Nand Kishore - Tarun Mitra

प्रशांत किशोर ने पूर्व मंत्री जमशेद अशरफ से की मुलाकात
बेगूसराय ब्यूरो। जनसुराज नेता एवं बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर रविवार को बेगूसराय पहुंचे और बिहार सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बिहार राज्य हज कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जमशेद अशरफ से उनके मुंगेरीगंज स्थित आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक देश और बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों सहित विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर बातचीत हुई। बताया जाता है कि प्रशांत किशोर की जमशेद अशरफ से यह मुलाकात व्यक्तिगत एवं औपचारिक थी। हालांकि, बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच दोनों नेताओं की मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

मुलाकात के दौरान बिहार की राजनीति की दिशा, राज्य के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य तथा आने वाले समय में संभावित राजनीतिक बदलावों को लेकर भी विचार-विमर्श होने की बात कही जा रही है। जमशेद अशरफ ने मुलाकात के बाद कहा कि वर्तमान समय में बिहार की राजनीति में लोगों को स्पष्ट दिशा नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग लंबे समय से बेहतर बदलाव और विकास की उम्मीद लगाए हुए हैं। उन्होंने प्रशांत किशोर के नेतृत्व को लेकर उम्मीद जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार की तकदीर एक बार फिर बदल सकती है। उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव की आवश्यकता महसूस की जा रही है और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नई सोच एवं नई राजनीतिक दिशा जरूरी है। उनके अनुसार, बिहार की युवा आबादी, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा विकास से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से काम किए जाने की आवश्यकता है। वहीं, प्रशांत किशोर ने भी बिहार के मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य को लेकर अपनी बात रखी। दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत को हालांकि औपचारिक मुलाकात बताया गया,लेकिन राजनीतिक रूप से सक्रिय दो प्रमुख चेहरों की यह मुलाकात चर्चा का विषय बन गई है। मुलाकात के दौरान मौजूद लोगों के अनुसार, दोनों नेताओं ने सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत की।

फिलहाल इस मुलाकात को लेकर किसी राजनीतिक निर्णय या नई राजनीतिक पहल की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बावजूद इसके बिहार की राजनीति में सक्रिय नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात को लेकर अलग-अलग राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, सरवर अली, रजनीश कुमार, मो आजाद, मो शमशाद उर्फ गुड्डू, मो रब्बान, अगम कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

बाढ़ के पानी के बीच इंसानियत की रोशनी, साईं की रसोई ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
बेगूसराय ब्यूरो। साईं की रसोई, बेगूसराय की ओर से बाढ़ राहत अभियान के तहत रविवार को रचियाही कचहरी टोल, पंचायत भवन के निकट बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ ही निःशुल्क दवा भी उपलब्ध करवाया। शिविर का उद्घाटन स्थानीय जिला परिषद सदस्य सह जदयू जिला अध्यक्ष नंदलाल राय, रचियाही पंचायत के मुखिया राजेश कुमार, जाने-माने फिजिशियन डॉ. अमित गौरव, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. पी.एन. राय, फिजिशियन डॉ. मानस श्री और फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. साहिल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ. पी.एन. राय एवं डॉ. मानस श्री ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा के समय ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत और बढ़ जाती है। ऐसे समय में जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

वहीं, फिजिशियन डॉ. अमित गौरव एवं डॉ. साहिल ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच साईं की रसोई टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सराहनीय पहल है। नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर चिकित्सकीय सलाह से कई स्वास्थ्य समस्याओं को गंभीर होने से रोका जा सकता है। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य नंदलाल राय ने कहा कि बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के बीच नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर साईं की रसोई ने जरूरतमंदों की सेवा का एक प्रेरणादायी पहल की है। मुखिया राजेश कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के शिविर से स्थानीय लोगों को काफी लाभ मिलता है और इसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है। टीम साईं की रसोई के संस्थापक सदस्य अमित जायसवाल और नितेश रंजन ने कहा कि रसोई टीम का उद्देश्य केवल जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि आपदा और जरूरत के समय हर संभव सहयोग पहुंचाना है। बाढ़ पीड़ितों के लिए स्वास्थ्य शिविर उसी सेवा भावना की एक कड़ी है। चिकित्सकों, दवा सहयोगियों, ग्रामीणों और सभी स्वयंसेवकों के सहयोग से यह प्रयास संभव हो पाया। टीम के सदस्य राघव सिंह एवं ज्ञान प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि सेवा कार्य तभी सफल होता है, जब समाज के अलग-अलग वर्ग एक साथ आगे आते हैं। चिकित्सकों से लेकर युवाओं और ग्रामीणों तक सभी के सहयोग ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर के आयोजन में स्थानीय शिक्षक मनोज कुमार राय, अर्जुन राय के साथ ही रसोई टीम के सदस्य विक्की भाटिया, अनिल सिंघानिया, प्रशांत कुमार, शैलेन्द्र, राघव सिंह एवं ज्ञान सिंह सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा। वहीं राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर अभियंत्रण महाविद्यालय के छात्र आनंद आशीष, आयुष कुमार, मो. सकलेन, अभय राज पंडित, रजनीश कुमार एवं अभिनव कुमार ने वालंटियर के रूप में अपनी सेवाएं दीं। शिविर में आवश्यक दवाइयों के लिए मेडिसिन लिंक के प्रोपराइटर निखिल राज का सहयोग प्राप्त हुआ। टीम साईं की रसोई ने सभी चिकित्सकों, जनप्रतिनिधियों, दवा सहयोगियों, युवाओं एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।

सामाजिक न्याय के महान क्रांतिकारी योद्धा थे डॉ कपिल देव राय: धरतीपुत्र मोहित यादव
बेगूसराय ब्यूरो। मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के रचियाही पुराना टोला में समाजवादी नेता डॉ कपिलदेव राय के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धरतीपुत्र मोहित यादव ने की। श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक के पार्टी के पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता व सभी राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ कपिलदेव राय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आत्मा शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए डॉ उर्मिला ठाकुर ने कहा कि डॉ कपिलदेव राय गरीबों के न्याय के लिए ताउम्र संघर्ष करते रहे।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजवंशी महतो ने कहा कि स्वर्गीय कपिलदेव राय जननायक कर्पूरी ठाकुर के अनुयाई थे। कर्पूरी के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने में स्वर्गीय कपिलदेव राय का अग्रणीय भूमिका रही। स्थानीय विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने कहा कि स्वर्गीय कपिलदेव राय उच्च विचार के राजनेता थे। पूर्व विधान पार्षद रुदल राय ने कहा कि बेगूसराय जिला में दलित, पिछड़ों के आवाज थे। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष इंदिरा कुमारी ने कहा कि श्री राय जाति व धर्म से ऊपर उठकर  सामाजिक सेवक के रूप में समाज में काम किया। पूर्व विधान पार्षद राम बदन राय ने कहा कि स्वर्गीय कपिलदेव राय के वजह से आज हम नेता बने।

सभा को संबोधन करने वाले में श्याम प्रसाद दास, पंकज सिंह बेगूसराय महानगर अध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड, जिला परिषद सदस्य विनय कुमार सिंह, जदयू नेता देव कुमार महतो, अरुण यादव, हरे राम महतो, कांग्रेस नेता राम नारायण सिंह, सीपीआई नेता राम प्रकाश महतो, रामबिनोद यादव, वीणा गुप्ता, चंद्रचूड़ राय, रविंद्र राय, सहजानंद यादव, हरिनंदन कुमार, संतोष यादव, चंद्रभूषण यादव, महावीर यादव, सनाउल्लाह खान, बबलू यादव, टोनी चंद्रवंशी, अनिल रजक, रामबली यादव, सुनील यादव, विष्णुदेव सहनी, रामाश्रय सहनी, प्रभात कुशवाहा, राजेश राय, नवल सिंह सहित इत्यादि सैकड़ों की संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभा के अंत में जनप्रतिनिधि सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन धारण कर आत्मा शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

संगठन को प्रखंड से पंचायत, वार्ड एवं बूथ स्तर तक मजबूत करना हमारी प्राथमिकता: नन्दलाल राय
बेगूसराय ब्यूरो। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) बेगूसराय जिला कार्यालय में रविवार को जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों की महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जदयू के जिला अध्यक्ष नन्दलाल राय ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन जदयू नेता अरुण गांधी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नन्दलाल राय ने कहा कि जदयू संगठन को जिले के प्रत्येक प्रखंड से लेकर पंचायत, वार्ड एवं बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

पूरे जिले में जदयू की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के लिए लगातार सांगठनिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, जदयू के पूर्व जिला सचिव संजय सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में वर्ष 2005 से बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सड़क सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार के विकास कार्यों और उपलब्धियों को गांव-गांव एवं जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, प्रखंड कमेटियों को सक्रिय करने तथा पंचायत, वार्ड और बूथ स्तर पर नियमित सांगठनिक गतिविधियां संचालित करने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।सभी प्रखंड अध्यक्षों ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव भी रखे। बैठक में रामाशीष राय, युवा नेता सौरभ कुमार, युवा जिला प्रवक्ता मो. मिजान रिजवान, युवा नेता मुन्ना महतो, प्रिंस कुमार, पप्पू सहित जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस अवसर पर पांडव कुमार, सुभाष कुमार, विवेक पटेल, रूपेश कुमार, संतोष कुमार, सुरेंद्र कुमार, नवल कुमार, अमरजीत कुमार, प्रमोद चौधरी, सुनील चौधरी, पिंकी देवी, नवीन कुमार, प्रदीप ठाकुर, मुकेश कुमार सिंह, मो. शाहिद अधिवक्ता, पंकज कुमार, हीरालाल, शंभू कुमार सिंह, कुमारी संगीता राय, अभिनाश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने जदयू संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत एवं सक्रिय बनाने तथा पार्टी के कार्यक्रमों एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

वित्त अनुदानित माध्यमिक शिक्षकों की नई जिला कार्यकारिणी कमिटी गठित
बेगूसराय ब्यूरो। श्री सरयूग प्रसाद सिंह उच्च विद्यालय विनोदपुर में बुधवार को बिहार प्रदेश वित्त अनुदानित माध्यमिक शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ के बैनर तले बेगूसराय जिला इकाई का सम्मेलन सह संगठनात्मक चुनाव आयोजित किया गया। इसमें जिले के 13 वित्त अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने भाग लिया।चुनाव प्रक्रिया महासंघ के प्रांतीय संयोजक राजकिशोर प्रसाद उर्फ साधु जी के नेतृत्व में तथा पर्यवेक्षक रामदास चौरसिया की निगरानी में संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ साह ने की, जबकि मंच संचालन विजय शंकर कुमार ने किया।मुख्य अतिथि राजकिशोर प्रसाद उर्फ साधु जी ने कहा कि वित्त अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए संगठन को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने का आह्वान किया।

सम्मेलन के दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। विनोदपुर हाईस्कूल के एच एम विजय शंकर कुमार को अध्यक्ष पद पर चयनित किया गया। हरिहर महतो उच्च विद्यालय अमारी के एचएम मृगेंद्र कुमार उपाध्यक्ष, सचिव पद पर उच्च विद्यालय कुंभी के अरविंद कुमार, संयुक्त सचिव जनता उच्च विद्यालय चौकी के आनंद कुमार और इंद्रदेव कुमार, फेकन महतो उच्च विद्यालय बरबीघी के कुंदन कुमार सिंह कोषाध्यक्ष, रहातपुर के राज्य पार्षद सदस्य मुन्ना प्रसाद सिंह को मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने संगठन की मजबूती, शिक्षक-कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा लंबित समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। सम्मेलन के समापन पर उपस्थित सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी।इस अवसर पर शिक्षक नेता नवीन कुमार सिंह ने अपना विचार रखा।इस मौके पर दर्जनों शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री के नाम खुला खत: UGC इक्विटी रेगुलेशन पर समर्थक डॉ. अभिषेक ने जताई आपत्ति
बीके गुलशन

बलिया, बेगूसराय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर डॉ. अभिषेक कुमार ने उनके नाम एक खुला खत लिखकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए इक्विटी रेगुलेशन को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है। पत्र में उन्होंने कहा है कि सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के संरक्षण के साथ-साथ सामान्य वर्ग के युवाओं को भी न्यायसंगत प्रक्रिया, शिकायतों के दुरुपयोग से सुरक्षा और अपनी बात रखने का अधिकार मिलना चाहिए। डॉ. अभिषेक कुमार ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री के नेतृत्व और विभिन्न नीतिगत निर्णयों के प्रति समर्थन का उल्लेख करते हुए कहा कि वह लंबे समय से उनके समर्थक रहे हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लिखी अपनी पुस्तक ‘पहलगाम हमला Vs ऑपरेशन सिंदूर’ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह पत्र किसी राजनीतिक विरोधी की शिकायत नहीं, बल्कि एक समर्थक की व्यथा है।

पत्र में UGC के नए इक्विटी रेगुलेशन को लेकर उठी आशंकाओं का उल्लेख करते हुए डॉ. कुमार ने कहा कि जनवरी 2026 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियमों के क्रियान्वयन पर रोक तथा अगस्त 2026 में केंद्र सरकार की ओर से नियमों पर पुनर्विचार किए जाने की जानकारी के बाद इस विषय पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी आपत्ति किसी वंचित वर्ग को संरक्षण देने से नहीं, बल्कि ऐसी व्यवस्था की संभावना से है जिसमें किसी निर्दोष नागरिक को अपनी जाति के कारण संस्थागत संदेह का सामना करना पड़े। खुले खत में उन्होंने सामान्य वर्ग के युवाओं की समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि वे भी शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, बेरोजगारी और पारिवारिक अपेक्षाओं के बीच संघर्ष कर रहे हैं। किसी व्यक्ति का जन्म जिस परिवार या जाति में हुआ, वह उसका चुनाव नहीं था। इसलिए जन्म के आधार पर किसी के मन में अपराधबोध या स्वयं को निर्दोष साबित करने का भय पैदा नहीं होना चाहिए। डॉ. कुमार ने कहा कि सामाजिक न्याय आवश्यक है और जातिगत भेदभाव के विरुद्ध कठोर कानूनी व्यवस्था भी जरूरी है।

हालांकि, न्याय की ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जिसमें पीड़ित को संरक्षण मिले और निर्दोष नागरिक को भय से मुक्ति। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि SC, ST और OBC सहित सभी वंचित वर्गों को मजबूत कानूनी संरक्षण देने के साथ सामान्य वर्ग के युवाओं के लिए भी समान रूप से न्यायसंगत प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। पत्र में प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संदेश का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि समाज को जोड़ने वाली नीतियों के माध्यम से सभी वर्गों का विश्वास कायम किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रावधान की शब्दावली भ्रम पैदा कर रही है या किसी वर्ग में भय की भावना उत्पन्न कर रही है, तो उस पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। डॉ. अभिषेक कुमार ने अपने पत्र के अंत में प्रधानमंत्री से UGC इक्विटी रेगुलेशन के निर्णय पर पुनर्विचार करने और ऐसी व्यवस्था बनाने का आग्रह किया, जिसमें न्याय जाति देखकर नहीं, व्यक्ति देखकर हो। उन्होंने कहा कि उनकी असहमति विरोध की भावना से नहीं, बल्कि वर्षों से कायम विश्वास और देश के प्रति अपेक्षाओं से जन्मी है।

पटना हाईकोर्ट के जस्टिस सह निरीक्षी जज बेगूसराय कोर्ट का करेंगें निरीक्षण
बेगूसराय ब्यूरो। पटना हाईकोर्ट के जस्टिस अजीत कुमार, बेगूसराय न्यायालय मंडल का निरीक्षण करने तीन दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं।उनका 18,19 और 20 सितंबर का कार्यक्रम है। जस्टिस की पूरी टीम एसओ अतुल कुमार सिंह, फुल किशोर यादव, मनोहर कुमार, घनश्याम सिंह बेगूसराय जिला न्यायालय पहुंच चुके है। जस्टिस के कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गयी है। संभावना है कि जस्टिस मंझौल, बखरी, बलिया, तेघड़ा, रेलवे कोर्ट का भी निरीक्षण करने जायेगें।

इस निरीक्षण अवधि में जस्टिस जिला वकील संघ और जिला अधिवक्ता संघ भी जा सकते हैं। हालांकि वकीलों की टीम जस्टिस के स्वागत की तैयारी में लगे हुए हैं। संभावना है कि जस्टिस वकील से मुलाकात कर हालचाल ले सकते हैं। जिला वकील संघ के महासचिव विजयकांत झा और जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि जस्टिस का बेगूसराय पहुंचना गौरव की बात है। उनको सम्मान देना और सम्मानित करना वकीलों के लिए आनंद की बात होगी।

वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार खतरा: डा उर्मिला ठाकुर
बेगूसराय ब्यूरो। समाहरणालय के दक्षिणी द्वार पर राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा बेगूसराय जिला को बाढ़ और सुखाड़ घोषित करने की मांग को लेकर जिला अध्यक्ष धरतीपुत्र मोहित यादव की अध्यक्षता में धरना दिया गया। धरना मे जिले के पार्टी के पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। धरना को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने कहा कि बेगूसराय जिला अंतर्गत शाम्हो, मटिहानी, बलिया, साहेबपुर कमाल, तेघड़ा प्रखंड, बरौनी प्रखंड, बछवारा प्रखंड, बेगूसराय नगर निगम के दर्जनों वार्ड बाढ़ से पूर्णरुपेण प्रभावित हुआ है। शेष जिले के सभी प्रखंड सुखाड़ की चपेट में है। बेगूसराय जिला को बाढ और सुखाड़ घोषित हो। नहीं तो राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा लगातार आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मटिहानी प्रखंड अंतर्गत गोरगामा पंचायत के कौवाकोल के निकट पुल का निर्माण हो। बाढ़ग्रस्त सभी विधानसभा क्षेत्रों में सड़क मरम्मती एवं सड़क ऊंचाई करण हो। विगत वर्ष बाढ़ से प्रभावित हजारों की संख्या में नाम नहीं जोड़ा गया था। बाढ़ प्रभावित लोगों की सूची बनाने में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं हो। बेगूसराय जिला अंतर्गत बरौनी प्रखंड में अवस्थित पेप्सी प्लांट का सरकार से समझौता हुआ था। पानी का जो भी कार्य होगा, वह गंगा नदी से होगा। लेकिन ऐसा नहीं कर भूखंड से पानी निकाला जा रहा है। इस पर रोक लगाया जाय। बेगूसराय बरौनी पेप्सी प्लांट में स्थानीय लोगों को काम दिया जाय। बरौनी फ्लैग ढाल के निकट बन रहे पुल को जल्द पूरा किया जाय। तेघरा नगर परिषद वार्ड संख्या 6 निवासी पर्चाधारी कौशल्या देवी उर्फ सुशीला देवी पति स्वर्गीय शंकर महतो की न्याय मिलना चाहिए। एनएच 28 मोती चौक, एनएच बागड़ाडीह, एनएच तेघरा चौक, बछवाड़ा झमटिया ढाला पर ट्राफिक व्यवस्था लागू किया जाए। जिससे सड़क दुर्घटना में कमी हो। सुखा नशा पर रोक हो। जिला श्रम अधीक्षक कार्यालय सहित सभी प्रखंड कार्यालयों में व्यापक पैमाने पर हो रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में हो रहे बांध में रिसाव के कारण जलमग्न गांव को भी बाढ़ क्षेत्र घोषित हो। सभी मांगो को लेकर राष्ट्रीय जनता दल आंदोलन करते रहेगें। राष्ट्रीय जनता दल के प्रतिनिधिमंडल 12 सूत्री मांग पत्र महामहिम राज्यपाल के नाम से जिलाधिकारी को सौंपा। बिहार विधान परिषद की सदस्या डॉ उर्मिला ठाकुर ने कहा कि जनतंत्र के लिए वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार खतरा है। संविधान समाप्त करने पर तुली हुई है डबल इंजन की सरकार। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास, कैलाश यादव, सहजानंद यादव, सुमन पासवान, शिवजी महतो, रामानंद प्रसाद, गंगाराम महतो, जयकांत यादव, अब्दुल जब्बार, सुमित कुमार, मकबूल आलम, मासूम खान, फैजू रहमान, शिव शंकर सिंह चंद्रवंशी, शिवकुमार यादव, सुनील यादव, जियाउर रहमान, प्रभु यादव, महावीर यादव, रीना जायसवाल, हदीसा खातून, जगदीश दास, संजीत पासवान, नरेश यादव ,शिव शंकर यादव, बूटन साह, मीना देवी, राम विनोद यादव, हरिनंदन कुमार, प्रो बृजनंदन यादव, मुखी भगत, प्रभात कुशवाहा, नित्यानंद यादव, सरस्वती चंद ठाकुर, सीताराम महतो, चंद्रचूड़ राय, सोनी देवी, राजेंद्र राम, मोहम्मद सनोवर, रंजीत महतो, मनोहर राउत, अजय सिंह, मोहम्मद इब्राहिम महफूज आलम, अफरोज आलम, राम उदित यादव, नरेश साह, नरेश यादव, पूनम कुमारी, हरे राम महतो, रजनीश यादव, इत्यादि सैकड़ों की संख्या में धरना पर मौजूद थे।

युवाओं को शिक्षा, कौशल और आत्मनिर्भरता उपलब्ध कराना ही वास्तविक विकास: प्रमुख जयदीप घोष
बेगूसराय ब्यूरो। एनटीपीसी बरौनी द्वारा आसपास के समाज के उत्थान एवं सामुदायिक विकास के तहत युवाओं के कौशल विकास की दिशा में एक और पहल की गई है। केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान, हाजीपुर के सहयोग से आयोजित निःशुल्क आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 'मशीन ऑपरेटर–प्लास्टिक प्रोसेसिंग' ट्रेड में चयनित 23 युवाओं के प्रशिक्षण का शुभारंभ सिपेट परिसर हाजीपुर में किया गया। परियोजना प्रमुख जयदीप घोष ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी क्षेत्र का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब युवाओं को शिक्षा, कौशल और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराया जाय।

एनटीपीसी बरौनी द्वारा इससे पूर्व भी आसपास के गांवों के लड़कियों एवं महिलाओं के लिए सिलाई-कढ़ाई और ब्यूटीशियन जैसे रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। वर्तमान प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए कुल 52 अभ्यर्थियों ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया था, जिनमें से सिपेट की विशेषज्ञ टीम द्वारा साक्षात्कार के बाद 23 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को चार माह की अवधि में कुल 600 घंटे का आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान संबंधित ट्रेड में तकनीकी एवं व्यावहारिक ज्ञान के साथ उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकसित किया जाएगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद सिपेट द्वारा प्रतिभागियों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों के लिए मार्गदर्शन तथा देश के विभिन्न स्थानों पर स्थित कंपनियों में प्लेसमेंट के लिए सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। परियोजना प्रमुख ने युवाओं से प्रशिक्षण के दौरान पूरी लगन एवं अनुशासन के साथ सीखने और व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने का आह्वान किया।प्रमुख जयदीप घोष ने कहा कि कौशल रोजगार के साथ आत्मनिर्भरता का आधार है। एक व्यक्ति की आत्मनिर्भरता उसके परिवार को सशक्त करती है और धीरे-धीरे पूरे समाज को मजबूत बनाती है। उन्होंने सिपेट, हाजीपुर की टीम को सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में सिपेट के निदेशक एवं प्रमुख डॉ. यू. पी. सिंह सहित टीम तथा एनटीपीसी बरौनी की ओर से डी. एस. कुमार, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) और केशरी नंदन मिश्र, उप  महाप्रबंधक (सीएसआर) भी उपस्थित थे।

सनहा पश्चिम में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
बेगूसराय ब्यूरो। साहेबपुरकमाल प्रखंड क्षेत्र की सनहा पश्चिम पंचायत में रविवार को मुखिया पूनम देवी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने यात्रा में भाग लिया। इस दौरान बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर अमर रहे, महात्मा गांधी अमर रहे और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। तिरंगा यात्रा पंचायत के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए निर्धारित स्थल पर पहुंची, जहां यात्रा का समापन नुक्कड़ सभा के साथ हुआ। सभा को संबोधित करते हुए पैक्स अध्यक्ष रतन कुमार पासवान ने कहा कि सनहा पश्चिम पंचायत में मुखिया पूनम देवी के नेतृत्व में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने दावा किया कि पंचायत में भ्रष्टाचार मुक्त विकास की दिशा में किए जा रहे कार्यों की आम लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन परिसर में झंडोत्तोलन के साथ आयोजित आमसभा में जिस प्रकार बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, उससे जनप्रतिनिधियों के प्रति लोगों के विश्वास का पता चलता है। उन्होंने कहा कि मुखिया पूनम देवी एवं पूर्व प्रमुख मनोज कुमार ने जनता के बीच अपनी जगह बनाए रखी है।
तिरंगा यात्रा में पंचायत समिति सदस्य पुष्प कुमार पासवान, पर्यवेक्षक गुंजन कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा पासवान, राजेंद्र पासवान, हरेराम पासवान, सीताराम महतो, नंदू महतो, राम प्रकाश मोची, रणजीत राम, सुभाष महतो, राजेश कुमार राजेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पंचायत के अन्य लोग शामिल हुए।

बिहार में कानून का राज स्थापित, हो रहा विकास: रामकृपाल यादव
बेगूसराय ब्यूरो। जिलेभर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में काफी उत्साह रहा। गांधी स्टेडियम में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री सह बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर झंडे को सलामी दी। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, डीआईजी शैलेश कुमार सिन्हा, एसपी मनीष के अलावे कई अन्य अधिकारी व जन प्रतिनिधि मंच पर उपस्थित थे। ध्वजारोहण से शुरू राष्ट्रगान और झंडे को सलामी देने के बाद परेड की झांकी निकाली गई। परेड में जिला पुलिस बल, होमगार्ड के जवान, बीएमपी आठ के जवान, सीआईएसएफ, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड समेत कई अन्य प्लाटून ट्रैंड में हिस्सा लिया। जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के लिए आज का यह दिन गौरव का क्षण है। बिहार में कानून का राज स्थापित है। यह राज्य तेजी से  विकास कर रहा है।

प्रभारी मंत्री ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को एक-एक कर उन्होंने गिनाया। उन्होंने विकास और शांति बनाए रखने के लिए बेगूसराय में कानून व्यवस्था व शांति बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन के प्रयास का काफी सराहनीय बताया है। मंत्री ने राज्य सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के संबंध में किए जा रहे कार्यों को गिनाया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले में चल रहे विकास के कार्यों में आपलोड मिलकर अधिक से अधिक सहयोग करें। साथ ही समाज में आपसी भाईचारा आपस में बनाए रखें।

एनटीपीसी बरौनी ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
बेगूसराय ब्यूरो। एनटीपीसी बरौनी में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को प्लांट परिसर स्थित प्रशासनिक भवन में उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद परियोजना प्रमुख जयदीप घोष ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया और उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया। समारोह को संबोधित करते हुए परियोजना प्रमुख जयदीप घोष ने देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों को नमन किया। उन्होंने कहा कि हम सभी उन महापुरुषों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करते हैं, जिनके कारण हमें स्वतंत्र भारत में जीने का अधिकार मिला।

उन्होंने स्वतंत्रता दिवस को देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराने वाला अवसर बताते हुए कहा कि यह दिन हमारे लिए गौरव, सम्मान और राष्ट्रीय अभिमान का प्रतीक है। एनटीपीसी की यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि एनटीपीसी लिमिटेड की स्थापना 7 नवंबर 1975 को देश की बढ़ती विद्युत आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से हुई थी। शून्य से शुरू हुई एनटीपीसी की यात्रा आज निरंतर प्रयासों और उत्कृष्ट कार्यों के बल पर कोयला, गैस, जल, सौर और पवन ऊर्जा आधारित परियोजनाओं को मिलाकर 91 गीगावॉट से अधिक की स्थापित क्षमता तक पहुंच चुकी है। कंपनी ने वर्ष 2032 तक 149 गीगावॉट की स्थापित क्षमता प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है, जिसमें लगभग 60 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा से होगी।

कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाते हुए परियोजना प्रमुख ने एक कर्मचारी और नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने तथा एनटीपीसी के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्र के विकास में प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। एनटीपीसी बरौनी की हालिया प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कर्मचारियों को निरंतर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। साथ ही कार्यस्थल पर उच्चतम सुरक्षा मानकों को अपनाने की अपील की। समारोह के दौरान बाल भवन के बच्चों ने लघु सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके बाद अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को एचओपी मेरिटोरियस पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान गुब्बारे छोड़े गए और अंत में उपस्थित लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ समारोह का समापन किया।