Anand Mishra - Tarun Mitra

अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई
मऊ जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन के आदेश एवं जिला आबकारी अधिकारी मऊ के निर्देशन में अवैध शराब के परिवहन, संचय एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।आज क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक (क्षेत्र मधुबन)

अलंकार सिंह के नेतृत्व में आबकारी टीम द्वारा थाना मधुबन अंतर्गत कटकोली सुल्तानपुर ईंट भट्ठे पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान 39 पाउच कच्ची शराब बरामद किए गए तथा एक महिला अभियुक्ता रानी कुमारी को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्ता के विरुद्ध संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम, 1910 (यथासंशोधित) की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत एफआईआर संख्या 0359/2026 दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।
क्षेत्रीय आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संचय एवं बिक्री के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

उन्होंने अवैध कच्ची शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए आमजन से अपील की कि शराब का सेवन केवल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अधिकृत दुकानों से क्रय की गई शराब का ही करें। अन्य स्रोतों से प्राप्त अथवा अवैध शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक एवं जानलेवा हो सकता है।

यूजीसी कानून के विरोध में कलेक्ट्रेट पर गरजा सवर्ण एकता मंच, 2027 को लेकर सियासी संकेत तेज
मऊ कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को सवर्ण एकता मंच के तत्वावधान में यूजीसी के प्रस्तावित कानून के विरोध में विशाल प्रदर्शन किया गया। आयोजकों के अनुसार प्रदर्शन में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों के साथ आम जनमानस ने भी भागीदारी की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से यूजीसी के विवादित प्रावधानों को वापस लेने तथा सामाजिक और आर्थिक आधार पर नीतियों में सुधार करने की मांग उठाई।

अनुसूचित जाति से आने वाले राजेंद्र राम ने किया आंदोलन का समर्थन

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजेंद्र राम, जो अनुसूचित जाति से आते हैं, ने मंच से आंदोलन का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान आरक्षण व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है। उनके अनुसार आरक्षण में क्रीमी लेयर का प्रावधान होना चाहिए तथा कोटा के भीतर कोटा जैसे विषयों पर भी विचार किया जाना चाहिए।

2012 की गाइडलाइन को लागू करने की उठी मांग

राजेंद्र राम ने यूजीसी में ओबीसी से जुड़े प्रावधानों को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि 2012 की गाइडलाइन को ही उचित माना जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से इस दिशा में पुनर्विचार करने की मांग की।

राष्ट्रीय सवर्ण आयोग के गठन की मांग

प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर सवर्ण आयोग के गठन की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। राजेंद्र राम ने कहा कि देश में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और मानवाधिकार समेत विभिन्न विषयों के लिए आयोग मौजूद हैं, ऐसे में सामान्य वर्ग के लिए भी राष्ट्रीय आयोग का गठन किया जाना चाहिए।

'मैं दलित भी हूं, हिंदू भी और अंबेडकरवादी भी'—राजेंद्र राम

पत्रकारों के सवाल पर राजेंद्र राम ने कहा कि किसी जाति में जन्म लेना किसी व्यक्ति की अन्य पहचान को समाप्त नहीं करता। उन्होंने स्वयं को राष्ट्रभक्त, देशभक्त, हिंदू, दलित और अंबेडकरवादी बताते हुए कहा कि वह इन सभी पहचानों को साथ लेकर चलते हैं। उन्होंने कहा कि वह भारत माता की जय और वंदे मातरम् का नारा लगाते हैं तथा सामाजिक एकता में विश्वास रखते हैं।

'हम सब भाई हैं'—जातीय विभाजन के खिलाफ दिया एकता का संदेश

राजेंद्र राम ने अपने संबोधन में वर्ण व्यवस्था से जुड़े धार्मिक संदर्भों का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों के पूर्वज एक ही परंपरा से जुड़े हैं और सभी को भाईचारे के साथ रहना चाहिए। उन्होंने जातीय आधार पर समाज को बांटने के बजाय एकजुट होकर आगे बढ़ने की अपील की।

विजय प्रताप सिंह बोले—'यूजीसी कानून वापस लो, सवर्ण आयोग बनाओ'

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक विजय प्रताप सिंह ने कहा कि उनकी प्रमुख मांग यूजीसी कानून को वापस लेने और राष्ट्रीय सवर्ण आयोग का गठन करने की है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई लंबी है और इसे जातिगत आधार पर नहीं, बल्कि सामाजिक एकता के साथ लड़ने की आवश्यकता है

आकाश के समर्थन में बसपा को बड़ा झटका, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी धर्म सिंह ने छोड़ी पार्टी
मऊ -मुहम्मदाबाद गोहना । बहुजन समाज पार्टी को मऊ जिले में उस समय झटका लगा, जब मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रहे डॉ. धर्म सिंह गौतम ने बसपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। उन्होंने अपने निर्णय के पीछे पार्टी नेतृत्व द्वारा आकाश आनंद को लेकर अपनाए गए रुख को प्रमुख वजह बताया है।

आकाश आनंद को लेकर फैसलों पर जताई नाराजगी

डॉ. गौतम का कहना है कि आकाश आनंद को संगठन की जिम्मेदारी देकर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलना चाहिए था। उनके मुताबिक, प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार दौरे कर संगठन को मजबूत करने में युवा नेतृत्व महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता था।

'युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का समय'

पूर्व बसपा प्रत्याशी ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में पार्टी को मजबूत और सक्रिय करने के लिए युवा नेतृत्व की आवश्यकता है। ऐसे दौर में आकाश आनंद को बार-बार जिम्मेदारियों से हटाया जाना और फिर पार्टी से बाहर किए जाने जैसे फैसलों ने उन्हें निराश किया है।

बार-बार कार्रवाई से आहत होने का दावा

डॉ. धर्म सिंह गौतम ने कहा कि आकाश आनंद के साथ जिस तरह का व्यवहार हुआ, उससे वह व्यक्तिगत रूप से काफी आहत हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन्हीं परिस्थितियों ने उन्हें बसपा से अलग होने का फैसला लेने के लिए मजबूर किया।

'अब पार्टी के साथ काम करना संभव नहीं'

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में वह बसपा के साथ आगे काम करने की स्थिति में नहीं हैं। इस्तीफे के बाद उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर भी स्थानीय स्तर पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

मुहम्मदाबाद गोहना की राजनीति में बढ़ी हलचल

डॉ. धर्म सिंह गौतम मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी रह चुके हैं। ऐसे में उनके इस्तीफे को स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। उनके फैसले के बाद क्षेत्र में बसपा के समर्थक खेमे और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

शिक्षक सम्मान ही राष्ट्र निर्माण की शक्ति का सम्मान है : ए.के. शर्मा
मऊ, नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए के शर्मा ने उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, शाखा दोहरीघाट, मऊ द्वारा आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए शिक्षकों के योगदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार, सोच और भविष्य का निर्माण करते हैं। इसलिए शिक्षक का सम्मान वास्तव में राष्ट्र निर्माण की शक्ति का सम्मान है।

ए.के. शर्मा ने अपने विद्यार्थी जीवन की स्मृतियां साझा करते हुए कहा कि कक्षा 9वीं और 10वीं की पढ़ाई के दौरान डीएवी, मऊ में उन्हें अपने गुरुजनों से जो संस्कार, शिक्षा और मार्गदर्शन मिला, वह आज भी उनके जीवन में प्रेरणा का स्रोत है। इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान भी उन्हें अनेक विद्वान गुरुजनों का सान्निध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि जीवन में उन्हें जो भी उपलब्धियां मिली हैं, उनमें माता-पिता के साथ-साथ गुरुजनों के आशीर्वाद, संस्कार और मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे अभियानों ने बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के प्रति समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। आज देश की बेटियां डिफेंस, स्पेस, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, शिक्षा, प्रशासन और खेल सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ा रही हैं। बेटियों को समान अवसर और बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।

ए.के. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए निरंतर महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। मिशन कायाकल्प के माध्यम से विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का विकास, शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि, रसोइयों के मानदेय में वृद्धि तथा शिक्षकों के आयुष्मान कार्ड जैसी पहल शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के हित और विद्यालयी व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

मऊ के बदलते स्वरूप का उल्लेख करते हुए श्री ए.के. शर्मा ने कहा कि आज मऊ को नई पहचान और नई दिशा की जरूरत है। उन्होंने कहा, “अब मऊ में कट्टे की नहीं, कंप्यूटर की जरूरत है। हिंसा की नहीं, शिक्षा और तकनीक की जरूरत है।” उन्होंने कहा कि मऊ के बच्चों के हाथों में किताब, कंप्यूटर और आधुनिक तकनीक होनी चाहिए, ताकि वे देश-दुनिया में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि मऊ के बच्चों का भविष्य किताब और कंप्यूटर से बनेगा, कट्टे से नहीं। शिक्षा और तकनीक के माध्यम से मऊ के युवा नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं और जनपद एवं प्रदेश को नहीं पहचान नई दिशा दे सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जनपद में प्राथमिक विद्यालयों में फर्नीचर तथा कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में फर्नीचर एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही विद्यालयों के कायाकल्प का कार्य CSR के माध्यम से कराया गया है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बेहतर वातावरण, आधुनिक सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती नूपुर अग्रवाल, श्री कृष्णानंद राय सहित अनेक सम्मानित अतिथि, शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

गोरखपुर स्पेन बना तो वीजा काउंटर ढूंढने निकल पड़ा था’: चंद्रशेखर आजाद का तंज
मऊ । आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण मंगलवार को मऊ जिले की मधुबन विधानसभा क्षेत्र में चुनावी दौरे पर पहुंचे। उन्होंने पार्टी iप्रत्याशी शिवसागर जी के समर्थन में चुनावी रैली किया और मतदाताओं से समर्थन की अपील की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने गोरखपुर में जलभराव और बाढ़, कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, आरक्षण और राजनीतिक प्रतिनिधित्व समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए।

‘गोरखपुर स्पेन बना तो वीजा काउंटर ढूंढने निकल पड़ा’

गोरखपुर को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा नेताओं के कथित बयानों पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले मंच से उन्होंने सुना कि गोरखपुर ‘स्पेन’ बन गया है। यह सुनने के बाद वह मजाकिया अंदाज में वीजा काउंटर ढूंढने निकल पड़े कि कहीं गोरखपुर जाने के लिए अराइवल वीजा की जरूरत न पड़ जाए।

उन्होंने कहा कि उन्हें लगा कि शायद पासपोर्ट भी बनवाना पड़ेगा, लेकिन बाद में पता चला कि इसकी कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि गोरखपुर स्पेन नहीं बना है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के बयान एक-दूसरे को खुश करने के लिए दिए जा रहे हैं, जबकि जमीन पर स्थिति अलग है।

‘गोरखपुर आज भी पानी में डूबा हुआ है’

नगीना सांसद ने गोरखपुर में जलभराव और बाढ़ की समस्या को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि गोरखपुर आज भी जलभराव और बाढ़ की समस्या से जूझ रहा है। उनका कहना था कि जिन इलाकों में लोग पानी और बाढ़ की परेशानी झेल रहे हैं, वहां जाकर वास्तविक स्थिति देखी जानी चाहिए।

चंद्रशेखर आजाद ने विकास के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि गोरखपुर को इतना विकसित और बेहतर बनाया गया है तो फिर जलभराव और बाढ़ जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान क्यों नहीं हो पाया।

कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमला

कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भी चंद्रशेखर आजाद ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और प्रदेश ‘जंगल प्रदेश’ बन गया है। उन्होंने सरकार के सुशासन के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम लोगों की सुरक्षा और समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

2027 के चुनाव को लेकर पहले से तैयारी का दावा

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आजाद समाज पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर काफी पहले से तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने सबसे पहले 45 प्रभारियों की नियुक्ति की है। उनका कहना था कि 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद ही पार्टी ने अगले चुनावी संघर्ष की तैयारी शुरू कर दी थी।

उन्होंने कहा कि 2022 के बाद पार्टी लोकसभा चुनाव में भी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरी। अब 2027 का विधानसभा चुनाव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण अवसर है और संगठन को उसी के अनुसार तैयार किया जा रहा है।

‘नगीना और डुमरियागंज से लोकसभा चुनाव लड़े’

नगीना सांसद ने पार्टी के पिछले चुनावी प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद आजाद समाज पार्टी लोकसभा चुनाव में दो सीटों पर मैदान में उतरी थी। इनमें एक नगीना लोकसभा सीट थी, जहां उन्होंने स्वयं चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

उन्होंने डुमरियागंज लोकसभा सीट का भी जिक्र किया और कहा कि वहां पार्टी को भी उल्लेखनीय मत मिले। चंद्रशेखर आजाद के मुताबिक, इन चुनावी अनुभवों के बाद पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को और मजबूत किया है।

‘2027 में नगीना मॉडल पर चुनाव लड़ेंगे’

2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि पार्टी ‘नगीना मॉडल’ को आधार बनाकर चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य कमजोर और वंचित वर्गों को राजनीतिक नेतृत्व देना है।

उन्होंने कहा कि एससी, एसटी, ओबीसी और माइनॉरिटी समाज के लोगों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की जाएगी। पार्टी यह प्रयास करेगी कि समाज का कोई भी वर्ग ऐसा न रह जाए जिसे विधानसभा में अपनी आवाज उठाने का अवसर न मिले।

‘हर समाज को विधानसभा पहुंचाने का प्रयास होगा’

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आजाद समाज पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की रणनीति किसी एक जाति तक सीमित नहीं होगी, बल्कि विभिन्न सामाजिक समूहों को राजनीतिक भागीदारी देने पर जोर रहेगा।

उन्होंने कहा कि कोशिश होगी कि जिन वर्गों को अब तक पर्याप्त राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिला है, उन्हें आगे बढ़ाया जाए और विधानसभा तक पहुंचाने का प्रयास किया जाए।

कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी?

जब पत्रकारों ने चंद्रशेखर आजाद से पूछा कि 2027 में आजाद समाज पार्टी कितनी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में अंतिम फैसला पार्टी स्तर पर लिया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सीटों की संख्या को लेकर जब पार्टी कोई निर्णय लेगी तो इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। फिलहाल संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों पर जोर दिया जा रहा है।

भाजपा सरकार पर भविष्यवाणी—‘2027 के बाद पूर्व हो जाएगी सरकार’

भाजपा पर हमला बोलते हुए चंद्रशेखर आजाद ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद मौजूदा सरकार सत्ता में नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि जनता चुनाव में अपना फैसला सुनाएगी और भाजपा सरकार ‘पूर्व’ हो जाएगी।

उन्होंने मधुबन विधानसभा क्षेत्र से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी शिवसागर जी की जीत का भी दावा किया। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि शिवसागर जी भारी मतों से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचेंगे।

मधुबन से चुनावी अभियान को धार देने में जुटी पार्टी

चंद्रशेखर आजाद का मधुबन दौरा 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पार्टी लगातार संगठन को मजबूत करने और संभावित उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। मधुबन में प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क के दौरान चंद्रशेखर आजाद ने सरकार के खिलाफ मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए अपने राजनीतिक अभियान का संदेश दिया।

बेरोजगारी और आरक्षण के मुद्दे भी उठाए

मीडिया से बातचीत में चंद्रशेखर आजाद ने बेरोजगारी और आरक्षण जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार और वंचित वर्गों को उनके अधिकार एवं उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से इन मुद्दों पर गंभीरता से काम करने की मांग की।

आजाद समाज पार्टी प्रमुख ने कहा कि 2027 का चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का चुनाव नहीं होगा, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के सवालों को भी केंद्र में लाने का प्रयास किया जाएगा।

‘कमजोर वर्गों की आवाज बनने की कोशिश’

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आजाद समाज पार्टी का उद्देश्य कमजोर, वंचित और पिछड़े वर्गों को राजनीतिक रूप से मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनावी राजनीति में ऐसे लोगों को आगे लाने की कोशिश करेगी, जिन्हें लंबे समय से पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है।

मधुबन दौरे के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी चुनाव की तैयारियों में जुटने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। पार्टी के लिए 2027 का विधानसभा चुनाव आगामी राजनीतिक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

मऊ:7 साल की समरा नाज़ ने डीएम से लगाई सड़क बनवाने की गुहार
मऊ। सड़क की बदहाली से परेशान 7 वर्षीय समरा नाज़ अपनी समस्या लेकर जिलाधिकारी के दरबार पहुंच गई। बच्ची ने डीएम से खराब सड़क को दुरुस्त कराने की गुहार लगाई।

समरा नाज़ का कहना है कि स्कूल जाते समय खराब सड़क के चलते उसे आए दिन चोट लग जाती है। सड़क की वजह से उसकी स्कूल ड्रेस भी गंदी हो जाती है, जिसके चलते उसे स्कूल में डांट सुननी पड़ती है। बच्ची ने बताया कि उसे रोजाना कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

बच्ची की फरियाद सुनकर जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने मामले को गंभीरता से लिया। डीएम ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और आवश्यकता के अनुसार सड़क का निर्माण कराया जाएगा।

बच्ची की मासूम गुहार ने खींचा प्रशासन का ध्यान, अब सड़क निर्माण की उम्मीद।
प्रकरण की गंभीरता को लेते हुए जिला अधिकारी आनंद वर्धन ने मीडिया को बताया कि आज सुबह एक 7 वर्षीय बिटिया सड़क निर्माण को लेकर फरियाद लेकर मेरे पास आई थी समर नाच नाम की बिटिया जो फर्स्ट क्लास में है वार्ड संख्या 17 में है रोड 25 मी कच्चा है और यह रास्ता स्कूल के रास्ते में पड़ता है और रास्ता बहुत खराब है मरम्मत की जरूरत है इसको हम अधिकारियों के माध्यम से तुरंत चेक करवाएंगे और जो भी समाधान होगा त्वरित उसका समाधान करेंगे नगर पालिका क्षेत्र में है वार्ड संख्या 17।

स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा को बांधी राखी
मऊ / रक्षाबंधन के पावन अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा को मऊ स्थित टाउन हॉल में स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने उन्हें राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की आत्मीयता को अभिव्यक्त किया। इस अवसर पर स्वच्छताकर्मी बहनों ने मंत्री श्री शर्मा के प्रति अपना स्नेह और विश्वास व्यक्त किया।

मंत्री  ए.के. शर्मा ने सभी स्वच्छताकर्मी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा कि स्वच्छताकर्मी बहनें और भाई अपने परिश्रम एवं समर्पण से शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उनके श्रम और सेवाभाव का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।श्री शर्मा ने स्वच्छताकर्मी महिलाओं को भरोसा दिलाया कि किसी भी परिस्थिति में वे उनके साथ खड़े हैं और हर संभव मदद के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, स्नेह और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता कर्मियों की मेहनत से ही हमारे शहर स्वच्छ, स्वस्थ और बेहतर बनते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के स्वच्छ एवं सुंदर उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को धरातल पर साकार करने में स्वच्छताकर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर स्वच्छताकर्मी बहनों द्वारा उन्हें राखी बांधना उनके लिए आत्मीय और भावुक क्षण है। उन्होंने सभी बहनों को सुख, समृद्धि, स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर उपस्थित स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने मंत्री श्री ए.के. शर्मा को राखी बांधकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

सुंदरकांड पाठ के साथ गूंजा राष्ट्रप्रेम, भक्तों ने ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस
मऊ। श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में नगर के निजामुद्दीनपुरा स्थित श्री संतोष जायसवाल के निवास पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री सुंदरकांड का संगीतमय पाठ आयोजित किया गया। धार्मिक आस्था और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत इस आयोजन में भक्तों ने सुंदरकांड पाठ के साथ आजादी का पर्व पूरे उत्साह और उल्लास से मनाया।

देशभक्ति गीतों के बीच हुआ ध्वजारोहण

कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति के गीतों और ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद समिति के प्रमुख श्री चंद्र शेखर अग्रवाल, डॉ. एस. लाल गुप्ता, रामप्यारे गुप्ता एवं डॉ. रामगोपाल गुप्त ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। तिरंगा लहराते ही पूरा परिसर राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा।

राष्ट्रगान के साथ एकता और अखंडता का संकल्प

ध्वजारोहण के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। सभी ने देश की एकता, अखंडता, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए राष्ट्रहित में सदैव योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ राष्ट्रीय चेतना की भी मजबूत झलक देखने को मिली।

शहीदों के त्याग को किया नमन

समिति के प्रमुख श्री चंद्र शेखर अग्रवाल ने सभी भक्तों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आजादी का वास्तविक सम्मान तभी होगा, जब हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर राष्ट्रहित और समाजहित में कार्य करेंगे।

संगीतमय सुंदरकांड में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

इसके बाद श्री सुंदरकांड का संगीतमय पाठ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तिभाव से शामिल हुए। भजनों और सुंदरकांड की चौपाइयों से वातावरण भक्तिमय हो गया। परिवार और समाज के लोगों ने एक साथ बैठकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की, जिससे आयोजन में पारिवारिक आत्मीयता और सामाजिक एकता का भाव भी दिखाई दिया।

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़ाया आयोजन का उत्साह

कार्यक्रम में अजय गुप्ता, सुशील जायसवाल, प्रमोद शर्मा, ठाकुर प्रसाद शर्मा, राजेश गुप्ता, संजय गुप्ता, श्रीराम जायसवाल, वेद नारायण मिश्र, आशीष सिंह, मोतीलाल विश्वकर्मा, कैलाश जायसवाल, आनंद गुप्ता, अजय मिश्र, श्रीराम लोहिया, रामभवन शर्मा, अशोक यादव, मनोज तिवारी, धनंजय कुमार, आनंद मिश्रा, रिंकू मिश्रा एवं अरुण वर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

भक्ति, परिवार और राष्ट्रप्रेम का बना अनूठा संगम

आयोजन में सुंदरकांड पाठ, पारिवारिक सहभागिता और स्वतंत्रता दिवस समारोह का अनूठा संगम देखने को मिला। एक ओर श्रद्धालु भगवान हनुमान की भक्ति में लीन रहे, तो दूसरी ओर तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना से पूरा वातावरण सराबोर रहा। सभी श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देकर पर्व की खुशियां साझा कीं।

श्रद्धालुओं के प्रति जताया आभार

राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ। इसके बाद समिति की ओर से आयोजन में शामिल सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। समिति ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक संस्कारों के साथ राष्ट्रप्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करते हैं।

80 वें स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण
मऊ / 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ एवं राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का गायन किया गया।

ध्वजारोहण के उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता हमें बहुत कठिन संघर्ष और असंख्य बलिदानों के बाद प्राप्त हुई है। समाज के सभी वर्गों, जातियों एवं समुदायों के लोगों ने देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने में अपना योगदान दिया। स्वतंत्रता के 80 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हमारा दायित्व है कि हम स्वतंत्रता आंदोलन में बलिदान देने वाले वीरों के त्याग एवं संघर्ष को सदैव स्मरण रखें तथा आने वाली पीढ़ियों को भी उनके योगदान से अवगत कराएं।
उन्होंने कहा कि लोक सेवक के रूप में हम सभी को राष्ट्र निर्माण में प्रत्यक्ष योगदान देने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ है। हमें जो भी दायित्व सौंपा गया है, उसका पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना ही स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प की पूर्ति में प्रत्येक नागरिक एवं लोक सेवक अपने स्तर से महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। उन्होंने सभी से विकसित भारत एवं विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए अपनी भूमिका पूरी जिम्मेदारी से निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय नई तकनीक का युग है। आने वाले वर्षों में तकनीकी क्षेत्र में तेजी से बदलाव होने की संभावना है। ऐसे में सभी को नई तकनीकों के प्रति जागरूक एवं अपडेट रहना होगा। विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सहित आधुनिक तकनीकों को समझकर उनका सकारात्मक एवं प्रभावी उपयोग करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से सक्षम होकर हम अपने कार्यों को अधिक प्रभावी बना सकते हैं तथा राष्ट्र निर्माण में बेहतर योगदान दे सकते हैं।

जिलाधिकारी ने सभी से विकसित राष्ट्र की अपेक्षाओं के अनुरूप बड़े संकल्प लेने तथा अमर शहीदों की भावना के अनुरूप देश को विकसित बनाने में अपना योगदान देने की अपील की।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य राजस्व अधिकारी श्री दिनेश कुमार ने कहा कि हम सभी को अपनी स्वतंत्रता का वास्तविक एहसास होना चाहिए और हमें जो भी कार्य सौंपा गया है, उसका पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। यही स्वतंत्रता दिवस मनाने की सार्थकता है।

अपर जिलाधिकारी श्री प्रवेंद्र कुमार ने कहा कि देश की आजादी में समाज के सभी वर्गों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अनेक लोगों ने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इसलिए जिम्मेदार नागरिक एवं लोक सेवक के रूप में सभी को देश के प्रति समर्पित होकर कार्य करना चाहिए तथा नई पीढ़ी को भी स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान से परिचित कराना चाहिए।
सिटी मजिस्ट्रेट श्री रामबाबू ने कहा कि हमारी स्वतंत्रता वहीं तक है, जहां तक उससे किसी दूसरे व्यक्ति की स्वतंत्रता बाधित न हो। उन्होंने स्वतंत्रता के वास्तविक मूल्यों को आत्मसात करने तथा समाज में आपसी सम्मान एवं जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने पर बल दिया।

इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, तहसीलदार श्री अभिषेक, वरिष्ठ लेखाकार, जिला शासकीय अधिवक्ता श्री संजीव सहित अन्य वक्ताओं ने भी स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

80वें स्वतंत्रता दिवस पर मा. नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने कम्युनिटी हॉल मऊ में किया ध्वजारोहण।
मऊ / आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कम्युनिटी हॉल में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री माननीय श्री ए.के. शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत माननीय मंत्री जी ने देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता के प्रतीक तिरंगे के सम्मान में गुब्बारों को आसमान में छोड़ा। इसके बाद उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन श्री राजेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया।कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों द्वारा स्वतंत्रता दिवस की थीम पर आकर्षक रंगोली भी बनाई गई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में राष्ट्रभक्ति एवं उत्साह का संचार किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने सभी उपस्थित लोगों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का स्मरण कराता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि जनपद मऊ के हजारों लोगों ने भी देश को स्वतंत्रता दिलाने के आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने जनपद के सभी स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिवारों को शत-शत नमन किया।

माननीय मंत्री जी ने 1857 की क्रांति में जनपद के वीर स्वतंत्रता सेनानियों खड़क सिंह एवं हुलास सिंह के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि मऊ जनपद की धरती स्वतंत्रता संग्राम के अनेक वीरों की शौर्यगाथाओं की साक्षी रही है। उन्होंने मधुबन स्थित शहीद स्मारक का उल्लेख करते हुए कहा कि स्मारक स्थल पर स्वतंत्रता संग्राम में अपना बलिदान देने वाले वीरों के नाम अंकित हैं। इन सभी वीर शहीदों को स्मरण करना और उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। माननीय मंत्री जी ने जनपद के पिपरीडीह क्षेत्र की स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी घटना का उल्लेख करते हुए बताया कि स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा खजाने की गाड़ी को रोककर उसमें मौजूद धन का उपयोग स्वतंत्रता आंदोलन को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया था। उन्होंने कहा कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों, जिनमें खुरहट भी शामिल है, के लोगों ने स्वतंत्रता आंदोलन में साहस, त्याग और समर्पण का परिचय दिया।

स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जनपद के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को सामने लाने और उनकी शौर्यगाथाओं को जन-जन तक पहुंचाने में आदरणीय कल्पनाथ राय जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि कल्पनाथ राय जी ने जनपद के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके परिणामस्वरूप मऊ ने विकास के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।

माननीय मंत्री जी ने जनपद के स्वतंत्रता सेनानी चंद्रदेव राय जी का भी स्मरण किया। उन्होंने बताया कि चंद्रदेव राय जी कहा करते थे कि उन्होंने किसी सामान्य सेवा में कार्य नहीं किया, बल्कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की सेवा में कार्य किया। उन्होंने कहा कि यह पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है कि यहां के वीरों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में भी देश की स्वतंत्रता के लिए अपना योगदान दिया। अपने संबोधन के दौरान माननीय मंत्री जी ने जनपद के सभी स्वतंत्रता सेनानियों तथा देश की स्वतंत्रता में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले परिवारों को नमन किया।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके संघर्ष से प्रेरणा लेते हुए हमें राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। माननीय मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने कहा कि आज हम सभी का दायित्व है कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दें। इसके लिए हम सभी को एकजुट होकर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना होगा, तभी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के विजन को साकार किया जा सकेगा। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। यदि हम सभी देशवासी अपने-अपने स्तर पर देश के विकास में थोड़ा-थोड़ा योगदान दें, तो निश्चित रूप से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पूर्व दिशा से सूर्य का उदय होना निश्चित है, उसी प्रकार यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का विकसित राष्ट्र बनना भी निश्चित है। माननीय मंत्री जी ने उपस्थित सभी लोगों को पुनः स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी लोग आपसी सहयोग, एकजुटता और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ कार्य करें।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन, पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश बहादुर, मुख्य विकास अधिकारी श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी श्री अमरेंद्र कुमार, परियोजना निदेशक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ पर विकास भवन में ध्वजारोहण एवं गोष्ठी हुई आयोजित
मऊ / स्वतंत्रता दिवस की  80 वीं वर्षगांठ के अवसर पर विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस के महत्व एवं राष्ट्र के प्रति दायित्वों पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्वतंत्रता हमें अनेक वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान के फलस्वरूप प्राप्त हुई है। हम सभी का दायित्व है कि अपने कर्तव्यों का पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करें। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि कार्यालय में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ सुनते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिला युवा कल्याण अधिकारी काशीनाथ ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए देश के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आशीष कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी रंजीत कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या विभाग की कनिष्ठ सहायक अर्चना सिंह तथा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बीनू सिंह द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए।

उपायुक्त मनरेगा राजीव कुमार ने भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक एवं सरकारी कर्मचारी की भूमिका पर प्रकाश डाला। परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास अभिकरण सुभाष सरोज ने स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि हम जिस पटल पर कार्यरत हैं, वहां अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना ही देश के लिए बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम का संचालन परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास अभिकरण सुभाष सरोज द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विकास के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

कल्पनाथ राय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल कॉलेज को मिली 50 एमबीबीएस सीटों की सौगात
मऊ। चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में मऊ जिले के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मेडिकल कॉलेज को एमबीबीएस पाठ्यक्रम में 50 सीटों पर प्रवेश की मंजूरी मिल गई है। इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। कॉलेज प्रशासन, चिकित्सकों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इस उपलब्धि को संस्थान के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव बताया।

कल्पनाथ राय इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ मनीष राय ने कहा कि स्व. कल्पनाथ राय  का सपना साकार हुआ है। एमबीबीएस की 50 सीटों की मंजूरी मिलने से जिले के साथ ही आसपास के जनपदों के विद्यार्थियों को भी चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा। मेडिकल कॉलेज में स्थानीय स्तर पर एमबीबीएस की पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के लिए दूसरे बड़े शहरों का रुख करने की जरूरत कम होगी।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार, संस्थान में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। एमबीबीएस की 50 सीटों की स्वीकृति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियों को और विस्तार मिलेगा तथा चिकित्सा शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधनों और सुविधाओं के विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।

क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. धरमाराय इंगले ने कहा कि एमबीबीएस की सीटें मिलने से मऊ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए चिकित्सा शिक्षा का नया रास्ता खुलेगा। आने वाले वर्षों में यहां से प्रशिक्षित होने वाले चिकित्सक क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता बढ़ाने में इसका दूरगामी लाभ मिलने की उम्मीद है।

बीते 19 जून को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की टीम ने किया था निरीक्षण

मऊ। मेडिकल कॉलेज की मंजूरी के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग टीम ने बीते 19 जून को कल्पनाथ राय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस का निरीक्षण किया था।  टीम ने कॉलेज में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, अस्पताल की व्यवस्थाओं, विभागवार संसाधनों, चिकित्सकों एवं अन्य कर्मचारियों की उपलब्धता समेत विभिन्न मानकों का बारीकी से जायजा लिया था।
निरीक्षण के दौरान टीम ने मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों, वार्डों, ओपीडी, ओटी, जांच केंद्र, आईसीयू, इमरजेंसी और अन्य चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण किया था। इसके साथ ही मरीजों की संख्या, उपचार व्यवस्था तथा मेडिकल रिकॉर्ड से संबंधित अभिलेखों की भी जानकारी ली थी। कॉलेज प्रशासन की ओर से टीम को आवश्यक दस्तावेज और निर्धारित मानकों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई थी।

*कॉलेज प्रशासन को मिल बधाइयां*

50 एमबीबीएस सीटों की मंजूरी की खबर के बाद मेडिकल कॉलेज से जुड़े चिकित्सकों, शिक्षकों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों ने कॉलेज प्रशासन को बधाई दी। लोगों ने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की मेहनत, बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। सभी ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में मेडिकल कॉलेज चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
मेडिकल कॉलेज को मिली 50 एमबीबीएस सीटों की मंजूरी को मऊ के लिए चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे जिले की पहचान एक बेहतर चिकित्सा शिक्षा केंद्र के रूप में और मजबूत होने की उम्मीद है।

*निदेशक के आगमन पर बुके देकर किया स्वागत*

मऊ। कल्पनाथ राय इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ मनीष राय का डॉ.अभिनव मिश्रा, डॉ. पीयूष मिश्रा, चंदन यादव, डॉ. अमित यादव, डॉ. शाजिया, डॉ. अमृता, डॉ. प्रियंका, डॉ. गीतांजलि, डॉ. जितेंद्र, डॉ. सुमित आर्या, डॉ. राकेश मद्धेशिया, मनीष राय, प्रेम प्रतीक दुबे, विवेक तिवारी, शिवांश राय, नितेश राय, दीपक शर्मा, ओम प्रकाश पांडेय, आशुतोष चतुर्वेदी ने बुके देकर सम्मानित किया।