में इस बदलाव के बाद अब लोगों की निगाहें नए एसपी संजीव कुमार बाजपेयी की कार्यशैली और जिले में अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई तथा पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर उठाए जाने वाले कदमों पर टिकी हैं। वहीं, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी के रूप में मोहम्मद मुश्ताक की नई तैनाती को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी माना जा रहा है।

24 घंटे के भीतर दुष्कर्म का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
ललितपुर। कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को घटना दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार 15 जुलाई को कोतवाली में दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया।

गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने मैलार रोड चौराहे के पास, राजघाट बांध नहर की पटरी पर घेराबंदी की। इस दौरान एक बलेनो कार में सवार आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अवैध तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेन्द्र सेन (25) पुत्र राकेश सेन, निवासी ग्राम बमरौली, थाना कोतवाली, जनपद ललितपुर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, एक बलेनो कार, एक मोबाइल फोन तथा एक शराब की बोतल बरामद की गई है।

पुलिस ने बताया कि इसी मामले में दो अन्य आरोपी बादल राजा पुत्र रामराजा निवासी ग्राम खड़ेरा तथा रविशंकर पुत्र फुलचन्द्र अहिरवार निवासी ग्राम बमरौली को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी, थाना कोतवाली, ललितपुर

कोतवाली पुलिस टीम

स्वाट टीम, ललितपुर

मुख्यमंत्री योगी ने ललितपुर को दी 1766 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात,
ललितपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने दो दिवसीय बुंदेलखंड दौरे की शुरुआत ललितपुर से की। मुख्यमंत्री सबसे पहले तुवन मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने तुवन सरकार के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद शहर के तुवन मंदिर मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया।

जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललितपुर जनपद के विकास के लिए करीब 1766 करोड़ रुपये की 221 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बुंदेलखंड के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और क्षेत्र में सड़क, सिंचाई, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा औद्योगिक विकास से जुड़ी योजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से बुंदेलखंड अब पिछड़ेपन की पहचान छोड़कर विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि हर वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ मिल रहा है। जनसभा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जनसभा के उपरांत मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की। अधिकारियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए। समीक्षा बैठक समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी के लिए रवाना हो गए, जहां उनके बुंदेलखंड दौरे के अगले चरण के कार्यक्रम निर्धारित हैं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी भाग लिया। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पूरे जनपद में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे।

राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ मन्नू सज्जन है ईमानदार है लेकिन परिवार से पीड़ित हैं - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दोनों विधायकों की तारीफ की साथ ही राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ को सज्जन और ईमानदार कहा...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभा को संबोधित करते हुए पूर्वजों का एक कहाबत याद करते हुए कहा कि, "ललितपुर न छोड़ियो, जब तक मिले उधार"— बुंदेलखंड की यह पुरानी कहावत कभी क्षेत्र की आर्थिक चुनौतियों और लोगों की मजबूरियों को दर्शाती थी। लेकिन अब तस्वीर बदल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ऐसी योजनाओं को आगे बढ़ा रही है, जिनसे लोगों को साहूकारों या महंगे कर्ज पर निर्भर नहीं रहना पड़े। जरूरतमंदों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से ब्याज मुक्त या आसान वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी का दो दिवसीय बुंदेलखंड दौरा, ललितपुर को मिल सकती हैं करोड़ों की सौगात
ललितपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय बुंदेलखंड दौरे के तहत ललितपुर, झांसी और महोबा का दौरा करेंगे। ललितपुर में मुख्यमंत्री का करीब ढाई घंटे का प्रवास प्रस्तावित है, जिसके दौरान वह जनसभा को संबोधित करने के साथ-साथ विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे शहर के तुवन मंदिर मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न विकास योजनाओं एवं कानून-व्यवस्था की प्रगति का जायजा लेंगे।
मुख्यमंत्री सदर विधानसभा ललितपुर एवं महरौनी विधानसभा क्षेत्र की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान जिले को करोड़ों रुपये की नई विकास योजनाओं की सौगात भी मिल सकती है।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने जनसभा की तैयारियों और विकास कार्यों को लेकर जानकारी दी। इधर जिला एवं पुलिस प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। शहर के प्रमुख मार्गों और कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
करीब तीन वर्ष बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ललितपुर दौरा हो रहा है। राजनीतिक दृष्टि से भी इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए मुख्यमंत्री का बुंदेलखंड दौरा खास अहमियत रखता है।

आदिवासी परिवारों ने राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ की पुत्रियों पर लगाया कब्जे का आरोप
ललितपुर। जनपद के मर्हरा गांव की सहरिया बस्ती के करीब 20 आदिवासी परिवारों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के परिजनों पर ग्राम पंचायत/नजूल भूमि पर कब्जे का प्रयास करने का आरोप लगाया। पीड़ितों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में ग्रामीणों का आरोप है कि राज्यमंत्री की पुत्रियां सीमा और सरोज अपने साथ 10-12 लोगों के साथ बस्ती में पहुंचीं और वर्षों से बसे मकानों पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर कथित रूप से गाली-गलौज और मारपीट की गई। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि बस्ती में आग लगा दी गई, जिससे एक मकान जल गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, लेकिन आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले संबंधित लोग जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। आदिवासी परिवारों ने यह भी आरोप लगाया कि बस्ती से निकलने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सहरिया बस्ती वर्षों से नजूल भूमि पर बसी हुई है। ज्ञापन पर 50 से अधिक ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। पीड़ित परिवारों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा बस्ती की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

गदयाना में जल जीवन मिशन पर जन चौपाल आयोजित
ललितपुर। विकास खंड बार के ग्राम गदयाना में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा के लिए अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जल निगम, स्वच्छ जल एवं स्वच्छता मिशन तथा कार्यदायी संस्था के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
जन चौपाल में फर्म प्रतिनिधि आकाश कुमार गौर ने बताया कि गांव में 690 जल संयोजनों के माध्यम से घर-घर पेयजल आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों से संवाद के दौरान रघुवीर, बादाम, राजेश पाल एवं मुकेश सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव में नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति हो रही है तथा पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का पुनर्निर्माण भी करा दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क मरम्मत का कोई कार्य लंबित नहीं है।
बैठक में कुछ ग्रामीणों ने शिकायत की कि कई स्थानों पर लोगों द्वारा सार्वजनिक टोंटियां तोड़ दी गई हैं, जिससे पेयजल की बर्बादी हो रही है। इस पर अपर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से टोंटियां लगवाने और जल संरक्षण में सहयोग करने की अपील की।
जन चौपाल के दौरान ग्राम रजवारा की पेयजल व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। फर्म प्रतिनिधि ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा अवैध जल संयोजन किए जाने से गांव में लो-प्रेशर की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिससे कुछ उपभोक्ताओं को पर्याप्त पेयजल नहीं मिल पा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता अवनीश सिंह, सहायक अभियंता अरुण कुमार बौद्ध, जूनियर इंजीनियर अजय कुमार, अनिल पांचाल, टीपीआई विनय साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जाखलौन क्षेत्र के नया गांव में मिला सड़ा गला शव
ललितपुर। जनपद के जाखलौन थाना क्षेत्र अंतर्गत नया गांव में एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पिछले दो दिनों से लापता था। परिजनों का आरोप है कि उसका कुछ लोगों से पुराना जमीनी विवाद चल रहा था। शव मिलने के बाद परिजनों ने विपक्षी पक्ष के कुछ नामजद लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना से आक्रोशित परिजन एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद परिजनों ने शहर के घंटाघर क्षेत्र में प्रदर्शन करते हुए कुछ समय के लिए सड़क जाम भी किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नया गांव में पुलिस टीम को तैनात कर दिया गया है।

क्षेत्राधिकारी सदर ... जाखलौन क्षेत्रान्तर्गत 02 जून 2026 का रात्रि करीब 21.30 बजे नयागांव के करीब 70 वर्षीय धनीराम झा की जलाशव में शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी । थाना पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को जलाशय से बाहर निकाला गया जो देखने में करीब दो-तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा था, शव को पोस्टमार्म हेतु भेजा गया । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार व्यक्ति की मृत्यु डूबने से होना पाया गया है तथा जलीय जीवों द्वारा क्षत-विक्षत किया गया है । प्रकरण में परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, और आगे की कार्रवाई की जा रही है

ललितपुर में माँ अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
ललितपुर। लोकमाता माँ अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर रविवार को पाल समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया और माँ अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। शोभायात्रा का शुभारंभ तुवन मंदिर के समीप स्थित पाल समाज मंदिर से हुआ।

यह यात्रा घंटाघर, सावरकर चौक और इलाइट चौराहा होते हुए कल्याण सिंह सभागार पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। कल्याण सिंह सभागार में आयोजित समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। साथ ही पाल समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं, समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वालों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पाल समाज के जिलाध्यक्ष बाबूलाल पाल ने कहा कि माँ अहिल्याबाई होल्कर ने धर्म, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। उन्होंने काशी, गया, सोमनाथ, द्वारका, रामेश्वरम, उज्जैन और वृंदावन सहित अनेक धार्मिक स्थलों पर मंदिरों, घाटों, कुओं, बावड़ियों एवं मार्गों का निर्माण कराया। काशी विश्वनाथ एवं सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण और जीर्णोद्धार में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि माँ अहिल्याबाई का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके आदर्शों का अनुसरण कर समाज को नई दिशा दी जा सकती है।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं पाल समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

300 बेड चिकित्सालय में OPD एवं IPD सेवाओं का शुभारंभ,
ललितपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, ललितपुर के 300 बेड चिकित्सालय में गुरुवार को OPD एवं IPD सेवाओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद अनुराग शर्मा द्वारा गरिमामयी वातावरण में किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, चिकित्सकों एवं पत्रकारों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में मंत्री मनोहर लाल पंत, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष पंडित हरिश्चंद्र रावत, मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ, दिनेश गोस्वामी, अजय पटरिया एवं अशोक रावत सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

महाविद्यालय प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनपदवासियों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना बताया गया। अतिथियों ने चिकित्सालय परिसर का निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध नई सुविधाओं, विभागीय व्यवस्थाओं तथा मरीजों को दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मयंक शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गजेंद्र सिंह सहित समस्त चिकित्सकगण, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारी मौजूद रहे प्रारंभिक चरण में चिकित्सालय में OPD एवं IPD सेवाएं संचालित की जाएंगी, जिससे ललितपुर जनपद एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा। प्राचार्य डॉ. मयंक शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि 300 बेड चिकित्सालय का शुभारंभ जनपद के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि भविष्य में यहां और अधिक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का विस्तार किया जाएगा।

सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप विरोध करने पर परिवार पर दर्ज कराया मुकदमा
ललितपुर। मोहल्ला तालाबपुरा में सरकारी जमीन और निजी आवासीय प्लॉट पर कथित अवैध कब्जे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीडि़त परिवार ने कुछ दबंगों और भूमाफियाओं पर सिंचाई विभाग की सरकारी भूमि तथा निजी प्लॉट पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही विरोध करने पर परिवार के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने का भी आरोप लगाया गया है। तालाबपुरा निवासी सौरभ जैन पुत्र कोमलचन्द जैन द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में बताया गया है कि उनकी मां मीना जैन के नाम पर आराजी संख्या 3147 में स्थित एक आवासीय प्लॉट वर्ष 2007 में खरीदा गया था।

उक्त प्लॉट पर उनकी मां का वैधानिक स्वामित्व है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कुछ दबंग लोगों द्वारा संगठित रूप से उनके प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही आरोप है कि इन लोगों ने पास स्थित सिंचाई विभाग की करीब 1100 वर्गफीट सरकारी भूमि पर भी अवैध कब्जा कर रखा है। सौरभ जैन का कहना है कि जब उनके परिवार ने इस कथित कब्जे का विरोध किया और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की, तब सिंचाई विभाग की टीम ने मौके पर जांच भी की थी। शिकायतकर्ता के अनुसार जांच में कब्जा अवैध पाया गया, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। पीडि़त परिवार ने आरोप लगाया कि शिकायत करने से नाराज होकर विपक्षी पक्ष ने रंजिशन उनके खिलाफ कोतवाली ललितपुर में मुकदमा अपराध संख्या 501/2026 दर्ज करा दिया। यह मुकदमा बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत पंजीकृत किया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह कार्रवाई उन्हें दबाव में लेने और शिकायत वापस कराने के उद्देश्य से की गई है। मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में सौरभ जैन ने मांग की है कि दर्ज मुकदमे की किसी उच्च स्तरीय एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा सिंचाई विभाग की सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की गई है।

लाइब्रेरी जा रही छात्रा को अज्ञात वाहन ने हाईवे पर मारी टक्कर उपचार के दौरान हुई मौत
ललितपुर में एनएच-44 पर चौकाबाग बड़ी नहर के समीप लाइब्रेरी जा रही 12वीं की 18 वर्षीय छात्रा महक पुत्री रामप्रसाद निवासी ऐरा को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी है। गंभीर रूप से घायल छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज से झांसी रेफर कर दिया गया है घायल छात्र महक के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री शहर की मोहल्ला चौक बाग नहर के पास किराए का कमरा लेकर पढ़ाई कर रही थी उसने इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की और साथ में ही दो माह पहले नीट का एग्जाम दिया था वह सुबह लाइब्रेरी पढ़ने के लिए जा रही थी वह नहर के पास हाईवे 44 पर पहुंची ही थी कि अज्ञात ट्रक ने इस टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई उसको मेडिकल कॉलेज ले जाएगा लेकिन वहां से उन्होंने झांसी रेफर कर दिया लेकिन झांसी में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई